You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना
जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.
सारांश
- नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
- पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
- अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
- चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
लाइव कवरेज
दीपक मंडल
ईरान के विदेश मंत्री अराग़ची ने अमेरिका और इसराइल को दी चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि अमेरिका के साथ लागू हुआ युद्धविराम सभी मोर्चों के लिए है और इसमें लेबनान भी शामिल है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “इस युद्धविराम का किसी एक मोर्चे पर उल्लंघन, सभी मोर्चों पर इसके उल्लंघन के समान माना जाएगा. युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन के परिणामों की ज़िम्मेदारी अमेरिका और इसराइल पर होगी.”
अराग़ची की ये चेतावनी इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा है, ‘मैंने सेना को लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों पर हमला करने का आदेश दिया है.’
वहीं अमेरिका ने भी दावा किया है कि उसने शनिवार और रविवार को ईरान में रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर हमले किए हैं.
फ़िलहाल अमेरिका और ईरान के बीच बेहद नाज़ुक युद्धविराम लागू है और तीन महीने लंबे युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत जारी है.
केजरीवाल बोले, 'क्या आप सहमत हैं कि देश को शिक्षित प्रधानमंत्री की ज़रूरत है'
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर भारत सरकार पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा, "पहले नीट, फिर सीबीएसई, फिर एसएससी, फिर यूपीएससी और अब सीयूईटी."
केजरीवाल ने कहा कि देश के हर बच्चे को अब यह लगने लगा है कि सरकार एक भी परीक्षा ठीक से नहीं करा सकती.
उन्होंने कहा, "एक के बाद एक परीक्षाओं में गड़बड़ियां हो रही हैं और प्रधानमंत्री जी चुप हैं. उन्हें कोई चिंता ही नहीं है. सरकार को शिक्षा के महत्व के बारे में पता ही नहीं है."
उन्होंने सवाल करते हुए कहा, "क्या आप भी सहमत हैं कि इस देश को एक शिक्षित प्रधानमंत्री की ज़रूरत है?"
दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित हुई नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा को पेपर लीक की चर्चाओं के बीच रद्द कर दिया है. एनटीए ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंज़ूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है.
अब ये परीक्षा फिर से 21 जून को होने वाली है.
कार्टून : पहाड़ों के मज़े
अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार शियाओं पर कौन-कौन सी पाबंदियां लगा रही है?
ममता बनर्जी बोलीं, 'कुछ विधायकों और सांसदों को डराकर टीएमसी को कमज़ोर नहीं कर सकते'
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फ़ेसबुक पर लाइव आईं.
इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा, "देश की दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के सांसद के साथ जिस तरह मारपीट की गई, वह बेहद चौंकाने वाला है. डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन अस्पताल को उनका इलाज न करने के निर्देश दिए गए. यह कैसी हास्यास्पद और तानाशाही कार्यप्रणाली है?"
ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और अधिक मज़बूत होकर उभरेगी.
उन्होंने कहा, "आज जो लोग यह बड़ा दावा कर रहे हैं कि पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ खड़े नहीं हैं, वे झूठी जानकारी फैला रहे हैं. पूरे देश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. यहां तक कि हिटलर ने भी ऐसा नहीं किया था."
"इस स्थिति का वर्णन करने के लिए अब शब्द नहीं बचे हैं, क्योंकि जब भाषा भी जवाब दे दे, तो इसका मतलब है कि दमन अपनी सारी सीमाएं पार कर चुका है."
उन्होंने कहा, "आप कुछ विधायकों और सांसदों को डराकर या लालच देकर तृणमूल कांग्रेस को कमज़ोर नहीं कर सकते. बल्कि, इससे पार्टी और अधिक मज़बूत हो रही है."
दरअसल, अभिषेक बनर्जी शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए थे तभी उन पर पथराव हुआ था.
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनके भतीजे और पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी को भर्ती न करने के लिए एक निजी अस्पताल पर दबाव डाला गया.
योगी आदित्यनाथ बोले, 'गाय हमारे लिए माता है, पशु तो तुम्हारी बुद्धि है'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में एक कार्यक्रम के दौरान गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा,"मैं इस समय एक चलन देख रहा हूं. तमाम मौलवी और मौलाना यह बयान दे रहे हैं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो. हमने कहा कि गो हमारी माता है और जन्म-जन्मांतर का हमारा नाता है."
उन्होंने आगे कहा, "क्या मां और पुत्र के बीच कुछ घोषित करने की ज़रूरत पड़ती है? यह हमारे संस्कार हैं. अपनी मां के बारे में जो सम्मान का भाव रखते हैं, वही भाव हमारा भी है, हमने गाय को माता माना है."
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गो माता तो स्वघोषित राष्ट्रमाता है और उसे राष्ट्रमाता घोषित करने की आवश्यकता नहीं है.
उन्होंने कहा, "गाय हमारे लिए माता है, पशु तो तुम्हारी बुद्धि है.तुम्हारी सोच पशुवत है, जो गाय माता को पशु बोल रहे हो. जैसे हमारी माता के बारे में किसी को परिचय देने की ज़रूरत नहीं होती, वैसे ही गो माता के बारे में भी किसी घोषणा की आवश्यकता नहीं है."
भारत में इस चैनल पर होगा फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण ज़ी इंटरटेनमेंट करेगा.
फीफा और ज़ी इंटरटेनमेंट के बीच भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण अधिकारों को लेकर समझौता हुआ है.
साथ ही ज़ी ने फीफा वर्ल्ड कप 2030 और फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी फीफा के साथ करार किया है.
यह करार टूर्नामेंट की शुरुआत से महज़ 10 दिन पहले हुआ है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होने वाला है.
घोषणा के बाद ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में दिन के दौरान करीब 7 फ़ीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
हालांकि ये डील कितने में हुई है इसके बारे में अभी नहीं बताया गया है.
तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो विधायकों को पार्टी से निकाला, प्रभाकर मणि तिवारी, कोलकाता से बीबीसी हिन्दी के लिए
तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अपने दो विधायकों, ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निकाल दिया है.
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इन दोनों विधायकों को ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए इस फैसले की जानकारी दे दी गई है. साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को भी इसकी सूचना दे दी गई है.
विधानसभा के जाली हस्ताक्षर कांड के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित किया.
इस दौरान उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के इन दोनों विधायकों ने ही विधानसभा अध्यक्ष से इस घटना के बारे में लिखित शिकायत की थी.
उसके बाद ही विधानसभा सचिवालय ने हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज की.
मुख्यमंत्री शुभेंदु ने बताया कि यह शिकायत मिलने के बाद उन्होंने सीआईडी को इसकी जांच के आदेश दिए थे.
दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में शोभनदेव चट्टोपाध्याय के चयन के समर्थन वाले टीएमसी विधायकों के पत्र में कथित तौर पर कुछ विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी होने का आरोप है.
कई विधायकों के हस्ताक्षर संदिग्ध होने और उपस्थित न होने के बावजूद पत्र में उनके नाम होने के कारण विधानसभा सचिवालय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
इस मामले की जांच अब सीआईडी कर रही है. आरोप है कि कुछ विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए. वो लोग उस दिन विधानसभा में मौजूद भी नहीं थे.
मुख्यमंत्री शुभेंदु की प्रेस कॉन्फ़्रेंस खत्म होने के पंद्रह मिनट के भीतर ही तृणमूल ने हावड़ा में उलूबेड़िया पूर्व के विधायक ऋतब्रत बनर्जी और कोलकाता में एंटाली के विधायक संदीपन साहा को पार्टी से निकालने का फैसला किया.
पार्टी से निकाले जाने के बाद संदीपन ने पत्रकारों से कहा, "पार्टी अनैतिक काम करने वालों का समर्थन करती है. हमें तो पता ही नहीं था कि उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर को प्रस्ताव पर हस्ताक्षर का रूप दे दिया जाएगा."
ऋतब्रत बनर्जी को सीपीएम ने वर्ष 2014 में राज्यसभा में भेजा था. उनकी सदस्यता की मियाद 2020 तक थी. लेकिन 2017 में विभिन्न रूपों में उनको पार्टी से निकाल दिया गया था.
तीन साल तक वो पार्टीविहीन सांसद रहे. बाद में तृणमूल ने उनको पहले उपचुनाव में डेढ़ साल के लिए राज्यसभा भेजा था और फिर बीते महीने हुए चुनाव में उनको उम्मीदवार बनाया था.
'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक लौटेंगे भारत, बताया क्या-क्या करेंगे 6 जून को
कांग्रेस ने सीबीएसई पर मोदी सरकार से पूछे ये पांच सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर केंद्र सरकार से सीबीएसई से जुड़े पाँच सवाल पूछे हैं.
उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम से जुड़े शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा दी गई 36 कमियों से जुड़ी चेतावनियों को नज़रअंदाज़ क्यों किया और एक हफ़्ते के भीतर इसे लागू क्यों किया गया?
पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार ने एसआईआर की तरह परीक्षा से पहले ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) लागू कर दिया है.
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ये सवाल केंद्र सरकार से पूछे हैं-
- किसके आदेश पर टेंडर की शर्तें बदली गईं?
- क्या आपने एक कंपनी को फ़ायदा पहुंचाने के लिए नियमों में बदलाव किया?
- सीओईएमपीटी कंपनी और बीजेपी के बीच क्या रिश्ता है, जिसकी वजह से उसे टीसीएस पर प्राथमिकता दी गई?
- मोदी सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को पीछे क्यों धकेल रही है?
दरअसल सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के नए ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम पर स्टूडेंट्स, अभिभावक और विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
13 मई को सीबीएसई के 12वीं कक्षा के नतीजे आए. पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 3 फीसदी कम स्टूडेंट पास हुए.
रिजल्ट जारी होते ही सीबीएसई के नए मूल्यांकन सिस्टम ओएसएम (ऑन स्क्रीन मार्किंग) पर सवाल उठने लगे, जिससे डिज़िटल तरीके से मूल्यांकनकर्ताओं ने आंसर कॉपी जांची थीं.
पहले का तरीक़ा यह था कि परीक्षा के बाद छात्रों की आंसर कॉपियां बंडल बनाकर टीचरों के पास भेजी जाती थीं. टीचर उन्हें हाथ में लेकर लाल पेन से जांचते थे, नंबर जोड़ते थे और साइन करते थे.
अब सीबीएसई ने नया तरीक़ा अपनाया है.
भारत-नेपाल सीमा विवाद क्या है और इस पर चीन का क्या रुख़ है?
इसराइली पीएम नेतन्याहू ने लेबनान को लेकर अब सेना को दिया ये आदेश
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उन्होंने सेना को लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों पर हमला करने का आदेश दिया है.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, नेतन्याहू ने जिस जगह पर हमला करने का आदेश दिया गया है उसे 'दहिया' कहा जाता है और यह हिज़्बुल्लाह का अहम गढ़ माना जाता है.
इससे पहले लेबनान के राष्ट्रपति की तरफ़ से एक बयान जारी किया गया था जिसमें उन्होंने इसराइल के हमलों की कड़ी निंदा की थी.
दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में आज लेबनान की स्थिति पर विचार किया जाएगा.
इस बैठक में ताज़ा तनाव और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा से संबंधित ये याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें नीट-यूजी परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) यानी ऑनलाइन कराने की मांग की गई थी.
इसका मतलब है कि 21 जून को होने वाली नीट-यूजी की री-टेस्ट परीक्षा पुराने 'पेन-पेपर मोड'(ओएमआर शीट) से ही आयोजित की जाएगी.
लाइव लॉ के मुताबिक, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच, आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की याचिका सुन रही थी. इस याचिका में नीट परीक्षा से जुड़ी कई राहत मांगी गई थीं.
कोर्ट ने मामले को जुलाई तक के लिए टाल दिया. इसका मतलब है कि नीट की दोबारा परीक्षा सीबीटी मोड में कराने की मांग फिलहाल खारिज हो गई.
अब तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक इस लाइव ब्लॉग के ज़रिये ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल रात दस बजे तक आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप उनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को भारत आएंगे, वीडियो जारी कर बताया
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे और दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध शुरू करेंगे.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दीपके ने बताया कि यह विरोध केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर होगा, क्योंकि परीक्षाओं से जुड़ी कई कथित गड़बड़ियां हुई हैं.
इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में दीपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध में शामिल होने की अपील की.
उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर, संविधान के रास्ते पर चलते हुए, शांति से अपनी आवाज़ उठाएं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करें. अगर हम सब मिलकर आवाज़ उठाएँगे, तो उन्हें हमारी बात सुननी ही पड़ेगी."
पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी के 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, प्रभाकर मणि तिवारी, कोलकाता से बीबीसी हिन्दी के लिए
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. सोमवार को पार्टी के 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.
इनमें से 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली है, बाक़ी राज्य मंत्री बने हैं. इसके साथ ही राज्य में मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है.
लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने इन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
कैबिनेट मंत्री बनने वालों में अर्जुन सिंह, स्वपन दासगुप्ता और शंकर घोष शामिल हैं.
राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वालों में पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा समेत 19 लोग शामिल हैं.
समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अलावा बालूरघाट के सांसद और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, मंत्री अग्निमित्रा पाल और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य भी मौजूद थे.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद सभी नए मंत्री राज्य सचिवालय नवान्न जाएंगे. वहां शाम तीन बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है. उसी दौरान नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा होने की संभावना है.
इससे पहले नौ मई को हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु के साथ पाँच मंत्रियों ने शपथ ली थी. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रामाणिक और खुदीराम टुडू शामिल हैं.
राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान के इस्तीफ़े का दावा करने वाली ख़बरों पर ईरानी अफ़सरों ने क्या कहा?
ईरान के कई सरकारी अधिकारियों ने राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के इस्तीफ़े की ख़बर को अफवाह बताया है.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, ईरान के सरकारी अफ़सरों ने ऐसी रिपोर्ट्स को निराशा फैलाने वाली फ़ेक न्यूज़ क़रार दिया है.
सरकारी प्रवक्ता फ़ातिमेह मोहजेरानी, इलियास हज़राती और अली अहमदनिया राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान के सरकारी सूचना परिषद के सदस्य हैं.
इन्होंने अलग-अलग पोस्ट में राष्ट्रपति के काम जारी रहने और 'देश की समस्याओं को हल करने की कोशिशों' का ज़िक्र किया.
इसी बीच ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसियों ने रविवार को कई वीडियो जारी किए, जिनमें पेज़ेश्कियान की मौजूदगी नज़र आ रही है.
वो अलग-अलग कार्यक्रमों में भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
आईपीएल 2026: फ़ाइनल मुक़ाबला जीतने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिले इतने करोड़ रुपये
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत दर्ज की, जबकि गुजरात टाइटंस रनर-अप रही है.
दोनों ही टीमों को प्राइज़ मनी भी दिया गया है. चैंपियन बनने पर आरसीबी को ट्रॉफ़ी के साथ-साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज़ मनी मिली.
जबकि रनर-अप रही टीम गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए मिले हैं.
राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर वैभव सूर्यवंशी को कुल मिलाकर 5 अवॉर्ड मिले.
वैभव ने सीज़न में सबसे अधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का टाइटल जीता है. उन्होंने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, मोस्ट सिक्स अवॉर्ड और सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न समेत कुल 5 अवॉर्ड जीते.
आरसीबी की पारी के 16वें ओवर में विराट के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसकी हो रही है चर्चा