विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- 'कनाडा दे रहा है आतंकियों को शरण'

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के हडसन इंस्टीट्यूट में एक परिचर्चा के दौरान कहा कि कनाडा ने उन लोगों को गतिविधि चलाने के लिए जगह मुहैया कराई है जो हिंसा करते हैं.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. बार्बी फ़िल्म पर क्या है रूस में लोगों की राय

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस में ज़्यादातर पश्चिम विरोधी भावनाएं है

    यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस में ज़्यादातर लोगों में पश्चिम विरोधी भावनाएं है.

    लेकिन पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद बार्बी फ़िल्म की पाइरेटेड कॉपी को देखने के लिए रूसी लोग सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं.

    पर रूसी राजनेताओं को ये इतनी पसंद नहीं आ रही. उन्होंने इस फ़िल्म को अमेरिकी जीवनशैली का विज्ञापन बताया है.

    इसका मुक़ाबला करने के लिए रूसी प्रशासन मनोरंजन के ऐसे तरीक़े निकाल रहा है, जो देशभक्ति को बढ़ावा दे और सरकार के लिए समर्थन जुटाए.

    मॉस्को से बीबीसी रूसी संपादक स्टीव रोज़नबर्ग की रिपोर्ट.

  2. एशियन गेम्स: 50 मीटर 3-पी मुकाबले में भारतीय पुरूष टीम ने जीता गोल्ड

    ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन में चल रहे एशियन गेम्स में 50 मीटर राइफ़ल 3-पोज़िशन मुक़ाबले में पुरुष टीम ने गोल्ड जीता है.

    ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण की तिकड़ी ने इस मुक़ाबले को जीत कर देश के लिए शूटिंग में पांचवा गोल्ड जीत लिया है.

    शुक्रवार को ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल की टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में सिल्वर जीता है.

    गुरुवार को सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड जीता था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री मोदी ने ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण को जीत की बधाई दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. एशियन गेम्स: भारत की महिला टीम ने 10मी पिस्टल मुक़ाबले में जीता सिल्वर

    ईशा सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के हांगज़ो में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाज़ ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल ने शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में सिल्वर जीता है.

    गुरुवार को सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड जीता था.

    वहीं, रोशिबिना देवी ने भी महिलाओं के 60 किलोग्राम वुशू फाइनल में सिल्वर जीता और अनूश अग्रवाल ने घुड़सवारी स्पर्धा में भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता, अनूश ने घुड़सवारी में पहला मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप मामले में ऑटो ड्राइवर गिरफ़्तार

    मध्य प्रदेश के उज्जैन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 12 साल की बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया है.

    उज्जैन में 25 सितंबर को एक नाबालिग बच्ची से रेप का मामला सामने आया था. पुलिस के मुताबिक़ बच्ची के साथ रेप शाम 3 से 6 बजे के बीच हुआ.

    महाकाल थाने के इलाक़े में बड़नगर रोड पर दंडी आश्रम के पास यह बच्ची सोमवार की शाम घायल अवस्था में मिली थी. उसके कपड़े ख़ून से सने थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम अपराधी को कड़ी सज़ा दिलाने में कसर नहीं छोड़ेंगे. मैं लगातार जांच की जानकारी ले रहा हूं.

    उन्होंने कहा, “अभियुक्त पकड़ा गया है, ये उज्जैन का ही है, उसका नाम भारत है. इस तरह के लोग समाज में रहने के क़ाबिल नहीं होते. उसे कठोरतम सज़ा जी जाएगी. कड़ी सज़ा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उसने मध्य प्रदेश की आत्मा को घायल किया है. बच्ची मध्य प्रदेश की है और उसकी ज़रूरत की चिंता हम करेंगे.”

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘भाजपा से बेटी बचाओ’ नारा बन गया है.

    कांग्रेस रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “मध्य प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं. इस घटना पर शिवराज सिंह चौहान चुप क्यों हैं? ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को 24 घंटे के अंदर चौराहे पर सज़ा मिलनी चाहिए.”

    पुलिस ने बताया कि बच्ची आधे अधूरे कपड़े में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास की कॉलोनियों में क़रीब ढाई घंटे भटकती रही लेकिन स्थानीय लोगों से उसे कोई मदद नहीं मिली.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  5. भारत- कनाडा में जारी तनाव के बीच जयशंकर ने की अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाक़ात

    जयशंकर और ब्लिंकन

    इमेज स्रोत, TWITTER/@DrSJaishankar

    खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक विवाद के बीच गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की मुलाक़ात हुई.

    वॉशिंगटन स्थित अमेरिका के विदेश मंत्रालय में हुई इस द्विवपक्षीय मुलाक़ात के बाद जयशंकर ने कहा, “यहां वापस आकर अच्छा लगा. बीते दिनों हमारे प्रधानमंत्री यहां आए थे. जी20 शिखर सम्मेलन में सभी मुद्दों पर समर्थन के लिए अमेरिका का धन्यवाद."

    वहीं, ब्लिंकन ने कहा कि इस मुलाक़ात में दोनों के बीच "बहुत अच्छी चर्चा" हुई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ दोनों ही नेताओं ने मुलाक़ात के बाद मीडिया से सवाल नहीं लिये.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बैठक से पहले दोनों पक्षों के अधिकारी बैठक के एजेंडे के बारे में चुप्पी साधे हुए थे. लेकिन माना जा रहा था कि बैठक में अमेरिका अपने दो करीबियों (भारत-कनाडा) के बीच कल रहे राजनयिक संकट के मुद्दे पर चर्चा करेगा.

    इस बैठक से पहले जब अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से ये पूछा गया कि क्या बैठक में दोनों देशों के नेता कनाडा पर भी बात करेंगे? तो उन्होंने कहा, “ मैं उस बैठक होने वाली बातचीत का पूर्वावलोकन नहीं करना चाहता, लेकिन जैसा कि हमने स्पष्ट कर दिया है, हमने ये मुद्दा भारत के अपने समकक्षों के साथ उठाया है और कनाडा की जांच में सहयोग करने की अपील की है.”

    बीते सप्ताह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश की संसद में आशंका जताई थी कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है.

    भारत ने कनाडा के इस आरोप के ख़ारिज करते हुए इसे 'बेतुका' और प्रेरित बताया था.

    इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया. दोनों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया. भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीज़ा सेवा भी फिलहाल रोक दी है.

    कनाडा इस मामले की जांच कर रहा है. अमेरिका का कहना है कि ये आरोप गंभीर हैं और भारत को इस जांच में सहयोग करना चाहिए.

    हालांकि कनाडा के पास किस तरह के सबूत हैं इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

  6. नमस्कार!

    आपका दिन शुभ हो.

    ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.

    28 सितंबर के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.