इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उनके अनुसार, सीआरपीएफ़ ने 'वामपंथी उग्रवाद' के ख़िलाफ़ मुश्किल लड़ाई लड़ी और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सफलता हासिल की है.
उन्हाेंने माओवाद प्रभावित इलाक़ों में विकास की राह में आ रही समस्याएं दूर करने का श्रेय भी सीआरपीएफ़ को दिया.
अमित शाह ने बताया कि 2010 की तुलना में हिंसक घटनाओं में अब 76 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इन वारदातों के कारण होने वाली मौतों में भी 78 प्रतिशत की कमी आई है.
उन्होंने बताया कि उग्रवाद के लिए होने वाली फंडिंग रोकने के लिए एनआईए और प्रवर्तन निदेशालय सख्ती से काम कर रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची में 124 उम्मीदवारों के नाम
इमेज स्रोत, Getty Images
कांग्रेस ने कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के
लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है.
राज्य विधानसभा की कुल 224 सीटों में से 124 सीटों के लिए
उम्मीदवारों के नामों का एलान पहली सूची में किया गया है.
पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इन उम्मीदवारों
की सूची डालते हुए लिखा, ‘‘आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की
केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अंतिम रूप दी गई कांग्रेस उम्मीदवारों की यह पहली
सूची है.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे के नाम प्रमुख हैं.
सिद्दारमैया वरुणा से, शिवकुमार कनकपुरा से और प्रियांक खड़गे चितापुर सुरक्षित सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे.
कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 15 मई को पूरा हो रहा है. अगले कुछ दिनों में चुनाव की तारीखों का एलान होने का अनुमान है.
उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर चलने वाले परमाणु ड्रोन का किया परीक्षण
इमेज स्रोत, EPA
उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसने पानी के भीतर चलने
वाले ड्रोन का परीक्षण किया है, जो ‘रेडियोएक्टिव
सुनामी’ फैला सकता है.
बताया गया है कि इस घातक हथियार की लाॅन्चिंग उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन की निगरानी में हुई.
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार इस सप्ताह मंगलवार
को दक्षिण हामग्योंग प्रांत के समुद्र में इस ‘गुप्त हथियार’ का परीक्षण किया गया.
रिपोर्ट के अनुसार, यह ड्रोन 80 से 150
मीटर की गहराई पर 59 घंटे से अधिक समय तक चला, उसके बाद पूर्वी तट पर विस्फोट से इसे नष्ट कर दिया गया.
हालांकि जानकारों की राय है कि इस नए हथियार की क्षमताओं को
लेकर उत्तर कोरिया के दावों पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.
वहीं किम जोंग-उन ने कहा है कि यह हथियार अमेरिका और दक्षिण
कोरिया के लिए एक चेतावनी है.
इमेज स्रोत, KCNA
केसीएनए ने दावा किया है कि ‘हायल’ नाम के इस हथियार से दुश्मन के जहाजों और बंदरगाहों पर बड़े पैमाने पर रेडियोएक्टिव तरंगें छोड़ी जा सकती है. इसे पानी के भीतर चलने वाले इस ड्रोन को किसी भी तट और पोर्ट या जहाज पर तैनात किया जा सकता है.
यदि उत्तर कोरिया के इन दावों मे सच्चाई है तो इस ड्रोन से भारी तबाही फैलाई जा सकती है.
कोरियाई प्रायद्वीप में इन दिनों बहुत तनाव बना हुआ है. इसकी मुख्य वजह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हाल में संपन्न हुआ पिछले पांच सालों का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है.
इस बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने शुक्रवार को कहा कि वो यह तय करेंगे कि उत्तर कोरिया अपने ‘लापरवाही भरे उकसावे‘ की क़ीमत चुकाए.
सेमीकंडक्टर उद्योग के 'जनक' माने जाने वाले गॉर्डन मूर का निधन
इमेज स्रोत, INTEL
इमेज कैप्शन, गॉर्डन मूर
अमेरिका की सिलिकॉन वैली की जानी मानी शख्सियत और
टेक्नोलॉजी कंपनी इन्टेल कॉरपोरेशन के सह संस्थापक गॉर्डन मूर का 94 साल की
उम्र में निधन हो गया है.
मूर ने 50 के दशक में सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में करना शुरू
किया था. उन्होंने 1968 में अपने लंबे समय तक मित्र रहे रॉबर्ट नॉयस के साथ मिलकर
इन्टेल की स्थापना की थी.
उनकी एक भविष्यवाणी बेहद लोकप्रिय रही, जो ‘मूर का नियम’ नाम से लोकप्रिय हुई.
इस नियम के अनुसार, कंप्यूटर की
प्रोसेसिंग शक्ति हर साल दोगुनी हो जाएगी. बाद में इसमें संशोधन करते हुए इस समय
को दो साल कर दिया गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
गॉर्डन मूर के निधन पर इन्टेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘आज हमने एक दूरदर्शी को खो दिया है. गॉर्डन मूर, सब कुछ के लिए धन्यवाद.’’
वहीं कंपनी के वर्तमान सीईओ पैट जेलसिंगर ने कहा कि उन्होंने अपनी सोच और दूरदर्शिता से टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को न केवल परिभाषित किया, बल्कि दशकों तक वैज्ञानिकों और उद्यमियों को प्रेरित भी किया.
भारत के लिए अमेरिकी राजदूत बने एरिक गार्सेटी ने ली शपथ
इमेज स्रोत, Vice President Kamala Harris
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को
भारत के राजदूत नियुक्त किए गए एरिक गार्सेटी को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
अमेरिकी शहर लाॅस एंजेल्स के मेयर रहे गार्सेटी को
अमेरिका के उच्च सदन सीनेट ने इसी महीने भारत का राजदूत बनाए जाने के प्रस्ताव की
पुष्टि कर दी थी.
उन्हें दो साल पहले ही भारत में अमेरिका का राजदूत
बनाने का एलान किया गया था. उनका नामांकन जुलाई 2021 से ही अमेरिकी कांग्रेस के
समक्ष लंबित था.
लेकिन देरी होने की वजह 52 साल के गार्सेटी पर लगे आरोप थे.
उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने एक पूर्व सलाहकार के ख़िलाफ़ लगे यौन उत्पीड़न के
आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया और इस मामले को अच्छे ढंग से नहीं संभाला.
हालांकि राष्ट्रपति बाइडेन ने उन्हें इस साल जनवरी
में इसी पद पर दोबारा नामित किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गार्सेटी की बेटी माया ने हिब्रू बाइबिल पकड़ी हुई थी, जिस पर हाथ रखकर उन्होंने अपने पद की शपथ ली.
इस समारोह में गार्सेटी के परिवार के क़रीबी सदस्यों ने भाग लिया. उनके पिता गिल गार्सेटी, मां सुके गार्सेटी, पत्नी एमी वेकलैंड और सास डी वेकलैंड इस मौक़े पर मौजूद थे.
इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि मैं इस सेवा के लिए के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता.
इस दौरान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि गार्सेटी एक ज़िम्मेदार लोक सेवक हैं और वो भारत के लोगों के साथ अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे.
जम्मू और कश्मीर के विकास में मुख्य बाधा थी अनुच्छेद 370: रामदास अठावले
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि केंद्र
सरकार सभी मोर्चों पर जम्मू और कश्मीर का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है, ख़ासकर संविधान के अनुच्छेद 370 के संशोधन के
बाद.
संसद में बजट चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने
शुक्रवार को कहा, "जम्मू और कश्मीर के विकास में बाधक होने के कारण लोगों के
कल्याण के लिए अनुच्छेद 370 और 35ए को हटा दिया गया."
वित्त वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट को ‘आत्मनिर्भर
भारत का बजट’ बताते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के बजट में समाज कल्याण
विभाग के बजट में क़रीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रामदास अठावले ने कहा, "जम्मू और कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि लाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो इस बात से साफ है कि इस केंद्र शासित राज्य में पीएम आवास योजना, जन धन योजना, मुद्रा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के कल्याण की योजनाएं अब जाकर लागू की गई हैं."
उन्होंने इस दौरान अगले तीन सालों के भीतर केंद्र शासित राज्यों में 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए 38,880 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती करने का भी एलान किया.
उन्होंने बताया कि आने वाले बजट में भारतीय रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 24 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
बीते कल देश दुनिया में क्या कुछ हुआ, उस पर एक नज़र-
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की सदस्यता इसलिए रद्द की गई, क्योंकि उन्होंने अदानी मसले को लेकर सरकार को घेरा और उससे सवाल पूछे.
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने पूरे देश में ‘जन आंदोलन’ शुरू करने का फ़ैसला किया है. कांग्रेस महासचिव जयराम ने कहा कि यह आंदोलन सोमवार से शुरू होगा.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में अगले छह महीने के भीतर कई टेक्नोलाॅज़ी के सहयोग से मौजूदा टोल सिस्टम को बदलकर जीपीएस आधारित टोल सिस्टम लागू कर दिया जाएगा.
केंद्र सरकार ने सात लाख रुपये सालाना से थोड़ी ज़्यादा कमाई करने वालों को राहत देते हुए शुक्रवार को लोकसभा से पास वित्त विधेयक, 2023 में संशोधन कर दिया है.
लोकसभा में वित्त विधेयक, 2023 को बिना बहस के पारित कर दिया गया.अदानी ग्रुप के ख़िलाफ़ लगे आरोपों की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों की ओर से की जा रही नारेबाज़ी के बीच फिनांस बिल पारित किया गया.
फ़्रांस में पेंशन मिलने की उम्र बढ़ाने को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को बोर्डो टाउन हॉल में आग लगी दी.