पाकिस्तान: केबल कार में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी
पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तुनख्वा में हवा में लटक रही केबल कार से चार बच्चों समेत छह लोगों को बाहर निकालने का अभियान जारी है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and कुमारी स्नेहा
पाकिस्तान: केबल कार में फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तुनख्वा में हवा में लटक रही केबल कार से चार बच्चों समेत छह लोगों को बाहर निकालने का अभियान जारी है.
यह केबल कार 900 फुट की ऊंचाई पर हवा में लटका हुआ है. यहां नीचे खाई में नीचे नदी बह रही है. ये एक ख़तरनाक बचाव अभियान है. केबल कार से दो बच्चों को निकाल लिया गया है.
ये एक ख़ूबसूरत इलाका है लेकिन सड़कें नहीं है और बुनियादी सुविधाओं की भी घोर कमी है.
यहां केबल कार का इस्तेमाल एक पहाड़ी से दूसरे पहाड़ पर पहुंचने के लिए किया जाता है.
इसकी मदद से ही लोगों के पास खाने-पीने के सामान भी पहुंचाए जाते हैं.
उत्तर प्रदेश पुलिस 'हिन्दू पंचांग' से अपराध नियंत्रण करना चाहती है लेकिन कैसे?
बिहार के पश्चिमी चंपारण के बगहा में 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर प्रतिबंध
इमेज स्रोत, Getty Images
बिहार के पश्चिमी चंपारण ज़िले के बगहा में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद एहतियातन इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है.
बिहार सरकार के गृह विभाग ने ये आदेश जारी किया.
बगहा के रतनमाला में सोमवार को नागपंचमी के मौके पर 'महावीरी जुलूस' के दौरान दो संप्रदायों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई थीं.
उस घटना के बाद इलाक़े में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बगहा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बीबीसी को बताया, ''सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल 22 अगस्त से 23 अगस्त तक यानी 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया है, और ज़रूरत पड़ने पर इसे तीन दिनों तक बढ़ाया जा सकता है.''
पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि अभी बगहा में हालात सामान्य और शांतिपूर्ण है.
चुनाव में उंगली पर लगने वाली स्याही कैसे और कहां बनती है?
पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जापान की नोज़ोमी ओकुहारा से हार कर बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं.
44 मिनट तक चले मैच में वो ओकुहारा से 21-14, 21-14 से हार गईं.
पिछले तीन साल में दोनों के बीच यह पहला मुकाबला था क्योंकि जापानी स्टार चोट से जूझ रही हैं.
एशियन गेम्स और ओलंपिक से पहले सिंधु के फॉर्म को लेकर चिंताएं जाहिर की जा रही हैं.
यह सिंधु का टूर्नामेंट में पहला मैच था क्योंकि इससे पहले के मैच में उन्हें बाय मिला था.
चंद्रयान-3: चांद के बारे में दस ख़ास बातें जो आप शायद नहीं जानते होंगे...
भारी बारिश के बीच ऋषिकेश में घरों के फ़र्श से निकल रहा है पानी, लोगों में दहशत
इमेज स्रोत, ANI
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऋषिकेष के गंगानगर इलाके में कुछ घरों के फ़र्श से पानी बाहर रिसने लगा. इसने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं.
समाचार एजेंसी 'पीटीआई' को इस इलाके के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया, "ये इलाका गंगा नदी के तट के नजदीक बसा हुआ है और ड्रेनेज सिस्टम की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से यहां बरसात के मौसम में पानी जमा होने की दिक्कतें होती हैं. लेकिन इस बार लगातार बारिश ने इसे और भी बदतर बना दिया और अब लोगों के फ़र्श से पानी निकल रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वहीं एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने अनूप मित्तल ने बताया कि भूमिगत जल का स्तर अचानक बढ़ने से ये समस्या आई है.
उन्होंने कहा कि ये गंगानगर इलाके में सिवर सिस्टम के ठीक ढंग से नहीं काम करने की वजह से हुआ है.
ऋषिकेश नगर निगम आयुक्त राहुल कुमार गोयल ने बताया कि इलाके में तत्काल पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है.
राज्य शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी इलाके का दौरा किया है.
चंद्रयान -3 की लैंडिंग में गड़बड़ हुई तो इसरो क्या करेगा?
पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत, इस्लामाबाद में भारतीय अधिकारी तलब
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान ने एक व्यक्ति की मौत के मामले में भारतीय चार्ज डी अफ़ेयर्स को तलब किया है.
पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर के कोटली जिले के रहने वाले 60 साल के एक व्यक्ति ग़यास की मौत पर कड़ा विरोध जताया है.
पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि भारतीय अधिकारियों की तरफ़ से की गई गोलीबारी में व्यक्ति की मौत हुई.
यह घटना 21 अगस्त को लाइन ऑफ कंट्रोल के निकियाल सेक्टर में हुई.
इस मामले में भारतीय पक्ष से घटना की जांच कराने और संघर्षविराम के नियमों का सम्मान करने के लिए कहा गया है.
चंद्रयान-3: अंधेरे में डूबा चांद का दक्षिणी ध्रुव कितना रहस्यमयी है?
पाकिस्तान: केबल कार में फंसे दो बच्चों को निकाला गया
इमेज स्रोत, Reuters
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख्वा के अलाई घाटी में हवा में लटकी केबल कार से दो बच्चों को बाहर निकाला गया है.
एक पुलिस अधिकारी मोहम्मद अमजद ने दो बच्चों को केबल कार से बाहर निकाले जाने की जानकारी दी है.
हेलीपैड पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों की जांच की है. उनकी हालत स्थिर है.
ये एक ख़ूबसूरत इलाका है लेकिन सड़कें नहीं है और बुनियादी सुविधाओं की भी घोर कमी है.
यहां केबल कार का इस्तेमाल एक पहाड़ी से दूसरे पहाड़ पर पहुंचने के लिए किया जाता है.
इसकी मदद से ही लोगों के पास खाने-पीने के सामान भी पहुंचाए जाते हैं.
ब्रिक्स: भारत-चीन के बीच होगी वार्ता?
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी जोहानिसबर्ग पहुंचे
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए हैं.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि दक्षिण अफ़्रीका
के उप-राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी की और उनको गार्ड ऑफ़
ऑनर दिया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वो दुनिया के कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
पीएम मोदी दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर जोहानिसबर्ग पहुंचे हैं. वो 22 अगस्त से 24 अगस्त तक यहां रहेंगे. यहां ब्रिक्स की 15वीं बैठक हो रही है.
ब्रिक्स-ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों का समूह है.
दिल्ली से रवाना होने से पहले पीएम ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के लिए ये एक महत्वपूर्ण संगठन है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सम्मेलन में ऑनलाइन शामिल होंगे. वो इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) के वारंट का सामना कर रहे हैं. 25 अगस्त को पीएम दक्षिण अफ्रीका से ग्रीस की यात्रा की करेंगे. पीएम की यह पहली ग्रीस यात्रा होगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
चंद्रयान-3 पर भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त का आया बयान, क्या बोले?
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा ने चंद्रयान-3 को श्रीलंका के लिए भी गर्व का क्षण बताया है.
उन्होंने कहा, "इसरो ने इसके लिए काफ़ी मेहनत की है. यह भारत के लिए गर्व का क्षण है और ये हमारे लिए भी गर्व का क्षण है क्योंकि हम भी इस उप-महाद्वीप का हिस्सा हैं. भारत को बधाई.''
भारत ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था और इसे 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चंद्रयान-3 अगर सफलतापूर्वक लैंडिंग करता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा.
भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. हालांकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश भारत होगा.
मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने किए ये वादे
इमेज स्रोत, ani
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसान कर्ज़ मुक्त होंगे और जातिगत जनगणना कराई जाएगी.
उन्होंने कहा, ''500 रुपये में सिलेंडर देंगे, महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. हम ये वादा कर रहे हैं. हमारे पास और पैसा आएगा तो बढ़ा देंगे आगे. सौ यूनिट तक बिजली माफ, सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम. ये सभी चीजें हम आपके लिए करेंगे''
कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो जातिगत जनगणना करवाई जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने कहा, "जातिगत जनगणना कराने पर हमें मालमू होगा कि इसमें कौन-कौन से तबके के लोग गरीब हैं, पिछड़े हैं, भूमिहीन हैं, अशिक्षित हैं, ये हम करके रहेंगे.''
खड़गे ने कहा, "पहले हमारी वर्किंग कमेटी में सिर्फ़ एक बैकवर्ड का आदमी था लेकिन इस बार हमने छह बैकवर्ड क्लास के लोगों को वर्किंग कमेंट मे लिया.''
पाकिस्तान: केबल कार में फंसे आठ लोग, बचाव अभियान तस्वीरों में
इमेज स्रोत, AFP via Getty Image
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख्वा के अलाई घाटी में एक केबल कार हवा में लटक गई है और इसमें आठ लोग फंसे हुए हैं.
ये एक ख़ूबसूरत इलाका है लेकिन सड़कें नहीं है और बुनियादी सुविधाओं की भी घोर कमी है.
यहां केबल कार का इस्तेमाल एक पहाड़ी से दूसरे पहाड़ पर पहुंचने के लिए किया जाता है. इसकी मदद से ही लोगों के पास खाने-पीने के सामान भी पहुंचाए जाते हैं.
इमेज स्रोत, Altaf Hussain
केबल कार में फंसे आठ लोगों में से छह की उम्र 10 से 16 के बीच है.ये सभी स्टूडेंट्स हैं.
केबल कार में एक हृदय रोग का मरीज़ भी है. उसकी उम्र 16 साल है.
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने बताया कि दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं. लेकिन तेज़ हवाओं की वजह से अभियान में मुश्किलें आ रही हैं.
इमेज स्रोत, AFP via Getty Image
इमेज स्रोत, AFP via Getty Image
चंद्रयान-3 को लेकर किए गए पोस्ट पर प्रकाश राज ने अब क्या पेश की सफ़ाई
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 पर अभिनेता प्रकाश राज के एक सोशल
मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद पैदा हो गया है.
20 अगस्त को 58 साल के अभिनेता प्रकाश राज ने
एक कार्टून शेयर किया जिसमें एक चाय वाला दिख रहा है. तस्वीर के साथ उन्होंने सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “ब्रेकिंग
न्यूज़-विक्रमलैंडर के ज़रिए चांद से आई पहली तस्वीर, वाह.”
प्रकाश राज के इस पोस्ट को कई लोगों ने चंद्रयान मिशन के अपमान के रूप में
देखा.
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने
इस पर आपत्ति जताते हुए लिखा- मैं प्रकाश राज के इस शर्मनाक ट्वीट की निंदा करता हूं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
विवाद बढ़ा तो प्रकाश राज ने अपने पोस्ट पर सफ़ाई पेश करते हुए कहा कि ये केरल के लोगों के बीच ‘नील आर्मस्ट्रॉन्ग के समय से चला आ रहा मज़ाक है.’
उन्होंने लिखा, "नफ़रत सिर्फ़ नफ़रत ही देखती है. मैं यहां उस जोक की बात कर रहा था जो आर्मस्ट्रॉन्ग के ज़माने से चला आ रहा है, ये हमारे केरल के चायवाले भाइयों को सेलिब्रेट करता है...ट्रोल ने किस चाय वाले को समझा? अगर आपको मज़ाक समझ में नहीं आता तो आप खुद एक मज़ाक हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कई यूज़र्स ने प्रकाश राज के पोस्ट की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें देश के वैज्ञानिक और भारत के ऐतिहासिक चांद मिशन के लिए सम्मानजनक होना चाहिए.
लेकिन कई लोग प्रकाश राज के समर्थन में भी सामने आए और कहा कि उन्होंने केरल के लोगों के बीच प्रचलित मज़ाक का ज़िक्र किया है.
यूज़र्स ने बताया कि जब अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रॉन्ग चांद पर पहुंचे थे तो केरल के लोगों के बीच कहा जाता था कि केरल के चाय वाले चांद पर भी आर्मस्ट्रॉन्ग को मिल जाएंगे. हर कोने में केरल के चायवाले होते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: 900 फुट की ऊंचाई पर केबल कार में फंसे हैं छह बच्चे, बचाव अभियान जारी
इमेज स्रोत, Mughees Ali/Twitter
इमेज कैप्शन, पाकिस्तान में केबल कार 900 फुट की ऊंचाई पर लटकी हुई
पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख्वा के अलाई घाटी में एक केबल कार में आठ लोग फंसे हुए हैं.
यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई जब ये सभी स्कूल जा रहे थे तभी केबल तार नीचे लटक गई और ये सभी 900 फुट की ऊंचाई पर फंसे गए. ये सभी उस समय स्कूल जा रहे थे. फंसे लोगों में से छह बच्चे हैं.
पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने बट्टाग्राम में हुई इस घटना में तत्काल लोगों की मदद करने के लिए कहा है.
सेना का एक हेलीकॉप्टर केबल कार तक तो पहुंचा लेकिन अभी आगे की जानकारी नहीं मिली है.
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन की ख़बर के अनुसार, सेना का हेलीकॉप्टर इन लोगों के फंसे होने के करीब चार घंटे बाद पहुंचा.
इसरो के पूर्व प्रमुख के. सिवन ने चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के बीच अंतर को समझाया
इमेज स्रोत, ANI
इसरो के पूर्व प्रमुख के. सिवन ने चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के बीच समानताएं और असमानताएं बताई हैं.
सिवन ने समाचार एजेंसी 'पीटीआई' को बताया, '' चंद्रयान-3 का मक़सद चांद के दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने और वहां वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देना है."
"चंद्रयान-3 को इस उद्देश्य के हिसाब से तैयार किया गया है और ऐसा ही चंद्रयान-2 के साथ था. चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर लगा था जबकि चंद्रयान-3 में प्रोपल्सन मॉड्यूल लगाया गया है. इस अंतर के अलावा दोनों एक जैसे हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
"चंद्रयान-3 में एक लैंडर मॉड्यूल, एक प्रोपल्सन मॉड्यूल और एक रोवर लगा हुआ है."
"प्रोपल्सन मॉड्यूल का मुख्य काम लैंडर मॉड्यूल को चांद की कक्षा में सुरक्षित पहुंचाना है. चंद्रयान-2 लैंडिंग के दौरान नाकाम हो गया था, इसलिए ऐसी विफलताओं से बचने के लिए चंद्रयान-3 उन्नत तकनीक से लैस है."
"ये लैंडर को सुरक्षित लैंडिंग में मदद करते हैं. इनमें लैंडर मॉड्यूल में स्थापित सात मुख्य टेक्नॉलॉजी शामिल हैं.
इनमें सबसे पहले अल्टीमीटर हैं. ये चंद्रयान-3 के उतरने के दौरान उसकी ऊंचाई को नियंत्रित करेंगे."
"ये लेजर और रेडियो फ्रीक्वेंसी की मदद से काम करते हैं. दूसरा है वेलोसिटी मीटर. ये चंद्रयान-3 की गति को नियंत्रित करते हैं. इसमें लेजर डॉपलर वेलोसिटी मीटर और लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरा शामिल है."
"ये दोनों चंद्रमा की सतह की तस्वीरें लेते हैं और लगातार उनका निरीक्षण करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लैंडर मॉड्यूल सुरक्षित रूप से उतर सके."
जापान फ़ुकुशिमा परमाणु संयंत्र से कब छोड़ेगा पानी पीएम ने बताया
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, फ़ुकुशिमा परमाणु सयंत्र
जापान गुरुवार से फ़ुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र से ट्रीटमेंट के बाद रेडियोएक्टिव
पानी प्रशांत महासागर में छोड़ना शुरू करेगा.
10 लाख टन से अधिक पानी महासागर में छोड़ा जाएगा. जापान के इस फ़ैसले का उसके
पड़ोसी मुल्क और जापान का मत्स्य विभाग विरोध कर रहा है.
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार को कहा कि 10 लाख मीट्रिक टन
से अधिक वेस्टवॉटर सुरक्षित तरीके से छोड़ा जाएगा.
किशिदा ने टोक्यो में हुई एक कैबिनेट बैठक के बाद कहा, "हमें उम्मीद है कि अगर मौसम और महासागर की स्थिति ठीक रही
तो 24 अगस्त से पानी छोड़ना शुरू हो जाएगा."
दो साल की समीक्षा के बाद अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा
एजेंसी ने पिछले महीने ये कहा कि जापान की योजना अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को
पूरा करती है और पानी छोड़ने से लोगों और पर्यावरण पर "ना के बराबर"
रेडियोलॉजिकल प्रभाव पड़ेगा.