जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  2. US-IRAN डील, क्या है दांव पर?

  3. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  4. रौशन आनंद और फ़ैज़ल ख़ान के विवाद पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से की ये मांग

    तेजस्वी यादव

    इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, तेजस्वी यादव ने इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है (फ़ाइल फ़ोटो)

    पटना में दो कोचिंग टीचर्स, फ़ैज़ल ख़ान और रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है.

    तेजस्वी यादव ने इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है.

    तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, "पटना में दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद के बाद कथित रूप से मारपीट तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना घटित हुई, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए. कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की ख़बर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है."

    उन्होंने आगे लिखा "इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिह्न लग रहे हैं. मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी और गहराई से जांच हो सके. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो."

    इससे पहले सोमवार को बेऊर जेल से रिहा होने के बाद रौशन आनंद ने कहा, "मेरे ख़िलाफ़ साज़िश रची गई है. मेरे भाई की हत्या फ़ैज़ल ख़ान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने साज़िश करके की थी."

    उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जब मैं बाहर था, तो मेरे भाई को कुछ नहीं हुआ. लेकिन जब मुझे जेल भेजा गया, तो मेरे भाई की हत्या कर दी गई. यह एक साज़िश है."

    रौशन आनंद ने कहा, "फ़ैज़ल ख़ान ने बहुत झूठ बोला है. हमारी तरफ़ से कोई फ़ायरिंग नहीं हुई, फिर भी उसने दावा किया कि फ़ायरिंग हुई थी. सीसीटीवी फ़ुटेज में दिख रहा है कि गोलीबारी फ़ैज़ल ख़ान की तरफ़ से हुई. फिर भी फ़ैज़ल ख़ान जेल से बाहर है. उसे पुलिस ने गिरफ़्तार नहीं किया है."

    गौरतलब है कि फ़ैज़ल ख़ान उर्फ़ ख़ान सर ने रौशन आनंद के भाई की हत्या पर एक वीडियो में दुख व्यक्त किया था.

  5. वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के खिलाड़ी के बीच हुई धक्का-मुक्की

    वैभव सूर्यवंशी

    इमेज स्रोत, Ashley Allen-ICC/ICC via Getty Images

    इमेज कैप्शन, ट्राई नेशन-ए सिरीज़ के चौथे मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के खिलाड़ी के बीच बहसबाज़ी हुई

    श्रीलंका-ए ने ट्राई नेशन-ए सिरीज़ के चौथे मैच में सोमवार को भारत को सुपर ओवर में हरा दिया. इस मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका के एक खिलाड़ी से बहस हो गई.

    दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि भारत के मैच हारने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ वैभव और सूर्यांश शेडगे की बहसबाज़ी हुई. इसके बाद वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की हो गई.

    गौरतलब है कि दांबुला में खेले इस मुक़ाबले में भारत-ए ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए थे. जवाबी पारी में श्रीलंका-ए ने भी 50 ओवर में 265 रन बनाए.

    श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत 9 रन ही बना सका. इस तरह श्रीलंका की टीम जीत गई.

    वरिष्ठ खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने इस वाकये को लेकर एक्स पर लिखा, "वैभव, सचिन से बहुत छोटे हैं, उन्हें महान खिलाड़ी से सीख लेनी चाहिए. खेल के मैदान पर गुस्सा नहीं करना चाहिए. तभी इंसान अपना नज़रिया खो देता है. मुझे यक़ीन है कि आज की घटना से वो सीखेंगे. हम सब गलतियां करते हैं, वो भी अलग नहीं हैं. सीखना और बेहतर होना ही आगे बढ़ने का रास्ता है."

    वरिष्ठ पत्रकार कुशन सरकार ने एक्स पर लिखा, "वैभव सिर्फ़ 15 साल का है. वह अपनी यात्रा के दौरान सीखेगा. हमें बच्चे को थोड़ा मौक़ा देना चाहिए. यह मत भूलिए कि वैभव वापस जा रहा था, लेकिन श्रीलंका के गेंदबाज़ ने उसे उकसाया था. वह इसलिए लौटा क्योंकि कुछ कहा गया था."

  6. अभिजीत दीपके के साथ मारपीट

  7. अयोध्या: राम मंदिर में चंदे की कथित गड़बड़ी का क्या है पूरा मामला, अब तक क्या-क्या हुआ?

  8. हवाई सफ़र की सुरक्षा से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब

  9. अकाल तख़्त ने भगवंत मान को बताया 'ख़ालसा पंथ विरोधी', कांग्रेस ने मांगा सीएम से इस्तीफ़ा

    भगवंत मान

    इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख़्त ने 'ख़ालसा पंथ विरोधी' और 'गुरु दोषी' करार दिया है. आम आदमी पार्टी ने इस फ़ैसले पर अपनी प्रतिक्रिया जारी की है.

    पार्टी के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि फ़ॉरेंसिक रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि वीडियो में नज़र आ रहा शख़्स कौन है.

    बलतेज पन्नू ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, "श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा है कि जिस वीडियो की फ़ॉरेंसिक जांच करवाई गई वो असली है, एआई के ज़रिए नहीं बनाया गया. हालांकि न तो उन्होंने बताया और न ही इसका रिपोर्ट में ज़िक्र है कि उस वीडियो में असल में कौन है?"

    उन्होंने दावा किया, "हम जल्द ही इस वायरल वीडियो का दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे."

    दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफ़े की मांग की है.

    कांग्रेस ने कहा, "इस फ़ैसले के बाद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है. श्री अकाल तख़्त साहिब की मर्यादा और सिख भावनाओं का सम्मान करते हुए, भगवंत मान को तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए."

  10. डोनाल्ड ट्रंप का दावा- होर्मुज़ स्ट्रेट से तेल से भरे जहाज़ गुजरने लगे

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Aaron Schwartz/CNP/Bloomberg via Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि होर्मुज़ स्ट्रेट से तेल से भरे जहाज़ गुज़रने लगे हैं.

    ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "जहाज़ होर्मुज़ स्ट्रेट से बाहर निकलना शुरू हो गए हैं, इनमें से कई तेल से भरे हुए हैं. वे दक्षिणी हाईवे से जा रहे हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित है. हालांकि, आवागमन के लिए अन्य रास्ते भी हैं."

    डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बनी सहमति के बाद आया है.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने बताया है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते पर 19 जून को जिनेवा में साइन होंगे.

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस दस्तख़त की रस्म की मेज़बानी करेगा.

  11. ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते से भारत को कितने फ़ायदे होंगे?

  12. दिनभर वोडकास्ट : अमेरिका-ईरान समझौता, क्या हैं पेच?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  13. इसराइली मंत्री बोले- अमेरिका और ईरान के बीच होने वाला समझौता दुनिया के लिए सही नहीं

    बेज़लेल स्मोट्रिच

    इमेज स्रोत, Kobi Wolf/Bloomberg via Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल के वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर सहमति बनने के बाद इसराइल के वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच ने इसराइल और पूरी दुनिया के लिए इसे 'बुरा' बताया है.

    दक्षिणपंथी इसराइली वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच ने कहा, "इसराइल को खुद ही इस शासन को गिराने की मुहिम जारी रखनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न करे."

    स्मोट्रिच ने कहा, "संयुक्त (अमेरिका-इसराइल) अभियान ने ईरान को कमज़ोर करने में कई सफलताएं हासिल की हैं, और वे सफलताएं बेकार नहीं गईं."

    इससे पहले इसराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्वेर ने भी इस समझौते की आलोचना की.

    उन्होंने कहा, "हम इस समझौते के साझेदार नहीं हैं, क्योंकि यह हमारी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करता और किसी भी तरह से हमें बाध्य नहीं करता."

    गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर 19 जून को जिनेवा में साइन होंगे.

  14. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके जयपुर में हुई मारपीट के बाद क्या बोले

  15. टीएमसी के बागी सांसद जिस पार्टी में जा रहे हैं, उसके बारे में जानिए

  16. अकाल तख़्त ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को 'खालसा पंथ विरोधी' करार दिया

    भगवंत मान

    इमेज स्रोत, Arvind Yadav/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, यह फ़ैसला उस विवादित वीडियो मामले को लेकर लिया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने पहले एआई से बना हुआ बताया था (फ़ाइल फ़ोटो)

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख़्त ने 'खालसा पंथ विरोधी' और 'गुरु दोषी' करार दिया है.

    दरअसल, सोमवार को श्री अकाल तख़्त साहिब में पांच सिंह साहिबान की बैठक हुई. इसी बैठक में सीएम मान पर यह फ़ैसला दिया गया.

    बीबीसी पंजाबी के मुताबिक़, यह फ़ैसला उस विवादित वीडियो मामले को लेकर लिया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने पहले एआई से बना हुआ और नक़ली बताया था.

    अकाल तख़्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा, "श्री अकाल तख़्त साहिब ने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त दो फ़ॉरेंसिक लैब से जांच करवाई. इस जांच में वीडियो से छेड़छाड़ या एआई के इस्तेमाल का कोई सबूत नहीं मिला."

    क्या है विवाद

    जनवरी 2026 की शुरुआत में यह विवाद सामने आया, जब श्री अकाल तख़्त साहिब ने सीएम भगवंत मान को तलब किया. उन पर आरोप था कि उन्होंने सिख आचार संहिता, अकाल तख़्त की सर्वोच्चता और 'गुरु की गोलक' को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

    अकाल तख़्त की ओर से जारी पत्र में कुछ वीडियो का भी ज़िक्र किया गया, जिनमें भगवंत मान पर आरोप था कि उन्होंने सिख गुरुओं और संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीरों के साथ अनुचित गतिविधियां की हैं.

    5 जनवरी 2026 को अकाल तख़्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने भगवंत मान को तलब करने का आदेश जारी किया.

    15 जनवरी 2026 को भगवंत मान अकाल तख़्त सचिवालय में पेश हुए. उन्होंने अपना बचाव करते वीडियो को नकली है और एआई जनरेटेड बताया. इसके बाद मामले की जांच, फ़ॉरेंसिक रिपोर्ट और अकाल तख़्त के फ़ैसलों को लेकर विवाद और बढ़ गया.

  17. जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से मारपीट, मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिन्दी के लिए

    अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, Narinder NANU / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, अभिजीत दीपके के साथ मारपीट करने वाले दोनों युवकों को भीड़ ने पीटा (फ़ाइल फ़ोटो)

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ सोमवार को जयपुर में मारपीट हुई है.

    दरअसल, जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर सीजेपी नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थी.

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत दीपके को उनके समर्थक कंधे पर बैठकार ले जा रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया.

    इसके बाद भीड़ ने युवकों को पीटा, हालांकि अभिजीत दीपके ने मंच से कहा कि हमला करने वाले युवकों को छोड़ दिया जाए.

    विधायकपुरी पुलिस थाना अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि थप्पड़ मरने वाले शख्स को डिटेन किया है.

    इधर, कॉकरोच जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने भी बीबीसी से कहा कि अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है. दीपके अभी प्रदर्शन स्थल पर ही हैं.

  18. कार्टून: स्वागत तो बनता है

    कार्टून
    इमेज कैप्शन, ईरान - अमेरिका शांति समझौते पर आज का कार्टून
  19. ममता के साथ सियासी सफ़र शुरू करने वालीं काकोली घोष कैसे बनीं बग़ावत का चेहरा

  20. एक्ट्रेस संचिता उगले अपने घर में मृत पाई गईं, पुलिस ने क्या बताया

    संचिता उगले

    इमेज स्रोत, instagram/@sanchita_ugale

    इमेज कैप्शन, टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की आयु 22 साल थी (फ़ाइल फ़ोटो)

    टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में अपने घर पर मृत पाई गई हैं. उनकी उम्र 22 साल थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम क़रीब 7 बजे नालासोपारा इलाक़े में एक्ट्रेस अपने घर में मृत पाई गईं, तब वो घर पर अकेली थीं.

    अधिकारी के मुताबिक़, "घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वहां कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली और कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ."

    अधिकारी ने आगे बताया कि एक्ट्रेस के पिता ने आचोले पुलिस को बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है और वो किसी को मौत के लिए ज़िम्मेदार नहीं मानते हैं.

    पुलिस मौत की वजहों को जानने की कोशिश कर रही है.

    संचिता उगले ने 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से' और 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' जैसे शो में किरदार निभाए हैं.

    (आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है. अगर आप भी तनाव से गुज़र रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं. आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए.)