You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस से बाहर
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं.
क्वार्टर फ़ाइनल में उन्हें ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थिएम ने चार सेटों तक मैच में हरा दिया.
पाँचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थिएम ने ये मुक़ाबला 7-6 (7-3), 7-6 (7-4), 4-6 और 7-6 (8-6) से जीता.
इस कड़े मुक़ाबले का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि चार सेटों के मैच में तीन सेटों का फ़ैसला टाई ब्रेकर से हुआ.
नडाल ने चौथे सेट में दो मैच प्वाइंट बचाए. लेकिन आख़िरकार थिएम मैच जीत गए.
शुक्रवार को सेमी फ़ाइनल में थिएम का मुक़ाबला जर्मनी के एलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव से होगा.
नडाल के नाम इस समय 19 ग्रैंड स्लैम ख़िताब है. जबकि रोजर फ़ेडरर के नाम 20 ग्रैंड स्लैम ख़िताब हैं.
फ़िलहाल फ़ेडरर की बराबरी करने का मौक़ा नडाल ने गँवा दिया है.
थिएम कभी भी ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमी फ़ाइनल में नहीं पहुँचे हैं.
हालांकि पिछले दो फ़्रेंच ओपन फ़ाइनल में वे नडाल से भिड़ चुके हैं. लेकिन दोनों में उन्हें मात मिली थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)