कोरोना वायरस: दुनिया भर में मरने वालों का आंकड़ा 58,750 के पार

कोरोना वायरस की चपेट में आए दस लाख से ज़्यादा लोग, इटली और स्पेन में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है.

लाइव कवरेज

  1. ‘शहीदों’ की याद में चीन में बजाए जाएंगे सायरन

    सैनिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन में शनिवार को कोरोना वायरस से मरे ‘शहीदों’की याद में तीन मिनट का मौन रखा जाएगा. यह स्थानीय समय के अनुसार 10 बजे सुबह होगा.

    समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक मौन के बाद हवाई सायरन और कार के हॉर्न बजाए जाएंगे.

    चीन में मरने वालों की संख्या 3300 को पार कर चुकी है. मरने वालों में कई डॉक्टर्स और हेल्थ केयर कर्मचारी भी शामिल हैं.

  2. पश्चिम बंगाल: नाव में क्वरंटीन में रह रहा बुज़ुर्ग

    निरंजन

    इमेज स्रोत, Prabhakat Mani Tiwari

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए

    पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में 70 साल के निरंजन हालदार फ़िलहाल एक नाव में दिन काट रहे हैं. वो नदिया ज़िले के नवद्वीप से एक सप्ताह पहले मालदा ज़िले के हबीबपुर थाना इलाक़े के बुलबुलचंडी गांव में रहने वाली अपनी विवाहिता पुत्री से मुलाक़ात करने आए थे. लेकिन दामाद के घर में जगह नहीं होने की वजह से उनको टांगन नदी के किनारे बंधी एक नाव में क्वारंटीन का समय गुज़ारना पड़ रहा है. बेटी-दामाद के घर से दोनों समय का खाना वहीं आ जाता है.

    बेटी-दामाद के घर पहुंचते ही गांव वाले उनका विरोध करने लगे. उनको नाव में रहने को कहा गया. निरंजन को जबरन नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां जांच के बाद जब उनमें कोई बीमारी नहीं निकली तो डाक्टरों ने उनको 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी.

    ग़रीब दामाद के घर में जगह नहीं होने की वजह से उनसे नाव में रहने को कहा गया. गांव वाले भी उनको भोजन-पानी देते रहते हैं.

    हालदार कहते हैं, "नवद्वीप से एक सप्ताह पहले बेटी-दामाद से मिलने आया था. लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि यहां इस मुसीबत में फंस जाऊंगा."

    निरंजन के नाती रंजीत हालदा कहते हैं, "हम ग़रीब लोग हैं. घर में रहने की जगह नहीं है. इसलिए नाना जी को नाव में रहने को कहा गया है."

    हबीबपुर के बीडीओ शुभजित जाना का कहना है कि प्रशासन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इस मामले की जांच की जा रही है. ज़रूरत पड़ने पर उस बुज़ुर्ग को होम क्वारंटीन में रखने की व्यवस्था की जाएगी.

    ध्यान रहे कि इससे पहले बीते सप्ताह पुरुलिया ज़िले के सात युवकों के होम क्वारंटीन में पेड़ों पर बने मचान पर रहने की ख़बरें और तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं.

  3. इंडोनेशिया ने ईद के लिए जनता से की अपील

    लोग

    इमेज स्रोत, AFP

    इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने अपने देशवासियों से अपील की है कि वे ईद के मौक़े पर इस बार अपने घरों को ना लौटें.

    इंडोनेशिया सबसे बड़ी आबादी वाला मुस्लिम बहुल देश है. हर साल ईद के मौक़े पर बड़े पैमाने पर यहां लोग अपने-अपने घरों को जाते हैं. कोरोना वायरस को लेकर इस बार यह एक जोखिम भरा क़दम हो सकता है.

    इंडोनेशिया की सरकार ने हालांकि प्रतिबंध नहीं लगाया है लेकिन जनता से उम्मीद की है कि वे सरकार की अपील पर ध्यान देंगे.

    इंडोनेशिया में अब तक 1790 संक्रमण के मामले सामने आए हैं तो वहीं 170 लोगों की मौत हुई है. एशिया में चीन के बाद इंडोनेशिया दूसरा देश है जहां इतनी संख्या में लोग मरे हैं.

  4. मध्य प्रदेश: हमला करने वालों पर NSA के तहत होगी कार्रवाई

    स्वास्थ्यकर्मी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शुरैह नियाज़ी

    भोपाल से, बीबीसी हिंदी के लिए

    मध्य प्रदेश के 2011 बैच के एक आईएएस अफ़सर कोरोना वायरस टेस्ट में पॉज़िटिव पाये गये हैं.

    उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद उनके दफ़्तर में काम करने वाले लोगों में डर देखा जा रहा है.

    इन आईएएस आधिकारी को कुछ दिन पहले बुख़ार आया था उसके बाद से उनमें कोरोना का लक्ष्ण देखा जा रहे थे. प्रशासन को अब उन सभी की जांच करनी पड़ेगी जो इनके संपर्क में आये हैं.

    आईएएस अधिकारी का एक टेस्ट और किया गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है.

    वहीं, भोपाल में दिल्ली तबलीग़ी जमात के मरकज़ में भाग लेने वाले 4 लोग भी पॉज़िटिव पाये गये हैं. इनमें से तीन विदेशी हैं. ये तीनों म्यांमार के हैं और एक अन्य व्यक्ति ओडिशा का है. प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का आकड़ा अब 120 पहुंच गया है.

    इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने वाले लोगों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन लोगों को इंसानियत का दुश्मन बताया था.

    भोपाल शहर के शहर क़ाज़ी सैयद मुश्ताक़ अली नदवी ने लोगों से कहा है कि वो घर पर ही रहें और किसी आपात स्थिती में ही घर से बाहर निकले.

    उन्होंने लोगों से कहा है कि जुमे की नमाज़ भी घर पर ही पढ़ी जाए. वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि लॉकडाउन की वजह से जितनी भी जमातें शहर की मस्जिदों में ठहरी हैं, उसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है.

    इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने वालों पर सरकार एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी. शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम को यह बता कही.

    उन्होंने कहा कि इस तरह का काम करने वाले इंसान नहीं, इंसानियत के दुश्मन हैं.

  5. Corona Virus से जुड़े वो सवाल-जवाब, जो आप शायद नहीं जानते

  6. कोरोना वायरस: बेहद डरावनी हैं संघर्ष की ये तीन कहानियां

  7. पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में क्या अपील की

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. भारत में संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 2301 हुआ

    लोग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमित मरीज़ों का नया आंकड़ा जारी किया है.

    भारत में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2301 हो चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ 56 पर पहुंच चुका है.

    मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़, 2301 मरीज़ों में से 2088 अभी वर्तमान में संक्रमित हैं, 156 ठीक हो चुके हैं जबकि एक मरीज़ देश छोड़कर जा चुका है.

  9. असम में स्टेडियम को बनाया गया क्वरंटीन सेंटर

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सचिन गोगोई

    बीबीसी मॉनिटरिंग

    असम के गुवाहटी में सारुसोजई स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम को क्वरंटीन सेंटर में तब्दील कर दिया गया है. सरकार ने कोरोना वायरस के 52 संदिग्ध लोगों को इसमें भेजा है.

    यह भारत में पहला स्टेडियम है जिसे क्वरंटीन सेंटर में तब्दील किया गया है. यहां पर 700 बेड की व्यवस्था की गई है.

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट किया है कि दिल्ली के तबलीग़ी जमात में शामिल होने वाले लोगों के परिवार वालों को इस क्वरंटीन सेंटर में भेजा गया है.

  10. भारत को वर्ल्ड बैंक देगा एक अरब डॉलर की मदद

    लोग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड बैंक ने भारत को कोविड-19 की रोकथाम के लिए दिए जाने वाले एक अरब डॉलर की मदद पर मुहर लगा दी है. वर्ल्ड बैंक की ओर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत को मिलने वाली यह सबसे बड़ी मदद है.

    इससे कोरोना वायरस के संकम्रण को रोकने, नए मरीज़ोंकी पहचान करने और संक्रमित मरीज़ोंके इलाज में मदद मिलेगी.

    इससे भारत के सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में मेडिकल सेवाओं में पड़ने वाली ज़रूरतों की पूर्ति की जाएगी.

    इंसानों से इंसानों में होने वाले ट्रांसमिशन और लोकल ट्रांसमिशन को रोकने के प्रयासों में भी इस कदम से बड़ा बल मिलेगा.

  11. कोरोना: महामारी को सबसे क़रीब से देखने वाले स्वास्थ्यकर्मी

  12. युद्धग्रस्त सीरिया के शरणार्थी शिविरों में रहने वाले संक्रमण की आशंका में घिरे हुए हैं

    वीडियो कैप्शन, सीरिया के शरणार्थी शिविरों में कोरोना का नया संकट
  13. अब इन देशों से जापान में नहीं आ सकेंगे यात्री

    जापान

    जापान ने अपने यहां शुक्रवार को यात्रा पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है. उसने अपनी सूची में ब्रिटेन, अमरीका और दक्षिण कोरिया को शामिल किया है.

    70 देशों से आने वाले लोगों पर अब जापान में घुसने पर प्रतिबंध है.

    जापानी नागरिक या स्थाई निवासी जापान में अभी भी आ सकते हैं लेकिन उन्हें 14 दिन क्वरेंटाइन में बिताने होंगे.

    जापान में इस समय 2,495 संक्रमण के मामले हैं और इस देश में 62 मौतें हो चुकी हैं. राजधानी टोक्यो में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं और प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर निर्देश जारी किए हैं.

  14. किर्गिस्तान में कोरोना से पहली मौत

    मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान ने अपने यहां कोविड-19 से हुई पहली मौत की पुष्टि की है. 61 वर्षीय व्यक्ति और दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित था.

    इस देश में 116 संक्रमित मरीज़ हैं.

  15. गुजरात में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत

    गुजरात के वडोदरा में कोरोना से पीड़ित 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है.

    वडोदरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उदय तिलवत ने बताया कि व्यक्ति की मौत बीती रात हुई.

  16. पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या-क्या कहा

  17. ‘5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल फ़्लैशलाइट जलाएं’

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि महामारी के दौरान निरंतर प्रकाश की ओर जाना है, सबसे ज़्यादा प्रभावित ग़रीबों को निराशा से आशा की ओर ले जाना है.

    उन्होंने कहा, “इस संकट से अंधकार और अनिश्चितता जो पैदा हुई है उससे उजाले की ओर जाना है. इसे पराजित करने के लिए प्रकाश के तेज को चारों दिशाओं में फैलाना है इसलिए इस रविवार को 5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है.”

    उन्होंने कहा, “5 अप्रैल को 130 करोड़ देशवासियों के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. 5 अप्रैल रविवार को रात 9 बजे मैं आप सबके नौ मिनट चाहता हूं. 5 अप्रैल को घर की लाइटें बंद करके दरवाज़े या बालकनी पर खड़े होकर मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल फ़्लैशलाइट 9 मिनट तक ज़रूर जलाएं.”

    उन्होंने कहा, “इससे प्रकाश की महाशक्ति उजागर होगी. इस उजाले से हम संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं.”

  18. लॉकडाउन के दौरान घरों में ज़रूर हैं लेकिन अकेले नहीं: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि लॉकडाउन के दौरान देश के लोग घरों में ज़रूर हैं लेकिन अकेले नहीं हैं, पूरा देश साथ.

    उन्होंने कहा, “देश की सामूहिक शक्ति एक है. इसकी भव्यता और दिव्यता की अनुभूति करना आवश्यक है.”

  19. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम वीडियो संदेश जारी किया

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार राष्ट्र के नाम संदेश जारी किया है.

  20. राजस्थान के सीमावर्ती इलाक़ों में कैसे लड़ी जा रही है कोरोना से जंग?