पाकिस्तान: केबल कार में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी
पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तुनख्वा में हवा में लटक रही केबल कार से चार बच्चों समेत छह लोगों को बाहर निकालने का अभियान जारी है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and कुमारी स्नेहा
रूस के अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने बताई लूना-25 के क्रैश होने की वजह
इमेज स्रोत, Getty Images
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉस्कॉसमोज़ के प्रमुख ने लूना-25 के दुर्घटनाग्रस्त
होने के एक दिन बाद सोमवार को कहा कि रूस को चांद पर पहुंचने की रेस जारी रखनी चाहिए.
यूरी बोरिसोफ़ ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, “किसी भी
स्थिति में हमारा चांद मिशन बाधित नहीं होना चाहिए, ऐसा करना
सबसे खराब फ़ैसला होगा.”
लूना-25 मिशन के ज़रिए पश्चिमी देशों से बढ़ती दूरी के बीच रूस
चांद पर अपनी वापसी दर्ज कराना चाहता था लेकिन बीते दिनों लूना-25 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर
क्रैश लैंडिंग के साथ ही रूस की कोशिश
नाकाम हो गई.
बोरिसोफ़ ने कहा, “लगभग 50 सालों तक चांद मिशन को रोक देना मिशन के फेल होने का मुख्य कारण है.”
"हमारे पूर्वजों ने 1960 और 1970 के दशक में जो अमूल्य
अनुभव अर्जित किए थे, वह व्यावहारिक अनुभव हम खो चुके
हैं.”
बोरिसोफ़ ने बताया कि दुर्घटना अंतरिक्ष यान के इंजन में समस्या
के कारण हुई.
बोरिसोफ़ ने बताया, "अंतरिक्ष यान को लैंडिंग से
पहले की कक्षा में स्थापित करने वाला इंजन तय 84 सेकंड के
बजाय 127 सेकंड तक
काम करता रहा. जांच में हमने पाया कि दुर्घटनाग्रस्त होने का ये मुख्य कारण था."
चंद्रयान-3: खगोलशास्त्री ने कहा- ये इसरो का बेहद चैलेंजिंग प्रोजेक्ट है
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, चंद्रयान 3
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ एस्ट्रोफ़िज़िक्स
के पूर्व प्रोफ़ेसर आरसी कपूर ने कहा है कि चंद्रयान-3 इसरो का काफ़ी चैलेंजिंग
प्रोजेक्ट है और अब तक हर चरण सटीक रहा है.
आरसी कपूर ने कहा, “ये इसरो का बहुत ही चुनौतीपूर्ण
मिशन है. इसके कई सारे स्टेज थे. पहले पृथ्वी की कक्षा में इसे पहुंचाया गया, फिर
मून ट्रांसफ़र ट्रैजिक्ट्री में भेजा गया, चंद्रमा की कक्षा में भेजा गया. अब
लैंडर रोवर प्री लैंडिंग कक्षा में जा चुके हैं. ये सभी चरण बेहद सटीक तरीके से पूरे
किए गए हैं. इसलिए लोग आगे के चरण को लेकर उत्साहित हैं जब लैंडर चंद्रमा की सतह
पर उतरेगा.”
मंगलवार को इसरो ने
चंद्रयान-3 अभियान के अंतिम चरण को लेकर नई जानकारी सार्वजनिक की है.
इसरो ने ट्वीट किया है कि
अभियान तयशुदा कार्यक्रम के तहत चल रहा है और उपग्रह का सुचारू रूप से जाना जारी
है.
इसरो ने ट्वीट किया, “मिशन ऑपरेशंस कॉम्पलेक्स (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से
भरपूर है.”
इसके आगे इसरो ने बताया है
कि लैंडिंग ऑपरेशन का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त 2023 की शाम 5.20 बजे से शुरू होगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का हुआ निधन, सीएम मनोहर लाल ने जताया शोक
इमेज स्रोत, Social Media
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का सोमवार की बीती रात निधन हो गया. उनकी आयु क़रीब 40 वर्ष
थी.
राजू पंजाबी पिछले 10 दिनों से पीलिया की शिकायत की वजह से हिसार के एक निजी अस्पताल
में भर्ती थे.
उनके निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त किया है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत
निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका जाना हरियाणा म्यूज़िक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है.ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह
अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
निधन की ख़बर के बाद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स
(ट्विटर) पर 'राजू पंजाबी' ट्रेंड कर रहा है.
चंद्रयान-3 मिशन की ताज़ा जानकारी इसरो ने दी, नई तस्वीरें भी जारी कीं
इमेज स्रोत, ANI
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 अभियान के अंतिम चरण को
लेकर नई जानकारी सार्वजनिक की है.
इसरो ने ट्वीट किया है कि अभियान तयशुदा कार्यक्रम के तहत चल रहा है और उपग्रह
का सुचारू रूप से जाना जारी है.
इसरो ने ट्वीट किया, “मिशन ऑपरेशंस
कॉम्पलेक्स (एमओएक्स) ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है.”
इसके आगे इसरो ने बताया है कि लैंडिंग ऑपरेशन का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त 2023
की शाम 5.20 बजे से शुरू होगा.
साथ ही इसरो ने लैंडर से 19 अगस्त 2023 को 70 किलोमीटर की दूरी से चंद्रमा की ली
गईं तस्वीरें भी जारी की हैं.
इन तस्वीरों को लैंडर पोज़िशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से लिया गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चंद्रयान-3 अभियान पर यूपी डिप्टी सीएम से लेकर बाबरी मस्जिद के पूर्व मुद्दई क्या बोले
इमेज स्रोत, ANI
चंद्रयान-3 अभियान को लेकर लगातार एक ओर जहां आम और ख़ास लोगों के बयान आ रहे
हैं वहीं इसकी सफलता को लेकर प्रार्थनाएं और हवन भी हो रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदुस्तान के
लिए निश्चित तौर पर यह गर्व का विषय है.
“पूरा देश
प्रार्थना कर रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि प्रार्थना परिणाम लाएगी और
चंद्रयान-3 चांद पर तिरंगा फहराने में सफल रहेगा.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बाबरी मस्जिद मामले में पूर्व मुद्दई (याचिकाकर्ता) रहे इक़बाल अंसारी ने चंद्रयान-3 अभियान
की सफलता के लिए दुआ मांगी है.
उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि ‘हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि हमारे देश के वैज्ञानिक
इतना आगे बढ़ जाएं कि जब अलग-अलग देश के लोग वहां जाएं तो पहले से वहां तिरंगा
मौजूद हो.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
समाजवादी पार्टी के सासंद एसटी हसन ने कहा कि ‘हमें पूरी उम्मीद है परवरदिगार से कि हमारा चंद्रयान
मिशन पूरा होगा. मैं सभी वैज्ञानिकों को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं कि वो बहुत
बड़ा काम करने जा रहे हैं.’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
बिहार: मोतिहारी में दो समुदायों के बीच पत्थरबाज़ी, कई घायल
....में
Author, चंदन कुमार जजवाड़े
पदनाम, बीबीसी संवाददाता, पटना से
इमेज स्रोत, ANI
बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले के मोतिहारी में सोमवार को दो समुदायों के बीच आपसी भिड़ंत में कई लोग
घायल हो गए हैं, इसमें कुछ पुलिसवाले भी शामिल हैं.
यह घटना मोतिहारी ज़िला मुख्यालय से क़रीब 40 किलोमीटर दूर दरपा थाना क्षेत्र
के पिपरा गांव की है.
यह मामला सोमवार शाम क़रीब 5 बजे का है जब नागपंचमी के मौक़े पर महावीरी जुलूस
एक अल्पसंख्यक इलाक़े से गुज़र रहा था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दरपा पुलिस के मुताबिक़, हर साल इस रूट से ही महावीरी जुलूस निकलता था और छठ
घाट होकर वापस आता था, इसी दौरान अल्पसंख्यक इलाक़े के पास दोनों पक्षों के
बीच पत्थरबाज़ी शुरू हो गई, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक ने बीबीसी को बताया है कि सोमवार को ज़िले के
35 थाना क्षेत्रों में महावीरी जुलूस निकाला गया था, जिसके लिए
लाइसेंस दिया गया था. जुलूस के साथ पुलिस को भी तैनात किया गया था, लेकिन तीन जगहों पर झड़प की घटना हुई है.
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक़ दरपा थाना क्षेत्र में झड़प में कुछ लोगों को हल्की
चोट आई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है.
इसके अलावा हर जगह शांति समिति की बैठक बुलाकर हालात को सामान्य करने की कोशिश
की जा रही है. फ़िलहाल तीनों ही जगहों पर हालात शांतिपूर्ण हैं.
चंद्रयान-3 अभियान पर संजय राउत बोले- इसका श्रेय वैज्ञानिकों को देना चाहिए
इमेज स्रोत, ANI
चंद्रयान-3 मिशन को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत
ने कहा है कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने पत्रकारों से कहा, “ये देश के लिए
बड़ी बात है जिस पर कोई राजनीति लड़ाई नहीं होनी चाहिए. सालों से इस प्रोजेक्ट पर
हमारे वैज्ञानिक ख़ून-पसीना बहा रहे हैं.”
“इस सबका श्रेय
वैज्ञानिकों को देना चाहिए इसका श्रेय किसी राजनीतिक दल को नहीं देना चाहिए.”
“कोई मंत्री वहां (अभियान में) जाकर
बैठा था क्या? ये उनका(वैज्ञानिक) काम
है और हमारा काम उनका समर्थन करना है.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वागनर सेना के प्रमुख प्रिगोज़िन का वीडियो आया सामने, जानिए रूस छोड़ कर कहां रह रहे हैं
इमेज स्रोत, TELEGRAM/GREY ZONE
वागनर सेना के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन ने रूस में फेल हुए विद्रोह के बाद
पहली बार वीडियो संबोधन जारी किया है. इस वीडियो को देख कर पता चलता है कि वह इस
समय अफ़्रीका में हैं.
बीबीसी ये वैरिफ़ाई नहीं कर सका है कि वीडियो कहां फ़िल्माया गया है.
वागनर सेना से टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में प्रिगोज़िन फ़ाइटर
गियर में नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो में
वो कह रहे हैं कि वागनर समूह अफ़्रीका को "और आज़ाद" बना रहा है.
माना जाता है कि वागनर के हजारों लड़ाके अफ़्रीका में हैं,यहां उसके व्यापारिक हित
भी हैं.
प्रिगोज़िन के सैनिक माली और मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में हैं जहां मानवाधिकार समूह और संयुक्त
राष्ट्र उन पर युद्ध अपराध करने का आरोप लगाते हैं.
वीडियो में प्रिगोज़िन कहते दिख रहे हैं कि वागनर खनिजों की खोज के साथ-साथ 'इस्लामी
आतंकवादियों' से लड़ रहे हैं.
वीडियो में वह कहते हैं, “ हम काम कर
रहे हैं तापमान +50
है, सब कुछ ऐसा है जैसा हम
चाहते हैं. वागनर का सर्च एक्शन जारी है, हम रूस को
सभी महाद्वीपों पर और भी प्रभावशाली बना रहे हैं, और
अफ्रीका को और भी अधिक स्वतंत्र बना रहे हैं. ”
“अफ़्रीकी लोगों के लिए हम न्याय और सुख ला रहे हैं. आईएसआईएस
(इस्लामिक स्टेट) और अल-क़ायदा के जीवन को हमने यहां मुश्किल बना दिया हैं.”
सनी देओल ने जुहू बंगले की नीलामी मामले में दिया ये जवाब
इमेज स्रोत, Getty Images
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने मंगलवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा के संपत्ति नीलामी के नोटिस पर बयान देने से इनकार कर दिया.
उन्होंने कहा- “मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि ये व्यक्तिगत मामला
है.”
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल
के मुंबई स्थित जुहू बंगले की नीलामी का नोटिस जारी किया था. लेकिन अगले ही दिन
बैंक ने ‘तकनीकी कारणों’ का हवाला देते हुए ये नोटिस वापस ले लिया.
बैंक ने ई-नीलामी के ज़रिए 56 करोड़ के कर्ज़ की वसूली करने का नोटिस जारी किया था. ये नीलामी 25 अगस्त को होने वाली
थी.
बैंक ने बताया था कि पंजाब के गुरदासपुर
से सांसद सनी देओल दिसंबर 2022 से बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ₹55.99 करोड़ के कर्ज़ का भुगतान नहीं कर रहे हैं, इसलिए इस संपत्ति की
ई-नीलामी की जाएगी.
हालांकि मंगलवार को
बैंक ने अपने नए बयान में कहा, “अजय सिंह देओल उर्फ़ सनी देओल की प्रॉपर्टी के ई-नीलामी का नोटिस तकनीकी
कारणों से वापस लिया जा रहा है.”
चंद्रयान-3: इसरो के वैज्ञानिक ने बताया- लैंडिंग में समस्या हुई तो क्या है प्लान बी
इमेज स्रोत, ANI
चंद्रयान-3 चंद्रमा के
दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ़्ट लैंडिंग करने से बस कुछ घंटे ही दूर है, लेकिन इससे पहले इसरो
के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा है परिस्थितियां अनुकूल होने पर ही लैंडिंग होगी वरना 27 अगस्त को
लैंडिंग की नई कोशिश की जाएगी.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इसरो के वैज्ञानिक
नीलेश एम देसाई ने कहा, “ चंद्रयान-3 के
चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल की सेहत और चंद्रमा पर
स्थितियों के आधार पर ये निर्णय लेंगे कि उस समय इसे उतारना सही होगा या नहीं. अगर
कोई भी परिस्थिति हमें प्रतिकूल लगेगी तो हम 23 को लैंडिंग ना करके 27 अगस्त को
लैंडिंग की नई कोशिश करेंगे.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
हालांकि वैज्ञानिक ने इस बात को लेकर विश्वास जताया कि मिशन का लैंडर मॉड्यूल विक्रम कार्यक्रम के मुताबिक़ चंद्रमा की सतह पर पहुंच जाएगा. लेकिन अगर ऐन मौके पर परिस्थितियों में बदलाव लाया तो स्पेस सेंटर लैंडिंग रोक देगा.
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक़ 23 अगस्त को शाम पांच बजे के बाद इसरो चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतारने की तैयारी कर रहा है. 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर सतह पर उतरने की तैयारी करेगा. लेकिन इसकी सबसे अहम प्रक्रिया लैंडिंग की है, जो बहुत नाज़ुक और जटिल है.
दिल्ली नाबालिग रेप: धरने पर बैठी स्वाति मालीवाल ने अस्पताल के बाहर गुज़ारी रात
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने
सोमवार रात सेंट स्टीफ़न अस्पताल के बाहर बितायी.
स्वाति मालीवाल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठी हैं, उनका
आरोप है कि दिल्ली पुलिस उन्हें रेप सर्वाइवर से मिलने नहीं दे रही.
मीडिया से बात करते हुए मालीवाल ने कहा, “ दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी पर उतर
आई है, ना ही मुझे लड़की से मिलने दे रहे हैं और ना ही लड़की की मां से मिलने दे
रहे हैं. मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि दिल्ली पुलिस ऐसा क्या छुपाना चाह रही है,
क्यों इतना डर रही है दिल्ली पुलिस. मैं
लड़की या उसकी मां से मिल लूंगी तो ऐसा क्या हो जाएगा. मुझे पता चला कि एनसीपीसीआर
की चेयमैन को पीछे के दरवाज़े से लड़की की मां से मिलने दिया गया. जब एनसीपीसीआर
के चेयरमैन की मुलाकात हो सकती है तो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष क्यों नहीं मिल
सकती.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
सोमवार को एक मामला सामने आया कि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से कई बार रेप किया.
आरोप है कि दिल्ली सरकार में डिप्टी डायरेक्टर प्रेमोदय खाखा ने नवंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच कई बार लड़की के साथ रेप किया. अधिकारी लड़की के मृत पिता के दोस्त थे. आरोप है कि अधिकारी की पत्नी ने कथित तौर पर लड़की को गर्भनिरोधक दवा दी.
सोमवार को खाखा और उनकी पत्नी दोनों की गिरफ़्तारी हुई और पूछताछ जारी है.
प्रज्ञानानंदा चेस वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचे, राहुल गांधी ने दी बधाई
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, प्रज्ञानानंदा
18 साल के
ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने अजरबैजान के
बाकू में चल रहे एफ़आईडीई वर्ल्ड कप चेस टूर्नामेंट
के सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फ़ैबियानो कारूआना को हरा कर फ़ाइनल
में एंट्री ले ली है.
टाई-ब्रेक्स में कारूआना को
प्रज्ञानानंदा ने 3.5-2.5 से हराया.
फ़ाइनल में उनका मुकाबला दुनिया के नंबर वन
चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा.
साल 2005 में नॉकआउट फ़ॉर्मेट शुरू
होने के बाद से प्रज्ञानानंदा विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
हैं.
प्रज्ञानानंदा की इस जीत पर
बधाई देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “शतरंज विश्व कप के फ़ाइनल में पहुंचने तक की शानदार यात्रा
के लिए आर. प्रज्ञानानंद को बधाई. मैग्नस
कार्लसन के साथ होने वाले फ़ाइनल मुकाबले के लिए मेरी शुभकामनाएं. अरबों भारतीय
आपका प्रोत्साहन कर रहे हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
चेस के जाने-माने खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी सोशल मीडिया पर प्रज्ञानानंदा को बधाई दी है.
उन्होंने लिखा, “प्रज्ञानानंद फाइनल में पहुंच गए हैं, उन्होंने टाईब्रेक्स में फ़ैबियानो कारूआना को हराया और अब मैग्नस कार्लसन से उनका मुकाबला होगा. क्या बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ब्रिक्स: जोहानिसबर्ग जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी मंगलवार को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दो
दिन के लिए दक्षिण अफ़्रीका के दौरे पर रवाना हो गए हैं.
इस बैठक में चीन
के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हो रहे हैं, ऐसे में इस बात की चर्चा तेज़ है कि दोनों देश के नेता
ब्रिक्स की बैठक के इतर मुलाक़ात कर सकते हैं.
दक्षिण अफ़्रीका
रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान जारी कर कहा है कि वह 22 से
24 अगस्त तक जोहानिसबर्ग में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके
बाद वो ग्रीस जाएंगे.
बयान में उन्होंने कहा, “मैं 22 से 24 अगस्त तक दक्षिण
अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के आमंत्रण पर जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेना जा रहा हूं.”
“ब्रिक्स विभिन्न क्षेत्रों में
मज़बूत सहयोग एजेंडा अपना रहा है. हम इस बात को महत्व देते हैं कि ब्रिक्स विकास
की ज़रूरतों और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार लाने सहित पूरे ग्लोबल साउथ के लिए
चिंता के मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने का एक मंच बन गया है.”
“यह शिखर सम्मेलन भविष्य में
सहयोग के क्षेत्र क्या होगें, उनकी पहचान करने और संस्थागत विकास की समीक्षा करने
का एक अवसर होगा.”
जोहानिसबर्ग की यात्रा के दौरान पीएम ब्रिक्स-अफ़्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.
जो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़े हुए ही आयोजन हैं.
इसके अलावा पीएम ने बयान में कहा कि जोहानिसबर्ग में
मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के लिए भी हम उत्सुक हैं.
जोहानिसबर्ग के बाद 25 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ग्रीस की यात्रा करेंगे.
पीआईबी के बयान के मुताबिक़ प्रधानमंत्री मोदी की ये
पहली ग्रीस यात्रा है और बीते 40 सालों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री
ग्रीस की यात्रा कर रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ब्रिक्स का विस्तार
दक्षिण अफ़्रीका में 17 साल पुराने समूह ब्रिक्स की बैठक के केंद्र में होगा समूह का विस्तार. चीन ब्रिक्स का विस्तार करने की पुरज़ोर कोशिशें कर रहा है ताकि समूह को पश्चिमी प्रभुत्व वाले समूहों के बराबर ला खड़ा किया जा सके.
भारत की चिंता ये है कि ब्रिक्स चीन के केंद्र वाला समूह ना बन जाए. ये चिंता ऐसे वक़्त में भारत के लिए और बड़ी है, जब चीन और भारत के बीच रिश्ते अपने सबसे निचले स्तर पर हैं. दोनों देशों के बीच एलएसी सहित कई सीमाओं पर विवाद चल रहा है.
कथित तौर पर लगभग 40 देशों ने ब्रिक्स में शामिल होने में रुचि व्यक्त की है, जिनमें अर्जेंटीना, क्यूबा, मिस्र, ईरान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं.
इंडिगो फ़्लाइट में यात्री को हुई ख़ून की उल्टी, उड़ान के दौरान ही हुई मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
सोमवार को मुंबई से रांची जाने वाली इंडिगो फ़्लाइट में एक यात्री की मौत हो
गई.
पहले यात्री को ख़ून की उल्टियां हुईं, जिसके कारण फ़्लाइट की नागपुर में इमर्जेंसी
लैंडिंग करानी पड़ी, लेकिन यात्री को बचाया नहीं जा सका.
नागपुर के एयरपोर्ट पर स्थित केआईएमएस अस्पताल ने बताया है कि 62 साल के पुरुष
यात्री को किडनी और टीबी की बीमारी थी और यात्रा के दौरान उन्हें ख़ून की उल्टियां होने
लगीं.
अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यात्री ने विमान
में काफ़ी ज़्यादा खून की उल्टी की और उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया.
रात क़रीब आठ बजे यात्री को ख़ून की उल्टियां शुरू हुईं, जिसे
देखते हुए पायलट इन कमांड ने नागपुर में इमर्जेंसी लैंडिंग का फ़ैसला लिया.
इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “मुंबई से
रांची जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 5093 को मेडिकल इमर्जेंसी के कारण नागपुर में
उतारा गया, यात्री को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. लेकिन दुर्भाग्यवश, यात्री को
बचाया नहीं जा सका. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के
साथ हैं.”
हालिया समय में
ये दूसरी बार है जब एयपोर्ट से किसी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है. पिछले
सप्ताह इंडिगो एयरलाइन के 40 साल के पायलट
की नागपुर- पुणे फ्लाइट का इंतज़ार करते हुए मौत हो गई थी.
नमस्कार
आपका दिन शुभ हो.
ये लाइव पेज 24 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगा.
20 अगस्त के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहांक्लिककरें.