राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किन दलों को मिली कितनी सीटें और कितने प्रतिशत वोट

चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती का काम अभी भी जारी है. हालांकि बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुमत लायक ज़रूरी सीटें जुटा ली हैं. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस के भी सरकार बनाने लायक विधायक जीत गए हैं.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and चंदन शर्मा

  1. मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह का कमलनाथ पर भारी पड़ने के ये पाँच कारण

  2. राजस्थान: केंद्रीय मंत्री शेखावत का सीएम गहलोत पर तंज़- जादूगर का जादू ख़त्म हो गया

    शेखावत

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलने को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है.

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा, "बीजेपी इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी. ये तय मानिए कि जादूगर का जादू खत्म हो गया है. तिलिस्म टूट गया है. राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी सरकार बनाएगी."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजस्थान में 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था.

    चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार रुझानों में बीजेपी 111 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

    वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है.

  3. राजस्थान: वसुंधरा राजे 48 हज़ार वोटों से आगे, कांग्रेस के रामलाल का क्या है हाल?

    वसुंधरा राजे सिंधिया

    इमेज स्रोत, FB/VASUNDHRARAJE

    इमेज कैप्शन, वसुंधरा राजे सिंधिया

    अब तक आए रुझानों के मुताबिक़, बीजेपी राजस्थान में आगे चल रही है.

    राजस्थान की सीएम रह चुकीं वसुंधरा राजे सिंधिया झालरापाटन सीट पर 48 हज़ार वोटों से आगे चल रही हैं.

    अब तक आए रुझानों में वसुंधरा राजे एक लाख से ज़्यादा वोट हासिल कर चुकी हैं.

    कांग्रेस के राम लाल फिलहाल झालरापाटन सीट पर 54 हज़ार वोट हासिल कर चुके हैं और दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.

    राजस्थान में 25 नवंबर को 199 सीटों के लिए मतदान किया गया था. राज्य में फिलहाल अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार है.

    चुनाव
  4. तेलंगाना में कांग्रेस को अच्छी बढ़त, कौन हैं रेवंत रेड्डी, जिनकी हो रही है चर्चा

  5. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना: कौन आगे, कौन पीछे?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है.

    तेलंगाना के अलावा बाकी के तीन राज्यों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है.

    तेलंगाना में बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी चुनावी मैदान में हैं.

    वीडियो: राघवेंद्र राव, प्रियंका झा और बुशरा शेख़

  6. राजस्थान: अपनी सीट पर अशोक गहलोत और सचिन पायलट का क्या हाल है?

    सचिन पायलट और अशोक गहलौत

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान के टोंक विधानसभा सीट पर कांग्रेस से सचिन पायलट 31 हज़ार से ज़्यादा वोट हासिल करके फिलहाल आगे चल रहे हैं.

    शुरुआती रुझानों के मुताबिक, सचिन पायलट से लगभग 2700 वोटों के फासले के साथ अजित सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं.

    अभी इस सीट पर 20 में से सात राउंड की मतगणना हुई है.

    बीजेपी ने इस सीट पर सांसद रमेश बिधूड़ी को चुनाव प्रभारी बनाया था. बिधूड़ी संसद में बसपा सांसद दानिश अली के ख़िलाफ़ की गई अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में रहे थे.

    राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से 56 हज़ार से ज़्यादा वोट हासिल कर चुके हैं और लगभग 12 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं.

    गहलोत से पीछे बीजेपी के डॉ महेंद्र सिंह राठौर लगभग 44 हज़ार से ज़्यादा वोट हासिल कर चुके हैं.

    अब तक आए रुझानों में बीजेपी राज्य में आगे चल रही है. बीजेपी 111 और कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है.

  7. राजस्थान: बीजेपी से बागी हुए निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी शिव सीट पर सबसे आगे

    रविंद्र सिंह भाटी

    इमेज स्रोत, FB/ravindrasinghbhatijnv

    इमेज कैप्शन, रविंद्र सिंह भाटी

    बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी 40 हज़ार से ज़्यादा वोट हासिल करके आगे चल रहे हैं.

    रविंद्र सिंह भाटी बीजेपी से बागी हैं और चुनाव प्रचार के दौरान काफी चर्चा में रहे थे.

    सोशल मीडिया पर भी रविंद्र सिंह भाटी के अच्छे खासे समर्थक सक्रिय रहे हैं.

    रविंद्र सिंह भाटी साल 2019 में विश्वविद्यालय चुनावों में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर जीते थे.

    रविंद्र तब एबीवीपी से टिकट चाह रहे थे मगर टिकट ना मिलने पर उसी के उम्मीदवार को 2300 वोटों से चुनाव हराया था.

    इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी काफी पीछे दिख रहे हैं.

  8. राजस्थान: चुनावों में चर्चित रहा उदयपुर का कन्हैयालाल हत्याकांड, अब वहां की सीटों पर कौन आगे?

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    कन्हैयालाल

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

    राजस्थान के उदयपुर की आठ विधानसभा सीटों में से एक पर कांग्रेस आगे चल रही है और सात पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है.

    राजस्थान के विधानसभा चुनावों में उदयपुर में ही पिछले साल हुई कन्हैयालाल की हत्या का मुद्दा ज़ोर-शोर से उठा था. पिछले साल 28 जून को कन्हैयालाल की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. कन्हैयालाल पेशे से दर्जी थे.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी चुनावी सभाओं में इस मामले का ज़िक्र किया था. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस हत्याकांड के लिए बीजेपी को दोष दे रहे थे.

    फिलहाल उदयपुर ज़िले की आठ सीट में से सात पर बीजेपी, एक सीट पर कांग्रेस के रघुवीर मीणा आगे हैं.

    गोगुंदा सीट से बीजेपी के प्रताप लाल भील

    झाड़ोल सीट से बीजेपी के बाबू लाल भील

    उदयपुर सीट से बीजेपी के ताराचंद जैन

    खैरवाड़ा से बीजेपी के नानालाल अहारी

    उदयपुर ग्रामीण से बीजेपी के फूल सिंह मीणा

    मावली से बीजेपी के कृष्णगोपाल पालीवाल

    वल्लभनगर से बीजेपी के उदयलाल डांगी

    सलूंबर सीट से कांग्रेस के रघुवीर मीणा बढ़त बनाए हुए हैं.

    ये रुझान रविवार सुबह 11.30 तक के हैं.

  9. मध्य प्रदेश: बीजेपी ने जिन सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था, उनका क्या हाल?

    मोदी और नड्डा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने सांसदों और बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा था.

    चुनाव आयोग के मुताबिक़, अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे चल रही है.

    आइए आपको बताते हैं कि जिन सांसदों और बड़े नेताओं को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा था, वो अब तक के रुझानों में आगे चल रहे हैं या पीछे?

    दिमनी सीट- नरेंद्र सिंह तोमर 12 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं

    नरसिंहपुर सीट- प्रह्लाद सिंह पटेल, 12 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं

    निवास सीट- फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस के चैन सिंह 25 हज़ार वोटों के साथ आगे चल रहे हैं

    इंदौर 1 सीट- महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 17 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं

    सीधी सीट- बीजेपी की रीति पाठक और कांग्रेस के ज्ञान सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है. खबर लिखे जाते वक़्त रीति पाठक आगे चल रही हैं

    सतना सीट- बीजेपी के गणेश सिंह 5800 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.

    गाडरवारा सीट- बीजेपी के उदय प्रताप सिंह 14 हज़ार वोटों के साथ आगे चल रहे हैं

  10. मध्य प्रदेश के रुझानों में बीजेपी आगे, सीएम शिवराज सिंह चौहान क्या बोले?

    शिवराज सिंह चौहान

    इमेज स्रोत, FB/SHIVRAJ

    मध्य प्रदेश के रुझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सराहना की है.

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एमपी के मन में हैं और प्रधानमंत्री जी के मन में भी एमपी है."

    "उन्होंने जो यहां सभाएं कीं, जनता से अपील की वो जनता के दिल को छू गई और उसी के कारण ये रुझान आ रहे हैं."

    दिल्ली में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जो केंद्र सरकार ने काम किया, उसे हमने यहां ठीक से लागू किया."

    चुनाव आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश में अभी तक के रुझानों में 150 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 69 पर आगे है. राज्य की 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शिवराज सिंह चौहान

    रुझानों पर मीडिया से बात करते हुए शिवराज ने कहा, "जो यहां योजनाएं बनीं. लाडली लक्ष्मी से लेकर लाडली योजनाएं तक. गरीबों के लिए किसानों के लिए जो काम हुए, वो भी जनता के दिल को छू गए. अमित शाह जी की अचूक रणनीति, और हमारे राष्ट्राध्यक्ष जेपी नड्डा जी का मार्गदर्शन, हमारे कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत की. इससे चुनाव के अभियान को सही गति और दिशा मिली.

    इसलिए मैंने पहले भी कहा था हम आसान बहुमत से जीतेंगे. क्योंकि जनता का प्रेम हर तरफ़ दिखाई देता था. हमारा विश्वास है कि हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे."

  11. मध्य प्रदेश से LIVE

    मध्य प्रदेश से LIVE: मतगणना के शुरुआती रुझानों में राज्य में भाजपा आगे चल रही है. ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता सलमान रावी

  12. राजस्थान: अब तक के रुझानों में बीजेपी आगे, कांग्रेस पीछे

    वसुंधरा राजे

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान विधानसभा चुनावों के रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है.

    चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आई जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजे तक के रुझानों में बीजेपी ने 100 सीटों पर बढ़त बना ली है.

    राज्य में बहुमत के लिए 101 सीटें चाहिए.

    वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस 78 सीटों पर आगे चल रही है.

    एक सीटों पर सीपीआईएम भी बढ़त बनाए हुए है और 8 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को बढ़त मिली है.

  13. मध्य प्रदेश: अब तक के रुझानों में बीजेपी 148 सीटों पर आगे

    शिवराज सिंह चौहान

    इमेज स्रोत, FB/SHIVRAJ SINGH

    मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में 10.45 बजे तक बीजेपी 148 सीटों पर आगे चल रही है.

    वहीं, कांग्रेस 60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

    चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, अभी तक 211 सीटों के रुझान आए हैं.

    राज्य में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था.

    मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 116 विधायकों की ज़रूरत है.

  14. दिल्ली में कांग्रेस दफ़्तर के बाहर कैसा है माहौल? तस्वीरों में देखिए

    राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है.

    शुरुआती रुझानों में तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है.

    राजस्थान, एमपी में बीजेपी आगे चल रही है.

    वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे चल रही है.

    तस्वीरों में देखिए कांग्रेस के दिल्ली दफ्तर के बाहर कैसा है माहौल?

    दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर का माहौल
    दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर का माहौल
    दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर का माहौल
    दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर का माहौल
    दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर का माहौल

    दिल्ली से LIVE: शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त, इस बारे में बीजेपी हेडक्वार्टर से ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव

  15. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय का हाल देखिए लाइव

  16. तेलंगाना: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी जिन 9 सीटों पर लड़ी, वहां क्या है हाल?

    असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, FB/OWAISI

    इमेज कैप्शन, असदुद्दीन ओवैसी

    तेलंगाना विधानसभा चुनाव में केसीआर की बीआरएस शुरुआती रुझानों में कांग्रेस से पिछड़ गई है. वहीं, बीजेपी सिर्फ़ 4 से 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

    तेलंगाना में 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुए थे.

    हालांकि, इस चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल (एआईएमआईएम) ने भी नौ सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं.

    एआईएमएआईएम जिन सीटों पर लड़ रही है उनमें नामपल्ली से कांग्रेस, राजेंद्रनगर और जुबली हिल्स से बीआरएस, चारमीनार और बहादुरपुरा से बीजेपी आगे चल रही है. हालांकि, यकुतपुरा, चंद्रायनगुट्टा और करवन सीटों पर एआईएमआईएम आगे है.

    असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से ही सांसद हैं.

    तेलंगाना
  17. ज्योतिरादित्य सिंधिया क्यों बोले- मैं उनकी हर बददुआ का स्वागत करता हूं

    सिंधिया

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है.

    इस बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से कहा, ''मैंने सदैव आप लोगों से कहा था कि जहां तक मध्य प्रदेश की बात है, पीएम मोदी और शिवराज सिंह के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आ रही है. जो गरीब उत्थान की योजनाएं हैं, जनता का पूर्ण आशीर्वाद बीजेपी के साथ रहेगा.''

    सिंधिया ने कहा, ''कल कई कहानियां मैंने सुनी. कोई लड्डू इकट्ठे कर रहे थे. शाबाशी का बैनर लगवा रहे थे. मैंने कहा था कि नतीजों का इंतज़ार कीजिए. अभी रुझान आ रहे हैं, नतीजों का इंतज़ार कीजिए. मुझे यकीन है कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आएगी.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ओर से बीजेपी पर किए हमलों को लेकर जब सिंधिया से सवाल पूछा गया तो वह बोले- उनकी हर बद्दुआ का मैं स्वागत करता हूं. मैं दिग्विजय सिंह जी को दिल की गहराइयों से शुभकामनाएं देता हूं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 116 सीटों का है.

  18. एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी नतीजे का असर 2024 के आम चुनाव पर क्या होगा?

  19. छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझान में सीएम भूपेश बघेल भतीजे से पिछड़े

    भूपेश बघेल

    इमेज स्रोत, ANI

    छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुरुआती रुझानों में अपनी पाटन सीट पर पिछड़ते दिख रहे हैं.

    यहां बीजेपी ने बघेल के ख़िलाफ़ उन्हीं के भतीजे विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है. विजय फिलहाल आगे चल रहे हैं.

    सी वोटर के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में सुबह 8.45 बजे तक कांग्रेस 42 और बीजेपी 43 सीटों पर आगे है.

    भूपेश बघेल पहली बार साल 1993 में पाटन सीट से चुनाव जीते थे. वह अब तक पांच बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं.

  20. राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत की सीट पर कौन आगे और कौन है पीछे?

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, ANI

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से चुनावी मैदान में हैं.

    सी-वोटर के मुताबिक़, 9.20 तक के रुझानों में राजस्थान में कांग्रेस 59 सीटों पर और बीजेपी 70 सीटों पर आगे चल रही है.

    सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं.

    साल 1977 में पहली बार जीतने के बाद वह छह बार इस सीट से विधानसभा पहुंच चुके हैं.

    बीजेपी ने अशोक गहलोत के ख़िलाफ़ महेंद्र सिंह राठौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है. फिलहाल वो पीछे चल रहे हैं.

    राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान हुआ था. राज्य में 200 विधानसभा सीटे हैं लेकिन एक सीट पर उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव 199 सीटों पर हुए थे.