सैफ चैंपियनशिप 2023 के फ़ाइनल में पहुंचा भारत, लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में हराया
सैफ चैंपियनशिप 2023 के सेमीफाइनल मैच में भारत ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया.
लाइव कवरेज
चंदन शर्मा and अंशुल सिंह
महाराष्ट्र बस हादसे पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जताया शोक, किया मुआवज़े का एलान

इमेज स्रोत, ANI
महाराष्ट्र में दिल दहलाने वाले बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गहरा दुख जताया है.
प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई भयानक बस दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूँ. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.’’
एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को मुआवज़ा देने का एलान किया है.
उन्होंने लिखा, ‘‘बुलढाणा की बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.’’
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर दुख जताते हुए एक ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा, ‘‘महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है. दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं. प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ.’’
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
समान नागरिक संहिता पर कांग्रेस की अहम बैठक आज

इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस का संसदीय रणनीति समूह (पीएसजी) शनिवार को समान नागरिक संहिता पर विचार करने के लिए दिल्ली में बैठक करने जा रहा है.
यह बैठक सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10, जनपथ पर बुलाई गई है.
इस बैठक की अहमियत इसलिए है कि सोमवार यानी तीन जुलाई को क़ानून और न्याय मामलों की संसद की स्थायी समिति इस मामले पर विचार करने वाली है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 27 जून को मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में पहली बार समान नागरिक संहिता पर खुलकर बात की थी. इस वजह से संसद की स्थाई समिति की बैठक को काफ़ी अहम माना जा रहा है.
पीएम मोदी ने क्या बोला था?
भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश में समान नागरिक संहिता की वकालत करते हुए कहा था कि 'एक ही परिवार में दो लोगों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते. ऐसी दोहरी व्यवस्था से घर कैसे चल पाएगा?'
पीएम मोदी ने कहा था, "सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है. सुप्रीम कोर्ट डंडा मारता है. कहता है कॉमन सिविल कोड लाओ. लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं. लेकिन भाजपा सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम कर रही है."
समान नागरिक संहिता पर प्रधानमंत्री के आए बयान के बाद ज़्यादातर विपक्षी पार्टियां ये आरोप लगा रही हैं कि 2024 के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बेरोज़गारी, महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यूसीसी का शिगूफ़ा छेड़ा है और वो जनता को गुमराह करना चाहते हैं.
हालांकि कुछ विपक्षी पार्टियां इसके समर्थन में भी हैं.
महाराष्ट्र बस हादसा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पांच लाख मुआवजे का एलान किया

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से 25 लोगों के मारे जाने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने के साथ इस हादसे की जांच कराने का भी एलान किया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री ने बुलढाणा ज़िले के सिंदखेड़ा राजा के पास हाइवे पर एक प्राइवेट बस में आग लगने की भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना के पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पांच-पांच लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है.’’
ट्वीट में बताया गया, ‘‘इस भयानक दुर्घटना से व्यथित होकर मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा के डीएम और एसपी से फोन पर संपर्क किया और घटना की जानकारी ली.’’
‘‘मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं.’’
- महाराष्ट्र: एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, 25 लोगों की मौत
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
चोट के बाद नीरज चोपड़ा की धमाकेदार वापसी, लुसान डायमंड लीग में जीता गोल्ड

इमेज स्रोत, Getty Images
मांसपेशी की चोट के कारण करीब एक महीने तक खेल से दूर रहे नीरज चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड के लुसान में हुई एथलेटिक्स की डायमंड लीग प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार वापसी की है.
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले जेवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने पांचवें प्रयास में 87.66 मीटर भाला फेंक कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया.
चोपड़ा ने यूरोपीय चैंपियन जर्मन खिलाड़ी जुलियन वेबर और टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट जैकब वाडलेज्च को पीछे छोड़ा.
वेबर ने ने 87.03 मीटर तो वाडलेज्च ने 86.13 मीटर दूर भाला फेंका.
नीरज चोपड़ा की इस कामयाबी के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘नीरज की धमाकेदार वापसी. उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 87.66 मीटर के विशाल थ्रो के साथ धमाकेदार वापसी की है.’’
उनके अनुसार, ‘‘नीरज चोपड़ा ने लुसाने में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में शीर्ष स्थान पर रहते हुए डायमंड लीग की एक और प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया.’’
‘‘मांसपेशियों की चोट के बाद ब्लॉकबस्टर वापसी करने और देश को फिर से गौरवान्वित करने के लिए हमारे ‘टाॅप स्कीम’ एथलीट का अद्भुत प्रयास. बधाई हो, चैंपियन!’’
महाराष्ट्र के बुलढाणा बस अग्निकांड में बचे एक यात्री ने क्या बताया

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर एक बस में शनिवार तड़के आग लगने से 25 लोग मारे गए हैं. हादसे के वक्त बस में 33 लोग सवार थे.
इस हादसे में ज़िंदा बचे एक यात्री ने बताया कि बस के पलटने के बाद उसमें आग लग गई और वे किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे.
इस यात्री ने बताया, ‘‘मैं छत्रपति संभाजीनगर उतरने वाला था. मेरा स्टॉप एक घंटे में आने वाला था कि तभी बस पलट गई. इससे मैं और मेरा दोस्त नीचे गिर गए. इस बीच हमने देखा कि हमारे सामने वाला यात्री शीशा तोड़ कर बाहर निकल रहा है, तो हम भी उसके पीछे हो लिए. हम बस से कूदकर बाहर निकलने में कामयाब रहे.’’
उन्होंने बताया, ‘‘हमारे बाहर आने के बाद कुछ यात्री भी हमारे पीछे आए. बस पलटते ही उसमें आग लग गई और आग धीरे-धीरे बढ़ती गई. हमने यात्रियों की चीखें सुनीं, लेकिन हम कुछ कर नहीं सकते थे.’’
पुलिस को हादसे में बचे यात्रियों से ही इस दुर्घटना की जानकारी मिली.
मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (समृद्धि राजमार्ग) पर नागपुर से पुणे जा रही एक प्राइवेट बस में शनिवार तड़के अचानक आग लगने से 25 लोग मारे जा चुके हैं.
आग इतनी तेज़ और भयानक थी कि बस में सवार ज़्यादातर यात्रियों को संभलने का मौक़ा तक नहीं मिला. महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले के एसपी सुनील कड़ासने के अनुसार, इस हादसे में अब तक 25 लोग मारे गए हैं.
बताया जा रहा है कि हादसे के समय इस बस में 33 यात्री सवार थे. 25 यात्रियों की जलने से नींद में ही मौत हो गई, जबकि आठ यात्री किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
नागपुर से पुणे जा रही इस बस का टायर बुलढाना के सिंदखेड़ राजा के पास फट गया, जिससे वह पहले एक खंभे और फिर एक पुल से जा टकराई.
इस टक्कर में बस का डीजल टैंक टकराकर फट गया. इसी दौरान चिंगारी निकलने से बस में आग लग गई.
एसपी कड़ासने ने बताया कि हादसे में बचे कुछ यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकल गए और अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.
मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं.
डीएसपी बाबुराव महामुनि के अनुसार, घायलों को इलाज बुलढाणा के सिविल हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद आग की लपटों में घिरी बस का खौफनाक मंजर तस्वीरों में देखा जा सकता है.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
अभिवादन स्वीकार कीजिए. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 30 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.
