झारखंड: बीबीसी की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने सालों से बंद पड़ा हैंडपंप ठीक किया, मोहम्मद सरताज आलम, बीबीसी हिन्दी के लिए
झारखंड के खूंटी ज़िले में उम्बुलबहा और रूरुवांग गांव में पानी की किल्लत पर बीबीसी ने 27 मई को ग्राउंड रिपोर्ट की थी, जिसके बाद प्रशासन ने इसके समाधान के लिए क़दम उठाए हैं.
स्टोरी पब्लिश होने के अगले ही दिन सुबह ज़िला प्रशासन की टीम गांव पहुंची. 28 मई को उन्होंने सालों से बंद पड़े हैंडपंप को शुरू किया.
इस हैंडपंप के पानी से गांव के 25 परिवारों के लगभग सौ लोगों को लाभ मिल रहा है.
दरअसल, यहां के लोग रोज़ सुबह पानी भरने के लिए एक किलोमीटर दूर जाते हैं और पहाड़ से रिसकर एक जगह जमा हुए पानी को लेकर आते हैं. यह पानी भी पीने लायक नहीं होता है.
यहां के लोगों ने बताया कि डेढ़ साल पहले जल जीवन मिशन के तहत जलमीनार का निर्माण हुआ था, लेकिन उसमें पानी नहीं आया.
प्रशासन का कहना है कि इस इलाक़े में ग्राउंड वाटर लेवल काफ़ी नीचे है, जिस वजह से पानी की समस्या है. हालांकि, अब हैंडपंप शुरू होने से ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है.
यहां देख सकते हैं उम्बुलबहा और रूरुवांग गांव में पानी की किल्लत से जुड़ी वीडियो स्टोरी