जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. ममता बनर्जी के सामने टीएमसी को टूट से बचाने के लिए अब क्या हैं विकल्प, आगे क्या करेंगी?

  2. राकेश बेदी इंटरव्यू: 'श्रीमान श्रीमती' से लेकर 'धुरंधर' तक का सफ़र

  3. कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके अब क्या बोले

    अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, अभिजीत ने रविवार को इंस्टाग्राम लाइव के ज़रिए लोगों से जुड़ने की भी बात कही है

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'एक पूरी पीढ़ी के साथ अन्याय किया' है.

    उन्होंने रविवार को एक बार फिर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की है.

    अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, "धर्मेंद्र प्रधान ने एक पूरी पीढ़ी के साथ अन्याय किया है. अगर अगले सात दिनों के भीतर उन्हें पद से नहीं हटाया गया या वह इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो हमें ज़मीन पर अपना प्रदर्शन जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा."

    इसके अलावा उन्होंने रविवार को बाद में इंस्टाग्राम लाइव के ज़रिए लोगों से जुड़ने की भी बात कही.

    संबंधित ख़बरें:

  4. अब तक बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  5. वैभव सूर्यवंशी बोले, 'मुझे सिर्फ़ क्रिकेट नहीं खेलना, 10-20 साल डॉमिनेट करना है'

    वैभव सूर्यवंशी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, वैभव से अपने सपने और भविष्य क्रिकेट को लेकर उनके आगे की योजनाओं के बारे में भी बताया

    राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने फ़्रेंचाइज़ी को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि उनका सपना क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में खेलना है.

    उन्होंने यह भी कहा कि वह 'सिर्फ़ खेलने के लिए क्रिकेट नहीं खेलना चाहते, वह 10-20 साल क्रिकेट में डोमिनेट करना' चाहते हैं.

    आईपीएल फ़्रेंचाइज़ राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को वैभव सूर्यवंशी का एक इंटरव्यू शेयर किया. इसमें वैभव ने भविष्य में क्रिकेट खेलने और अपने सपनों के बारे में बात की.

    उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में भी बात की.

    इंटरव्यू के दौरान वैभव से टेस्ट क्रिकेट खेलने से जुड़ा सवाल किया गया.

    उनसे पूछा गया, 'जिस तरीक़े से (सुनील) गावस्कर ने जब आपको बोला तो आपने दो बातें कहीं. उसके बारे में आप बताइए. आपने गावस्कर को आगे के गोल के बारे में रेड बॉल क्रिकेट पर बताया, उसके बारे में बताइए.'

    इस पर वैभव ने जवाब दिया, "बहुत लोग ये सोचते हैं और उन्होंने भी बात की कि आगे रेड बॉल खेलना है कि नहीं खेलना. तो मैंने बस उसी का जवाब दिया कि मैं रेड बॉल से काफ़ी प्रैक्टिस कर चुका हूं और करता हूं. और अपने राज्य के लिए भी मैं काफ़ी रेड बॉल खेला हूं. मुझे रेड बॉल खेलना है क्योंकि मैं रेड बॉल की प्रैक्टिस करता हूं."

    उन्होंने कहा, "ये फ़ॉर्मेट (टी20) में मैं इसलिए ऐसे बैटिंग करता हूं क्योंकि इस फ़ॉर्मेट की यही मांग है. रेड बॉल में जो नीड होगी मैं उस तरीक़े से अपनी बैटिंग में बदलाव करूंगा. वनडे में जो नीड होगी उस तरीक़े से बदलूंगा. मेरा सपना तो तीनों फ़ॉर्मेट खेलने का है."

    वैभव से अपने सपने और भविष्य क्रिकेट को लेकर उनके आगे की योजनाओं के बारे में भी पूछा गया.

    उनसे सवाल किया गया, "आपने जब स्टार्ट किया, बहुत सारे प्लान बनाए, सपने देखे और फिर एक-एक करके एचीवमेंट हासिल की. आगे क्या सोच रहे हैं?"

    इस पर उन्होंने कहा, "मैंने सोचा है कि मैं अब जब क्रिकेट खेलूं, अगले 20 साल तक, या जितने दिन भी खेलूं, देश के लिए, किसी फ़्रेंचाइज़ी के लिए या किसी टीम के लिए खेलूं, इस तरीक़े से खेलूं कि जब लोग देखें और मैच के बारे में सोचें तो ऐसा बोलें कि एक प्लेयर जब भी खेलता था तो अकेला ही मैच ख़त्म कर देता था."

    वैभव ने कहा, "वो डॉमिनेंस दिखना चाहिए, क्योंकि उसी चीज़ के लिए मैं मेहनत कर रहा हूं. सिर्फ़ ऐसा नहीं कि खेला और खेल ख़त्म. ऐसा खेलना है कि सिर्फ़ खेलना नहीं है, 10 साल, 20 साल तक डॉमिनेट करना है और अच्छा क्रिकेट खेलना है."

    वैभव ने विराट कोहली के साथ हुई उनकी बातचीत की भी चर्चा की.

    उन्होंने कहा, "जब उन्होंने (विराट कोहली) कंधे पर हाथ डाला, जब मुझसे बात कर रहे थे तो मुझे लग रहा था जैसे सपना हो. जिस तरीक़े से उन्होंने बात की, लगा ही नहीं कि वो विराट कोहली हैं. एक बड़े भाई की तरह उन्होंने मुझे समझाया, बताया कि मैं क्या अच्छा कर रहा हूं, क्या अच्छा करना चाहिए और किस चीज़ पर फ़ोकस करना चाहिए."

    शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टी-20 टीम का एलान हुआ है.

    आईपीएल के 19वें सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में जगह मिली है.

  6. कॉकरोच जनता पार्टी की अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कैसी चर्चा

  7. अमेरिकी सेना ने ईरान के दो ड्रोन गिराने का किया दावा

    ड्रोन

    इमेज स्रोत, Gailan Haji / Middle East Images / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी सेना का कहना है कि ये ड्रोन 'होर्मुज़ स्ट्रेट में यातायात के लिए ख़तरा' थे (सांकेतिक तस्वीर)

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा है कि मध्य-पूर्व में तैनात अमेरिकी सुरक्षा बलों ने रविवार को दो ईरानी ड्रोन गिराए हैं.

    सेंटकॉम ने एक्स पर लिखा, "आज, मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी बलों ने ईरान के एकतरफ़ा हमला करने वाले दो ड्रोन गिराए. ये ड्रोन होर्मुज़ स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए ख़तरा बन रहे थे."

    अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू है. दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाती हैं.

    इससे पहले शनिवार को बहरीन और कुवैत पर ईरान की ओर से हमलों की ख़बरें आई थीं.

    ईरान का कहना था कि ये हमले ईरानी रडार ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में किए गए थे.

  8. कोलकाता मेयर के इस्तीफ़े और पार्षदों की गिरफ़्तारी के बीच ममता बनर्जी ने बुलाई बैठक, प्रभाकर मणि तिवारी, कोलकाता से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

    ममता बनर्जी (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी (फ़ाइल फ़ोटो)

    कोलकाता नगर निगम से मेयर फिरहाद हकीम के इस्तीफ़े के बाद बने हालात में आगे की रणनीति तय करने के लिए ममता बनर्जी ने रविवार शाम को अपने आवास पर तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों की बैठक बुलाई है.

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

    टीएमसी के एक नेता ने बताया कि इस बैठक में मेयर पद के अगले उम्मीदवार का चयन किया जा सकता है. फ़िलहाल निगम में पार्टी के 136 पार्षद हैं. लेकिन राजनीतिक हलकों में इस बैठक में तमाम पार्षदों के शामिल होने पर आशंका जताई जा रही है.

    हाल में पार्टी के 58 विधायकों ने बगावत कर दी है. हकीम ने बीते शुक्रवार को इस्तीफ़ा दिया था. फ़िलहाल पार्टी ने यह तय नहीं किया है कि वो मेयर पद के लिए किसी को चुनेगी या नहीं. इससे बैठक के एजेंडे पर कयास लगाए जा रहे हैं.

    हकीम के इस्तीफ़े के बाद नगर निगम बोर्ड के भंग होने का ख़तरा भी पैदा हो गया है.

    इसकी वजह राज्य सरकार की ओर से भेजा गया वह नोटिस है जिसमें कहा गया है कि मेयर के इस्तीफ़े के बाद नगर निगम बोर्ड को भंग क्यों न कर दिया जाए. निगम से तीन दिनों के भीतर इसका जवाब मांगा गया है.

    ममता बनर्जी को सोमवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार रात को ही दिल्ली जाना है. उससे पहले नगर निगम के पार्षदों के साथ बैठक में भावी रणनीति तय करने की योजना बनाई गई है.

    तृणमूल कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि फिरहाद का उत्तराधिकारी बनने वाले नेता को काम करने के लिए मुश्किल से छह महीने का समय मिलेगा. दिसंबर में निगम के चुनाव होने हैं.

    दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों की गिरफ़्तारी का सिलसिला तेज़ हो रहा है.

    शनिवार को पार्षद सौरव घोष के गिरफ़्तार होने के साथ ही यह संख्या बढ़कर सात हो गई है. इससे पहले बुधवार को पार्षद बाप्पादित्य दासगुप्ता को भी गिरफ़्तार कर लिया गया था.

    इसके अलावा रविवार को सुबह ही जोड़ासांको के तृणमूल पार्षद जसीमुद्दीन के आवास पर भी पुलिस और केंद्रीय बल के जवान पहुंचे हैं. उनकी गिरफ़्तारी की भी आशंका जताई जा रही है.

  9. पाकिस्तान के गृह मंत्री पहुंचे तेहरान, कहा- सुप्रीम लीडर के लिए विशेष संदेश देने आया हूं ईरान

    मोहसिन नक़वी और इस्कंदर मोमेनी

    इमेज स्रोत, IRNA

    इमेज कैप्शन, बीते कुछ हफ़्तों में मोहसिन नक़वी का यह तीसरा ईरान दौरा है

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच गए हैं.

    तेहरान पहुंचने के बाद मोहसिन नक़वी ने कहा है कि वे अपने देश के नेताओं की ओर से ईरान के सुप्रीम लीडर को एक विशेष पत्र सौंपने के लिए ईरान पहुंचे हैं.

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम ने नक़वी की मीडिया से बातचीत का एक अंश जारी किया है.

    मोहसिन नक़वी ने कहा, "मैं यहां फ़ील्ड मार्शल (आसिम मुनीर) की ओर से आयतुल्ला मोजतबा ख़ामेनेई को एक विशेष पत्र और प्रधानमंत्री (शहबाज़ शरीफ़) का संदेश देने आया हूं."

    उनका कहना है कि वह मोजतबा ख़ामेनेई के लिए जो पत्र और संदेश लेकर आए हैं, वह 'वर्तमान स्थिति' के बारे में है.

    बीते कुछ हफ़्तों में नक़वी का यह तीसरा ईरान दौरा है. उन्होंने शनिवार रात को अपने ईरानी समकक्ष इस्कंदर मोमेनी से मुलाक़ात की.

    ईरान-अमेरिका वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका में है.

    बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़, मोहसिन नक़वी ने मई महीने में एक हफ़्ते के भीतर दो बार ईरान का दौरा किया था और इन यात्राओं के दौरान उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति, संसद के स्पीकर, विदेश मंत्री और गृह मंत्री से मुलाक़ात की थी.

    इस बीच लेबनानी सेना के कमांडर रुडोल्फ़ हेकल पाकिस्तान दौरे पर हैं. लेबनानी सेना ने कहा कि यह यात्रा फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के न्यौते पर हो रही है.

    हालांकि, यह यात्रा किस मुद्दे पर हो रही है, इसकी जानकारी लेबनानी सेना ने नहीं दी है.

  10. 'बर्फ़ चबाकर जिंदा रहा', ऑक्सीज़न ख़त्म होने के छह दिन बाद ज़िंदा मिले शेरपा की कहानी

  11. कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद क्या कहा

    अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, Arun SANKAR / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सीजेपी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए प्रदर्शन किया

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को हुए अपने प्रदर्शन को लेकर रविवार को एक बयान जारी किया है.

    सीजेपी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग दुहराते हुए कहा, "हमारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए शांतिपूर्ण तरीक़े से कॉकरोचों ने अपनी ताक़त दिखाई."

    "अगर हमारे भविष्य को ख़तरे में डालने वालों को जवाबदेह नहीं ठहराया गया, तो आगे क्या होने वाला है, यह उसका सिर्फ़ एक ट्रेलर था."

    सीजेपी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.

    इस प्रदर्शन का नेतृत्व सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया. दीपके शनिवार को ही अमेरिका से भारत लौटे थे.

  12. एस जयशंकर और नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की मुलाक़ात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    शिशिर खनाल और एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, X/@DrSJaishankar

    इमेज कैप्शन, भारत और नेपाल के विदेश मंत्रियों ने कुछ परियोजनाओं की भी शुरुआत की

    नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाक़ात की है.

    दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यह बैठक शनिवार को हुई.

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के मुताबिक़, "हमारी विशिष्ट साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई. इसमें विकास सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, विशेष रूप से जलविद्युत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, डिजिटल क्षेत्र, संस्कृति और खेल शामिल रहे."

    इसके बाद दोनों नेताओं ने कुछ परियोजनाओं की भी शुरुआत की.

    एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के साथ हुई बैठक के बाद, 2015 के भूकंप के बाद चलाए गए पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत 72 स्वास्थ्य सुविधाएं और 12 सांस्कृतिक धरोहर परियोजनाएं वर्चुअल माध्यम से नेपाल को सौंपी गईं."

    उन्होंने बताया, "भारत के यूपीआई और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफ़ेस के बीच कनेक्टिविटी की संयुक्त रूप से शुरुआत की गई, जिससे दोनों देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर पर्सनल रेमिटेंस को आसान बनाया जा सके."

    शिशिर खनाल तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. उनका दौरा आज यानी सात जून को समाप्त हो रहा है.

  13. वैभव सूर्यवंशी को अनदेखा कर पाना सेलेक्टर्स के लिए नामुमकिन क्यों था

  14. कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर क्यों उठाए सवाल

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल लोगों का मज़ाक उड़ाने का आरोप लगाया (फ़ाइल फ़ोटो)

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं.

    उन्होंने शनिवार को एक्स पर लिखा, "देश का जेन ज़ी और नौजवान मोदी सरकार से दुखी हैं. लेकिन आज जब हज़ारों युवा शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा मांगने जंतर-मंतर पहुँचे तो कांग्रेस ने इन युवाओं का बुरी तरह से मज़ाक उड़ाया."

    उन्होंने कहा, "सीबीएसई, नीट, सीयूईटी जैसी तमाम परीक्षाओं को मोदी जी ने बर्बाद कर दिया, लेकिन कांग्रेस और उसके सिपहसलार इस बात से दुखी है कि देश का युवा कांग्रेस का झंडा उठाए बिना अपनी आवाज़ उठाने लगा है. इसलिए आज कांग्रेस नेता, इनके समर्थक ट्विटर नेता और समर्थक पत्रकार दिनभर इन युवाओं का मज़ाक उड़ाते रहे."

    मनीष सिसोदिया ने कहा, "एक भी कांग्रेस नेता ने नहीं बोला कि वो इनकी माँग के साथ हैं."

    कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को जंतर-मंतर में प्रदर्शन किया.

    इस बीच यूथ कांग्रेस ने भी शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.

  15. कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन क्या बोले

    नितिन नबीन

    इमेज स्रोत, Anuwar Hazarika/NurPhoto via Getty Images

    इमेज कैप्शन, नितिन नबीन ने सीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि 'डिज़िटल का इस्तेमाल देश की युवा क्रांति को नकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए नहीं होगा' (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि 'कुछ लोगों' ने देश के युवाओं को 'एंटी इस्टेब्लिशमेंट यानी व्यवस्था-विरोधी' नाम दे दिया है.

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश के युवाओं को 'नकारात्मक राजनीति' की ओर ले जाना चाहते हैं, लेकिन देश का युवा 'सकारात्मक राजनीति' करेगा.

    नितिन नबीन का यह बयान शनिवार शाम को आया, जिस दिन 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ था.

    यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में हो रही गड़बड़ियों के विरोध में था. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफ़े की मांग की है और सात दिन का अल्टिमेटम दिया है.

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की शुरुआत सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के विरोध में सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक कैंपेन के तौर पर हुई थी.

    नितिन नबीन ने सीजेपी का नाम लिए बिना कहा, "डिज़िटल (सोशल मीडिया) का इस्तेमाल सकारात्मक रूप से हो सकता है, देश की युवा क्रांति को नकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए नहीं होगा."

    नितिन नबीन ने क्या कुछ कहा?

    बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "आज का युवा देश के निर्माण के लिए काम करना चाहता है, अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम करना चाहता है. लेकिन कुछ लोगों ने इस देश के युवाओं को एंटी इस्टेब्लिशमेंट नाम दे दिया है."

    उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि देश का युवा इनोवेशन और क्रिएशन के लिए जाना जाए. एंटी इस्टेब्लिशमेंट शब्द कभी भारत के युवाओं के लिए नहीं हो सकता. भारत का युवा निर्माण करने के लिए जाना जाता है. भारत का युवा अनुशासन के साथ देश के निर्माण के लिए काम करेगा."

    नितिन नबीन ने कहा, "जो लोग इस देश के युवाओं को नकारात्मक राजनीति के लिए ले जाना चाहते हैं, मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि भारत का युवा सकारात्मक राजनीति करेगा. हम लोकतंत्र के आधार पर निश्चित रूप से हर प्रकार का विरोध करेंगे लेकिन लोकतंत्र के मापदंड को ख़त्म नहीं करने देंगे."

    सीजेपी और उसके विरोध प्रदर्शन का नाम लिए बग़ैर उन्होंने कहा, "कुछ लोग विदेश की ज़मीन पर बैठकर ये सोच लेते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे देंगे... भारत का युवा दिल्ली में बैठकर चंद लोगों की कठपुतली नहीं बनने वाला है."

    उन्होंने कहा, "आज देश के लोगों को बहुत बड़ा संदेश मिला है. डिजिटल का उपयोग सकारात्मक रूप से हो सकता है, देश और युवाओं के निर्माण के लिए हो सकता है, देश की युवा क्रांति को नकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए नहीं होगा. ऐसा कभी नहीं हो पाएगा."

  16. कॉकरोच जनता पार्टी क्या बड़े आंदोलन का रूप ले पाएगी, क्या कहते हैं विशेषज्ञ

  17. एनटीए ने नीट यूजी की दोबारा परीक्षा से जुड़े 'पेपर लीक' के दावों का दिया जवाब

    नीट एग्ज़ाम देने वाले स्टूडेंट

    इमेज स्रोत, Sanjeev Verma/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, नीट यूजी 2026 का री-एग्ज़ाम 21 जून को होना है (फ़ाइल फ़ोटो)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा के 'पेपर लीक' के दावों को ख़ारिज करते हुए इन दावों को 'झूठे, फ़र्ज़ी और भ्रामक' बताया है.

    एनटीए ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, "एनटीए के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कुछ संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें नीट (यूजी) 2026 फिर से परीक्षा के प्रश्नपत्र के 'लीक', पेपर तक पहले से पहुंच या 'बिक्री' का दावा किया जा रहा है. ये सभी दावे पूरी तरह झूठे, फ़र्ज़ी और भ्रामक हैं."

    एजेंसी का कहना है कि ऐसे दावे 'संगठित नकल गिरोहों' की ओर से फैलाए जाते हैं, जो स्टूडेंट्स और उनके परिवारों की चिंता का फ़ायदा उठाते हैं.

    एजेंसी ने कहा, "इनका उद्देश्य नकली 'प्रश्नपत्र' बेचकर पैसे ऐंठना है."

    इसके अलावा एजेंसी ने यह भी बताया है कि वह ऐसे दावे फैलाने वाले चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई कर रही है. साथ ही स्टूडेंट्स और उनके परिवारों से अपील की गई है कि वे 'लालच के झांसे में न आएं.'

    इस साल नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसके बाद इस परीक्षा को दोबारा कराने की घोषणा की गई.

    एनटीए 21 जून को नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा कराएगा.

    पेपर लीक मामले में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है.

  18. घरेलू गैस के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी, अब कितने का हुआ सिलेंडर

  19. अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी, कई लोगों को गोली लगी

    अमेरिकी पुलिस

    इमेज स्रोत, SETH HERALD/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, पुलिस ने कहा है कि हमलावर की तलाश जारी है (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिका के ओहायो राज्य में एक फ़ेस्टिवल के नज़दीक कई लोगों को गोली लगी है. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है.

    यह घटना ओहायो के टोलेडो शहर की है.

    टोलेडो पुलिस विभाग का कहना है कि उसे ओल्ड वेस्ट एंड फ़ेस्टिवल के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी. मौक़े पर पहुंचने पर पुलिस को 'गोलीबारी से प्रभावित कई लोग" मिले, जिनमें से "कई लोगों" को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

    पुलिस ने अब तक घायलों की सटीक संख्या नहीं बताई है, लेकिन टोलेडो के मेयर वेड कैपज़ुकिएविच ने स्थानीय समाचार चैनल डब्ल्यूटीओएल 11 को बताया कि माना जा रहा है कि आठ लोगों को गोली लगी है और सभी घायलों की जान बचने की उम्मीद है.

    पुलिस विभाग का कहना है कि वह इस घटना में शामिल 'हमलावर या हमलावरों' की तलाश की जा रही है.

  20. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.