चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने से पहले करीना कपूर ने कही ये बात
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर पहुंचने से पहले मशहूर फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने इसे भारत के लिए महान क्षण बताया है.
लाइव कवरेज
कीर्ति दुबे and अभिनव गोयल
मणिपुर हिंसा के बाद बनी कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, क्या कहा?
....में
Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, ANI
हिंसा प्रभावित मणिपुर में राहत कार्यों, पुनर्वास, मुआवजे जैसे कामों की निगरानी के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति ने सुप्रीम कोर्ट को तीन रिपोर्टें सौंपी हैं.
समिति की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर की पूर्व चीफ जस्टिस गीता मित्तल कर रही हैं. उनके साथ जस्टिस शालिनी फणसलकर जोशी और जस्टिस आशा मेनन भी शामिल हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि समिति के कामकाज को सुविधाजनक बनाने के लिए 25 अगस्त को आदेश पारित करेगा.
सुनवाई के दौरान समिति ने कोर्ट को बताया कि मणिपुर हिंसा के कई पीड़ितों के ज़रूरी दस्तावेजों को फिर से बनाए जाने की ज़रूरत है. कई पीड़ितों ने अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कागजात खो दिए हैं.
पैनल ने कहा कि पीड़ितों को खोए हुए दस्तावेज वापस दिलाने में मदद करने के लिए एक नोडल अधिकारी को नियुक्त करने की ज़रूरत है और पीड़ितों के लिए मुआवजे के नियम एनएएलएसए के तहत बनाए जाने चाहिए.
समिति ने इस काम में और विशेषज्ञों को शामिल करने की मांग भी की है.
समिति ने इन मुद्दों को सामने रखते हुए कोर्ट से दिशा-निर्देश की मांग की है जिस पर कोर्ट ने 25 अगस्त की तारीख़ तय की है.
चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने से पहले करीना कपूर ने कही ये बात
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, करीना कपूर ख़ान
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर
पहुंचने से पहले मशहूर फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने इसे भारत के लिए महान क्षण
बताया है.
चंद्रयान-3 आगामी 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरने वाला है. इस पर भारत
समेत दुनिया के तमाम देशों के वैज्ञानिक नज़र रख रहे हैं.
करीना कपूर ख़ान ने है, “यह भारत के लिए एक महान क्षण है और हर भारतीय के लिए गर्व
का क्षण है. हम अपने दिल में गर्व की अनुभूति कर रहे हैं. और हम सभी इसे देखने का इंतजार
कर रहे हैं. मैं अपने बच्चों के साथ इसे ज़रूर देखूंगी.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसरो चंद्रयान-3 के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश कर रहा है, जहां अभी तक कोई मानव निर्मित उपग्रह नहीं पहुंच सका है.
एशिया कप की टीम में चहल और अश्विन की ग़ैर-मौजूदगी से हैरान हुए मदन लाल
इमेज स्रोत, ANI
पूर्व भारतीय
क्रिकेटर मदन लाल ने सोमवार शाम एशिया कप की टीम में आर अश्विन और युज़वेंद्र चहल को शामिल न किए जाने पर हैरानी जताई है.
मदन लाल ने कहा है कि इस टीम में 'चहल और अश्विन का न होना मुझे हैरान करता है.'
एशिया कप की टीम का आज सुबह ही एलान किया गया है जिसमें एक लंबे अरसे बाद जसप्रीत बुमराह और केएल
राहुल की वापसी हुई है.
केएल राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे. इस टीम में श्रेयस अय्यर की भी वापसी हुई है जो कि चोट की वजह से लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर टिप्पणी करते हुए मदन लाल ने कहा, “टीम लगभग वैसी ही है जिसकी हम और आप अपेक्षा कर रहे थे. चिंता की बात सिर्फ खिलाड़ियों की फिटनेस है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने अब तक मैच नहीं खेले हैं."
"एशिया कप या वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलना बिलकुल अलग होता है. आपकी फिटनेस का स्तर 100 फीसद ही नहीं, उससे ज़्यादा होना चाहिए. मैं उम्मीद करता हूं कि वे फिट होंगे. ये काफ़ी अनुभवी खिलाड़ी हैं. इन्होंने अपने आपको साबित किया है."
"उम्मीद करता हूं कि वे देश के लिए अच्छा खेलें. लेकिन अपने फिटनेस के सबसे अच्छे जज वे खुद ही हो सकते हैं. ये उन्हें खुद ही तय करना होगा कि वे एशिया कप या वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं."
पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
....में
Author, सुप्रिया सोगले
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, मुंबई से
इमेज स्रोत, Hardly anonymous PR team
अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया है. वो 99 साल के थे.
पंकज त्रिपाठी के परिवार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि पंडित त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज (सोमवार) को किया जाएगा.
पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज ज़िले के रहने वाले हैं. उनके पिता वहीं रहते थे.
पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फ़िल्म ओएमजी-2 को लेकर चर्चा में हैं. ये फ़िल्म सौ करोड़ से ज़्यादा का कारोबार कर चुकी है.
इमेज स्रोत, Hardly anonymous PR team
ब्रिटेन की सीरियल किलर नर्स को मिली उम्रक़ैद, नहीं ले पाएंगी पैरोल
इमेज स्रोत, CHESHIRE POLICE
इमेज कैप्शन, लूसी लेटबी
ब्रिटेन
की सीरियल किलर नर्स लूसी लेटबी को सात बच्चों की हत्याओं और छह की हत्या की कोशिश
के मामले में उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई है.
मैंचेस्टर
में जस्टिस गॉस ने कहा कि लूसी लेटबी की क्रूर हरकतें वास्तव में भयानक थीं.
उन्होंने कहा कि उन्होंने (लूसी) ने कोई पछतावा नहीं है.
लेटबी
ने सज़ा की घोषणा के दौरान कोर्ट में उपस्थित होने से मना कर दिया था और इस दौरान
पीड़ित परिवारों के हालात को भी बताया जाना था.
चेशायर में काउंटेस ऑफ़ चेस्टर हॉस्पिटल में सात नवजातों की हत्या और सात
हत्या की कोशिश का लेटबाय को दोषी पाया गया था.
पहले पांच नवजातों की मौत जून से अक्टूबर 2015 के बीच हुई, जबकि अंतिम दो बच्चों की मौत जून 2016 में हुई.
लूसी
उम्रक़ैद की सज़ा काटते हुए कभी भी पैरोल नहीं ले पाएंगी वहीं ब्रिटेन के
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पुष्टि की है कि उनकी सरकार उस क़ानून में परिवर्तन करने
जा रही है जिसके तहत सज़ा के ऐलान के दौरान दोषी को कोर्ट में मौजूद रहना ज़रूरी
होगा.
बीबीसी हिन्दी का पॉडकास्ट दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
यूपी के सीतापुर में चोरी के आरोप में भीड़ ने की तीन लोगों की पिटाई, एक की मौत
....में
Author, नीरज श्रीवास्तव
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, neeraj srivastav
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक गांव में भीड़ ने तीन
लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर पिटाई की. पिटाई की वजह से एक व्यक्ति
की मौत हो गई जबकि बाकी दो गंभीर रूप से घायल हैं.
इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो
रहा है. पुलिस ने इस मामले में पिटाई करने वालों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है.
ये मामला सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना इलाके के लोकिया गांव का है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीन लोग गांव में चोरी करने आए थे. उनकी पहचान भोंदू,अंकित और आशीष के रूप में हुई है. पिटाई में भोंदू की मौत हो गई.
सीतापुर
के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया, "दोनो पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच
पड़ताल की जा रही है. गिरफ्तार हुए चोरों के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है."
एसपी मिश्रा ने बताया है, "चोर की पिटाई में शामिल ग्रामीणों के खिलाफ भी केस दर्ज किया
गया और वीडियो के माध्यम से पहचान कर कानून को हाथ मे लेने वाले ग्रामीणों पर सख्त
कार्यवाही की जाएगी."
इस
घटना से जुड़े वायरल वीडियो में चार-पांच लोग एक व्यक्ति को डंडे से पीट रहे हैं. उसके
सिर से खून निकल रहा हैं. इसी बीच एक युवक पिटाई करने वाले लोगों को रोकने की
कोशिश करता है, लेकिन वो लोग
नहीं रुकते.
वहीं दूसरी और गांव के कुछ लोग दो अन्य लोगों को पीट रहे हैं.
पुलिस
इस वीडियो की जांच कर रही है.
उत्तराखंड: चंबा में भारी भूस्खलन, मलबे में दबकर एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत
....में
Author, आसिफ़ अली
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Asif Ali
उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा में सोमवार (21 अगस्त) को भारी भूस्खलन हुआ. मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा है.
जेसीबी मशीनें मौके से मलबा हटाने के काम में लगी हुई हैं. एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चला रही है.
इमेज स्रोत, Asif Ali
टिहरी आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया, "चंबा थाने के पास काफ़ी बड़ी मात्रा में पहाड़ी से मलबा आकर गिरा है. अभी सर्च अभियान चल रहा है, क़रीब 6 जेसीबी मशीनों को मलबा हटाने के काम में लगाया गया है.”
उन्होंने बताया, “मलबे से अभी तक दो महिलाओं और एक बच्चे के शव को निकाला गया है. ये सभी लोग यहीं के रहने वाले थे."
मौक़े पर जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौजूद हैं
चंद्रयान 3: इसरो ने सोशल पोस्ट में लिखा, “वेलकम बडी”, ये है वजह
इमेज स्रोत, ani
चंद्रयान-3 पर दुनिया की नज़रें हैं. ये 23 अगस्त
को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ़्ट लेंडिंग करने वाला है.
इस बीच इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने
आज (सोमवार) को बताया कि चंद्रयान-2 के आर्बिटर और चंद्रयान-3 के लूनर मॉड्यूल के
बीच दो तरफा संपर्क स्थापित हो गया है.
इसरो ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “वेलकम बडी! सीएच-2 के आर्बिटर ने सीएच-3 एलएम का विधिवत स्वागत किया.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसरो ने रविवार को जानकारी दी थी कि भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 संभवत: 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर उतर सकता है.
इसरो ने बताया है कि लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा.
चांद की ओर भेजा गया रूस का स्पेसक्रॉफ्ट लूना-25 रविवार को क्रैश हो गया था. इसकी भी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी. चंद्रयान-3 भी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. रूस के मिशन की नाकामी के बाद अब पूरी दुनिया की निगाहें चंद्रयान-3 पर हैं.
सऊदी अरब ने खारिज की ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट, कहा- स्रोत भरोसेमंद नहीं
सऊदी अरब ने ह्यूमन राइट्स वॉच की उस रिपोर्ट को निराधार बताते हुए खारिज किया है जिसमें सऊदी सीमा गार्ड्स पर सैकड़ों इथियोपियाई प्रवासियों की हत्या करने का आरोप लगाया गया है.
ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि सऊदी अरब के गार्डों ने पिछले साल की शुरुआत में यमन से आने वाले 650 से ज्यादा लोगों को मारने के लिए बंदूकों और विस्फोटकों का इस्तेमाल किया था.
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये प्रवासी सऊदी अरब पहुंचने के लिए युद्धग्रस्त यमन को पार कर आए थे, जिनकी सामूहिक हत्या की गई.
संयुक्त राष्ट्र पहले भी इस तरह के आरोप लगा चुका है. सऊदी अरब के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि रिपोर्ट विश्वसनीय सोर्स से नहीं आई है.
बीबीसी से बातचीत में प्रवासियों ने बताया कि गोलीबारी में उनके हाथ पैरों को नुकसान पहुंचा है और वे अपने पीछे कई लोगों के शव छोड़ कर आए हैं.
ह्यूमन राइट्स वॉच ने जो रिपोर्ट जारी की है उसका शीर्षक है, 'उन्होंने हम पर बारिश की तरह गोलीबारी की'
इस रिपोर्ट में उन प्रवासियों की गवाही शामिल है जिन्होंने कहा कि सऊदी अरब के साथ यमन की ऊबड़-खाबड़ उत्तरी सीमा पर सऊदी पुलिस और सैनिकों ने गोलियां चलाई और बीच बीच में विस्फोटक हथियारों से निशाना बनाया.
जब बीबीसी ने अलग से इन प्रवासियों से बात की तो उन्होंने उस रात की गवाही दी जब वे सऊदी अरब पहुंचने की कोशिश में थे. इस दौरान इथियोपियाई लोगों के ग्रुप में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.
21 साल के मुस्तफा सोफिया मोहम्मद ने बीबीसी को बताया कि गोलीबारी रूकने का नाम नहीं ले रही थी.
उन्होंने बताया कि पिछले साल जुलाई में जब वे बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे तो उनका ग्रुप गोलीबारी की चपेट में आ गया था. ग्रुप में 45 लोग शामिल थे, जिसमें से कुछ मारे गए. मुझे पता ही नहीं चला कि मुझे गोली लगी है, लेकिन जब मैंने उठकर चलने की कोशिश की तो पता चला कि मेरे पैर का एक हिस्सा मेरे साथ नहीं है."
भारत से लेकर गांबिया तक जब बच्चों के लिए ज़हर बन गई दवा
तेलंगाना चुनाव: केसीआर ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
इमेज स्रोत, X@BRSparty
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव(केसीआर) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के 115 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.
सीएम ने घोषणा की है कि वे दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे, जिसमें गजवेल और कामारेड्डी शामिल हैं.इस लिस्ट में सात प्रत्याशी बदले गए हैं.
119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं, हालांकि अभी तक चुनावों की तारीख की घोषणा नहीं हुई है.
मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि वे 16 अक्टूबर को वारंगल में अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे. साथ ही उन्होंने 95 से 105 सीटें जीतने के दावा भी किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अखिलेश यादव बोले- जूता और स्याही फेंकने में बीजेपी का हाथ, घोसी मामले में पुलिस ने ये बताया
इमेज स्रोत, ANI
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में नेताओं पर जूते और स्याही फेंकने जैसी घटनाओं के पीछे केंद्र और प्रदेश में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी का हाथ है.
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर सोमवार को लखनऊ में जूता फेंकने की घटना सामने आई थी. वो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे. इससे पहले रविवार को घोसी में बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी गई थी. घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होना है.
अखिलेश यादव ने कहा, “जितने भी इस तरह के मसले हो रहे हैं, उसमें बीजेपी शामिल है."
उन्होंने कहा, “अभी आपने मऊ और घोसी का देखा था जिसमें इंक (स्याही) लगा दी गई, जब जानकारी मिली तो आप जानते होंगे कि उसमें भी भारतीय जनता पार्टी के लोग शामिल थे.”
अखिलेश यादव ने कहा, “ये जान बूझकर हमारा सबका ध्यान हटाना चाहते हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इमेज स्रोत, अमन द्विवेदी
घोसी में क्या हुआ?
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार अमन द्विवेदी ने घोसी की घटना को लेकर बताया कि दारा सिंह चौहान पर रविवार को स्याही फेंकी गई थी. दारा सिंह समाजवादी पार्टी से बीजेपी में आए हैं.
इस मामले में एक वीडियो वायरल है जिसमें मानू यादव नाम के व्यक्ति को ये दावा करते हुए देखा जा सकता है कि उसे स्याही फेंकने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता प्रिंस यादव ने कहा था.
बीबीसी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है लेकिन समाजवादी पार्टी इसी के आधार पर बीजेपी पर आरोप लगा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उधर, प्रिंस यादव ने मोनू के दावे को ग़लत बताया है. इस बीच प्रिंस और मोनू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
हालांकि, पुलिस ने इस मामले में प्रिंस और बीजेपी को क्लीन चिट दे दी है. मोनू यादव, मऊ पुलिस की हिरासत में हैं.
मऊ पुलिस के सर्किल ऑफिसर धनंजय मिश्रा ने बताया, “मोनू ने बड़ा नेता बनने के लिए स्याही फेंकी थी. इस मामले में प्रिंस यादव और बीजेपी का कोई रोल नहीं है.”
भारत के सबसे बूढ़े हाथी बिजुली प्रसाद की मौत, रिटायर होने के बाद गुजारी थी शाही ज़िंदगी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर
भारत के सबसे बुजुर्ग घरेलू हाथी की सोमवार को असम के सोनितपुर जिले में मृत्यु हो गई. अधिकारियों के मुताबिक बिजुली प्रसाद नाम के इस हाथी की उम्र 89 साल थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हाथी ने सुबह 3.30 बजे बेहाली चाय एस्टेट में अंतिम सांस ली.
हाथी की मौत पर दुख व्यक्त करने के लिए चाय बागान में काम करने वाले और उनसे जुड़े कई लोग इकट्ठा हुए.
चाय बागान के एक अधिकारी ने बताया कि हाथी जब काफी छोटा था तो उसे बरगांग चाय बागान में लाया गया था और बाद में बागान के बिक जाने के बाद वह विलियमसन मेगर ग्रुप पहुंचा.
उनके मुताबिक हाथी की उम्र करीब 89 साल थी और वे रिटायर्ड होने के बाद चाय बागान में एक शाही जिंदगी जी रहा था.
पद्म श्री पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध हाथी सर्जन डॉ कुशल कोंवर सरमा ने पीटीआई को बताया, “जहां तक मेरी जानकारी है, बिजुली प्रसाद भारत में सबसे पुराना घरेलू हाथी था."
उन्होंने कहा, "आम तौर पर, जंगली एशियाई हाथी 62-65 साल तक जीवित रहते हैं, जबकि घरेलू हाथी की अगर अच्छी देखभाल करें तो उनकी उम्र 80 तक रहती है."
कोंवर सरमा ने बताया, "करीब 8-10 साल पहले हाथी के सारे दांत टूट गए थे, जिसके बाद वह कुछ खा नहीं पा रहा था जिसके चलते वह मरने वाला था."
डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने हाथी को हर रोज दिए जाने वाले खाने को बदल दिया और उसमें हाई प्रोटीन से लैस उबले हुए चावल और सोयाबीन को जोड़ दिया और ऐसा करने से उनकी उम्र में इजाफा हुआ.
बेहाली चाय बागान के एक अधिकारी ने कहा कि हाथी को हर दिन लगभग 25 किलो भोजन दिया जाता था.
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, पूछा- गुजरात हाई कोर्ट में क्या हो रहा है?
इमेज स्रोत, Getty Images
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट को लेकर कड़ी टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी भी अदालत का अपने से ऊपरी अदालत के फ़ैसले के ख़िलाफ़ जा कर आदेश देना 'संवैधानिक फ़िलॉसफ़ी के विरुद्ध' है.
एक रेप सर्वाइवर की याचिका पर फ़ैसला देते हुए कोर्ट ने ये बात कही. महिला ने गर्भपात की इजाज़त मांगी थी.
सुप्रीम कोर्ट की यह कड़ी टिप्पणी शनिवार को हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद आई जिसमें कोर्ट ने सर्वाइवर की मांग को ख़ारिज कर दिया था. हाई कोर्ट ने शनिवार को इस केस पर सुनवाई की जबकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था.
बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सुचित्र मोहंती के मुताबिक़ कोर्ट ने कहा, “गुजरात हाई कोर्ट में क्या हो रहा है? भारत में कोई भी अदालत किसी ऊंची अदालत के आदेश के ख़िलाफ़ आदेश पारित नहीं कर सकती. यह संवैधानिक फ़िलॉसफ़ी के ख़िलाफ़ है. हम हाई कोर्ट के इस तरह आदेश देने की सराहना नहीं करते.”
महिला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गुजरात की एक रेप सर्वाइवर की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें गर्भपात की इजाज़त दे दी.
ये आदेश सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने दिया.
लड़की के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने सात अगस्त को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.
उन्होंने बताया एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ़ प्रेगनेंसी) एक्ट 2021 के तहत महिलाओं को 24 हफ़्ते के अंदर गर्भ गिराने का अधिकार देता है. इसके तहत सक्षम न्यायालय के सामने याचिका दाखिल करते हुए 24 हफ़्ते के बाद भी गर्भपात की अनुमति मिल सकती है.
याचिका पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “भारतीय समाज में शादी के बाद गर्भधारण करना दंपति और समाज के लिए खुशी की वजह होता है लेकिन शादी के इतर जब अनचाहा गर्भ हो तो वो महिला के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है.”
सुप्रीम कोर्ट ने इसके पहले शनिवार को गुजरात हाई कोर्ट के उस फैसले पर सवाल उठाए थे, जिसमें लड़की को गर्भ गिराने की अनुमति देने से मना कर दिया गया था.
सनी देओल की ग़दर-2 ने शाहरुख ख़ान की पठान को पीछे छोड़ा
इमेज स्रोत, ani
अभिनेता सनी देओल की फ़िल्म ग़दर-2 बॉक्स ऑफ़िस पर हर दिन नया
रिकॉर्ड बना रही है. ये फ़िल्म 10 दिन में देश में 375.10 करोड रुपये का कारोबार
कर चुकी है और 400 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है.
11 अगस्त को रिलीज़ हुई ग़दर-2 ने रिलीज़ के दूसरे वीकेंड (शुक्रवार
से रविवार तक) में 90.47 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की.
इस दौरान ग़दर-2 ने कई कामयाब फ़िल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई शाहरूख ख़ान की फ़िल्म ‘पठान’ ने दूसरे वीकेंड
में 63.5 करोड़ की कमाई की थी.
फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक दूसरे वीकेंड में प्रभाष की ‘बाहुबली-2’ ने 80.75 करोड़,
यश की ‘केजीएफ-2’ ने 52.49 करोड़, आमिर ख़ान की ‘दंगल’ ने
73.7 करोड़ और रणबीर कपूर की ‘संजू’ ने 62.97 करोड़
का कारोबार किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
ग़दर-2 ने शुक्रवार को 20.5 करोड़, शनिवार को 31.07 और रविवार को 38.9 करोड़ का कारोबार किया.
गदर-2 साल 2001 में रिलीज़ हुई ग़दर-एक प्रेम कथा का सीक्वेल है. ये फ़िल्म समीक्षकों और फैन्स दोनों को पसंद आई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बोले अमित शाह- कारसेवकों की हिफाजत के लिए कुर्सी छोड़ी
इमेज स्रोत, Amitshah
इमेज कैप्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
उत्तर प्रदेश में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सोमवार, 21 अगस्त को अलीगढ़ में लोग जुटे.
इस प्रोग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राम मंदिर की बात की और कहा कि कल्याण सिंह के अधूरे सपने को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरा करने का काम किया है.
अमित शाह ने कहा कि जब कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने तीन चीजों का लक्ष्य लिया था, जिसमें से एक श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को गद्दी देना था.
उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से राम जन्मभूमि के मसले को अटका रही थी, भटका रही थी, लटका रही थी. मोदी जी ने राम जन्मभूमि के मसले को कोर्ट का जजमेंट लाकर, कोर्ट का जजमेंट आते ही, एक दिन सुबह खून का कतरा बहाए बिना प्रभु श्रीराम के मंदिर का भूमिपूजन करने का काम किया."
शाह ने कहा, "हर व्यक्ति के जीवन में कुछ पल आते हैं, जो व्यक्ति का परिचय करवा देते हैं. बाबू जी के जीवन में भी एक ऐसा पल आया, राम भक्तों का सैलाब अयोध्या में उमड़ गया, बात आपे से बाहर गई. सब लोगों ने दबाव बनाया, गोलीबारी करके, गोलियां चलाकर कार सेवकों को रोका जाए, लेकिन बाबू जी ने निर्णय लिया कि मैं गोली नहीं चलाऊंगा. मैं मुख्यमंत्री पद त्याग दूंगा. ये बहुत बड़ा संदेश देने का काम उन्होंने किया है."
"आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 के शुरू में ही रामलल्ला साढ़े पांच सौ साल के बाद अपने निज घर के अंदर, अपने भव्य मंदिर के अंदर विराजेंगे. उस दिन दुनियाभर के राम भक्तों को संतोष और गौरव का भाव आएगा."
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
के सिवन को है भरोसा चंद्रयान-3 मिशन होगा कामयाब, बताईं वजह
इमेज स्रोत, isro
इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने
चंद्रयान-3 की चांद पर सफ़ल लैंडिंग का भरोसा जताया है.
रूस का स्पेसक्रॉफ्ट लूना-25 रविवार
को चांद पर क्रैश हो गया था. रूस के अभियान की नाकामी के बाद पूरी दुनिया की नज़रें
चंद्रयान-3 पर टिकी हैं.
इसरो चंद्रयान-3 के जरिए भारत को चांद
के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला पहले देश बनाने की तैयारी में हैं.
भारत चंद्रयान-2 के साथ भी ये प्रयास
कर चुका है. तब मिशन आखिरी लम्हों में नाकाम हो गया था.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक के
सिवन ने कहा कि भारत ने पिछले अभियान से काफी सबक लिए हैं.
के सिवन ने कहा, “ पिछली बार लैंडिंग प्रक्रिया के बाद हमने डेटा
देखा था.उसके आधार पर कई सुधार किए गए हैं.”
उन्होंने कहा, “जहां भी मार्जिन कम है, हमने
उन मार्जिन को बढ़ायाहै. चंद्रयान 2 से
हमने जो सबक सीखा है, उसके आधार पर
सिस्टम अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है.”
चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को आंध्र
प्रदेश के श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी थी. 23 अगस्त को इसकी चंद्रमा के दक्षिणी
ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शिखर धवन के लिए क्या बंद हो गए हैं टीम इंडिया के दरवाज़े, चीफ़ सेलेक्टर अगरकर ने क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
ओपनर शिखर धवन को एशिया कप के लिए
चुनी गई टीम में जगह नहीं दी गई है. धवन ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच पिछले साल दिसंबर
में खेला था.
वनडे में 17 शतकों की मदद से छह हज़ार
से ज़्यादा रन बना चुके धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी किसी वक़्त बेहद कामयाब मानी
जाती थी लेकिन अब रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन और शुभमन गिल को आजमाया जा रहा है.
ऐसे में सवाल उठा कि क्या उनके लिए
भारतीय टीम के दरवाज़े बंद हो चुके हैं.
चीफ़ सेलेक्टर अजित अगरकर ने इस सवाल
का जवाब दिया.
अगरकर ने कहा, “रोहित (शर्मा) बुरे खिलाड़ी नहीं हैं. शुभमन (गिल)
ने बीते डेढ़-दो साल में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. आप ईशान किशन को भी जानते हैं.”
उन्होंने कहा, “शिखर भारत के लिए जबरस्त खिलाड़ी रहे हैं. हम उनके
रिकॉर्ड जानते हैं. हम जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है.”
“लेकिन फिलहाल तीन खिलाड़ी हैं जो बहुत
अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आप टीम में सिर्फ़ 15 खिलाड़ियों को ही चुन सकते हैं.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
चीन का विकास मॉडल अब बिखर गया है- वॉल स्ट्रीट जर्नल
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी अख़बार
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
चीन अभी गहरे संकट में है और 40 सालों
का उसका 'सफल विकास मॉडल' बिखरता दिख रहा है.
रविवार को अपनी स्पेशल
रिपोर्ट में वॉल स्ट्रीट जर्नलने लिखा है, "अर्थशास्त्री अब मानते हैं कि चीन बहुत
धीमी ग्रोथ के युग में प्रवेश कर रहा है, प्रतिकूल डेमोग्राफ़िक्स, अमेरिका और उसके सहयोगियों के
साथ बिगड़ते रिश्ते इस स्थिति को और ख़राब बना रहे हैं. इससे चीन के विदेशी निवेश
और व्यापार को ख़तरा पैदा हो रहा है."
लेख में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के
आर्थिक संकट के मामलों के प्रोफ़ेसर एडम टूज़ ने कहा है, “अब चीन का आर्थिक मॉडल टूट गया है, हम चीन के आर्थिक इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट देख रहे हैं. ”
रिपोर्ट
के अनुसार, सरकार का कुल कर्ज़ साल 2022 तक चीन के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 300 प्रतिशत हो गया.
अख़बार
लिखता है कि बीजिंग के सत्ता के गलियारों में वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि पिछले दशकों का विकास मॉडल अब अपनी अधिकतम
सीमा तक पहुंच गया है.
कुछ जानकारों का मानना है
कि विकास का मतलब है कि कई तरह के प्रोजेक्ट में निवेश बढ़ाया जाए.
बीते
साल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पार्टी के नई पीढ़ी के नेताओं से कहा
था, “आप नए जूतों के साथ पुराने रास्ते पर
नहीं चल सकते.”
अख़बार
ने लिखा है कि शी जिनपिंग और उनकी टीम ने अब तक देश के पुराने विकास मॉडल से हट कर कुछ नया
करने के लिए बहुत कम काम किया है.