You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
विंबलडनः वर्ल्ड नंबर वन ऐश्ले बार्टी को 55वें नंबर की ऐलिसन रिस्क ने किया बाहर
टेनिस जगत की प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में महिलाओं के वर्ग में एक बड़े उलटफेर में दुनिया की पहले नंबर की खिलाड़ी ऐश्ले बार्टी को 55वीं रैंक की एक खिलाड़ी ने मात देकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया है.
ऑस्ट्रेलिया की बार्टी को अमरीका की ऐलिसन रिस्क ने हराया और अब वो पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता का क्वार्टर फ़ाइनल मैच खेलेंगी.
पिछले ही महीने फ्रेंच ओपन जीतने वाली ऐश्ले बार्टी ने विंबलडन में धमाकेदार शुरूआत की और इस मैच से पहले टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गँवाया था.
चौथे दौर के मैच में भी वो एक सेट से आगे थीं मगर इसके बाद रिस्क ने लगातार दो सेट जीत मैच 3-6, 6-2, 6-3 से अपने नाम किया.
मैच के बाद बार्टी ने कहा, मैं उतना बुरा नहीं खेली. मगर जब बड़े मौक़े आए तो आज ऐलिसन बेहतर खेलीं. हार पचाना मुश्किल है मगर मैं एक बेहतर खिलाड़ी से हारी.
क्वार्टर फ़ाइनल में रिस्क का मुक़ाबला सात बार की विंबलडन विजेता सरीना विलियम्स से होगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)