विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- 'कनाडा दे रहा है आतंकियों को शरण'

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के हडसन इंस्टीट्यूट में एक परिचर्चा के दौरान कहा कि कनाडा ने उन लोगों को गतिविधि चलाने के लिए जगह मुहैया कराई है जो हिंसा करते हैं.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and स्नेहा

  1. पंजाब में किसानों का तीन दिन का 'रेल रोको आंदोलन', ट्रेन यातायात प्रभावित

    किसान विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में किसान विरोध प्रदर्शन के दौरान रेल की पटरियों पर बैठ गए जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई. वहीं, कुछ समूहों ने चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम कर दिया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, तीन दिन के 'रेल रोका' आंदोलन के तहत किसानों ने अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. वहीं, होशियारपुर में आज़ाद किसान कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर धरना दिया.

    पंजाब

    इमेज स्रोत, ANI

    रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस वजह से कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गईं और कई ट्रेनों को मोड़ दिया गया और वहीं कुछ ट्रेनों को गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया.

    बीकेयू (सिधुपुर) से ताल्लुक रखने वाले किसानों के एक समूह ने चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग को पंजाब के लालड़ू के समीप जाम कर दिया.

    पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसानों ने राजमार्ग के दोनों हिस्सों को बंद कर दिया, जिसके बाद ट्रैफ़िक को मोड़ा गया. आज़ाद किसान कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह सांघा ने बताया कि उनका आंदोलन 30 सितंबर तक जारी रहेगा.

  2. महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह से ख़ास मुलाक़ात

    वीडियो कैप्शन, महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह से ख़ास मुलाक़ात

    महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ होटल चेन के मालिक हैं और उनकी राजनीति में आने की भी चर्चा होती रही है.

    महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ होटल चेन के मालिक हैं और उनकी राजनीति में आने की भी चर्चा होती रही है. लक्ष्यराज सिंह से खास बातचीत.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हुए बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या 50 से अधिक हुई

    मस्तुंग

    इमेज स्रोत, Shaheed Nawab Ghous Bakhsh Raisani Memorial Hospital Mastung/Handout via REUTERS

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मस्तुंग शहर में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है.

    मस्तुंग के ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी रशीद मुहम्मद सईद ने पुष्टि की है कि शहर के अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के पास हुए इस धमाके में कम से कम 52 लोग मारे गए हैं और दर्जनों लोग घायल हुए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यह विस्फोट उस समय हुआ जब लोग 12वीं रबीउल अव्वल के मौके पर एक जुलूस में हिस्सा लेने के लिए यहां एकत्र हो रहे थे.

    पुलिस के मुताबिक, विस्फोट की प्रकृति आत्मघाती होने की आशंका है, जिसका निशाना जुलूस था. लेकिन अभी तक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

  4. भारत-कनाडा तनाव के बीच जयशंकर और ब्लिंकन की मुलाक़ात, ट्रूडो ने क्या कहा?

  5. पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ़्तारी के बाद केजरीवाल बोले- 'इंडिया' अलायंस के लिए कमिटेड है 'आप'

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' अलायंस के प्रति कमिटेड है.

    उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों की ओर से इस सिलसिले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "पहली चीज़ तो मैं ये क्लियर कर दूं कि आम आदमी पार्टी 'इंडिया' अलायंस के प्रति कमिटेड है. आम आदमी पार्टी बिलकुल किसी भी हालत में 'इंडिया' अलायंस से अलग नहीं होगी और अलायंस के धर्म को निभाने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब में कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ़्तारी पर केजरीवाल ने कहा, "कल मैंने सुना था कि नशे की वजह से किसी नेता या व्यक्ति विशेष को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया था. मेरे पास डीटेल नहीं है. डीटेल्स के लिए आपको पंजाब पुलिस से बात करनी होगी. पंजाब पुलिस ही केस का डीटेल मुहैया करा सकती है कि उन्होंने ये गिरफ़्तारी क्यों की."

    पंजाब में नशे की रोकथाम पर सरकारे के अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "लेकिन पंजाब में भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार नशे को ख़त्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं क्योंकि नशे ने हमारे युवाओं की एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है. पंजाब में जिस स्केल पर नशे का इस्तेमाल हो रहा है, आप उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. इस नशे के ख़िलाफ़ जो जंग छिड़ी हुई है, उस जंग में फिर कोई कितना भी बड़ा आदमी हो, या कितना ही छोटा आदमी हो, उसे बख़्शा नहीं जाएगा. लेकिन मैं किसी केस या व्यक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं क्योंकि इसकी डीटेल मेरे पास नहीं है. डीटेल के लिए आपको पंजाब पुलिस के पास जाना होगा."

  6. मणिपुर के मुर्दाघरों में लावारिस पड़ी लाशें: शव पहचानने के लिए क्यों आगे नहीं आ रहे लोग

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हुए धमाके में कम से कम 25 की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Salim Sasoli

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग बाज़ार शहर में हुए एक विस्फोट में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं.

    मस्तुंग के एएसपी शोएब मसूद ने बीबीसी से पुष्टि की है कि इस धमाके में 25 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है.

    पुलिस ने आशंका जताई है कि ये विस्फोट आत्मघाती हमला हो सकता है, जिसके निशाने पर ये जुलूस था. लेकिन अभी तक किसी समूह ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Salim Sasoli

    मस्तुंग के सहायक आयुक्त अत्ता अल-मुनैम के मुताबिक, विस्फोट शहर की मदीना मस्जिद के पास हुआ, जहां लोग ईद उल मिलाद उल नबी के जश्न के लिए इकट्ठा हो रहे थे.

    मदीना मस्जिद से एकत्र होकर लोगों को जुलूस में शामिल होना था. अत्ता अल-मुनैम ने शुरू में ये बताया था कि इस विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए हैं.

    बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मीर अली मर्दन खान डोमकी ने मस्तुंग में जुलूस में हुए विस्फोट की निंदा की है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

    पाकिस्तान

    इमेज स्रोत, Salim Sasoli

    उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि "विघटनकारी तत्व किसी रियायत के पात्र नहीं हैं और शांतिपूर्ण जुलूस को निशाना बनाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा."

    उधर, कार्यवाहक सूचना मंत्री जॉन अचकजई ने पूरे प्रांत में तीन दिन के शोक की घोषणा की है.

    बलूचिस्तान सरकार के कार्यवाहक सूचना मंत्री जॉन अचकजई ने कहा है कि मस्तुंग विस्फोट के बाद क्वेटा के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है.

    उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान सरकार के निर्देश पर बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है और गंभीर रूप से घायलों को क्वेटा भेजा जा रहा है.

  8. मणिपुर: सीएम बीरेन सिंह के घर पर क्यों हुआ हमला, किस बात पर भड़के लोग - प्रेस रिव्यू

  9. पुतिन ने वागनर ग्रुप के पूर्व कमांडर को दी वॉलेंटियर फॉइटर्स की ज़िम्मेदारी

    रूस

    इमेज स्रोत, Kremlin

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वागनर आर्मी के वरिष्ठ पूर्व कमांडर से मुलाकात की है.

    क्रेमलिन ने कहा है कि आंद्रेई तोरशेव अब रूस के रक्षा मंत्रालय के लिए काम करते हैं.

    आंद्रेई तोरशेव वागनर के दिवंगत प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन के पूर्व सहयोगी रहे हैं.

    वागनर के पूर्व कमांडर आंद्रेई तोरशेव

    इमेज स्रोत, Reuters

    प्रिगोज़िन की अगस्त में एक विमान दुर्घटना में मौत हुई थी.

    प्रिगोज़िन ने जून में रूस में विद्रोह की असफल कोशिश की थी.

    दो महीने बाद ही वो हवाई दुर्घटना में मारे गए.

    रूस

    इमेज स्रोत, Kremlin

    क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने तोरशेव को यूक्रेन में वॉलेंटियर फॉइटर्स की यूनिट के काम की देखरेख करने के लिए कहा है.

    तोरशेव से राष्ट्रपति ने यूक्रेन में युद्ध के संदर्भ में कहा कि वह 'वॉलेंटियर यूनिटों, जो युद्ध से जुड़े कई कामों को अंजाम देती हैं उनकी देखरेख करेंगे.'

    पुतिन ने कहा, 'आप उन मुद्दों के बारे में जानते हैं जिन्हें पहले से हल करने की आवश्यकता है ताकि युद्ध का काम सफल तरीके से चले.'

  10. मनोज झा और ‘ठाकुर का कुआँ’ कविता पर बिहार की सियासत में थम नहीं रहा बवाल

  11. तमिल एक्टर विशाल का आरोप- 'सेंसर बोर्ड के मुंबई दफ़्तर ने सर्टिफिकेट के लिए ली रिश्वत'

    तमिल फिल्म अभिनेता विशाल

    इमेज स्रोत, X@VishalKOfficial

    इमेज कैप्शन, तमिल फिल्म अभिनेता विशाल

    तमिल फिल्मों के अभिनेता विशाल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन के मुंबई दफ़्तर पर उनकी फिल्म 'मार्क एंटनी' के हिंदी संस्करण को सेंसर सर्टिफिकेट देने के लिए 6.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है.

    गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विशाल ने इस सिलसिले में एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में विशाल ने सीबीएफसी के अधिकारियों पर फिल्म की स्क्रीनिंग और उसे यू/ए (यूनिवर्सिल एडल्ट) का सर्टिफिकेट देने के लिए 6.5 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है.

    उन्होंने लिखा है, "सिल्वर स्क्रीन पर भ्रष्टाचार दिखाना ठीक है लेकिन असली ज़िंदगी में नहीं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. ख़ासकर सरकारी दफ़्तरों में. सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन के मुंबई ऑफ़िस में तो हालात और भी बदतर है. अपनी फ़िल्म मार्क एंटनी के हिंदी वर्जन के लिए 6.5 लाख रुपये की रिश्वत देनी पड़ी. दो ट्रांजैक्शन हुए. तीन लाख रुपये स्क्रीनिंग के लिए दिए गए और 3.5 लाख रुपये सर्टिफिकेट के लिए दिए गए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विशाल ने इस पोस्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है.

    उन्होंने आगे लिखा है, "अपने करियर में कभी भी ऐसे हालात से रूबरू नहीं हुआ हूं. मेरे पास कोई विकल्प नहीं सिवाय उस मीडिएटर को रिश्वत देने का क्योंकि फिल्म आज रिलीज होने वाली है और बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ था. ये घटना महाराष्ट्र के आदरणीय मुख्यमंत्री और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के संज्ञान में लाया जा रहा है. ये अपने लिए नहीं बल्कि भविष्य के फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए कर रहा हूं. मेरे खून पसीने की कमाई का पैसा भ्रष्टाचार में जा रहा है? ये नहीं होना चाहिए...."

    एक्टर विशाल के आरोपों पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ़ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

  12. करियर की सांझ में अश्विन के पास एक और वर्ल्ड कप जीतने का मौक़ा

  13. ट्रंप और उनके समर्थक लोकतंत्र के लिए ख़तरा हैं: जो बाइडन

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनल्ड ट्रंप पर अमेरिकी संविधान को बर्बाद करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की है.

    रिपब्लिकन नेता जॉन मैकेन के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति और उनके समर्थक लोकतंत्र के लिए ख़तरा हैं.

    बाइडन सरकार के पास फंडिंग ख़त्म होने वाली है और अभी सरकार के पास कोई स्पष्ट योजना नहीं है कि वो क्या करने वाली है. इस संकट के बीच बाइडन ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी अतिवादियों से डरे हुए हैं.

    उन्होंने कहा कि पुन: चुनाव के लिए ट्रंप का अभियान प्रतिशोध से प्रेरित था.

  14. ताइवान ने किससे मुक़ाबले के लिए बनाई है स्वदेशी पनडुब्बी 'हाईकुन'

  15. कनाडा के पीएम ट्रूडो ने अब कहा- भारत के साथ बेहतर रिश्ता बनाने के लिए गंभीर

    जस्टिन ट्रूडो- नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि कनाडा भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर गंभीर है.

    पीएम ट्रूडो का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव चरम पर है.

    गुरुवार को पीएम ट्रूडो ने कहा है कि भारत के साथ 'गंभीर और रचनात्मक' रूप से जुड़ना कनाडा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

    जस्टिन ट्रूडो- नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, MEA/HANDOUT/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    कनाडा के अख़बार 'नेशनल पोस्ट' से बात करते हुए उन्होंने कहा, "भारत एक बढ़ती हुई आर्थिक शक्ति और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक प्लेयर है, और जैसा कि हमने पिछले साल ही अपनी इंडो-पैसिफिक रणनीति में कहा था हम भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर बहुत गंभीर हैं."

    19 सितंबर को कनाडा की संसद में जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा के पास इस बात के विश्वसनीय सबूत हैं कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल हो सकते हैं.

    भारत ने इस आरोप को बेतुका और प्रेरित बताते हुए ख़ारिज कर दिया.

    वीडियो कैप्शन, कनाडा की संसद में हंगामा, जस्टिन ट्रूडो को मांगनी पड़ी माफ़ी

    कनाडा ने इस आरोपों के बाद भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया. इसके बाद भारत ने भी कनाडा के एक राजनयिक को निकाल दिया.

    कनाडा भारत पर लगाए गए आरोपों जांच कर रहा है. अमेरिका का कहना है कि ये आरोप गंभीर हैं और भारत को इस जांच में सहयोग करना चाहिए.

    हालांकि कनाडा के पास किस तरह के सबूत हैं इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

  16. शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश में क्या बीजेपी किनारे कर रही है?

  17. उज़्बेकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पर स्विट्ज़रलैंड में इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट चलाने का आरोप

    उज़्बेकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी

    इमेज स्रोत, Stephane Drapot/WireImage

    इमेज कैप्शन, उज़्बेकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी गुलनारा करिमोवा

    स्विट्ज़रलैंड के लोक अभियोजकों ने उज़्बेकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पर इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट चलाने का आरोप लगाया है.

    गुलनारा करिमोवा के पिता इस्लाम करिमोव ने उज़्बेकिस्तान पर क़रीब चौथाई सदी तक शासन चलाया था. गुलनारा पर सैकड़ों मिलियन डॉलर की रकम रिश्वत के तौर पर लेने का आरोप है.

    आरोपों में कहा गया है कि उन्होंने ये रकम उज़्बेकिस्तान के टेलीकॉम सेक्टर में कारोबारी फ़ायदा पहुंचाने के एवज में ली थी.

    स्विट्ज़रलैंड के अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि इस रकम की स्विस बैंक खातों के जरिए हेराफेरी की गई थी.

    गुलनारा करिमोवा के पिता इस्लाम करिमोव ने उज़्बेकिस्तान पर क़रीब चौथाई सदी तक शासन चलाया था

    इमेज स्रोत, REUTERS/Shamil Zhumatov

    इमेज कैप्शन, गुलनारा करिमोवा के पिता पूर्व राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव ने उज़्बेकिस्तान पर क़रीब चौथाई सदी तक शासन चलाया था

    गुलनारा और उनका संगठन जिसे 'द ऑफ़िस' के नाम से भी जाना जाता है, पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए इन खातों को ऑपरेट किया था.

    गुलनारा पर ये आरोप साल 2001 से 2013 की अवधि के दौरान की गई गतिविधियों के लिए लगाया गया है.

    गुलनारा करिमोवा फिलहाल उज़्बेकिस्तान की जेल में हैं. उन्हें अवैध वसूली और गबन के आरोपों में दोषी करार दिया गया था.

  18. मणिपुर में फिर क्यों बढ़ रहा है तनाव?

    वीडियो कैप्शन, मणिपुर में फिर क्यों बढ़ रहा है तनाव

    भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जुलाई में लापता हुए दो मैतेई छात्रों की मौत की पुष्टि के बाद हिंसा और विरोध प्रदर्शन दोबारा तेज़ हो गए हैं.

    हिंसा से निपटने और हालात पर क़ाबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने कश्मीर के एक सीनियर आईपीएस अधिकारी को मणिपुर भेजा है.

    मणिपुर में इस साल हिंसा की शुरुआत मई के महीने में हुई थी, जो पूरी तरह से इस दौरान कभी थमी नहीं.

  19. एशियन गेम्स: 10मी एयर पिस्टल में पलक गुलिया ने जीता गोल्ड, स्क्वैश में मिला ब्रॉन्ज

    एशियन गेम्स

    इमेज स्रोत, SAI

    महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में पलक ने गोल्ड और ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है. इसके अलावा भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता है.

    इससे पहले 50 मीटर राइफ़ल 3-पोज़िशन मुक़ाबले में पुरुष टीम ने गोल्ड जीता है.

    ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले और अखिल श्योराण की तिकड़ी ने गोल्ड जीता.

    थोड़ी देर पहले ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल की टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में सिल्वर जीता था.

    गुरुवार को सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड जीता था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. कावेरी जल विवाद पर आज कर्नाटक बंद, स्कूल-कालेजों की छुट्टी

    कावेरी जल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कावेरी जल

    कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने के फ़ैसले के विरोध में कन्नड़ और किसान संगठनों ने शुक्रवार को कर्नाटक बंद' का आह्वान किया है.

    बेंगलुरु की अधिकांश आईटी कंपनियों और अन्य फर्मों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है.

    'कन्नड़ ओक्कूटा' नाम के संगठन ने इसकी अपील की थी. कर्नाटक बंद का असर शुक्रवार को बेंगलुरु और राज्य के अन्य दक्षिणी हिस्सों में दिख रहा है.

    अधिकारियों ने बेंगलुरु शहर, मंड्या, मैसूर, चामराजनगर, रामानगर और हासन ज़िलों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है और वहां स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है.

    कावेरी के आस-पास के ज़िलों में दुकानें पूरी तरह बंद हैं. इन इलाकों में निजी वाहन भी नहीं नज़र आ रहा हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कन्नड़ फिल्म उद्योग ने बंद को अपना समर्थन दिया है.राज्यभर के सिनेमाघरों ने शाम तक के शो रद्द कर दिए हैं, कर्नाटक फिल्म प्रदर्शक संघ ने बंद का समर्थन किया है.

    सुप्रीम कोर्ट के कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण और विनियमन समिति के आदेशों में हस्तक्षेप करने से इनकार करने के बाद कर्नाटक को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को 28 सितंबर से 15 अक्टूबर, 2023 तक बिलीगुंडलू में 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ना है. इसे लेकर ही कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन हो रहा है.