कोरोना वायरस: दुनिया भर में मरने वालों का आंकड़ा 58,750 के पार

कोरोना वायरस की चपेट में आए दस लाख से ज़्यादा लोग, इटली और स्पेन में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है.

लाइव कवरेज

  1. राष्ट्र के नाम वीडियो मैसेज जारी होगा: पीएम मोदी

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि वो कुछ ही देर में राष्ट्र के नाम वीडियो मैसेज जारी करेंगे.

  2. चीन में संक्रमण और मौतों के नए मामले

    स्वास्थ्यकर्मी

    इमेज स्रोत, AFP

    विदेश से लोगों के लौटने के बाद बढ़ते संक्रमण के बीच चीन ने नया आंकड़ा जारी किया है.

    गुरुवार को चीन में 29 नए मामले सामने आए जो बीते दिन 35 था. इनमें से दो अतिरिक्त मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमण के थे.

    गुरुवार को चीन में चार और मौतें हुई हैं जो सभी वुहान में हुई हैं.

    चीन में मरने वालों का आंकड़ा 3,322 हो चुका है जबकि देश में संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 81,620 बताई गई है जिसमें से 76,500 से अधिक लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

  3. विश्व में मौतों का आंकड़ा बढ़ना जारी

    दुनियाभर में कोविड-19 के कारण मौतौं का आंकड़ा 53,000 से अधिक हो गया है. दुनिया में कहां-कहां कितनी मौतें हुई हैं, आइये जानते हैं.

    इटली 13,915 मौतें

    स्पेन 10,348 मौतें

    अमरीका 5,911 मौतें

    फ़्रांस 5,387 मौतें

    चीन 3,322 मौतें

    ईरान 3,160 मौतें

    ब्रिटेन 2,926 मौतें

    नीदरलैंड्स 1,341 मौतें

    जर्मनी 1,107 मौतें

    बेल्जियम 1,011 मौतें

  4. कोरोना से जंग में जान ख़तरे में डाल कर मुकाबला करते दुनियाभर के स्वास्थ्यकर्मी

    वीडियो कैप्शन, कोरोना से जंग में जो हैं सबसे आगे
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे राष्ट्र के नाम संदेश

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे राष्ट्र के नाम एक वीडियो मैसेज जारी करेंगे. इससे जुड़ी ख़बरों को जानने के लिए बीबीसी हिंदी की Live रिपोर्टिंग पर नज़र बनाए रखें.

  6. शुक्रवार सुबह तक कोरोना के कारण दुनियाभर में क्या कुछ हुआ..

    लोग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    • पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण का आंकड़ा 10 लाख पार कर गया है. हालांकि, यह आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है.
    • कोविड-19 बीमारी के कारण मौतों का आंकड़ा 53,000 के क़रीब है जबकि 2,10,000 लोग इससे ठीक हो चुके हैं.
    • अमरीका में इससे 6,000 मौतें हुई हैं जबकि वहां पर इससे संक्रमित लोगों की संख्या 2,43,000 के क़रीब है.
    • वहीं अमरीका में बेरोज़गारी का प्रतिशत रिकॉर्ड स्तर पर है और 66 लाख व्यवसाय बचने की जद्दोजहद कर रहे हैं.
    • यूरोप में मरने वालों का आंकड़ा अभी भी सबसे अधिक है. स्पेन में गुरुवार को सबसे अधिक 950 लोगों की मौत हुई है.
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए मध्य पूर्व को और कोशिशें करनी चाहिए.
  7. दिल्ली: पहले दंगे, अब कोरोना वायरस ने किया बेघर

  8. कोरोना से मरने वाले 53 लोगों में 15 के तार तबलीग़ी जमात से

  9. गीतों के ज़रिए जागरुकता पैदा करती कोलकाता पुलिस

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोरोना वायरस संकट के दौर में गुरुवार को एक ख़ुशनुमा नज़ारा कोलकाता की सड़कों पर देखने को मिला.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने कोलकाता पुलिस के गरियाहाट पुलिस स्टेशन का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें पुलिसकर्मी गीत गाकर कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता पैदा कर रहे हैं.

  10. दुनिया में कोरोना के 10 लाख मामले, भारत में 2069

    स्वास्थ्यकर्मी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 1 मिलियन यानी 10 लाख को पार कर गया है.

    विश्वविद्यालय के अनुसार, कोरोना वायरस से फैलने वाली बीमारी कोविड-19 के कारण तक़रीबन 53,000 लोगों की मौत हो चुकी है.

    हालांकि, इस दौरान दिल को सुकून देने वाली बात यह भी है कि 2,10,000 से अधिक लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं.

    वहीं, अमरीका में सबसे अधिक संक्रमण के मामले 2.43 लाख हैं जबकि बीते दिन में 1,000 लोगों की मौत हुई है.

    भारत में इससे संक्रमित मरीज़ों की संख्या कुल 2069 हो गई है. इनमें से 53 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 155 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक मरीज़ देश छोड़कर जा चुका है.