प्रवर्तन निदेशालय ने प्रकाश राज को पूछताछ के लिए बुलाया, क्या है मामला

यह मामला त्रिचिरापल्ली के प्रणव ज्वेलर्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and चंदन शर्मा

  1. प्रवर्तन निदेशालय ने प्रकाश राज को पूछताछ के लिए बुलाया, क्या है मामला

    प्रकाश राज

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रवर्तन निदेशालय ने 100 करोड़ रुपये की एक पोंजी स्कीम (फर्जी निवेश स्कीम) के मामले में फ़िल्म अभिनेता प्रकाश राज को पूछताछ के लिए अपने चेन्नई दफ़्तर बुलाया है.

    यह मामला तमिलनाडु स्थित त्रिचिरापल्ली के प्रणव ज्वेलर्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े 100 करोड़ रुपए की पोंजी स्कीम से संबंधित है.

    अभिनेता प्रकाश राज प्रणव ज्वेलर्स के ब्रांड अंबेसडर थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, प्रवर्तन निदेशालय ने 20 नवंबर को कई जगह छापेमारी की थी जिसमें धनराशि के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद हुए थे.

    ईडी का दावा है कि प्रणव ज्वैलर्स और कई अन्य लोगों ने सोने के गहने खरीदने की आड़ में लोगों से लिए गए पैसे को फर्जी संस्थाओं को ट्रांसफर करके जनता को धोखा दिया है.

  2. भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत पर केरल में मामला दर्ज, जानिए क्या है मामला?

    श्रीसंत

    इमेज स्रोत, ANI

    केरल के कन्नूर में एक व्यक्ति की शिकायत पर भारत के पूर्व गेंदबाज़ एस श्रीसंत और दो अन्य के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चूंडा के रहने वाले शिकायतकर्ता सरीश गोपालन का आरोप है कि अभियुक्त राजीव कुमार और वेंकटेश किनी ने 25 अप्रैल, 2019 से उनसे कई किस्तों में 18.7 लाख रुपए लिए हैं.

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन दोनों ने उनसे ये पैसे यह दावा कर के लिए कि पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के साथ मिलकर वे कर्नाटक के कोल्लूर में एक खेल एकेडमी बनाएंगे.​

    इस मामले में श्रीसंत को तीसरा अभियुक्त बनाया गया है.

    अपनी शिकायत में गोपालन ने कहा कि इस एकेडमी में भागीदार बनने का अवसर मिलता देख उन्होंने इस प्रोजेक्ट में निवेश किया.

    तीनों अभियुक्तों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

  3. गुरु नानक जयंती पर अपने यहां सिख श्रद्धालुओं के आने पर पाकिस्तान का अहम एलान

    सिख

    इमेज स्रोत, AFP

    सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती पर अपने यहां के सिख धर्मस्थलों के दर्शन करने के लिए पाकिस्तान ने भारत के 3,000 सिख श्रद्धालुओं को वीज़ा जारी करने का एलान किया है.

    दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर यह जानकारी दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पाकिस्तान उच्चायोग ने लिखा, ''बाबा गुरु नानक देव जी के 554वें जन्मदिन समारोह के अवसर पर, नई दिल्ली ​के पाकिस्तान उच्चायोग ने 25 नवंबर से 04 दिसंबर, 2023 तक पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को लगभग 3,000 वीज़ा जारी किए हैं.''

    पाकिस्तान उच्चायोग के अनुसार इस यात्रा के दौरान तीर्थयात्री डेरा साहिब, पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब भी जाएंगे.

  4. पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया का भारत के सामने 209 रन का लक्ष्य, जोश इं​ग्लिस का शतक

    जोश इं​ग्लिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, जोश इं​ग्लिस

    आज से शुरू हुई पांच टी-20 मैचों की सिरीज़ के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य रखा है.

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तय 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए.

    विशाखापत्तनम में हो रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंग्लिस ने केवल 50 गेंद में 110 रन बनाए.

    पारी की शुरुआत करते हुए स्टीव स्मिथ ने 52 रन बनाए.

    भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला. स्टीव स्मिथ रन आउट हुए.

  5. मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पहुँचे पीएम मोदी, क्या कहा?

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर

    इमेज स्रोत, Twitter/Narendra Modi

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर जाकर पूजा अर्चना की.

    पीएम मोदी 16वीं सदी की महान भक्त कवयित्री मीरा बाई के जन्म की 525वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वहां पहुंचे थे.

    इस कार्यक्रम में उन्होंने संत मीराबाई के सम्मान में डाक टिकट और 525 रुपए का सिक्का जारी किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मौक़े पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद हेमामालिनी मौजूद थीं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पीएम मोदी का स्वागत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं 'ब्रज राज उत्सव' में भाग लेने के लिए सबके तरफ़ से पीएम मोदी का 'ब्रज भूमि' में स्वागत करता हूं. इस अवसर पर एक डाक टिकट जारी किया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    क्या कहा पीएम ने?

    सोशल मीडिया साइट ​'एक्स' पर पीएम मोदी ने मीराबाई को याद करते हुए लिखा , ''संत मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है. भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के अंतर्मन को श्रद्धा-भाव से भर देते हैं. उनकी 525वीं जयंती पर मथुरा में 'संत मीराबाई जन्मोत्सव' का आयोजन हो रहा है. आज शाम करीब 4:30 बजे मुझे भी इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा.''

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, इसराइल और हमास के बीच कल सुबह से शुरु होगा अस्थाई युद्ध विराम

    इसराइल और हमास

    इमेज स्रोत, Reuters

    इसराइल और हमास के बीच मध्यस्थता कर रहे क़तर ने अब से कुछ देर पहले एलान किया है कि शुक्रवार सुबह सात बज़े से (स्थानीय समयानुसार) ग़ज़ा में अस्थाई युद्धविराम शुरू हो जाएगा.

    यह भी एलान किया गया है कि इसराइल के बंधकों के पहले दस्ते को शुक्रवार दोपहर चार बजे रिहा किया जाएगा.

    इसराइल और हमास

    इमेज स्रोत, Reuters

    समय और बंधकों की संख्या केवल शुक्रवार के लिए

    क़तर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने बताया है कि शुक्रवार हमास द्वारा बंधक बनाए गए 13 लोगों को रिहा किया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि बाक़ी तीन दिनों के लिए यह संख्या अलग हो सकती है.

    उन्होंने यह भी बताया कि सुबह सात बजे युद्ध विराम शुरू होने और शाम 4 बजे बंधक छोड़े जाने का तय समय केवल शुक्रवार के लिए है.

    उनके अनुसार, बाक़ी तीन दिनों के लिए यह समय सीमा बदल सकती है.

    मालूम हो कि इसराइल और हमास के बीच हुई चार दिनों की अस्थाई युद्धविराम संधि के तहत इसराइल के 50 बंधकों के बदले हमास के 150 बंदियों की रिहाई की जाएगी.

  7. मोहम्मद शमी ने पीएम मोदी संग मुलाक़ात को बताया... 'एक अलग ही पल'

    शमी

    इमेज स्रोत, ANI

    विश्व कप में अपनी शानदार गेंदबाज़ी से धूम मचाने वाले मोहम्मद शमी टूर्नामेंट ख़त्म होने के बाद अमरोहा ज़िले स्थित अपने गांव लौट आए हैं.

    मोहम्मद शमी ने वहां पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा कि फ़ाइनल में यदि भारत ने 300 रन बनाए होते, तो ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना नहीं करना पड़ता.

    शमी ने बताया, ''देखिए एक ही चीज़ थी कि हमारे रन थोड़े कम थे. काश! हमारे पास 300 रन होते, तो हम आसानी से डिफेंड कर पाते.''

    उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर टीम में सबका प्रदर्शन काफी अच्छा था. स्किल और आत्मविश्वास की कमी नहीं थी. मुझे लगता है कि एक बुरा दिन हो सकता है और वह कभी भी हो सकता है, वह दिन हमारा नहीं था."

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    मैच हारने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रेसिंग रूम जाकर भारतीय खिलाड़ियों से मुलाक़ात करने को शमी ने आत्मविश्वास बढ़ाने वाला क़दम बताया.

    उन्होंने कहा, "उस समय हम मैच हार चुके थे, ऐसे में जब प्रधानमंत्री आपको विश्वास देते हैं तो वह अलग ही पल होता है. यह बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि मनोबल गिर जाता है, तब अगर आपके साथ पीएम होते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ जाता है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    स्टेडियम के लिए राज्य सरकार को कहा- धन्यवाद

    उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनके गांव सहसपुर अलीनगर में स्टेडियम बनाने के एलान पर शमी ने राज्य सरकार को धन्यवाद कहा है.

    शमी के अनुसार, ''स्टेडियम के लिए सबसे पहले सरकार को थैंक्स बोलना चाहूंगा. जिन्होंने भी मिलकर ये स्टेप लिए हैं, बहुत बढ़िया है. यहां टैलेंट बहुत हैं. क्षेत्र के हिसाब से भी बहुत ज़रूरी है कि हमारे यहां स्पोर्टस एकेडमी हो, स्टेडियम हो, जहां पर लोग अपने टैलेंट को जाने, कोच खिलाड़ियों को सिखाएं. ये बहुत अच्छी चीज़ हुई है यहां के यंग टैलेंट के लिए.''

  8. दिनभर: इसराइल-हमास 'युद्धविराम' में देरी क्यों?, सुनिए मोहनलाल शर्मा और मानसी दास से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. टी20 सिरीज़ के पहले मैच में भारत ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलिया कर रहा पहले बल्लेबाज़ी

    भारत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वर्ल्ड कप ख़त्म होने के बाद आज से शुरू हुई पांच टी-20 मैचों की सिरीज़ के पहले मैच में भारत ने विशाखापत्तनम में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया है.

    भारतीय टीम पहली बार भारत के कप्तान बने सूर्य कुमार यादव के नेतृत्व में खेल रही है. पहले तीन मैचों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ टीम के उप-कप्तान हैं.

    पिछले सप्ताह संपन्न वनडे ​विश्व कप में खेलने वाले ज़्यादातर खिलाड़ी को इस सिरीज़ में आराम दिया गया है.

    ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड कर रहे हैं.

    भारत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

    भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, और मुकेश कुमार.

    ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (विकेटकीपर और कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ और तनवीर संघा.

    इस सिरीज़ का दूसरा मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम, तीसरा मैच 28 नवंबर को गुवाहाटी, चौथा मैच एक दिसंबर को रायपुर और पांचवां मैच तीन दिसंबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा.

  10. दाऊदी बोहरा मुसलमानों के धर्मगुरु को पाकिस्तान देगा 'निशान-ए-पाक' सम्मान

    डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, FB/THEDAWOODIBOHRAS

    इमेज कैप्शन, डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो)

    दाऊदी बोहरा मुसलमानों के धर्मगुरु डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन को पाकिस्तान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान-ए-पाक' देने का एलान किया गया है.

    इस्लाम के दाऊदी बोहरा पंथ को मानने वाले ज़्यादातर लोग मुबंई में रहते हैं. डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन चौथे ऐसे भारतीय होंगे जिन्हें पाकिस्तान 'निशान-ए-पाक' सम्मान देगा.

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन के योगदान की वजह से उन्हें ये सम्मान देने का एलान किया गया है.

    डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन

    इमेज स्रोत, TWITTER/JMIU_OFFICIAL

    इमेज कैप्शन, डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन

    हालांकि सम्मान समारोह का आयोजन किस दिन किया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

    पाकिस्तान में 'निशान-ए-पाक' सम्मान को देश के सर्वोच्च सैनिक सम्मान 'निशान-ए-हैदर' के बराबर माना जाता है.

    मोरारजी देसाई पहले भारतीय थे जिन्हें साल 1990 में 'निशान-ए-पाकिस्तान' सम्मान दिया गया था. उनके बाद साल 1998 में दिलीप कुमार को और साल 2020 में कश्मीरी अलगाववादी नेता अली गिलानी को ये सम्मान दिया गया था.

    डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन

    कौन हैं डॉ सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन?

    डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन दाऊदी बोहरा समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु हैं. इस समुदाय की विरासत फ़ातिमी इमामों से जुड़ी है जिन्हें पैग़ंबर हज़रत मोहम्मद (570-632) का वंशज माना जाता है.

    यह समुदाय मुख्य रूप से इमामों के प्रति ही अपना अक़ीदा (श्रद्धा) रखता है. दाऊदी बोहराओं के 21वें और अंतिम इमाम तैय्यब अबुल क़ासिम थे.

    उनके बाद 1132 से आध्यात्मिक गुरुओं की परंपरा शुरू हो गई जो दाई-अल-मुतलक़ सैयदना कहलाते हैं. दाई-अल-मुतलक़ का मतलब होता है - समुदाय का सर्वोच्च नेता.

    डॉक्टर सैय्यदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन

    इमेज स्रोत, ANI

    उनको अपना अध्यात्मिक गुरु मानने वाले लोग भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में हैं, बोहरा समुदाय के एक प्रवक्ता का कहना है कि "वे अपने मानने वालों को शांति, सदभाव और देशभक्ति का संदेश देते हैं."

    सैय्यदना मुंबई में विशाल 'सैफ़ी महल' में रहते हैं, बताया जाता है कि दाई अल मुतलक की नियुक्ति मौजूदा सर्वोच्च नेता 'ईश्वरीय परामर्श' से करता है.

    मौजूदा शीर्ष नेता के पिता भी बोहरा समुदाय के सर्वोच्च नेता थे. डॉक्टर सैफ़ुद्दीन जिस समुदाय के धार्मिक नेता हैं, उसे आम तौर पर पढ़ा-लिखा, मेहनती, कारोबारी और समृद्ध माना जाता है.

  11. एक ऐसा घर जिसके दरवाज़े दो अलग-अलग राज्यों में खुलते हैं

    वीडियो कैप्शन, एक ऐसा घर जिसके दो दरवाज़े दो अलग-अलग राज्यों में खुलते हैं

    एक घर, दो पते. घर का एक दरवाज़ा हरियाणा में खुलता है और दूसरा राजस्थान में. ये घर इलाक़े में चर्चा का विषय बना रहता है.

    दो राज्यों की सीमा पर बने 3500 वर्ग मीटर के इस घर का 2500 वर्ग मीटर क्षेत्र राजस्थान में और 1000 वर्ग मीटर हरियाणा में आता है. क्या है इस घर की कहानी और कैसे इस घर के सदस्य दोनों राज्यों की राजनीति में सक्रिय रहते हैं?

  12. चीन: बच्चों में निमोनिया जैसी बीमारी फैलने पर डब्ल्यूएचओ ने मांगी रिपोर्ट

    चीन

    इमेज स्रोत, Mars Yu

    चीन के उत्तरी इलाके में बच्चों के बीच कथित तौर पर फैल रहे निमोनिया रोग के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उससे और अधिक जानकारी देने के लिए कहा है.

    कुछ गैरसरकारी मीडिया प्लेटफॉर्म्स की रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन के इन इलाकों में बच्चों के अस्पतालों में बड़ी संख्या में बीमार बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं.

    उधर, चीन के अधिकारी इसे फ़्लू जैसी बीमारी बता रहे हैं. उनका कहना है कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को वापस लेने से इस सर्दी में ये फ़्लू जैसी बीमारी बढ़ी है.

    वीडियो कैप्शन, कम ही वक़्त में लाखों जानें ले चुका ये वायरस चीन से फैला था.

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से इस बीमारी का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की है.

    संयुक्त राष्ट्र की हेल्थ एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उत्तरी चीन में अज्ञात निमोनिया बीमारी फैलने से जुड़ी रिपोर्टों पर वो और अधिक जानकारी चाहता है.

    डब्ल्यूएचओ के बयान के चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ ने गुरुवार को एक लेख में चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि वे श्वास की तकलीफ़ से जूझ रहे बच्चों की देख-भाल और जांच-पड़ताल पर क़रीबी नज़र बनाए हुए हैं.

  13. LIVE: उत्तरकाशी की सुरंग से मज़दूरों को बाहर निकालने का प्लान. क्या, कब, कैसे?, दिल्ली से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद और नवीन नेगी

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  14. इसराइल और हमास के बीच 'युद्धविराम' में आख़िर देरी क्यों हो रही है, ओरला ग्वेरिन, वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय संवाददाता, यरूशलम से

    इसराइल ग़ज़ा युद्ध

    इमेज स्रोत, REUTERS/Alexander Ermochenko

    आज सुबह इसराइल के अधिकारियों, व्हाइट हाउस और क़तर से हमें ख़बर मिली कि इसराइल और हमास के बीच हुए समझौते को लागू करने में देर होगी.

    पहले हमें बताया गया था कि आज सुबह से युद्ध का यह ठहराव शुरू होगा और 10 बंधकों का पहला समूह ग़ज़ा से निकलकर रफ़ाह क्रॉसिंग पहुंचेगा.

    लेकिन कल देर रात अचानक इसराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बताया कि शुक्रवार के पहले किसी की रिहाई नहीं होगी.

    वीडियो कैप्शन, ग़ज़ा: अल-शिफ़ा अस्पताल को लेकर क्या दावे कर रहा इसराइल

    आज सुबह सरकार के एक सूत्र से बीबीसी की बातचीत हुई. इस बातचीत में सूत्र ने कहा कि इसराइल को भरोसा है कि बंधकों की रिहाई और युद्ध रोके जाने वाला यह समझौता लागू होगा.

    सूत्र ने बताया कि समझौता टलने की वजह लॉजिस्टिकल दिक्कत है. हालांकि ये समस्या क्या है, इसे कोई नहीं बता रहा.

    लेकिन क़तर के विदेश मंत्री ने कहा है कि बातचीत आज भी हो रही है और सही दिशा में जा रही है. उन्होंने बताया कि अगले कुछ घंटों में सीज़फायर शुरू होने के समय का एलान किया जाएगा.

  15. 'लव जिहाद' के मुकाबले 'भगवा लव ट्रैप'? बीबीसी वेरिफ़ाई ने पता लगाया सच

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, 'पनौती' और 'जेबकतरे' वाली टिप्पणी के लिए राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है. राहुल गांधी को ईसी का ये नोटिस पीएम मोदी पर 'पनौती' और 'जेबकतरे' वाली उनकी टिप्पणी के लिए दिया गया है.

    चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को इस नोटिस पर जवाब देने के लिए 25 नवंबर तक की मोहलत दी है.

    राहुल गांधी ने 21 नवंबर को कहा था कि, "पीएम मतलब पनौती मोदी. अच्छा भला हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, हरवा दिया. टीवी वाले यह नहीं कहेंगे. मगर, जनता जानती है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे. यहां ऑस्ट्रेलिया भारत के बीच हुए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी.

    राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था, "ये (बयान) शर्मिंदगी भरा है. (राहुल गांधी ने) ऐसे शब्द का प्रयोग किया है जो गाली है. प्रधानमंत्री पद की गरिमा के बारे में ऐसे शब्दों के प्रयोग, जिस हमारे नेता को दुनिया सम्मान दे रही है. क्या हो गया है राहुल गांधी को? वो सीखते नहीं हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मंगलवार को ही राहुल गांधी ने राजस्थान की एक चुनावी रैली में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र 'मोदी और उद्योगपति अदानी एक टीम' की तरह काम कर रहे हैं. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था, "जब अदानी लोगों की जेब मारते हैं तो मोदी का काम होता है लोगों का ध्यान भटकाना. ये दोनों लोग एक टीम की तरह काम करते हैं. बीजेपी अपनी हर योजना से अरबपतियों की मदद करती है लेकिन हम मज़दूरों की मदद करते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने कहा, "उत्तराखंड में मजदूर खदान में फंसे हुए हैं, लेकिन 24 घंटे मीडिया सिर्फ क्रिकेट की बात कर रही है, थोड़ा वक्त हमारे मजदूरों को भी दीजिए. इसी तरह मीडिया में सिर्फ नरेंद्र मोदी जी नजर आते हैं, क्योंकि वे अदानी का काम करते हैं. मोदी जी जीएसटी का पैसा अदानी को भेजते हैं और अदानी मोदी जी का चेहरा मीडिया में दिखाते हैं."

  17. लद्दाख में जलवायु परिवर्तन से कैसे निपट रहा है एक इंजीनियर

  18. केसीआर का एलान- फिर सीएम बने तो मुसलमानों के लिए बनेगा अलग आईटी पार्क

    KCR

    इमेज स्रोत, FACEBOOK/KCR

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अल्पसंख्यक मतदाताओं को लुभाने के लिए गुरुवार को एक अहम एलान किया है.

    अपनी पार्टी भारत राष्ट्र समिति की ओर से महेश्वरम (रंगारेड्डी ज़िले) में आयोजित एक चुनावी रैली में केसीआर ने कहा, ''इस बार उनकी पार्टी सत्ता में लौटी तो मुसलमान युवाओं के लिए एक स्पेशल आईटी पार्क बनाया जाएगा."

    उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार मुसलमानों और हिंदुओं को अपनी दो आंखें मानती है और उन्हें साथ लेकर चलती है.

    तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी

    इमेज स्रोत, FACEBOOK/KCR

    इमेज कैप्शन, तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी

    राज्य की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी के समर्थन में हुई इस रैली में उन्होंने कहा, ''आज हम पेंशन दे रहे हैं, जो मुसलमानों को भी मिल रही है. हमने आवासीय स्कूल खोले हैं, जिनमें मुसलमान विद्यार्थी भी पढ़ते हैं. हम सबको अपने साथ लेकर चल रहे हैं.''

    पीटीआई ने उनके हवाले से बताया, ''आज हम मुसलमान युवाओं के बारे में सोच रहे हैं और उनके लिए हैदराबाद के निकट एक स्पेशल आईटी पार्क बना रहे हैं. यह पार्क पहाड़ी शरीफ़ के पास बनाया जाएगा.''

    उन्होंने बताया कि पिछले 10 साल के शासनकाल के दौरान अल्पसंख्यकों के विकास पर 12 हज़ार करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में केवल 2,000 करोड़ रुपए ही खर्च हुए थे.

  19. LIVE: कांग्रेस या बीजेपी? राजस्थान चुनावों में हवा किस ओर बह रही है?, उदयपुर में वरिष्ठ पत्रकारों से बात कर रहे हैं बीबीसी के अभिनव गोयल (कैमरा- मोहर सिंह मीणा)

  20. उत्तरकाशी सुरंग हादसा: पर्याव​रण संरक्षकों ने फिर दोहराई अपनी चिंताएँ

    उत्तरकाशी

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में 12 नवंबर को हुए भूस्खलन के बाद 41 मज़दूर वहां फंसे हुए हैं. उन्हें बचाने के लिए राहत और बचाव एजेंसियां अभी भी काम कर रही है.

    चार धाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत साल भर आने जाने लायक सड़क बनाने के उद्देश्य से इस सुरंग का निर्माण किया जा रहा है.

    हालांकि पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले शुरू से इस परियोजना से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर चिंता जताते रहे हैं.

    उत्तरकाशी

    इमेज स्रोत, ASIF ALI

    पर्यावरणविदों का तर्क है कि उत्तराखंड के जिन इलाकों में इस परियोजना का विकास हो रहा है, वहां हो रहे भूस्खलन का यह प्रमुख कारक है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस परियोजना के नुकसान को समझने के लिए विकास का पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव पर शोध करने वाले रवि चोपड़ा से बातचीत की.

    चोपड़ा ने कहा कि 'इस परियोजना की योजना जल्दबाज़ी में तैयार' की गई.

    उत्तरकाशी

    इमेज स्रोत, ASIF ALI

    इस परियोजना का प्रभाव जानने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त एक एक्सपर्ट पैनल का उन्होंने नेतृत्व किया था, लेकिन उन्होंने पैनल से इस्तीफ़ा दे दिया.

    उन्होंने रॉयटर्स को बताया कि परियोजना का प्रभाव समझने के लिए जिस तरह की जियोलॉजिकल जांच होनी चाहिए थी, वो नहीं की गई.

    उत्तरकाशी

    इमेज स्रोत, ANI

    गंगा संरक्षण के लिए काम करने वाली प्रियदर्शिनी पटेल ने एक अख़बार में लिखा, ''इस युवा, भंगुर पर्वत शृंखला में विकास का यह मॉडल विनाशकारी रहा है और इसमें बदलाव की ज़रूरत है.''

    वो कहती हैं कि हिमालय क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं के विकास से सरकार को बचना चाहिए.

    वीडियो कैप्शन, उत्तराखंड की टनल में फंसे मज़दूरों का पहला वीडियो सामने आया