You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. आईपीएल 2026: फ़ाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट, खिलाड़ियों को लेकर ये अपडेट

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल मुक़ाबले के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट हो गया. इस बस से रविवार देर रात को खिलाड़ियों को मैदान से वापस होटल ले जाया जा रहा था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई को मिली जानकारी के अनुसार, टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ.

    बस के अंदर धुआं फैलने के बाद खिलाड़ी और स्टाफ थोड़ी देर सड़क पर रुके, फिर दूसरी बस का इंतज़ाम किया गया और वो होटल पहुंचे.

    गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फ़ाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार गई थी.

    आरसीबी ने पांच विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरे सीज़न का ख़िताब अपने नाम किया.

  2. जेईई एडवांस्ड का रिज़ल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर

    जेईई (एडवांस्ड) 2026 का रिज़ल्ट सोमवार सुबह घोषित हो गया है. इस परीक्षा में कुल 56,880 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इनमें से 10,107 लड़कियां हैं.

    आईआईटी दिल्ली ज़ोन के शुभम कुमार कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में टॉपर बने हैं. उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए.

    आईआईटी दिल्ली ज़ोन की ही आरोही देशपांडे ने लड़कियों में टॉप किया है. उनकी रैंक 77 है और उन्होंने 360 में से 280 अंक हासिल किए हैं.

    बिहार के गया के रहने वाले शुभम कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वो तैयारी के दौरान नकारात्मक ख़बरों और सोशल मीडिया से दूर रहे.

  3. अमेरिका ने युद्धविराम के बीच ईरान के रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर किया हमला

    अमेरिका ने दावा किया है कि उसने शनिवार और रविवार को ईरान में रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर हमले किए हैं.

    यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, "हफ़्ते के आखिर में ईरान के गोरुक और क़ेश्म आइलैंड में ईरानी रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर आत्मरक्षा में हमला किया गया."

    इन हमलों को सेंटकॉम ने जवाबी कार्रवाई क़रार दिया है. दरअसल, इससे पहले ईरान ने यूएस एमक्यू-1 ड्रोन को गिरा दिया था. ईरान ने दावा किया था कि यह ड्रोन उनके समुद्री क्षेत्र में था.

    इसके बाद यूएस लड़ाकू विमान तुरंत सक्रिय हुए और ईरानी एयर डिफ़ेंस सिस्टम, एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और दो ड्रोन को नष्ट कर दिया. अमेरिका ने इन्हें वहां से गुज़र रहे जहाज़ों के लिए ख़तरा बताया.

  4. मर्लिन मुनरो का 100वाँ जन्मदिन: उनकी मौत को लेकर रहस्य क्यों है बरकरार?

  5. मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम को मुंबई में 89 की उम्र में निधन हो गया.

    उनकी एक क़रीबी दोस्त ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उम्र से जुड़ी समस्याओं के कारण सुमन कल्याणपुर का निधन हुआ.

    सुमन कल्याणपुर का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में पवन हंस श्मशान घाट पर सुबह करीब 11.30 बजे से 12 बजे के बीच किया जाएगा.

    कल्याणपुर ने 1960 और 1970 के दशक में अपनी आवाज़ से लोकप्रियता हासिल की. वो पद्म भूषण से सम्मानित भी हुई थीं.

    कल्याणपुर ने कई मशहूर गाने गाए, इनमें 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', 'ना ना करते प्यार तुम ही से' और 'तुमने पुकारा और हम चले आए' शामिल हैं.

  6. आईपीएल 2026: आरसीबी की जीत के बाद शुभमन गिल ने इंस्टा पर ये लिखा

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार दूसरे सीज़न का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया.

    गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आरसीबी को बधाई दी है.

    गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, "आरसीबी ने बहुत निडर होकर खेला और वे सफलता के हक़दार हैं."

    फ़ाइनल मुक़ाबले में आरसीबी के सामने शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. जोश हेज़लवुड ने तीसरे ओवर में गिल का विकेट लिया.

    आईपीएल के इस सीज़न में शुभमन गिल के नाम कुल 722 रन हैं, जीटी को फ़ाइनल तक लाने में उनका अहम योगदान रहा है.

  7. कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, अब इतनी हो गई क़ीमत

    कॉमर्शियल सिलेंडर की क़ीमतों में आज यानी 1 जून से इज़ाफ़ा हुआ है. भारत की सबसे बड़ी सरकारी रिफ़ाइनर कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 42 रुपये बढ़ा दी है.

    समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक़, पांच किलो वाले फ़्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में भी 11 रुपए का इज़ाफ़ा किया गया है.

    दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपए में मिल रहा है. जबकि पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 821 रुपये हो गई है.

    हालांकि, घरेलू सिलेंडरों के दामों में किसी तरह की वृद्धि नहीं हुई है.

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने शुक्रवार कहा था कि सरकार ईंधन सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए रणनीतिक भंडार बना रही है और लगातार सप्लाई सुनिश्चित कर रही है.

    उन्होंने यह भी बताया कि जमाख़ोरी के ख़िलाफ़ क़दम लगातार उठाए जा रहे हैं.

  8. डाक टिकटों और पोस्ट कार्ड्स ने कैसे भारत के लोगों की गिनती करने में मदद की थी

  9. वैभव सूर्यवंशी ने पांच अवॉर्ड जीतने के बाद भी क्यों कहा- दबाव महसूस कर रहा हूं

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरे सीज़न में आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर लिया. हालाँकि इस सीज़न में सबसे अधिक चर्चा में राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर वैभव सूर्यवंशी रहे.

    वैभव सूर्यवंशी ने सीज़न में सबसे अधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का टाइटल जीता है. उन्होंने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, मोस्‍ट सिक्‍स अवॉर्ड और सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न समेत कुल 5 अवॉर्ड जीते.

    मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी ने प्रेज़ेंटेशन सेरेमनी में कहा, "अच्छा लग रहा है लेकिन इंटरव्यू देने में थोड़ा दबाव महसूस कर रहा हूं."

    वैभव सूर्यवंशी ने रवि शास्त्री से बातचीत में कहा, "इस सीज़न में सीखा कि प्रेशर के गेम में कैसे खेलना है, अपने गेम को कब किस तरीक़े से चेंज करना है."

    उन्होंने कहा, "हर गेम में आप एक मोड में नहीं खेल सकते. आपको गेम के सिचुएशन को रीड करके खेलना पड़ेगा और टीम की क्या ज़रूरत है उसके हिसाब से खेलना पड़ेगा."

  10. म्यांमार: भीषण धमाके में 55 लोगों की मौत, अब तक क्या-क्या पता है, पैट्रिक जैक्सन और बीबीसी बर्मीज़

    म्यांमार में रविवार को हुए एक भीषण धमाके में 55 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. यह उस इलाक़े में हुई है जो विद्रोहियों के क़ब्ज़े में है.

    शान राज्य में नामख़ाम टाउनशिप में हुई इस घटना के बारे में एक सूत्र ने बताया कि 25 महिलाएँ और 30 पुरुष मारे गए. कुछ अन्य रिपोर्टों में अलग-अलग आँकड़े दिए गए हैं.

    इस इलाक़े पर नियंत्रण रखने वाले समूह और सेना के ख़िलाफ़ लड़ रहे ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) ने कहा कि ख़दान और पत्थर तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले विस्फ़ोटक फट गए, इस कारण यह हादसा हुआ.

    टीएनएलए के बयान के मुताबिक़ यह 'अनजाने में हुआ धमाका' रविवार को दोपहर 12:00 बजे हुआ.

    टीएनएलए ने कहा, "इस धमाके की वजह से कई गाँव के लोगों की जान गई, लोग घायल हुए और उनके घरों को नुक़सान पहुँचा."

    एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शुरुआत में कई लोगों को लगा यह हवाई हमला है.

    उसने लिखा, "क़िस्मत से मेरे फ़ोन ने मेरी जान बचा ली. मैं अपने कमरे में बैठकर नूडल्स खा रहा था और फ़ोन देख रहा था. अगर मैं रसोई में होता तो शायद ज़िंदा न रहता."

    उसने बताया कि उसके पैर में हल्की चोट आई और उसका घर भी तबाह हो गया. उसने लिखा, "लोग रो रहे थे, अपने माँ-बाप को पुकार रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे दुनिया ख़त्म हो गई हो."

    उसने सवाल उठाया कि रिहायशी इलाक़े के पास विस्फ़ोटक चलाने की इजाज़त क्यों दी गई. उसने कहा कि जिनके परिवार के लोग मरे हैं, वे तब तक संतुष्ट नहीं होंगे जब तक अधिकारी पूरी तरह से सफ़ाई नहीं देंगे.

    एएफ़पी के मुताबिक़ देश के कई विद्रोही ग्रुप अपने अभियान चलाने के लिए कीमती खनिजों की ख़दानों पर निर्भर रहते हैं. सुरक्षा के ढीले इंतज़ामों की वजह से ख़दान धँसने की घटनाएं और ऐसे हादसे होते हैं.

  11. आईपीएल 2026: आरसीबी की जीत के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार क्यों बोले- हमारे साथ नाइंसाफ़ी हुई

    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत हासिल कर ट्रॉफ़ी अपने नाम कर ली. हालांकि, कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि कर्नाटक के साथ नाइंसाफ़ी हुई है.

    शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में आयोजकों से फ़ाइनल का मैदान गुजरात में बदले जाने से नाराज़गी जताई.

    उन्होंने कहा, "आईपीएल का फ़ाइनल मैच बेंगलुरु में होना चाहिए था. हमारे साथ नाइंसाफ़ी हुई है. राजनीति की वजह से इसे दूसरे मैदान पर कराया गया. मैं इस पर ज़्यादा नहीं बोलूंगा."

    उन्होंने आगे कहा, "मैं आरसीबी के सभी फ़ैन्स और कर्नाटक सरकार की तरफ़ से उन्हें बधाई देता हूं."

    इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर भी टीम को बधाई देते हुए लिखा, "आरसीबी ने इतिहास रच दिया है, लगातार दूसरा आईपीएल ख़िताब जीतकर. हिम्मत, संतुलन और सच्चे चैंपियनों के जज़्बे के साथ टीम ने एक बार फिर बेंगलुरु को गर्व महसूस कराया."

    गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस के साथ हुए मुक़ाबले में आरसीबी ने पांच विकेट से जीत दर्ज की.

  12. आरसीबी में दो साल में ऐसा क्या बदला कि चोकर्स से बन गई चैंपियन

  13. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

  14. अमेरिका- ईरान: कब तक अटका रहेगा मामला?

  15. आरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब, विराट कोहली ने खेली 75 रन की पारी

  16. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  17. ग़ालिबाफ़ ने अमेरिका से समझौते के मामले पर ईरानी संसद में क्या घोषणा की

    बीबीसी उर्दू सेवा के मुताबिक़, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने कहा है कि उनके सैनिकों को 'दुश्मन के शब्दों और वादों पर भरोसा नहीं' है.

    उन्होंने कहा कि ईरान केवल व्यावहारिक और ठोस परिणामों को महत्व देता है और ईरान तब तक किसी भी समझौते को स्वीकार नहीं करेगा, जब तक कि यह सुनिश्चित न हो जाए कि ईरानी जनता के अधिकार सुरक्षित हैं.

    ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए के मुताबिक़, ग़ालिबाफ़ रविवार को संसद के वर्चुअल सत्र में अपना संबोधन दे रहे थे.

    ग़ालिबाफ़ ने कहा कि दुश्मन ईरान की एकता को कमज़ोर करके 'अराजकता फैलाना चाहता है और आर्थिक दबाव और मीडिया के ज़रिए सैन्य विफलता का बदला लेने की कोशिश' कर रहा है.

    उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में सैन्य, कूटनीतिक, सार्वजनिक और सेवा क्षेत्र सभी महत्वपूर्ण हैं.

    उन्होंने कहा, "युद्ध के मैदान में मौजूद सैनिकों को दुश्मन के शब्दों और वादों पर कोई भरोसा नहीं है. हमारे लिए महत्वपूर्ण वो ठोस उपलब्धियाँ हैं, जिन्हें हमें अपने वादों को पूरा करने के बदले में हासिल करना होगा."

    ग़ालिबाफ़ ने कहा, "हम तब तक किसी भी समझौते को मंज़ूरी नहीं देंगे जब तक यह सुनिश्चित न हो जाए कि हमने ईरानी जनता के अधिकारों को सुरक्षित कर लिया है."

    अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही है. बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बन गई है.

    ट्रंप ने यह भी कहा था कि ईरान को यह समझना होगा कि वह 'कभी भी परमाणु हथियार या बम नहीं हासिल कर सकता.'

  18. पहाड़ों में लगा लंबा जाम

  19. एक टका में पढ़ाने वाले टीचर