राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बोले- मनोज झा ने किसी का अपमान नहीं किया

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि 'राज्यसभा सांसद मनोज झा विद्वान आदमी हैं और वो सही बात बोले हैं.'

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बोले- मनोज झा ने किसी का अपमान नहीं किया

    लालू प्रसाद यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि 'राज्यसभा सांसद मनोज झा विद्वान आदमी हैं और वो सही बात बोले हैं.'

    मनोज झा पर आरोप लग रहा है कि संसद में उन्होंने अपने भाषण में 'ठाकुरों' का अपमान किया. राजद के ही विधायक और आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी.

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "राज्यसभा सांसद मनोज झा विद्वान आदमी हैं और वो सही बात बोले हैं. उन्होंने राजपूतों/ठाकुरों के ख़िलाफ़ या किसी भी दूसरी जाति के ख़िलाफ़ नहीं कहा है. जो सज्जन भाषण दे रहे हैं वो अपनी जाति का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं."

    उनसे जब राजद विधायक चेतन आनंद के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अब उनका उतना ही बुद्धि है तो क्या कहा जाए?"

    मनोज झा ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान इस विधेयक में ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की बात कही और इस दौरान उन्होंने लेखक ओम प्रकाश वाल्मीकि की कविता 'ठाकुर का कुंआ' पढ़ी.

    उन्होंने कहा था, "हम सब के अंदर एक ठाकुर है, जिसे ख़त्म करने की ज़रूरत है."

  2. जर्मन कंपनी के नाम की नकल को 'विष्णु, ब्रह्मा और महेश' का संक्षिप्त नाम बताना भारतीय कंपनी को महंगा पड़ा

    अदालत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय कंपनी को अपने ट्रेड मार्क को हिंदू भगवान 'विष्णु, ब्रह्मा और महेश' का संक्षिप्त नाम बताना काम नहीं आया.

    जर्मनी के मेडिकल उपकरण निर्माता कंपनी वीबीएम मेडिज़िंटेक्निक जीएमबीएच के नाम का इस्तेमाल करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने इसी क्षेत्र में व्यसाय करने वाली भारतीय कंपनी के कॉपीराइट के दावे को ख़ारिज कर दिया.

    असल में एक कंपनी वीबीएम नाम का ट्रेड मार्क इस्तेमाल कर रही थी और उसका कहना था कि हिंदू देवता 'विष्णु, ब्रह्मा और महेश' के नाम पर वीबीएम रखा है.

    जर्मन कंपनी वीबीएम मेडिज़िंटेक्निक द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस सी हरि शंकर ने कहा कि बचाव पक्ष वीबीएम इंडिया कंपनी के नाम से व्यवसाय कर रहा था और वो जर्मन कंपनी और अन्य थर्ड पार्टी उत्पादों का डिस्ट्रिब्यूटर था.

    अदालत ने बचाव पक्ष के उस तर्क को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि वीबीएम नाम 'विष्णु, ब्रह्मा और महेश' के नाम पर रखा गया है.

    जर्मन कंपनी की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी थी कि असल में हिंदू धर्म के इन तीन भगवानों के नाम का क्रम 'ब्रह्मा, विष्णु और महेश' है- जिसका अर्थ है- 'सृजनकर्ता, रक्षक और विनाशक.'

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने अपने ऑब्ज़र्वेशन में कहा कि भारतीय कंपनी ने ये नाम ग्राहकों को भ्रमित करने के लिए रखा था.

  3. मध्य प्रदेश: उज्जैन में नाबालिग से रेप, लड़की ढाई घंटे तक मदद के लिए भटकती रही

  4. चीन के ख़तरे से निपटने के लिए ताइवान ने बनाई ये पनडुब्बी

    पनडुब्बी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के ख़तरे से निपटने के लिए ताइवान ने पहला स्वदेशी पनडुब्बी तैयार किया है.

    ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने पनडुब्बी के लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

    अमेरिकी अधिकारियों ने ताइवान को आगाह किया है कि आने वाले कुछ वर्षों में चीन हमला कर सकता है.

    चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है और कहता है कि चीन की एक ही सरकार है जो उसकी 'मेनलैंड' में है.

    रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से ताइवान के भविष्य को लेकर बहस और तेज़ हो गई.

    राष्ट्रपति ने इस कार्यक्रम में कहा, "इतिहास हमेशा इस दिन को याद रखेगा. पहले इस काम को असंभव बताया जा रहा था लेकिन हमने ये कर दिखाया."

  5. प्रज्ञान रोवर ना “जागा” तो क्या होगा? इसरो चीफ ने ये बताया

    चंद्रयान-3

    इमेज स्रोत, ANI

    इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (इसरो) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन के प्रज्ञान रोवर ने वो किया, जिसकी उससे उम्मीद की गई थी.

    उन्होंने कहा कि अगर इसे स्लीप मोड से बाहर लाने में असफलता मिली तो भी कोई दिक्कत नहीं है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार गुरुवार को एस सोमनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ये कहा.

    प्रज्ञान रोवर फिलहाल स्लीप मोड में है. इसरो चीफ़ ने कहा कि प्रज्ञान रोवर स्लीप मोड से तभी बाहर आएगा जब उसके इलेक्ट्रॉनिक सर्किट को चांद पर पड़ी अत्याधिक सर्दी की वजह से कोई नुकसान न हुआ हो. चांद पर तापमान शून्य से 200 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था.

    उन्होंने कहा, "अगर रोवर स्लीप मोड से नहीं भी बाहर आता तो कोई बात नहीं क्योंकि उसने वो कर दिया, जिसकी उम्मीद की गई थी."

    इसरो ने बीते सप्ताह ये कहा था कि चांद पर दिन होने के बाद उन्होंने अपने चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम और प्रज्ञान से दोबारा संपर्क बनाने की कोशिश की, लेकिन कोई सिग्नल नहीं मिला. इन दोनों को इसी महीने स्लीप मोड पर डाला गया था.

  6. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम में हुआ बदलाव

    आर अश्विन

    इमेज स्रोत, ANI

    क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए घोषित हुई टीम में एक बदलाव किया गया है.

    आईसीसी ने ये जानकारी दी है.

    ऑलराउंडर अक्षर पटेल को एशिया कप के दौरान चोट लगी थी और वो समय पर ठीक नहीं हो पाए हैं.

    अब उनके स्थान पर गेंदबाज़ आर अश्विन को टीम में जगह दी गई है.

    भारतीय टीम-

    रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज, कुलदीप यादव, मो. शमी, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और आर अश्विन शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुक़ाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मेज़बान भारत अपना पहला मैच आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ चेन्नई में खेलेगा.

    46 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिए 10 शहरों के स्टेडियम चुने गए हैं. ये स्टेडियम इन 9 राज्यों आंध्र प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हैं.

  7. मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, क्या है ताजा हाल?

  8. अख़बार में खाना लपेटने और खाने वालों को एफ़एसएसएआई ने चेताया

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    खाद्य नियामक एफ़एसएसएआई ने फूड वेंडर्स और उपभोक्ताओं से खाना लपेटने के लिए अख़बार का इस्तेमाल बंद करने को कहा है.

    फूड सेफ़्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एफ़एसएसएआई) अब राज्य स्तर पर खाद्य नियामकों के साथ लगातार काम कर रही है ताकि इसका पालन हो सके.

    एफएसएसएआई के चीफ़ एक्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर (सीईओ) जी कमला वर्धन राव ने " पूरे देश के उपभोक्ताओं और खाना बेचने वालों से ये कहा है कि वे तत्काल प्रभाव से खाना लपेटने, इसे स्टोर करने या परोसने के लिए अख़बारों का इस्तेमाल करना बंद करें."

    उन्होंने इससे स्वास्थ्य पर होने वाले असर का ज़िक्र किया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एफ़एसएसएआई ने बुधवार को कहा, "अख़बार में जिस स्याही का इस्तेमाल होता है उसमें कई तरह के बायोएक्टिव पदार्थ होते हैं जिसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं."

    एफ़एसएसएआई ने ये भी कहा कि अख़बार कई तरह की स्थितियों से होकर लोगों तक पहुंचते हैं. इसमें बैक्टिरिया, वायरस होने का ख़तरा होता है. इससे कई बीमारियां हो सकती हैं.

  9. अमेरिकी अंतरिक्षयात्री रिकॉर्ड समय तक स्पेस में रहकर लौटे, शरीर पर पड़ सकता है ये असर

    फ़्रैंक रुबियो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एस्ट्रोनॉट फ़्रैंक रुबियो रिकॉर्ड 371 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर लौट आए हैं. उनके साथ दो रूसी अंतरिक्ष यात्री भी लौटे हैं.

    रुबियो की अंतरिक्ष यात्रा महज 180 दिन की थी लेकिन उनके अंतरिक्षयान की टक्कर एक स्पेस जंक से हो गई और उसमें कुछ दिक्कतें आ गई.

    इसके साथ ही ये यात्रा बढ़कर 371 दिन की हो गई. मगर रुबियो के नाम एक रिकॉर्ड भी बन गया. वे सबसे ज़्यादा दिन अंतरिक्ष में बिताने वाले अमेरिकी अंतरिक्षयात्री बन गए.

    अंतरिक्ष में इतने समय बिताने के बाद जब वो धरती पर लौटे तो वहां उनके लिए रिकवरी टीम मौजूद थी.

    कम ग्रैविटी वाले माहौल में लंबे समय तक रहने का असर उनके शरीर पर जरूर पड़ा होगा और इसी वजह से उन्हें रिकवरी टीम ने यान से बाहर निकाला.

    उनकी इस यात्रा से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी कि कैसे मानव शरीर लंबे समय तक स्पेसफ्लाइट में रह सकता है. इस यात्रा का असर उनकी मांसपेशियों, मस्तिष्क और शरीर के पाचन तंत्र पर भी पड़ सकता है.

  10. वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल में विवाद

    तमीम इकबाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने बल्लेबाज़ तमीम इकबाल की आलोचना करते हुए उन्हें ''बचकाना'' बताया है.

    बांग्लादेश की टीम क्रिकेट टीम वर्ल्ड के मुकाबले के लिए बुधवार को भारत पहुंच गई. इसके एक दिन पहले क्रिकेट टीम की घोषणा हुई और उसमें बल्लेबाज़ तमीम इकबाल का नाम नहीं था. चयनकर्ताओं का कहना था कि फ़िटनेस की परेशानियों की वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली. कई प्रशंसकों ने इसके लिए कप्तान शाकिब अल हसन को ज़िम्मेदार ठहराया.

    अब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने ढाका के टीवी चैनल 'टी-स्पोर्ट्स' को एक इंटरव्यू में कहा कि तमीम इकबाल को टीम से बाहर रखने में उनकी कोई भूमिका नहीं है.

    बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हसन ने दावा किया कि उनकी तमीम से बैटिंग ऑर्डर चेंज करने के बारे में भी कोई बात नहीं हुई है. लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि टीम के किसी भी खिलाड़ी का ऑर्डर चेंज करने में कोई परेशानी नहीं है.

    उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है. मुझे ये बचकाना लगता है कि अपनी मर्ज़ी से किसी को सबकुछ मिले. टीम पहले आती है या व्यक्ति-विशेष?"

    शाकिब ने इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी ने अपने करियर को नंबर सात से ओपनर तक निखारा और अब उनके नाम 10,000 रन है.

  11. हैरी पॉटर में डंबलडोर का किरदार निभाने वाले सर माइकल गैम्बन का निधन

    सर माइकल गैम्बोन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दुनिया भर में चर्चित सिरीज़ हैरी पोटर में एल्बस डंबलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो गया.

    उनके परिवार ने ये जानकारी दी है. वो 82 साल के थे और अस्पताल में भर्ती थे.

    वो फ़ैंटास्टिक मिस्टर फ़ॉक्स में भी नज़र आए थे. उनकी पत्नी और बेटे ने बताया कि वो निमोनिया से पीड़ित थे.

    उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रॉयल नेशनल थियेटर से की थी और उन्होंने शेक्सपियर के कई नाटकों में भूमिका निभाई. मनोरंजन की दुनिया में अहम योगदान के लिए उन्हें 1998 में सर की उपाधि दी गई.

  12. कनाडा के भारत पर आरोपों के बीच आज ब्लिंकन से मिलेंगे एस. जयशंकर

    एंटनी ब्लिंकन और एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विदेश मंत्री एस जयशंकर आज अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे. दोनों नेता ऐसे समय मिल रहे हैं जब खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनातनी चरम पर है.

    अमेरिका और भारत दोनों ही देशों के अधिकारी जयशंकर और ब्लिंकन की मुलाकात को लेकर फिलहाल चुप हैं. लेकिन ये माना जा रहा है कि कनाडा का मुद्दा इस बातचीत में उठ सकता है क्योंकि कनाडा और भारत दोनों ही अमेरिका के करीबी हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया से कहा, "मैं जयशंकर और ब्लिंकन की होने वाली बातचीत के बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा. लेकिन जैसा कि हमने स्पष्ट कर दिय था कि हमने ये मुद्दा उठाया है, हमने इसपर अपने भारतीय समकक्षों से बात की है और उन्हें कनाडा की जांच में सहयोग करने की अपील भी की है और हम आगे भी यही कहेंगे."

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे.

    बीते दिनों कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने संसद में ये आशंका जताई थी कि खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ हो सकता है. भारत ने इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताया था.

    इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के शीर्ष राजनयिकों को निष्कासित किया. अब भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीज़ा पर फिलहाल रोक लगा दी है.

  13. राहुल गांधी दिल्ली के कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट पहुंचे

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, X/ @RahulGandhi

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली के कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट पहुंचे.

    राहुल गांधी ने इसकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    "ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं - मज़बूती और खूबसूरती तराशने में माहिर! काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की."

    राहुल गांधी इससे पहले भी दिल्ली के करोलबाग की कार मार्केट जा चुके हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में रेल यात्रा भी की थी.

  14. ब्रह्मांड की इस सबड़े बड़ी गुत्थी को सुलझाने के करीब पहुंचे वैज्ञानिक, पल्लब घोष, विज्ञान संवाददाता

    एंटीमैटर

    इमेज स्रोत, SAKKMESTERKE/SCIENCE PHOTO LIBRARY

    वैज्ञानिकों ने एंटीमैटर के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है. एंटीमैटर एक ऐसी रहस्यमय चीज़ है जो ब्रह्मांड बनने के शुरुआती दौर में बहुतायत में थी.

    बिग बैंग के दौरान मैटर और एंटीमैटर दोनों समान रूप से बने. लेकिन अभी मैटर हर जगह है और एंटीमैटर को खोजना बेहद मुश्किल.

    बिग बैंग या ज़ोरदार धमाका, ब्रह्मांड की रचना का एक वैज्ञानिक सिद्धांत है. यह इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करता है कि यह ब्रह्मांड कब और कैसे बना.

    ताज़ा अध्ययन में पता चला है कि ग्रैविटी (गुरुत्वाकर्षण) को लेकर इन दोनों की प्रतिक्रिया एक जैसी है.

    वर्षों से वैज्ञानिक मैटर और एंटीमैटर की समानातओं और अंतरों को खोजने का प्रयास कर रहे हैं ताकि ब्रह्मांड की उत्पत्ति को समझा जा सके.

    पहले कहा जाता था कि एंटीमैटर गुरुत्वाकर्षण की वजह से गिरने के बजाय ऊपर उठता है.

    पहली बार वैज्ञानिकों ने कन्फ़र्म किया है कि एंटीमैटर नीचे की ओर गिरता है. लेकिन इस खोज ने उत्सुकता कम करने के बजाय और बढ़ा दी है. प्रश्न ये है कि एंटीमैटर किस गति से नीचे गिरता है?

    बिग बैंग के वक्त मैटर और एंटीमैटर को एक हो जाना चाहिए था और ऐसा होता तो सिर्फ़ रोशनी बचती. ऐसा क्यों नहीं हुआ होगा, ये भौतिकी का सबसे बड़ा रहस्य है.

    इसका हल ही ब्राह्मांड की उत्पति के राज़ को सुलझा पाएगा. इस अध्ययन में शामिल डॉक्टर डेनियल होजकिन्सन ने कहा है कि ब्रह्मांड की रचना के शुरुआती समय में किसी तरह मैटर ने एंटीमैटर को पीछे छोड़ दिया और ग्रैविटी पर ये कैसी प्रतिक्रिया देता है, ये कई सवालों के जवाब दे सकता है.

  15. रमेश बिधूड़ी को टोंक का प्रभारी बनाए जाने पर बोले दानिश अली-इतनी तो मर्यादा...

    दानिश अली और रमेश बिधूड़ी

    इमेज स्रोत, ANI

    भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को राजस्थान चुनाव में टोंक का प्रभारी बनाए जाने पर बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि बीजेपी को थोड़ी तो मर्यादा रखनी चाहिए.

    संसद में चंद्रयान की सफलता पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को धार्मिक पहचान के आधार पर अपशब्द बोले और धमकी दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

    बसपा सांसद दानिश अली ने कहा, " इतनी मर्यादा तो रखनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी को. इतनी नैतिकता की उम्मीद तो देश की जनता करती है क्योंकि वो खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है. आपने कारण बताओ नोटिस जारी किया. आप या तो इसका जवाब सार्वजनिक कर दीजिए या ये कहिए कि हम घृणा को स्वीकार्य बनाते हैं. पुस्कृत करते हैं."

    उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, "नफ़रत फैलाने का काम आपके लोग जो सड़क पर कर रहे थे और उन्होंने वो काम देश के लोकतंत्र के मंदिर में किया, सदन के पटल पर किया. उन्हें उस नफ़रत का इनाम दे रहे हैं. चाल, चरित्र और चेहरा, जिसकी वो बात करते हैं उसका पर्दाफ़ाश हो गया है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं और बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को टोंक जिले का प्रभारी नियुक्त किया है.

    दानिश अली ने कहा, "इनको लगता है कि इन जैसे लोगों का प्रमोशन करके बहुसंख्यक आबादी का वोट ले लेंगे, इन्हें गलतफ़हमी है. मुझे उम्मीद है कि घृणा फैलाने वालों को छोड़कर देश का नागरिक इस तरीके की भाषा को कभी भी स्वीकार नहीं करेगा. "

    उन्होंने कहा, "मेरे पास गुर्जर समाज के बहुत से लोग आए, जो शर्मिंदा हैं, बहुत से हिंदू आकर मिले हैं जो इस व्यवहार से शर्मिंदा हैं. देश का आम नागरिक इससे आहत है."

    लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिधूड़ी के बयान पर कहा था कि अगर ऐसा व्यवहार दोबारा किया गया तो सख़्त कार्रवाई होगी. संसद की कार्यवाही से भी बिधूड़ी के अपशब्दों को हटा दिया गया था.

  16. एशियन गेम्स: भारत के खाते में एक और पदक, अनुश अग्रवाल ने घुड़सवारी के ड्रेसेज इवेंट में जीता कांस्य

    अनुश अग्रवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अनुश अग्रवाला

    एशियन गेम्स में भारत के खाते में एक और पदक जुड़ गया है. अनुश अग्रवाला ने घुड़सवारी की ड्रेसेज एकल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता है.

    भारत के लिए गुरुवार की शुरुआत निशानेबाज़ी में गोल्ड मेडल के साथ हुई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में भारत की टीम सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता.

    वहीं वुशु के 60 किलोग्राम वर्ग में रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता.

    स्क्वॉश में भारतीय टीम सेमी-फ़ाइनल तक पहुंच गई है.

    चीन के हांगज़ो में चल रहे एशियन गेम्स में पदक तालिका में भारत छठे नंबर पर है. भारत ने कुल 24 मेडल जीते हैं.

  17. एशियन गेम्स में सिल्वर जीतने वाली रोशिबिना देवी को सता रही है मणिपुर में रह रहे परिवार की चिंता

    रोशिबिना देवी नाओरेम

    इमेज स्रोत, ANI

    चीन के हांगज़ो में चल रहे एशियन गेम्स में रोशिबिना देवी नाओरेम ने वुशु में महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता लेकिन वो इस इस खुशी भरे लम्हे का जश्न नहीं मना पा रही हैं.

    रोशिबिना मणिपुर की रहनेवाली है. मणिपुर में मई महीने से ही हिंसा हो रही है और इस दौरान गेम की तैयारी के साथ राज्य के हालात के बारे में न सोच पाना उनके लिए संभव नहीं था.

    22 साल की रोशिबिना देवी नाओरेम ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, "कभी भी कुछ भी हो सकता है."

    उन्हें अपने परिवारवालों की चिंता होती है.

    उन्होंने कहा, " मेरे परिवार के लोग और रिश्तेदार सुरक्षित हैं लेकिन मेरे गांव में पिछले पांच महीने से तनाव को साफ महसूस किया जा सकता है. कभी भी कुछ भी हो सकता है. इसलिए मैं अपने माता-पिता और भाई-बहन के लिए चिंतित हूं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रोशिबिना कहती हैं कि पिछले चार महीन से ज़्यादा समय से सभी ने रोजमर्रा की परेशानियों से उन्हें दूर रखने की कोशिश की है ताकि वो अपने खेल पर फ़ोकस कर सकें और परिवार की इस मेहनत का रंग भी एशियन गेम्स में दिखा.

    2018 के एशियन गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक जीता था. मणिपुर में मैतेई और कुकी के बीच मई महीने से ही हिंसा जारी है और अब तक 180 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

    रोशिबिना चाहती हैं कि ये हिंसा रुके लेकिन उनका कहना है कि ये संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है.

    उन्होंने कहा, " मैं चाहती हूं कि इन सब चीजों के बारे में नहीं सोचूं लेकिन इसका असर मुझ पर पड़ता ही है. मैं भारत के लिए खेलती हूं और मैं अपील करती हूं कि मणिपुर में शांति बहाली में मदद की जाए. रोशिबिना मैतेई समुदाय से आती हैं. रोशिबिना के पिता किसान हैं. उनका घर बिष्णुपुर के जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर है, जो कि चुराचांदपुर से 35 किलोमीटर दूर है. मणिपुर हिंसा में बिष्णुपुर और चुराचांदपुर बेहद प्रभावित जिले हैं.

  18. अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी नवीन-उल-हक़ ने 24 साल की उम्र में लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास

    नवीन-उल-हक़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़ग़ानिस्तान के तेज़ गेंदबाज नवीन-उल-हक़ ने घोषणा की है कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

    साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने नवीन-उल-हक़ ने सात वनडे मैच खेले हैं और 25.42 की औसत से 14 विकेट लिए हैं.

    वह टी-20 फॉर्मेट के लिए खेलना जारी रखेंगे. इस फॉर्मेट में उन्होंने अब तक 27 मैच खेले हैं.

    24 साल के नवीन ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की जानकारी दी.

    उन्होंने लिखा कि ये ‘आसान फ़ैसला’ नहीं था, लेकिन अपने ‘खेल के करियर को लंबा बनाने के लिए उन्होंने ये फ़ैसला लिया.’

    उन्होंने कहा, “ अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है और मैं इस विश्व कप के बाद ओडीआई फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करता हूं. मैं अपने देश के लिए टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा.”

    “अपने खेल के करियर को लंबा करन के लिए मुझे ये फ़ैसला लेना पड़ा, ये फ़ैसला लेना आसान नहीं था.”

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

    इस महीने की शुरुआत में नवीन को वर्ल्ड कप के लिए अफ़ग़ानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया गया था.उन्हें दो साल से अधिक समय में पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है.

  19. LIVE: मुंबई में गणेश विसर्जन की धूम

  20. श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुनातिलका यौन उत्पीड़न मामले में बरी

    दानुष्का गुनाथिलका

    इमेज स्रोत, EPA

    ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान एक महिला से बलात्कार के मामले में अभियुक्त श्रीलंकाई क्रिकेटर दानुष्का गुनातिलका को अदालत ने बरी कर दिया है.

    32 साल के दानुष्का गुनातिलका पर आरोप था कि उन्होंने बीते साल नवंबर में टिंडर डेट पर एक महिला के साथ उसके घर पर यौन दुर्व्यवहार किया.

    शुरुआत में उनपर कई आरोप लगे लेकिन बाद में सुनवाई सिर्फ़ स्टीलदिंग के आरोप में हुई. उनपर आरोप था कि उन्होंने महिला को बताए बिना संबंध बनाते समय कंडोम हटाया.

    ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) की ज़िला अदालत में चार दिनों तक चली सुनवाई के दौरान शिकायत करने वाली महिला ने ये कहा कि उन्होंने क्रिकेटर के साथ सुरक्षित संबंध बनाने के लिए हां कहा था.

    महिला ने ये भी आरोप लगाया कि दानुष्का ने उन्हें जबरन इस तरह चूमा कि महिला का दम घुटने लगा और उन्हें अपनी जान का ख़तरा तक महसूस हुआ.

    हालांकि, दानुष्का ने खुद पर लगे इन आरोपों को खारिज किया. उनके वकील ने अदालत में दी गई दलील में ये कहा कि महिला ने समय-समय पर कहानी बदली है.

    अदालत ने माना कि दानुष्का ने पुलिस को सच्चा बयान दिया है. वहीं, शिकायतकर्ता ने अपने बयान में दो तरह की बातें बताई.

    श्रीलंका के लिए आठ टेस्ट सहित 100 मैचों में खेल चुके दानुष्का गुनातिलका को गिरफ़्तारी के बाद टीम से निलंबित कर दिया गया था.

    अदालत के बाहर उन्होंने कहा, "ये फ़ैसला सब बयां करता है. मैं खुश हूं कि मेरी ज़िंदगी दोबारा सामान्य होगी. अब मैं दोबारा क्रिकेट खेलने के लिए बेसब्र हो रहा हूं."