जस्टिस फातिमा बीवी: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज के निधन पर शोक संदेश में पीएम मोदी ने क्या कहा

इमेज स्रोत, KeralaGovernor@X
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व गवर्नर जस्टिस फातिमा बीवी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है.
प्रधानमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जारी बयान में पीएम मोदी की ओर से कहा गया है, "जस्टिस एम फातिमा बीवी के निधन से दुखी हूं. वे सच्चे अर्थों में मार्गदर्शक थीं. अपनी असाधारण यात्रा में उन्होंने कई बाधाओं और चुनौतियों का सामना किया और आगे बढ़ीं. वे महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत थीं. क़ानून के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा सराहा जाएगा. उनके परिवार और मित्रजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
केरल के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को जस्टिस एम फातिमा बीवी का निधन हो गया था. वे 96 वर्ष की थीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2