गजेंद्र सिंह शेखावत के ‘रावण’ बाले बयान पर बवाल, अशोक गहलोत क्या बोले?

उनके इस बयान पर सीएम अशोक गहलोत ने भी शेखावत पर पलटवार किया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and स्नेहा

  1. आनंद मोहन सिंह की रिहाई पर जी कृष्णैया की पत्नी ने क्या कहा?

    वीडियो कैप्शन, आनंद मोहन सिंह की रिहाई पर जी कृष्णैया की पत्नी ने क्या कहा?

    बिहार में IAS जी कृष्णैया हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन सिंह को गुरुवार सुबह सहरसा जेल से रिहा कर दिया.

    सहरसा के जेल सुपरिटेंडेंट ने बीबीसी को बताया है कि यह जेल मैनुअल में लिखा है कि किसी भी क़ैदी को रिहा करना हो तो यह सुबह ही होगा.

    नीतीश सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन करते हुए सांसद रहे बाहुबली नेता आनंद मोहन समेत 27 लोगों की रिहाई के आदेश दिए हैं.

    आनंद मोहन की रिहाई की ख़बर पर IAS जी कृष्णैया की पत्नी उमा का क्या कहना है?

  2. अतीक़ अहमद केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा- क़ातिलों को अस्पताल ले जाने की जानकारी कैसे मिली?

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने अतीक़ अहमद और उनके भाई की हत्या पर उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा है कि क़ातिलों को उनके अस्पताल ले जाने की जानकारी कैसे मिली.

    प्रयागराज में पुलिस हिरासत में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाने के दौरान अतीक़ अहमद और उनके भाई की मीडिया के सामने ही हत्या कर दी गई थी.

    कोर्ट ने इसको लेकर यूपी सरकार से कई सवाल पूछे हैं.

    सुप्रीम कोर्ट में वकील विशाल तिवारी ने इस संबंध में याचिका दायर की थी. याचिका में इस हत्या की स्वतंत्र जांच कराने की अपील की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कोर्ट ने यह भी पूछा है कि मेडिकल चेकअप के लिए ले जाने के दौरान दोनों भाइयों को मीडिया के सामने क्यों लाया गया.

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, "उन्हें कैसे पता चला? हमने टीवी पर इसे देखा है. उन्हें एंबुलेंस से क्यों नहीं ले जाया गया? उन्हें मीडिया के सामने क्यों लाया गया?"

    जस्टिस एस रविंद्र भट और जस्टिस दीपंकर दत्ता की एक पीठ ने यूपी सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी से ये सवाल पूछे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार इस मामले की जांच कर रही है और इसके लिए तीन सदस्यीय एक आयोग का गठन किया गया है.

    उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस की टीम भी इसकी जांच कर रही है.

    अदालत ने यूपी सरकार से कहा है कि उन्होंने इस मामले में अब तक क्या कदम उठाए हैं, इसकी एक स्टेट रिपोर्ट भी जमा करें.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपी के पूर्व सांसद और माफ़िया अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.

    ये तब हुआ था जब वो पुलिस की कस्टडी में थे और उन्हें रूटीन चेकअप लिए कॉल्विन अस्पताल ये जाया जा रहा था.

  3. बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ धरना दे रही महिला पहलवानों के समर्थन में आए कई दिग्गज, किसने क्या कहा?

    विनेश फोगाट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई की मांग लेकर दिल्ली के जंतर.मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को नामचीन खिलाड़ियों का समर्थन मिलने लगा है.

    उनसे मिल रहे इन समर्थनों का असर शुक्रवार को दिखा भी, जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली पुलिस इस केस में एफ़आईआर दर्ज करेगी.

    हालांकि सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने शीर्ष कोर्ट से मांग की है कि इन महिला कुश्ती खिलाड़ियों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए जाएं और रिटायर्ड जज की निगरानी में इस मामले की जांच की जाए.

    ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव और ओलंपियन अभिनव बिंद्रा ने इन खिलाड़ियों का समर्थन किया है. जाने-माने अभिनेता सोनू सूद ने भी धरना दे रहे पहलवानों का मनोबल बढ़ाया है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, महिला कुश्ती खिलाड़ियों के मामले में सरकार ने कहा- दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी एफ़आईआर

    महिला खिलाड़ी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला खिलाड़ियों के मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि दिल्ली पुलिस इस केस में एफ़आईआर दर्ज करेगी.

    मामले में सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि महिला कुश्ती खिलाड़ियों को सुरक्षा देने के लिए निर्देश दिए जाएं और रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराई जाए.

    बेंच ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वो कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार नाबालिग लड़कियों में से एक को पेश आ रहे ख़तरे का आकलन करें और इस आधार पर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं.

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली पुलिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश होते हुए कहा, '' हम आज ही एफ़आईआर दर्ज करेंगे.''

    सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की एक बेंच इस मामले पर सुनवाई कर रही थी.

  5. LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन.

    LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन. अब क्या है माहौल बता रहे हैं बीबीसी संवाददाता शुभम किशोर (कैमरा- शहनवाज़ अहमद)

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  6. सूडान: युद्ध विराम बढ़ाया गया, लेकिन जारी है संघर्ष

    सूडान

    इमेज स्रोत, REUTERS

    सूडान में सेना और रैपिड फोर्सेज के बीच तीन दिन के युद्ध विराम के ख़त्म होने से पहले ही उसे गुरुवार को 72 घंटों के लिए बढ़ाने पर सहमति बन गई.

    पड़ोसी देशों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र की कोशिशों की वजह से युद्ध विराम पर सहमति बनी है लेकिन राजधानी खार्तूम से भी भी संघर्ष की खबरें लगातार आ रही हैं.

    पिछले युद्धविराम के समय हजारों लोग सुरक्षित स्थान पर जा पाए थे, जबकि दर्जनों देशों ने अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच दो हफ्ते से लड़ाई चल रही है, जिसमें अब तक सैकड़ों लोग मारे गए हैं.

    इस टकराव के केंद्र में दो जनरल हैं. सूडानी आर्म्ड फ़ोर्सेज (एफ़एएस) के प्रमुख अब्देल फ़तह अल बुरहान और अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्स फ़ोर्सेस (आरएसएफ़) के लीडर मोहम्मद हमदान दगालो जिन्हें हेमेदती के नाम से भी जाना जाता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका युद्ध विराम को बढ़ाने के लिए "बहुत सक्रिय रूप से काम कर रहा था".

    लेकिन व्हाइट हाउस की प्रवक्ता काराइन जीन-पियरे का कहना है कि स्थिति किसी भी क्षण बिगड़ सकती है.

  7. सूडान से जान बचाकर भागते लोग, किस हाल में हैं भारतीय?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: सूडान से जान बचाकर भागते लोग

    ना सीज़फ़ायर काम आ रहा है, ना ही दूसरे देशों की पहल का कोई नतीजा दिख रहा है.

    सूडान में 11 दिनों से संघर्ष जारी है.

    भूख-प्यास से बेहाल लोग जान बचाने के लिए देश छोड़ कर भाग रहे हैं.

    क्या इस मुश्किल का निकलेगा कोई हल? इसी की चर्चा कवर स्टोरी में.

  8. महिला कुश्ती खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन पर किस-किस ने क्या-क्या कहा?

    जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का प्रदर्शन
    जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का प्रदर्शन
    जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का प्रदर्शन
    जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का प्रदर्शन
    जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का प्रदर्शन
    जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का प्रदर्शन
    जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का प्रदर्शन
  9. यूक्रेन: रूस के ख़िलाफ़ जंग में ड्रोन कैसे बना बड़ा हथियार

    वीडियो कैप्शन, यूक्रेन: रूस के खिलाफ़ जंग में ड्रोन कैसे बना बड़ा हथियार

    फ़्रंटलाइन पर हो रही जंग से निपटने के लिए यूक्रेन अपने ड्रोन के घरेलू उत्पादन में तेज़ी ला रहा है.

    यूक्रेन ने अब तक तीन हज़ार तीन सौ ड्रोन खरीदे हैं. सैकड़ों ड्रोन लोगों ने सीधे डाक से भी भेजे हैं.

    इस सबके बीच यूक्रेन पर रूस के क्षेत्र में ड्रोन हमले करने का आरोप लग रहा है.

    बीबीसी संवाददाता जो टाइडी की ग्राउंड रिपोर्ट.

  10. पीटी उषा के बयान को गीता फोगाट ने बताया- 'बेहद शर्मनाक'

    गीता फोगाट

    इमेज स्रोत, @geeta_phogat

    इमेज कैप्शन, गीता फोगाट

    महिला पहलवान गीता फोगाट ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के बयान को बेहद शर्मनाक बताया है.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "जिस इंसान पर इतने संगीन आरोप लगे हों उन पर अभी तक कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं हुई है और पीटी उषा जी आप खिलाड़ियों को अनुशासनहीन बता रही हैं एक महिला और खिलाड़ी होने के नाते आपसे तो कम से कम ये उम्मीद नहीं थी. बेहद ही शर्मनाक."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राज्यसभा की मनोनीत सांसद और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने गुरुवार को भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद कहा था कि 'पहलवानों का सड़कों पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है और इससे देश की छवि ख़राब' हो रही है.

    2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में गीता फोगाट ने स्वर्ण पदक जीता था.

    उनके पिता महावीर सिंह फोगाट भी पहलवान हैं, जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया है.

  11. प्लेन के कॉकपिट में ये बच्चे क्या कर रहे?

    वीडियो कैप्शन, प्लेन के कॉकपिट में ये बच्चे क्या कर रहे?

    इंग्लैंड में एक फ्लाइंग क्लासरूम चलाया जा रहा है.

    जिससे कम उम्र से ही बच्चों में एविएशन सेक्टर को लेकर दिलचस्पी बढ़ सके.

    देखिए बीबीसी संवाददाता मार्क एशडाउन की रिपोर्ट.

  12. महिला खिलाड़ियों के समर्थन में बोले सोनू सूद, 'अन्याय के ख़िलाफ़ कुश्ती की जंग...'

    बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

    इमेज स्रोत, ANI

    बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने जंतर-मंतर पर पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में एक ट्वीट किया है.

    सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, "देश के खिलाड़ी अन्याय के ख़िलाफ़ कुश्ती की जंग जीतेंगे ज़रूर. जय हिन्द."

    एक दिन पहले इंडियन एक्सप्रेस अखबार से बात करते हुए पहलवाल विनेग फोगाट ने क्रिकेटरों और दूसरे खिलाड़ियों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा था कि जब अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर्स आंदोलन चला तो खूब खिलाड़ियों ने आवाज उठाई लेकिन आज हमारी बारी जब आई तो कोई बोलने को तैयार नहीं है.

    विनेग फोगाट के इस इंटरव्यू के बाद कई बड़े खिलाड़ी पहलवानों के समर्थन में सामने आए हैं, जिसमें ओलंपियन नीरज चोपड़ा, अभिनव बिंद्रा, कपिल देव जैसे नाम शामिल हैं.

    क्या है पूरा मामला

    18 जनवरी, 2023 को पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर कई गंभीर लगाए थे.

    महिला पहलवानों का प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, ANI

    तब विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था कि बृजभूषण सिंह और कोच, नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं.

    इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों के साथ मुलाक़ात की और 23 जनवरी को आरोपों की जांच करने के लिए पांच सदस्यीय निरीक्षण समिति बनाई.

    दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम को इस समिति का अध्यक्ष चुना गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    समिति को चार हफ्तों के अंदर जांच पूरी करने को कहा गया था. समिति ने रिपोर्ट सरकार को दे दी है लेकिन रिपोर्ट का सार्वजनिक नहीं किया गया है.

    महिला पहलवानों का कहना है कि 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस थाने में बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत करने गए थे लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की.

    23 अप्रैल को दूसरी बार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट की अगुवाई में पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    26 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज करने से पहले किसी तरह की प्रारंभिक जांच की ज़रूरत है.

    दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ से कहा कि अगर शीर्ष अदालत को लगता है कि सीधे प्राथमिकी दर्ज की जानी है तो ऐसा किया जा सकता है.

    27 अप्रैल, शुक्रवार को धरना प्रदर्शन का छठा दिन है. एफआईआर न दर्ज होने पर ये यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.

  13. केजरीवाल के सरकारी आवास और 45 करोड़ रुपये ख़र्च करने की चर्चा, क्यों?

    वीडियो कैप्शन, केजरीवाल के सरकारी आवास और 45 करोड़ रुपये ख़र्च करने की चर्चा, क्यों?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

    सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास के नवीनीकरण पर किए गए खर्च पर बीजेपी ने कई तरह के आरोप लगाए हैं.

    बीजेपी ने आरोप लगाया कि इस नवीनीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए.

    वहीं आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी पर हमला बोला है.

  14. सत्यपाल मलिक के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीबीआई

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सीबीआई शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में हुए कथित बीमा घोटाले की जांच के सिलसिले में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछताछ करेगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सीबीआई की एक टीम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में सत्यपाल मलिक के घर सुबह करीब 11.45 पर पहुंची.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एजेंसी ने सीबीआई के अधिकारियों से कहा कि सत्यपाल मलिक मामले में न तो अभियुक्त हैं और न ही संदिग्ध.

    सात महीने में यह दूसरी बार है जब सीबीआई उनसे इस मामले में पूछताछ करेगी.

    सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में उनका बयान दर्ज किया था. उस वक्त तक वे बिहार, जम्मू और कश्मीर, गोवा और मेघालय में राज्यपाल की जिम्मेदारी पूरी कर चुके थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि जम्मू और कश्मीर का राज्यपाल रहते हुए उन्हें दो फाइलें पास करवाने के लिए 300 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे, लेकिन उन्होंने फाइलों को पास नहीं किया.

    इनमें से एक मामला जम्मू और कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों के इंश्योरेंस को लेकर था, जिसमें रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी शामिल थी, वहीं दूसरा मामला किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं को लेकर था.

    इसी संबंध में सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज की हैं.

  15. अतीक़ अहमद: हीरो या विलेन...यहां देखिए पूरी दास्तां

    वीडियो कैप्शन, अतीक़ अहमद: हीरो या विलेन...यहां देखिए पूरी दास्तां

    इलाहाबाद में अतीक़ अहमद की गुंडई और ज़रूरतमंदों को मदद करने की कहानियाँ भरी पड़ी हैं. अतीक़ और उनके भाई अशरफ़ की एक गुंडई का वाक़या इलाहाबाद सीटी के एसपी रहे लालजी शुक्ला बताते हैं.

    बात 1996 की है. तब प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू था. लालजी शुक्ला तब पुलिस अधीक्षक यमुना पार के पद पर तैनात थे. अशोक साहू इलाहाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.

    सिविल लाइंस में ही अशोक साहू और अतीक़ के छोटे भाई अशरफ़ के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. अशोक साहू को नहीं पता था कि जिससे बहस हुई है, वह अतीक़ अहमद का भाई अशरफ़ है.

    जब पता चला तो साहू डर गए. इसी डर के कारण उन्होंने अतीक़ अहमद से माफ़ी मांगी. लेकिन अतीक़ अहमद को यह बात बहुत बुरी लगी. अतीक़ अहमद ने साहू से कहा कि ठीक है जाओ लेकिन तुमने अच्छा नहीं किया है.

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, जिया ख़ान केस में एक्टर सूरज पंचोली बरी

    सूरज पंचोली

    इमेज स्रोत, ANI

    जिया ख़ान केस में फ़िल्म एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया है.

    उन पर अभिनेत्री जिया ख़ान को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था.

    सूरज पंचोली को बरी करने का फ़ैसला सुनाते हुए सीबीआई कोर्ट के जज एएस सैयद ने कहा कि सबूत की कमी के कारण ये अदालत आपको कसूरवार नहीं ठहरा सकती है, इसलिए आपको बरी किया जाता है.

    पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने बीबीसी को बताया कि अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुंबई की अदालत ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    स्पेशल जज एएस सैय्यद की अदालत ने 20 अप्रैल को इस केस पर चली बहस की सुनवाई पूरी कर ली थी. इसके बाद फ़ैसला सुरक्षित रखा गया था.

    जिया ख़ान केस

    अमेरिकी नागरिक 25 साल की जिया का शव तीन जून 2013 को संदिग्ध हालत में उनके जुहू स्थित घर से बरामद हुआ था, जहां वो अपनी मां के साथ रहती थीं.

    तब मुंबई पुलिस के कहा था कि जिया ख़ान को मृत अवस्था में कूपर अस्पताल लाया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इस मामले में जिया ने छह पेज की एक चिट्ठी लिखी थी जिसके आधार पर पुलिस ने सूरज को गिरफ़्तार किया था और उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया.

    सीबीआई कह चुकी है कि मुंबई पुलिस ने जो चिट्ठी बरामद की थी वो जिया ख़ान ने ही लिखी थी.

    साल 2021 में सत्र न्यायालय ने कहा था कि मामले की जांच सीबीआई ने की है, इसलिए ये मामला उसके न्यायिक क्षेत्र से बाहर है, इसके बाद इसे स्पेशल सीबीआई कोर्ट के हवाले कर दिया गया.

  17. चीन-अमेरिका तनाव का क्या भारत को मिलेगा फ़ायदा?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: चीन-अमेरिका तनाव का क्या भारत को मिलेगा फ़ायदा?

    अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से तनाव जारी है. कभी अमेरिका चीन पर जासूसी का आरोप लगाता है तो कभी चीन आरोप लगाता है कि उसके बढ़ते प्रभुत्व से घबराकर अमेरिका बेवजह की दख़लंदाज़ी करता है.

    इन दोनों के बीच तनातनी के बीच एशिया में शक्ति संतुलन स्थापित करने में भारत की कितनी अहम भूमिका हो सकती है. इस सबकी बात कवर स्टोरी में.

  18. मणिपुर के चुराचांदपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले आगजनी, धारा 144 लागू

    मणिपुर

    इमेज स्रोत, ANI

    मणिपुर के चुराचांदपुर में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के कार्यक्रम से पहले कुछ लोगों के हंगामे और आगजनी के बाद वहां निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.

    इसके अलावा वहां मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एन बीरेन सिंह का चुराचांदपुर के न्यू लैम्का में शुक्रवार को एक कार्यक्रम था और वहां अनियंत्रित भीड़ ने कार्यक्रम स्थल पर आगजनी की.

    चुराचांदपुर के ज़िलाधिकारी ने पुलिस सुप्रिटेंडेंट की रिपोर्ट के आधार पर इस आदिवासी बहुल ज़िले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ज़िले के एसपी ने अपनी रिपोर्ट में ये आशंका जताई थी कि वहां शांति भंग होने की संभावना है और सार्वजनिक संपत्ति और लोगों की जान को गंभीर ख़तरा है.

    हालांकि ज़िले के डीएम ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि निषेधाज्ञा लागू करने का फ़ैसला क़ानून लागू करने वाली सरकारी एजेंसियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर नहीं लागू होगा.

  19. सूडान: अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं आम लोग

    वीडियो कैप्शन, सूडान: अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं आम लोग

    सूडान में संघर्ष विराम आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण सूडान और संयुक्त राष्ट्र कोशिशें कर रहे हैं.

    संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि लड़ाई से बचने के लिए ढाई लाख लोग सूडान की सीमाओं की ओर जा सकते हैं.

    देखिए बीबीसी की ख़ास रिपोर्ट. इसके कुछ हिस्से आपको परेशान कर सकते हैं.

  20. महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह

    भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर एक कविता के जरिए जवाब दिया है.

    उन्होंने कहा, "एक कविता मुझे इस समय याद आ रही है. जिस दिन जीवन के हानि लाभ पर उतरूंगा, जिस दिन जीवन के हानि लाभ पर उतरूंगा, जिस दिन संघर्षों में जाली लग जाएगी, जिस दिन जीवन की लाचारी मुझ पर तरस दिखाएगी, उस दिन जीवन से मृत्यु कहीं बढ़ जाएगी.”

    बृजभूषण शरण ने कहा, "मित्रों जिस दिन में अपने जीवन की समीक्षा करूंगा, क्या खोया क्या पाया, और जिस दिन मैं महसूस करूंगा कि मेरी संघर्ष करने की क्षमता अब समाप्त हो गई है. जिस दिन में महसूस करूंगा कि मैं लाचार हूं, मैं बेचारा हूं. मैं ऐसी जिंदगी जीना पसंद नहीं करूंगा और चाहूंगा कि ऐसी जिंदगी जीने से पहले मौत मेरे करीब आ जाए.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले पांच दिन से पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

    इस धरना-प्रदर्शन के केंद्र में पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक हैं.

    पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण शरण के खिलाफ सात महिला पहलवानों ने पुलिस में यौन उत्पीड़न की शिकायत दी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की.

    विनेश फोगाट ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण पीड़ितों को धमकियां और पैसों का लालच देने की कोशिश कर रहे हैं.