गजेंद्र सिंह शेखावत के ‘रावण’ बाले बयान पर बवाल, अशोक गहलोत क्या बोले?

उनके इस बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने भी शेखावत पर पलटवार किया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and स्नेहा

  1. स्टार, पब्लिक, पीआर, राज़ी: क्या नहीं करेगा पैपराज़ी?

    वीडियो कैप्शन, स्टार, पब्लिक, पीआर, राज़ी: क्या नहीं करेगा पैपराज़ी?

    पैपराज़ी शब्द कहां से आया और कैसे छाया? पैपराज़ी की दुनिया में काम करने वाले लोगों की चुनौतियां क्या हैं और कमाई कितनी, कैसे होती है?

    साथ ही ये भी जानेंगे कि पैपराज़ी कब कर जाते हैं सीमा पार और क्या कहता है क़ानून? पैपराज़ी को कैसे पता चलता है कि कौन सा एक्टर कब, कहां दिखने वाला है?

    ये है पैपराज़ी की दुनिया, जिसमें स्नेह ज़ाला भी हैं और बिहार के कैमूर से पैपराज़ी बनने आए चुलबुल पांडे भी.

  2. कपिल देव भी विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के लिए बोले

    कपिल देव

    इमेज स्रोत, ANI

    पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है.

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी में पहलवानों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "क्या इन्हें कभी इंसाफ़ मिल पाएगा?"

    यह तस्वीर शेयर करते हुए कपिल देव ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को भी टैग किया है.

    इससे पहले ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भी पहलवानों का समर्थन कर चुके हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "ये देखकर मुझे बहुत दुख होता है कि हमारे एथलीट सड़कों पर न्याय मांग रहे हैं. उन्होंने हमारे महान देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कड़ी मेहनत की और हमें गर्व का अनुभव कराया है."

    उन्होंने लिखा, "एक देश के तौर पर हम हर व्यक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए ज़िम्मेदार हैं, फिर चाहे वह एथलीट हो या कोई भी."

    चोपड़ा ने लिखा, "जो हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए था. यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इसे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटाया जाना चाहिए. न्याय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए."

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर पहलवान पिछले पांच दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    कपिल देव
  3. नीरज चोपड़ा धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर खुलकर बोले

    नीरज चोपड़ा

    इमेज स्रोत, @Neeraj_chopra1

    पिछले पांच दिनों से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा उतर आए हैं.

    ट्वीट करते हुए नीरज चोपड़ा ने लिखा, "ये देखकर मुझे बहुत दुख होता है कि हमारे एथलीट सड़कों पर न्याय मांग रहे हैं. उन्होंने हमारे महान देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कड़ी मेहनत की और हमें गर्व का अनुभव कराया है."

    उन्होंने लिखा, "एक देश के तौर पर हम हर व्यक्ति के सम्मान की रक्षा के लिए ज़िम्मेदार हैं, फिर चाहे वह एथलीट हो या कोई भी."

    चोपड़ा ने लिखा, "जो हो रहा है, वह नहीं होना चाहिए था. यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इसे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटाया जाना चाहिए. न्याय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चुप्पी पर उठे सवाल

    इस मामले में क्रिकेटरों और दूसरे खिलाड़ियों की चुप्पी पर विनेश फोगाट सवाल उठा चुकी हैं.

    इंडियन एक्सप्रेस अखबार के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “पूरा देश क्रिकेट की पूजा करता है लेकिन एक भी क्रिकेटर ने कुछ नहीं बोला. हम यह नहीं कर रहे हैं कि आप हमारे पक्ष में बोलें, लेकिन कम से कम आकर ये तो कहना चाहिए कि न्याय हो. इससे मुझे बहुत दुख होता है. चाहे वह क्रिकेटर हों, बैडमिंटन खिलाड़ी हों, एथलेक्टिस हों या फिर मुक्केबाज.”

    ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन का उदाहरण देते हुए विनेश फोगाट ने कहा, “ऐसा नहीं है कि हमारे देश में बड़े एथलीट नहीं हैं. अमेरिका में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के दौरान ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपना समर्थन दिखाया था. क्या हम इतने भी लायक नहीं हैं?”

    विनेश फोगाट ने कहा, “जब हम कुछ जीतते हैं तो आप हमें बधाई देने के लिए आगे आते हैं. यहां तक कि क्रिकेटर भी ऐसा होने पर ट्वीट करते हैं. अभी क्या हो गया? क्या आप सिस्टम से इतना डरते हैं? या हो सकता है कि वहां भी कुछ गड़बड़ चल रहा हो?”

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं.

    पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

    धरना प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, ANI

    क्या है पूरा मामला

    18 जनवरी, 2023 को पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर कई गंभीर लगाए थे.

    तब विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था कि बृजभूषण सिंह और कोच, नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं.

    इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों के साथ मुलाक़ात की और 23 जनवरी को आरोपों की जांच करने के लिएपांच सदस्यीय निरीक्षण समितिबनाई.

    दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम को इस समिति का अध्यक्ष चुना गया था.

    समिति को चार हफ्तों के अंदर जांच पूरी करने को कहा गया था. समिति ने रिपोर्ट सरकार को दे दी है लेकिन रिपोर्ट का सार्वजनिक नहीं किया गया है.

    महिला पहलवानों का कहना है कि 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस थाने में बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत करने गए थे लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की.

    23 अप्रैल को दूसरी बार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट की अगुवाई में पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया.

    शुक्रवार को धरना प्रदर्शन का छठा दिन है.

  4. पहलवानों का प्रदर्शन: पीटी उषा के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'सॉरी मैम....'

    प्रियंका चतुर्वेदी

    इमेज स्रोत, ANI

    शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पीटी उषा के बयान पर नाराज़गी ज़ाहिर की है.

    प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "देश की छवि तब ख़राब होती है, जब यौन उत्पीड़न के अभियुक्त सांसद बच जाते हैं जबकि पीड़ितों को न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है. माफ करें मैम, हमें सामूहिक रूप से अपनी महिला खिलाड़ियों के लिए आवाज उठानी चाहिए."

    उन्होंने लिखा, "उन (खिलाड़ियों) पर छवि ख़राब करने का आरोप नहीं लगाना चाहिए. वे ही हैं जो देश के लिए सम्मान जीतते हैं और हमें गर्व करने का मौका देते हैं."

    राज्यसभा की मनोनीत सांसद और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने गुरुवार को भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद कहा था कि 'पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है और इससे देश की छवि ख़राब' हो रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले पांच दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने भी पीटी उषा के बयान पर नाराजगी व्यक्त की है.

    ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पुनिया ने कहा, "वे खुद एक महिला हैं. ये सुनकर बड़ा दुख हुआ. हमने तीन महीने इंतज़ार किया है. हम उनके पास भी गए हैं. लेकिन हमारे साथ न्याय नहीं हुआ और हमें यहां आना पड़ा."

    धरने पर बैठी एक अन्य पहलवान साक्षी मलिक ने पीटी उषा के बयान पर कहा, "एक महिला खिलाड़ी हो कर वे ऐसी बात कर रही हैं. ये बात सुनकर बहुत दुख हुआ. हम उनसे प्रेरित होते रहे हैं. हमने कहां अनुशासनहीनता कर दी. हम तो शांति से बैठे हैं. हमें ये मजबूरन करना पड़ रहा है."

    महिला पहलवानों विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के साथ बजरंग पुनिया इस आंदोलन के केंद्र में है. दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे धरने का शुक्रवार को छठा दिन है.

  5. अमृतपाल सिंह ने वकील के ज़रिए जेल से पत्र भेजा

    अमृतपाल सिंह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के माता-पिता ने गुरुवार को असम की डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात की.

    इस बैठक का आयोजन शिरोमणि कमेटी के वकीलों के पैनल ने किया था.

    शिरोमणि समिति का कानूनी पैनल बुधवार को डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के अन्य 9 सहयोगियों के परिवारों को ले गए थे.

    इन सभी को एयरलिफ्ट कर डिब्रूगढ़ ले जाया गया. जेल में मिलने के बाद परिवार वालों ने कहा, "हमें मुलाकात करने के बाद खुश हैं और जेल में व्यवस्था अच्छी है."

    इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान अमृतपाल सिंह के साथी दलजीत कलसी के वकील सिमरनजीत सिंह ने एक हाथ से लिखा पत्र दिखाया. उन्होंने दावा किया कि यह पत्र अमृतपाल सिंह ने उन्हें दिया है.

    इस पत्र में उन्होंने अपने माता-पिता और संस्था को निर्देश दिया है कि उनके लिए अलग से कोई वकील नियुक्त न किया जाए, बल्कि वकीलों का एक ही पैनल उनके सभी साथियों के मामले को आगे बढ़ाएं.

    इस मौके पर सिमरनजीत सिंह ने कहा कि वह अपने मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए एनएसए को

    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती देंगे.

    अमृतपाल सिंह को पिछले रविवार को मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था जबकि उनके 9 अन्य साथियों को 18 मार्च को चलाए गए पुलिस ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया गया है.

  6. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया, चर्चा में फ़ख़र जमां

    फ़ख़र जमां

    इमेज स्रोत, PakistanCricket

    इमेज कैप्शन, फ़ख़र जमां

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की सिरीज़ के पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है.

    रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए सिरीज़ के पहले वनडे में कप्तान बाबर आज़म ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था.

    थोड़ी आसान पिच पर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए, जिसके बाद पाकिस्तान ने पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

    पाकिस्तान के लिए, फ़ख़र जमां ने 13 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना नौवां शतक पूरा किया.

    पहले उनका साथ इमाम उल हक़ और फिर बाबर आज़म ने दिया जिन्होंने 60 और 49 रन बनाए.

    फ़ख़र जमां को उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला जबकि बाबर आजम ने भी इस पारी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे किए.

  7. क्रिकेटरों की चुप्पी पर रेसलर विनेश फोगाट ने उठाए सवाल, 'अभी क्या हो गया?'

    विनेश फोगाट

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में भारतीय क्रिकेटरों और दूसरे खिलाड़ियों की चुप्पी पर रेसलर विनेश फोगाट ने सवाल उठाए हैं.

    दिल्ली के जंतर मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ एफ़आईआर और गिरफ़्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का प्रदर्शन छठे दिन भी जारी है.

    इंडियन एक्सप्रेस अखबार के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “पूरा देश क्रिकेट की पूजा करता है लेकिन एक भी क्रिकेटर ने कुछ नहीं बोला. हम यह नहीं कर रहे हैं कि आप हमारे पक्ष में बोलें, लेकिन कम से कम आकर ये तो कहना चाहिए कि न्याय हो. इससे मुझे बहुत दुख होता है. चाहे वह क्रिकेटर हों, बैडमिंटन खिलाड़ी हों, एथलेक्टिस हों या फिर मुक्केबाज.”

    ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन का उदाहरण देते हुए विनेश फोगाट ने कहा, “ऐसा नहीं है कि हमारे देश में बड़े एथलीट नहीं हैं. अमेरिका में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के दौरान ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपना समर्थन दिखाया था. क्या हम इतने भी लायक नहीं हैं?”

    विनेश फोगाट ने कहा, “जब हम कुछ जीतते हैं तो आप हमें बधाई देने के लिए आगे आते हैं. यहां तक कि क्रिकेटर भी ऐसा होने पर ट्वीट करते हैं. अभी क्या हो गया? क्या आप सिस्टम से इतना डरते हैं? या हो सकता है कि वहां भी कुछ गड़बड़ चल रहा हो?”

  8. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा.

    27 अप्रैल के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.