इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
लाहौर में मीनार-ए-पाकिस्तान में पीटीआई आज एक रैली करने वाली है.
इमरान ख़ान का दावा है कि ये उनकी अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी.
वन विभाग की कार्रवाई पर क्या बोले 'दोस्त' सारस के साथ रह रहे आरिफ़
वीडियो कैप्शन, वन्य विभाग की कार्रवाई पर क्या बोले 'दोस्त' सारस के साथ एक साल से साथ रह रहे आरिफ़
उत्तर प्रदेश में अमेठी के मोहम्मद आरिफ़ के पास एक साल से रह रहे सारस पक्षी को वन विभाग ले कर चला गया है.
आरिफ़ ने घायल सारस का इलाज किया था उसके बाद से वो पक्षी उनके पास ही रहने लगा.
वो आरिफ़ के साथ ही खाना खाता और घूमता था.
आरिफ़ का कहना है कि उन्होंने उस सारस को कभी क़ैद में नहीं रखा वो एक आज़ाद पंछी था.
उनका ये भी कहना है कि इससे पहले वन विभाग का कोई अधिकारी इस बारे में उससे जानकारी लेने नहीं आया.
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी बोली- झूठ बोलना उनकी फितरत है...
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस ख़त्म होने के थोड़ी देर बाद ही शनिवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने उनके आरोपों का जवाब दिया.
बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "राहुल गांधी को 2019 में दिए गए उनके एक भाषण पर सजा हुई है. आज अपनी प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोच समझ कर बोलता हूं तो राहुल गांधी 2019 में जो बोले थे, वह सोच समझ कर बोले थे. उन्होंने कहा था कि ये सारे मोदी चोर क्यों होते हैं? राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का अपमान किया था."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने कहा, "आलोचना करने का अधिकार है बेइज्जत करने का अधिकार नहीं है. राहुल गांधी ने गाली दी थी. राहुल गांधी अगर सोच-समझ कर बोलते हैं तो भाजपा ये मानती है कि राहुल गांधी ने जानबूझ कर पिछड़ों का अपमान किया और भाजपा इसकी भर्त्सना करती है. आज राहुल गांधी ने फिर झूठ बोला कि मैंने लंदन में कुछ नहीं कहा था."
राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और यूरोपियन देश ध्यान नहीं दे रहे हैं. झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत हो चुकी है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन ईमानदारी की खुली किताब है, एक धब्बा नहीं है, नौ साल से भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश आगे बढ़ रहा है. राहुल गांधी को शर्म नहीं आती है करप्शन की बात करते हुए, राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर हैं."
राहुल गांधी बोले- मैं सावरकर नहीं गांधी हूं और गांधी माफ़ी नहीं मांगता
इमेज स्रोत, Reuters
लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार मीडिया के सामने आए. शनिवार को दिल्ली में हुए एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने एक बार फिर अदानी समूह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर तीखे सवाल किए.
संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और कारोबारी अदानी के बीच के संबंधों को लेकर बार-बार आरोप लगाए. अदानी समूह की कंपनियों को मिले पैसों पर भी उन्होंने सवाल किए.
अपने बयान को लेकर कोर्ट में माफी मांगने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, "मैं सावरकर नहीं हूं, मैं गांधी हूं और गांधी माफी नहीं मांगता."
संवाददाता सम्मेलन में वो कुछ सवालों को लेकर उखड़े भी. उन्होंने एक पत्रकार को नाम लेकर टोका और कहा, "मुझे पहले अपनी बात करने दें."
कानपुर चिड़ियाघर भेजा जाएगा आरिफ़ का सारस
....में
Author, अनंत झणाणे
पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ से
अमेठी के किसान मोहम्मद आरिफ़ ने जिस सारस को बचाया और उसकी एक साल तक देख रेख की, वन विभाग अब उसे कानपुर के चिड़ियाघर भेजने की तैयारी कर रहा है.
बीबीसी से सारस को कानपुर चिड़ियाघर भेजने की पुष्टि कंज़र्वेटर एंडेंजर्ड स्पीसीज़ (लखनऊ) मनोज सोनकर ने की है.
उन्होंने बताया कि सारस को कानपुर भेजने का आदेश चीफ़ वाइल्ड लाइफ वार्डन सुनील चौधरी ने जारी किया है और अब उसे कानपुर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है.
कुछ दिन पहले वन विभाग ने सारस पक्षी को आरिफ़ से लेकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार भेज दिया था.
इमेज स्रोत, ANI
बाद में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरिफ़ के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस कर सारस को उनसे छीनने का आरोप लगाया था.
अखिलेश यादव ने कहा था, "उत्तर प्रदेश सरकार ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि मैं ख़ुद उस सारस को देखने के लिए अमेठी गया था."
दिल्ली से LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस नेता भक्त चरण दास से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता सलमान रावी
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
पीएम मोदी अदानी पर मेरे अगले भाषण से डरे हुए थे: राहुल गांधी
इमेज स्रोत, CONGRESS
लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर अदानी समूह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर सवाल किए हैं.
अपने संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अदानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अदानी पर मेरे अगले भाषण से डरे हुए थे और ये मैंने उनकी आंखों में देखा है.
संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कोर्ट के फ़ैसले के बारे में कोई टीका-टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि मामला कोर्ट में है और इस बारे में मैं यहां कोई बात नहीं करूंगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मोदी और अदानी पर सवाल
उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री और अदानी के बीच क्या रिश्ता है. उन्होंने दोनों के रिश्तों को 'क्लोज़ पार्टनरशिप' का नाम दिया और कहा कि गुजरात में मोदी के उभार के साथ अदानी का भी उभार हुआ है.
उन्होंने आरोप लगाया कि अदानी समूह से जुड़ी कंपनियों को 20 हज़ार करोड़ (3 अरब डॉलर) दिए गए हैं, वो किसके हैं. बीजेपी मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है.
उन्होंने कहा कि मैंने संसद में मोदी और अदानी के क़रीबी रिश्तों के बारे में सबूत दिए, स्पीकर को विस्तार के साथ इसके बारे में लिखा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मैंने इसमें डिफेन्स इंडस्ट्री और एयरपोर्ट के बारे में लिखा जिसके रीसर्च से जुड़े सभी दस्तावेज़ और प्रेस क्लिपिंग भी उन्हें दिए. मैंने उन्हें बताया कि नियम बदल कर अदानी को एयरपोर्ट दिए गए हैं, लेकिन इससे कोई फर्क़ नहीं पड़ा.
उन्होंने कहा कि मैंने जो आरोप लगाए थे उस स्पीच को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया. इस बात को नज़रअंदाज़ कर दिया गया कि 20 हज़ार करोड़ (3 अरब डॉलर) किसके हैं.
उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगा कि मैंने विदेशी ताकतों से मदद मांगी है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
राहुल गांधी ने स्पीकर पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पहली चिट्ठी का उत्तर नहीं मिलने के बाद मैंने फिर से स्पीकर को चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने मुझे कहा था कि वो कुछ नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि "मुझे डर नहीं लगता, मैं सवाल करना जारी रखूंगा. चुप रहने का मेरा इतिहास नहीं रहा है."
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय को सवाल करना चाहिए कि अदानी के पास जो पैसे आए वो कहां से आए, ये मामला भारत की सुरक्षा से जुड़ा है.
राहुल गांधी का इशारा इस बात की तरफ था कि साल 2017 में अदानी समूह ने स्वीडन की एक कंपनी के साथ भारत में फ़ाइटर जेट बनाने के लिए करार किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
वायनाड पर सवाल
इस मौक़े पर राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. राहुल गांधी से वायनाड को लेकर भी सवाल किया गया.
इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड के लोगों के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता है. उन्होंने कहा कि मैं उनके लिए एक चिट्ठी लिखकर उन्हें बताउंगा कि मेरे दिल में क्या है.
क्या ज्ञानी ज़ैल सिंह राजीव गांधी को करना चाहते थे बर्ख़ास्त?- विवेचना
इमेज स्रोत, Sondeep Shankar/Getty Images
जब इंदिरा गांधी 1977 में चुनाव हारीं तो क़रीब-क़रीब उनके सभी साथियों ने उनका साथ छोड़ दिया.
पंजाब के मुख्यमंत्री रहे ज्ञानी ज़ैल सिंह उन कुछ लोगों में से थे जो इस दौरान उनके 12 वेलिंग्टन क्रेसेंट निवास पर लगातार उनसे मिलने आते रहे.
हालांकि इमरजेंसी के दौरान संजय गांधी के साथ उनके संबंध गर्मजोशी भरे नहीं थे. संजय को शिकायत थी कि ज़ैल सिंह ने पंजाब में विपक्ष के साथ जिसमें अकाली दल का नेतृत्व भी था, पर्याप्त सख़्ती नहीं दिखाई थी. जेल में उन्हें अच्छा खाना और समुचित मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं.
हाल ही में प्रकाशित पुस्तक 'द इंडियन प्रेसिडेंट एन इनसाइडर्स अकाउंट ऑफ़ द ज़ैल सिंह इयर्स' लिखने वाले केसी सिंह जो कि ज़ैल सिंह के उप सचिव रह चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और अदानी के संबंधों पर सवाल उठाया
इमेज स्रोत, ANI
लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर अदानी समूह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर सवाल उठाए हैं.
उन्होंने कहा कि मैंने जो आरोप लगाए थे उस स्पीच को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया.
उन्होंने कहा कि मैंने संसद में उसके बारे में सबूत दिए, स्पीकर को विस्तार के साथ इसके बारे में लिखा. मैंने उन्हें बताया कि नियम बदल कर अदानी को एयरपोर्ट दिए गए हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने मुझे कहा था कि वो कुछ नहीं कर सकते.
उन्होंने कहा कि "मुझे डर नहीं लगता, मैं सवाल करना जारी रखूंगा. चुप रहने का मेरा इतिहास नहीं रहा है."
LIVE: संसद सदस्यता रद्द होने पर राहुल गांधी बोल रहे हैं
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
राहुल गांधी के मामले में जेडीयू ने कहा- केंद्र सरकार हताशा में है...
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के मामले में जिस तरह से जल्दबाज़ी में फ़ैसले लिए गए हैं, वो केंद्र सरकार की हताशा को दर्शाता है.
उन्होंने मीडिया से कहा, "राहुल गांधी के संबंध में 24 घंटे के अंदर जिस प्रकार से फैसला लिया गया है वह दर्शाता है कि केंद्र सरकार हताशा में है. लोकतंत्र की प्रक्रिया होती है, कार्ट का फैसला चुनाव आयोग में जाता है. चुनाव आयोग के माध्यम से वे स्पीकर के पास जाता है. ये सारी प्रक्रिया 10 घंटे में करना दिखाता है कि इसमें केंद्र सरकार की भूमिका है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने विपक्षी दलों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर उस याचिका का भी जिक्र किया जिसमें केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया गया है.
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "चौदह राजनीतिक दलों ने एक साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. मैं भी उसमें याचिकाकर्ता हूं, हमने यही कहा है कि जिस प्रकार केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो, आयकर विभाग का उपयोग अपने विरोधियों के खिलाफ कर रही है, उस पर ध्यान दिया जाए. 5 अप्रैल को इस पर सुनवाई होगी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता ख़त्म होने का कांग्रेस पर क्या होगा असर?
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने की ख़बर से राजनीतिक गलियारों की हवा तेज़ हो गई है.
अदालत के इस फ़ैसले के बाद ये चर्चा शुरू हो गई है कि दिल्ली से लेकर देशभर की राजनीति आगे कैसे बदलेगी.
इस निर्णय के राहुल गांधी के लिए क्या मायने हैं? अपने हाथ से निकल चुकी प्रतिष्ठा हासिल करने में जुटी कांग्रेस के लिए इसके क्या मायने हैं? इसे देखते हुए विपक्षी दलों के इकट्ठा आने का जो सपना है, क्या वह अब पूरा होगा? ऐसे कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं.
2024 के लोकसभा चुनाव होने में अभी एक साल से ज़्यादा का समय है पर उससे पहले कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं.
मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई 5 अप्रैल तक टली
इमेज स्रोत, ANI
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई 5 अप्रैल तक के लिए टल गई है.
सिसोदिया के वकील ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के उत्तर
का जवाब देने के लिए स्पेशल जज एमके नागपाल से और समय देने की मांग की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस केस में मनीलाॅन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे सिसोदिया को ईडी ने 9 मार्च को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था.
तिहाड़ जेल में वे सीबीआई की ओर से दर्ज मामले के तहत बंद थे. सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को गिरफ़्तार किया था.
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद क्या वायनाड में होंगे उपचुनाव?
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद वायनाड में उपचुनाव को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं और सबकी निगाहें चुनाव आयोग पर टिकी हुई हैं.
द हिंदूने इस ख़बर को अख़बार के पहले पन्ने पर जगह दी है. अख़बार में छपी एक ख़बर के अनुसार राहुल गांधी को सांसद के तौर पर अयोग्य घोषित करने वाली अधिसूचना की प्रति चुनाव आयोग और केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई है.
अख़बार ने लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले लिखा है कि ऐसे में चुनाव आयोग इस पर संज्ञान ले सकता है और वायनाड में चुनाव की घोषणा कर सकता है.
अख़बार लिखता है कि हाल के उदाहरण देखें तो चुनाव आयोग एक हफ़्ते के अंदर उपचुनाव की घोषणा कर सकता है.
गिरिराज सिंह बोले- राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव का...
इमेज स्रोत, ANI
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मामले में कहा है कि उनको 'लालू यादव का श्राप लगा' है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को लालू प्रसाद यादव का श्राप लगा है. जब चारा घोटाले में आदेश आया था और लालू प्रसाद की सदस्यता जाने वाली थी."
"उस समय राहुल गांधी उनसे नहीं मिलते थे. राहुल गांधी ने तब ऐसे मामले में अपील के प्रावधान से संबंधित अध्यादेश को फाड़ दिया था. लालू जी ने उस समय राहुल गांधी को श्राप दिया था."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दरअसल, गिरिराज सिंह सितंबर, 2013 की उस घटना का जिक्र कर रहे थे जब राहुल गांधी ने एक ऐसे अध्यादेश को बेतुका क़रार दिया था जो आज उनकी संसद सदस्यता बचा सकता था.
उस वक्त यूपीए सरकार एक अध्यादेश लेकर आई थी जिसमें कहा गया था कि कुछ शर्तों के तहत अदालत में दोषी पाए जाने के बाद भी सांसदों और विधायकों को अयोग्य क़रार नहीं दिया जा सकेगा.
उस वक्त राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष थे. तब उन्होंने 'दाग़ी सांसदों और विधायकों' पर लाए गए यूपीए सरकार के अध्यादेश को 'बेतुका' क़रार देते हुए कहा था कि इसे फाड़कर फेंक देना चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
तब राहुल गांधी ने कहा था, "इस देश में लोग अगर वास्तव में भ्रष्टाचार से लड़ना चाहते हैं तो हम ऐसे छोटे समझौते नहीं कर सकते हैं. जब हम एक छोटा समझौता करते हैं तो हम हर तरह के समझौते करने लगते हैं."
राहुल गांधी ने तब ये कहा था, "इस अध्यादेश के लिए मेरे संगठन में जो दलील दी जा रही है वह यह है कि 'हमें ऐसा करने की ज़रूरत इसलिए है क्योंकि इस पर एक राजनीतिक सहमति है.' अब समय आ गया है कि इस बेतुके काम को रोका जाए."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत चार गोल्ड पर पंच लगाने को तैयार
इमेज स्रोत, Getty Images
भारतीय मुक्केबाज़ निख़त ज़रीन की अगुआई में आईबीए महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में पहली बार चार स्वर्ण पदक पर पंच लगाने जा रहे हैं.
निख़त के फ़ाइनल में पहुंचने की सबसे ख़ास बात यह रही कि उन्होंने सेमीफ़ाइनल में उस मुक्केबाज़ को हराया, जिसने टोक्यो ओलंपिक में भारत की जानीमानी मुक्केबाज़ एमसी मैरी कॉम की चुनौती को तोड़कर उनका सपना चकनाचूर कर दिया था.
निख़त ज़रीन के अलावा लवलीना बोरगोहाईं (75 किलो भारवर्ग), नीतू घनघस (48 किलो भारवर्ग) और स्वीटी बूरा (81 किलो भारवर्ग) ने भी फ़ाइनल में स्थान बनाकर भारत के लिए अधिकतम चार स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें बना दीं हैं.
भारतीय मुक्केबाज़ यदि इस चैंपियनशिप में चार स्वर्ण जीत जाते हैं तो यह अब तक का उसके बेस्ट प्रदर्शन हो सकता है.
'लैंड फ़ॉर जॉब' मामले में सीबीआई के सामने पेश हुए तेजस्वी यादव
इमेज स्रोत, Getty Images
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 'नौकरी के
बदले ज़मीन' के कथित घोटाले में शनिवार को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश हुए.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है
कि तेजस्वी यादव शनिवार सुबह 10.30 बजे पूछताछ के लिए
सीबीआई मुख्यालय में पेश हुए.
वे इससे पहले तीन बार (28 फरवरी, 4 मार्च और 11 मार्च) सीबीआई
के बुलाने के बाद भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे. लेकिन पिछले सप्ताह सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट को भरोसा
दिया कि वे इस महीने तेजस्वी यादव को गिरफ्तार नहीं करेगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं, उनके वकील मनिंदर सिंह ने सीबीआई को बताया था कि उनके मुवक्किल को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए, क्योंकि 5 अप्रैल तक वे विधानमंडल के मौजूदा सत्र में व्यस्त हैं.
हालांकि सीबीआई के वकील डीपी सिंह ने अदालत को बताया था कि विधानमंडल की बैठकें शनिवार और रविवार को नहीं होती. इसलिए तेजस्वी यादव मार्च में ही किसी भी शनिवार को आ सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
बख़मूत में रूस को ऐसे रोक रहा यूक्रेन
वीडियो कैप्शन, COVER STORY: बख़मूत में रूस को ऐसे रोक रहा यूक्रेन
पूर्वी यूक्रेन में बख़मूत रूस और यूक्रेन दोनों के ही लिए एक तरह से नाक का सवाल बनता जा रहा है.
यहां कोई पीछे हटने को राज़ी नहीं है. कवर स्टोरी में आज बात बख़मूत फ्रंटलाइन के हालात की.
भारत ने बताया, करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए पाकिस्तान हर तीर्थयात्री से लेता है 20 डॉलर
इमेज स्रोत, AFP
भारत सरकार ने कहा है कि उसने पाकिस्तान से लगातार अनुरोध
किया है कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले तीर्थयात्रियों से कोई शुल्क न ले, लेकिन पाकिस्तान ने भारत की मांग अब तक नहीं सुनी.
पाकिस्तान इस यात्रा के लिए अभी हर तीर्थयात्री से 20 डाॅलर
लेता है.
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने एक लिखित जवाब
में शुक्रवार को लोकसभा को यह जानकारी दी.
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की पासपोर्ट मुक्त यात्रा के
बारे में पंजाब के बठिंडा की लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल की ओर से पूछे गए एक
सवाल के जवाब में भारत सरकार ने यह जवाब दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
अपने जवाब में सरकार ने कहा है कि अभी के नियम के अनुसार भारतीय और ओसीआई कार्ड धारक प्रवासी भारतीय लोग पाकिस्तान स्थित इस गुरुद्वारे में बिना वीज़ा के यात्रा करते हैं, लेकिन लोगों के पास पासपोर्ट होना आवश्यक होता है.
सरकार ने बताया है कि इस यात्रा को पासपोर्ट मुक्त बनाने के लिए कई आवेदन उसे मिले हैं. हालांकि उन्होंने इस बारे में पाकिस्तान के रुख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.
अपने जवाब में उन्होंने यह भी बताया कि 9 नवंबर, 2019 को इस काॅरिडोर के खुलने से अब तक 1.70 लाख यात्री इस गुरुद्वारे की यात्रा कर चुके हैं.