दिल्ली के आनंद विहार में प्रवासी मज़दूरों की भारी भीड़
कोरोना वायरस के कारण घोषित किए गए 21 दिन के लॉकडाउन के बाद प्रवासी मज़दूरों का पैदल अपने घर जाना जारी है.
शनिवार को अपने घर लौटने की उम्मीद लगाए प्रवासी मज़दूरों की भारी भीड़ दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के बाहर जमा हो गई.
यह भीड़ शनिवार को सुबह से आना जारी थी और शाम तक आनंद विहार की मुख्य सड़क पर काफ़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.