BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें जो शायद आप मिस कर गए

प्रकाशित

नमस्कार!

आशा है कि आप स्वस्थ होंगे और आपके आस-पास सब अच्छा होगा.

हमें मालूम है कि हफ़्ते भर आपके पास वक़्त की कुछ कमी रही होगी.

इस वजह से आप देश दुनिया की अहम ख़बरों को देख या पढ़ नहीं पाए होंगे.

इसी वजह से हम लाए हैं आपके लिए बीते हफ़्ते की कुछ अहम ख़बरें. शायद इन ख़बरों में से कुछ पर आपकी नज़र नहीं गई होगी.

अगर आपने ये पांच ख़बरें पढ़ लीं तो समझिए कि आपको बीते हफ़्ते की ख़ास खबरें पता चल गईं.

'द केरला स्टोरी' वाली अदा शर्मा की कहानी

फ़िल्म केरला स्टोरी की चर्चा के बीच अभिनेत्री अदा शर्मा भी सुर्ख़ियों में आ गई हैं.

फ़िल्म की कहानी तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है.

इसमें मुख्य किरदार निभाया है अभिनेत्री अदा शर्मा ने.

अदा शर्मा कई सालों से अभिनय करती आ रही हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें कभी इतनी लोकप्रियता नहीं मिली.

अदा शर्मा की पूरी कहानी यहां पढ़िए.

99% नंबर, फिर भी मनचाहा कॉलेज मिलने की गारंटी नहीं: वजहें?

दो साल पहले तक दिल्ली यूनिवर्सिटी के नामचीन कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए 12वीं में 97-98 फ़ीसदी अंक लाने पड़ते थे.

90-95 फ़ीसदी अंक लाकर भी छात्र डीयू के अपने मनचाहे कॉलेजों की वेटिंग लिस्ट में ही पड़े रहते थे.

लेकिन 2022 में विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाख़िला पाने की प्रक्रिया बदल दी गई.

ये तय किया गया कि अब CUET के तहत ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलेगा. यानी 12वीं में आपके कितने नंबर आए हैं इससे तय नहीं होगा कि आपका कॉलेज कौन सा होगा. ये अब इससे तय होगा कि छात्र ने CUET की प्रवेश परीक्षा में कितने अंक हासिल किए.

इससे स्टूडेंट्स की ज़िंदगी पर क्या असर हुआ? पूरी कहानी यहां पढ़िए.

मोहसिन का वो दर्द, जो IPL मैच के एक आख़िरी ओवर ने भुला दिया

मंगलवार को आईपीएल के एक मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को एक रोमांचक मैच में हरा दिया.

लखनऊ में हुए इस मैच में लखनऊ की टीम के दो खिलाड़ियों की ख़ास चर्चा है.

टीम के मेन्टॉर गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा कि दो एम ने जीत में अहम भूमिका निभाई.

एक एम यानी मार्कस स्टॉयनिस और दूसरे एम यानी मोहसिन ख़ान.

मोहसिन की पूरी कहानी यहां पढ़िए.

चीन से भारत में आकर बसे लोग क्यों न के बराबर रह गए

आज कोलकाता में चीनी मूल के बमुश्किल 2,000 लोग बचे हैं. लेकिन उनकी संस्कृति टायरेटा बाज़ार (जिसे टायरेटी भी कहा जाता है) और तंगरा में हर जगह दिखाई देती है.

चाहे वो स्ट्रीट फूड विक्रेता हों, ताओवादी मंदिरों और सामुदायिक क्लब हों या चंद्र नव वर्ष के लिए वार्षिक लायन डांस की जाने वाली नृत्य हो, हर जगह उनकी संस्कृति झलकती है.

सैन फ्रांसिस्को और लंदन जैसे शहर अपने चाइना टाउन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कोलकाता ध्यान नहीं खींच सका है. भारत में अब भी कोई दूसरा चाइना टाउन नहीं है. पूरी कहानी यहां पढ़िए.

हाइपरटेंशन और नमक, कितना ख़तरनाक है ये रिश्ता

नमक में सबसे अहम तत्व होता है सोडियम.

ये हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है. सोडियम इंसान के शरीर में पानी का सही स्तर बनाने से लेकर ऑक्सीजन और दूसरे पोषक तत्व सभी अंगों तक पहुंचाने के काम में मददगार होता है.

यही नहीं, सोडियम हमारी तंत्रिकाओं में बिजली सी फुर्ती डालता है. लेकिन, ऐतिहासिक रूप से नमक को कम से कम खाने की सलाह दी जाती रही है.

पूरी कहानी यहां पढ़िए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर ,इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)