राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किन दलों को मिली कितनी सीटें और कितने प्रतिशत वोट
चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती का काम अभी भी जारी है. हालांकि बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुमत लायक ज़रूरी सीटें जुटा ली हैं. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस के भी सरकार बनाने लायक विधायक जीत गए हैं.
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and चंदन शर्मा
अजित पवार का दावा- बीजेपी की जीत के बाद ईवीएम ख़राब होने के आरोप लगाए जाएंगे

इमेज स्रोत, ANI
तीन राज्यों में बीजेपी की संभावित जीत पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि उन्हें अचरज नहीं होगा, यदि इस जीत के बाद विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेता ईवीएम ख़राब होने का आरोप लगाएं.
हालांकि पवार का यह दावा तुरंत ही सच साबित हो गया, जब कांग्रेस के एक नेता ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए उसे हटाने की मांग की.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने तीन राज्यों में बीजेपी के पक्ष में रुझानों के दिखने के बाद मांग की है कि लोकतंत्र का चुनाव में भरोसा बनाए रखने के लिए ईवीएम हटाने की ज़रूरत है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले एनसीपी के बाग़ी नेता अजित पवार ने पत्रकारों से कहा, ''मुझे अचरज नहीं होगा यदि इंडिया एलायंस के नेता नतीज़ों के लिए ईवीएम को ज़िम्मेदार ठहराने लगें.''
पवार ने कहा कि यदि तीन राज्यों के लिए ईवीएम को ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा, तो तेलंगाना के बारे में क्या कहेंगे?
उनके अनुसार, ''केवल एक इंसान इतने बड़े पैमाने पर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं कर सकता. इसके लिए कई लोग चाहिए और जब बड़े स्तर पर ऐसा किया जाएगा, तो अब तक इसकी असलियत सामने आ गई होती.''
पवार ने कहा कि हमें स्वीकार करना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि और उनके काम को लोग पसंद कर रहे हैं.
वीडियो कैप्शन, कांग्रेस नेता अलका लांबा विधानसभा चुनाव परिणामों पर क्या बोलीं क्या कहा कांग्रेस नेता ने?
अवस्थी के अनुसार, ''बार बार हम इस बात को कह रहे हैं कि ईवीएम पर चिंतन करने की ज़रूरत है. सभी राजनीतिक दल चुनाव आयोग से इसे लेकर प्रश्न उठा चुके हैं.''
उन्होंने कहा, ''ऐसा नहीं हो सकता कि ज़मीन पर जनता का रुख़ और उनकी मंशा अलग है, लेकिन जब मतगणना शुरू होती है, तब ईवीएम कुछ अलग बोलती है. इसलिए इस पर चिंतन करने की ज़रूरत है. ऐसा देश भी चाहता है और हम भी.''
LIVE: पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले हैं, तीन राज्यों में बीजेपी बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ रही है. पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले हैं. ज्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव.
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
राहुल गांधी ने मानी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार, कहा- जारी रहेगी विचारधारा की लड़ाई

इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी की संभावित हार स्वीकार करते हुए कहा है कि विचारधारा की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.
सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर किए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं- विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी.''
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
वहीं तेलंगाना में पार्टी को मिलने जा रही पहली जीत पर उन्होंने राज्य के लोगों का धन्यवाद किया है.
उन्होंने लिखा, ''तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद- प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे.''
राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया कहा है.
LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के अब तक नतीजों में बीजेपी जीत की ओर दिख रही है, क्या हैं नतीजों के मायने, रायपुर में वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता फ़ैसल मोहम्मद अली
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पीएम मोदी

इमेज स्रोत, ANI
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नतीज़ों के बीजेपी के पक्ष में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन तीनों राज्यों के लोगों को धन्यवाद कहा है.
सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, “जनता-जनार्दन को नमन!''
उनके अनुसार, ''मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी में है.”
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर का हृदय से धन्यवाद करता हूं. मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे.”
उन्होंने कार्यकर्ताओं के बारे में लिखा, “इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है. भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वो कम है."
पीएम मोदी ने लिखा, ''हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हमें ना रुकना है, ना थकना है. हमें भारत को विजयी बनाना है. आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है.''
तेलंगाना चुनाव: पेपर लीक और बेरोज़गारी से परेशान युवाओं ने क्या बताया
वीडियो कैप्शन, तेलंगाना चुनाव: पेपर लीक और बेरोज़गारी से परेशान युवाओं ने क्या बताया तेलंगाना में चुनाव सिर पर हैं और मीडिया में प्रकाशित हुए पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे के मुताबिक जिन राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उनमें युवा बेरोज़गारी दर तेलंगाना में ज़्यादा है.
सरकारी दावों के बीच तेलंगाना में बेरोज़गारी और पेपर लीक को लेकर छात्रों ने कई प्रदर्शन किए हैं. हैदराबाद से बीबीसी संवाददाता विनीत खरे की रिपोर्ट देखिए
विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसदों को 14 दिनों के भीतर एक सीट छोड़नी होगी: विशेषज्ञ

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, नरेंद्र सिंह तोमर संविधान विशेषज्ञ और लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी ने नियम क़ानूनों का हवाला देते हुए कहा है कि विधानसभा का चुनाव जीतने वाले सांसदों को अगले 14 दिनों के भीतर अपनी एक सीट छोड़नी होगी नहीं तो उन्हें अपनी संसद सदस्यता गंवानी पड़ सकती है.
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा के चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 21 सांसदों को टिकट दिया था. इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते प्रमुख नाम हैं.
बीजेपी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में सात-सात सांसदों को, छत्तीसगढ़ में चार और तेलंगाना में तीन सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा. इन सांसदों में विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसदों को अगले 14 दिनों के भीतर अपनी एक सीट छोड़नी पड़ेगी.

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, प्रह्लाद सिंह पटेल संविधान विशेषज्ञ पीडीटी अचारी ने बताया कि अगर वे ये फ़ैसला नहीं कर पाते हैं तो उनकी संसद सदस्यता समाप्त हो जाएगी. हालांकि पीडीटी अचारी का ये भी कहना है कि जीती गई विधानसभा सीट से उनकी सदस्यता पर इस नियम का कोई असर नहीं पड़ेगा और वे विधायक बने रहेंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पीडीटी अचारी संविधान ने अनुच्छेद 101 के तहत साल 1950 में प्रेजीडेंशियल ऑर्डर (राष्ट्रपति के आदेश) द्वारा जारी किए गए प्रिवेंशन ऑफ़ साइमलटेनियस मेंबरशिप रूल का हवाला देते हुए ये बात कही.
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतों की गणना का काम चल रहा है जबकि मिज़ोरम विधानसभा के लिए सोमवार को गिनती होगी.
पीएम मोदी, राहुल गांधी और केजरीवाल पर ओवैसी ने क्या कहा?
वीडियो कैप्शन, पीएम मोदी, राहुल गांधी और केजरीवाल पर ओवैसी ने क्या कहा? ओवैसी की पार्टी पर बीजेपी की 'बी पार्टी' होने का आरोप अक्सर लगता रहता है. मुख्य विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' में भी वो शामिल नहीं हैं. तो क्या है ओवैसी की राजनीतिक विचारधारा? पीएम मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के लिए क्या सोचते हैं वो? और क्या इस बार तेलंगाना के मुसलमान ओवैसी के साथ खड़े होंगे?
बीबीसी संवाददाता सर्वप्रिया सांगवान ने उनसे इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश की.
कैलाश विजयवर्गीय का दावा, लोकसभा चुनाव में 400 से भी अधिक सीटें जीतेगी बीजेपी

इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तीन राज्यों में बीजेपी की संभावित जीत को देखते हुए रविवार को दावा किया है कि अगले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी 400 से भी अधिक सीटें जीतेगी.
वहीं मध्य प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा, के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा है कि बीजेपी का वो कार्यकर्ता जो सुचारू रूप से राज्य को विकास की गति पर ले जाएगा, वही इस पद पर बैठेगा.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "हम मध्य प्रदेश में 160 से अधिक सीटों से जीतेंगे. मैंने कहा था कि इंदौर की सभी 9 सीटें जीतेंगे और 160 से ज़्यादा सीट हम मध्य प्रदेश में जीतेंगे. मेरा ये बयान ऑन रिकॉर्ड है, सोशल मीडिया में चल रहा है. हमने कहा था कि मालवा में सबसे अधिक सीटें जीतेंगे. वहां हमने रिकॉर्ड तोड़ा है."
उन्होंने कहा, "वैसे तो हमने सभी राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ा है. छत्तीसगढ़ की इतनी ग्रेट विक्ट्री है जिसकी कल्पना हमको भी नहीं थी. राजस्थान हम बहुत अच्छे वोटों से जीत रहे हैं."

इमेज स्रोत, ANI
उनके अनुसार, "तीन राज्यों में सरकार बनाना ये साफ़ दिखाता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम 400 से अधिक सीटें जीतेंगे."
विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं और 20 में से 11 चरण की मतगणना होने तक वो इस सीट से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक संजय शुक्ला से 40 हज़ार से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.
आज़ादी के बाद यहां पहली बार पड़े वोट, क्या बोलीं महिलाएं
वीडियो कैप्शन, राजस्थान के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर आज़ादी के बाद पहली बार पड़े वोट राजस्थान के सिरोही ज़िले में शेरगांव में पहली बार पोलिंग बूथ बनाया गया है. शेरगांव तक पहुंचना काफ़ी मुश्किल भरा है और उससे भी मुश्किल यहां का जीवन है.
पहली बार वोट करने के बाद स्थानीय महिलाओं ने बीबीसी से बातचीत की है.
राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ जीतने के बाद बीजेपी के हाथों में होगी 12 राज्यों की कमान, कांग्रेस के पास बचेंगे 3 स्टेट

इमेज स्रोत, ANI
राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी जीत की तरफ़ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.
जीत पर औपचारिक रूप में मुहर लग जाने के बाद बीजेपी अपने बूते देश के 12 राज्यों में सत्ता की बागडोर संभालेगी. जबकि दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के पास राजस्थान और छत्तीसगढ़ की हार के बाद केवल तीन राज्यों की कमान रहेगी.
दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी इस लिहाज से तीसरे नंबर पर कही जा सकती है.

इमेज स्रोत, ANI
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी इस समय उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में सत्ता में है.
तीन दिसंबर की मतगणना के बाद अब ये लगभग तय माना जा रहा है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में सत्ता में बनी रहेगी और वो राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस से छीनने जा रही है.
इन 12 राज्यों के अलावा 5 और राज्यों- महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम और पुडुचेरी में वो सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है.

इमेज स्रोत, ANI
दूसरी तरफ़ कांग्रेस केवल हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में सत्ता में है. राजस्थान और छत्तीसगढ़ वो गंवाती हुई दिख रही है तो तेलंगाना में उसकी जीत अब तय मानी जा रही है.
इसके अलावा बिहार और झारखंड में कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधनों में शामिल है. तमिलनाडु में वो द्रमुक की सहयोगी ज़रूर है लेकिन राज्य सरकार का वो हिस्सा नहीं है.
भारत में इस समय छह राष्ट्रीय दल हैं. ये हैं- बीजेपी, कांग्रेस, बसपा, सीपीएम, नेशनल पीपुल्स पार्टी और आम आदमी पार्टी.

इमेज स्रोत, ANI
अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में अगले विधानसभा चुनाव अब 2024 में होंगे. जम्मू और कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने हैं.
हालिया संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कई सांसदों ने हिस्सा लिया है.
उनके जीतने की सूरत में कई सीटें खाली होंगी. चूंकि अगले साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं, इसलिए अब किसी उपचुनाव की संभावना नहीं दिखाई देती है.
तेलंगाना चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी क्या बोले
वीडियो कैप्शन, तेलंगाना चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी क्या बोले तेलंगाना में जारी चुनावों के बीच प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अनुमुला रेवंत रेड्डी पर कई लोगों को निगाह है. केसीआर, भाजपा और ओवैसी को वो कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं.
इन चुनावों में जीत को लेकर कितने आश्वस्त दिख रहे हैं, और जनता के लिए वो कौन-कौन से काम करना चाहते थे, इस बारे में बीबीसी की सर्वप्रिया सांगवान ने उनसे बातचीत की.
तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम छह और बीजेपी आठ सीटों पर आगे

इमेज स्रोत, ANI
असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' (AIMIM) दोपहर तीन बजे तक के रुझानों के अनुसार, तेलंगाना विधानसभा की छह सीटों पर आगे चल रही है.
एआईएमआईएम के उम्मीदवार बहादुरपुरा, चारमीनार, मलकपेट, नामपल्ली और याकुतपुरा से आगे चल रहे हैं, जबकि करवान, राजेंद्रनगर और जुबली हिल्स पर उसके उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं.
असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन अपनी सीट चंद्रायनगुट्टा पर अपने निकटतम विरोधी उम्मीदवार बीजेपी के मुप्पी सीताराम रेड्डी से 39 हज़ार वोटों के अधिक अंतर से आगे चल रहे हैं.

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अकबरुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम ने तेलंगाना विधानसभा की नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. साल 2018 के विधानसभा चुनावों में एआईएमआईएम को सात सीटें मिली थीं.
तेलंगाना में एआईएमआईएम और राज्य में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति के पीछे एक तरह का समझौता माना जाता है.
इस बार के चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों से अपील की थी कि जहां एआईएमआईएम के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, वहां लोगों को बीआरएस का समर्थन करना चाहिए.
वहीं केंद्र की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी अभी तक आठ सीटों पर आगे दिख रही है.
छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बढ़त, क्या बोले पूर्व सीएम रमन सिंह
वीडियो कैप्शन, कांग्रेस की हार और बीजेपी की जीत पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन किया है और निर्णायक बढ़त बना ली है.
एक समय तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पिछड़ते हुए दिखे. डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव भी पीछे चल रहे थे.
इन रुझानों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने क्या कहा?
वीडियो: फ़ैसल मोहम्मद अली और देबलिन रॉय
चुनावी रुझानों में बीजेपी को बढ़त के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पूछा- पनौती कौन?

इमेज स्रोत, LAKRUWAN WANNIARACHCHI/AFP via Getty Images
इमेज कैप्शन, दानिश कनेरिया पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने भारत के चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की बढ़त पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है.
सोशल मीडिया साइट 'एक्स' से किए एक ट्वीट में उन्होंने केवल इतना लिखा, ''पनौती कौन?''
कनेरिया के ताज़ा ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि वो राहुल गांधी के पहले के बयान पर तंज़ कस रहे हैं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
क्या है मामला?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 21नवंबर को राजस्थान के बाड़मेर के बायतु में एक चुनावी रैली के दौरान विश्व कप में भारत की हार का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ किया था.
उस रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 'पनौती मोदी' बताया था.
गांधी ने कहा था, "पीएम मतलब पनौती मोदी. अच्छा भला हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, हरवा दिया. टीवी वाले यह नहीं कहेंगे. मगर, जनता जानती है."

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, दानिश कनेरिया पीएम मोदी मोदी 19नवंबर को वर्ल्ड कप का फ़ाइनल देखने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया था.
इस बीच, भारत में केंद्र की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी रविवार को हो रही मतगणना में अब तक तीन राज्यों में साफ तौर पर बहुमत हासिल करते हुए दिख रही है.
बीजेपी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाती हुए दिख रही हैं. विपक्षी दल कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार गंवाती हुई दिख रही है.
छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बढ़त, क्या बोले पूर्व सीएम रमन सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अज़हरुद्दीन तेलंगाना के जुबली हिल्स में पिछड़े, क्या हैं ताज़ा हालात

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मोहम्मद अज़हरुद्दीन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अज़हरुद्दीन तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा सीट से पिछड़ रहे हैं.
केंद्रीय चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस के मोहम्मद अज़हरुद्दीन, बीएचआरएस के एम गोपीनाथ से 1,648 वोटों से पीछे हैं.
26 चरण की काउंटिंग में से अभी तक केवल 10 चरण की काउंटिंग पूरी हुई है. अब तक एम गोपीनाथ को 27,571 वोट मिले हैं. वहीं मोहम्मद अज़हरुद्दीन को 25,923 वोट ही मिले हैं.
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राज्य की 119 सीटों में से 65 पर कांग्रेस चुनाव या तो जीत चुकी है या आगे चल रही है. वहीं बीएचआरएस को 39 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं.
बीजेपी को 8 सीटें, एआईएमआईएम को 6 सीटें और सीपीआई को एक सीट मिलती हुई दिख रही है.
LIVE: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों का विश्लेषण, सर्वप्रिया सांगवान के साथ जुड़ेंगे सेफोलॉजिस्ट योगेंद्र यादव, पत्रकार सुनेत्रा चौधरी और ग्राउंड रिपोर्ट्स के साथ बीबीसी संवाददाता.
छोड़िए YouTube पोस्टGoogle YouTube सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
मध्य प्रदेश चुनाव: रुझानों में बीजेपी आगे, नरोत्तम मिश्रा का क्या हाल?

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सीएम शिवराज सिंह के साथ नरोत्तम मिश्रा (दाएं) मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा अपनी दतिया सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी भारती राजेंद्र से करीब 5400 वोटों से पिछड़ रहे हैं.
इस सीट पर 13 राउंट की गिनती होनी है, जिनमें से अभी चार ही राउंड पूरे हुए हैं.
शिवराज सिंह चौहान के बाद नरोत्तम मिश्रा को एमपी में बीजेपी का बड़ा नेता माना जाता है.

इमेज स्रोत, ECI
दिलचस्प ये है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी अभी तक के रुझानों में एकतरफ़ा मुकाबले में है. पार्टी कुल 230 सीटों में से 161 पर बढ़त बनाए हुए है.
वहीं कांग्रेस पार्टी 66 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
