You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
डोनल्ड ट्रंप ने जब खुद को बताया 'बाहुबली'
भारत यात्रा के लिए रवाना होने से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत में अपने दोस्तों से मिलने के लिए आशान्वित हूं.
लेकिन बात सिर्फ़ इतनी भर नहीं थी. उन्होंने ये बात एक ट्वीट के जरिए कही और साथ में एक वीडियो भी रीट्वीट किया जिसमें उन्हें 'बाहुबली' के तौर पर पेश किया गया था.
ट्रंप के ट्वीट के बाद ट्विटर पर इस वीडियो को लेकर हंगामे जैसी स्थिति बन गई.
इसका अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वीडियो ट्वीट होने के 24 घंटे के भीतर 18 लाख से ज़्यादा लोग इसे देख चुके हैं.
ट्विटर हैंडल @Solmemes1 से पोस्ट किए गए इस वीडियो में भारत और अमरीका की एकता की बात कही गई है.
वीडियो में क्या है?
इस फ़ोटोशॉप्ड वीडियो में सुपरहिट फ़िल्म 'बाहुबली' के कुछ शॉट्स में अमरेंद्र बाहुबली के चेहरे के ऊपर ट्रंप की तस्वीर लगा दी गई है जिससे अभिनेता प्रभास की जगह अमरीकी राष्ट्रपति एक्शन सीन्स में दिखें.
वीडियो क्लिप में राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी दिख रही हैं.
कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' फ़िल्म की तारीफ़ में भी एक ट्वीट किया था.
इस फ़िल्म के हीरो आयुष्मान खुराना ने एक समलैंगिक व्यक्ति का किरदार निभाया है.
ट्रंप की भारत यात्रा में उनके साथ फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप भी होंगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)