कांग्रेस पूरे देश में चलाएगी 'जन आंदोलन'

पूरे देश में चलाए जाने वाला यह आंदोलन सोमवार से शुरू होगा.

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and चंदन शर्मा

  1. राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हुई क्योंकि उन्होंने अदानी मामले में सरकार को घेराः प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं.

    प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की सदस्यता इसलिए रद्द की गई, क्योंकि उन्होंने अदानी मसले को लेकर सरकार को घेरा और उससे सवाल पूछे.

    नई दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए शुक्रवार रात उन्होंने कहा, ‘‘चाहे भाजपा के प्रवक्ता हों, या मंत्री या प्रधानमंत्री ख़ुद हों, सुबह से शाम तक, वे मेरे परिवार, राहुल जी, मेरे पिता जी, मेरी माता जी, इंदिरा जी और पंडित नेहरू जी के बारे में कुछ न कुछ आलोचना करते रहते हैं. अपशब्द इस्तेमाल करते रहते हैं.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ‘‘ये सिलसिला पुराना है. ये पूरा देश जानता है, पूरा देश देखता है. लेकिन उनके ख़िलाफ़ किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी. उन्हें डिस-क्वालिफाई नहीं किया गया.’’

    प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘मेरे भाई ने क्या किया, अदानी का मुद्दा उठाया, सवाल पूछे संसद में. इसलिए यह सब हुआ है.’’

    ‘‘जिस केस का ‘स्टे’ शिकायत करने वाले ने ख़ुद मांगा था. एक साल से इस मामले पर रोक लगी थी. लेकिन अदानी पर जो भाषण दिया मेरे भाई ने, उसके बाद अचानक उस शिकायतकर्ता ने इस केस को ज़िंदा क्यों किया.‘‘

    उन्होंने कहा, ‘‘ये सरकार अदानी मामले पर जवाब देना नहीं चाहती. डरती है इन सवालों से. इसलिए ये पूरी प्लानिंग के तहत किया गया है, ताकि राहुल जी संसद से निकाले जाएं.’’

    प्रियंका गांधी ने कहा कि "कांग्रेस इसके ख़िलाफ़ लड़ेगी, राहुल जी लड़ेंगे, हम सब लड़ेंगे."

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारे रगों में जो ख़ून दौड़ता है, ये शहीदों का ख़ून है. ये सुन लीजिए जिस ख़ून को आप बार बार परिवारवादी कहते हैं, बार बार आलोचना करते हैं, बार बार अपशब्द कहते हैं, ये ख़ून बहा है इस देश के लिए. ये पीछे हटेगा नहीं. हम डरते नहीं हैं, हम लड़ते रहेंगे.’’

  2. कांग्रेस पूरे देश में चलाएगी 'जन आंदोलन'

    जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Twitter/Congress

    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे देश में ‘जन आंदोलन’ शुरू करने का फ़ैसला किया है.

    शुक्रवार शाम 5 बजे से नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में शीर्ष नेताओं की हुई बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया को यह जानकारी दी.

    उन्होंने कहा कि पूरे देश में चलाए जाने वाला यह आंदोलन सोमवार से शुरू होगा.

    उन्होंने कहा कि 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के साथ राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर जन चेतना कार्यक्रम, संविधान बचाओ कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा-

    जयराम रमेश ने कहा, ‘‘हम पूरे देश में जाकर कहेंगे कि मोदी सरकार के खि़लाफ़ आवाज़ उठाने के कारण राहुल गांधी को जानबूझ कर अयोग्य घोषित किया गया.’’

    उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के आंदोलन बनने और अदानी मामले पर कांग्रेस के सवालों से बौखला गई है.

    जयराम रमेश ने सभी विपक्षी नेताओं के समर्थन में दिए गए बयानों का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘अब हमें विपक्षी एकता के मुद्दे को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए.’’

    इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष संसद में प्रतिदिन विपक्षी दलों से समन्वय करते रहे हैं. अब बाहर भी करना होगा.’’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बैठक में कौन थे शामिल

    कांग्रेस ने आज की बैठक के बारे में एक ट्वीट कर जानकारी दी है.

    अपने इस ट्वीट में पार्टी ने बताया, ‘‘आज कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की अध्यक्षता और कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी की मौजूदगी में ​प्रदेशअध्यक्षों, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेताओं सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई.’’

  3. अशोक गहलोत के ख़िलाफ़ मानहानि मामले में दिल्ली पुलिस को जांच के आदेश

    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, ANI

    मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता के बाद मानहानि का एक अन्य मामला चर्चा में आ गया है.

    शुक्रवार को नई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ख़िलाफ़ दर्ज कराए गए मानहानि के एक मामले की जांच करने का आदेश दिया है.

    अपनी शिकायत में शेखावत का दावा है कि गहलोत ने उन्हें संजीवनी घोटाले में ‘अभियुक्त’ करार दिया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को उन तथ्यों की जांच करने का निर्देश दिया है, जो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस आपराधिक मानहानि मामले में अशोक गहलोत के खिलाफ उठाए हैं.’’

    अदालत ने कहा, ‘‘राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की संजीवनी घोटाले को लेकर शेखावत के बारे में की गई कथित टिप्पणी में उठाए गए तथ्यों की जांच की जाए.’’

  4. छह महीने में मौजूदा टोल सिस्टम की जगह ले लेंगे जीपीएस आधारित टोल सिस्टम: नितिन गडकरी

    नितिन गडकरी

    इमेज स्रोत, Twitter/Nitin Gadkari

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में अगले छह महीने के भीतर कई टेक्नोलाॅज़ी के सहयोग से मौजूदा टोल सिस्टम को बदलकर जीपीएस आधारित टोल सिस्टम लागू कर दिया जाएगा.

    शुक्रवार को नई दिल्ली में सीआईआई के एक कार्यक्रम में कारोबारियों को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने ये बातें कही हैं.

    उन्होंने कहा कि इस पहल से सड़क पर ट्रैफिक दबाव कम करने और वाहन चालकों को दूरी के अनुसार ही भुगतान करने में मदद मिलेगी.

    टोल प्लाज़ा

    इमेज स्रोत, ANI

    इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे को नियंत्रित करने वाली सरकारी संस्था एनएचएआई को टोल संग्रह से फिलहाल 40 हज़ार करोड़ रुपये सालाना की कमाई हो रही है.

    उन्होंने दावा किया है कि अगले दो तीन सालों में एनएचएआई की यह आय बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी.

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय अभी एक पायलट प्रोजेक्ट का संचालन कर रहा है.

    टोल प्लाज़ा

    इमेज स्रोत, ANI

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसके तहत ऑटोमैटिक कैमरों के ज़रिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकाॅग्निशन सिस्टम लागू की जा रही है, जिससे कि बिना गाड़ियों को रोके ही टोल अपने आप ही कट जाएगा.

    फास्टटैग लागू होने से पहले, वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान टोल प्लाज़ा पर आठ मिनट का औसत वेटिंग टाइम था, लेकिन 2020-21 और 2021-22 के दौरान यह समय घटकर 47 सेकेंड रह गया है.

  5. राहुल गांधी को अदालत से राहत न मिली तो खाली करना पड़ सकता है सांसद बंगला

    राहुल गांधी का आवास

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी का आवास

    मानहानि के मामले में अदालत से दोषी ठहराए जाने के कारण लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी के सांसद बंगले पर ख़तरा मंडराने लगा है.

    विशेषज्ञों का कहना है कि यदि राहुल गांधी को उच्च न्यायपालिका से राहत न मिली, तो उन्हें दिल्ली का सरकारी बंगला एक महीने के भीतर खाली करना पड़ सकता है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी.

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    साल 2004 में लोकसभा का सांसद बनने के बाद राहुल गांधी को नई दिल्ली के लुटियंस ज़ोन के तुग़लक़ लेन में 12 नंबर का बंगला मिला था. गांधी तब से इसी बंगले में रह रहे हैं.

    शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में राहुल गांधी को केरल की वायनाड सीट के सांसद के तौर पर अयोग्य करार दे दिया गया.

    गुरुवार को सूरत की एक अदालत ने 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल की सज़ा सुनाई थी.

  6. दिनभर: पूरा दिन पूरी ख़बर, सुनिए प्रेरणा और सुमिरन प्रीत कौर के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. सरकार का एलान- सालाना आय सात लाख से थोड़ी ज़्यादा हो, तो भी मिलेगी टैक्स छूट

    निर्मला सीतारमण

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्र सरकार ने सात लाख रुपये सालाना से थोड़ी ज़्यादा कमाई करने वालों को राहत देते हुए शुक्रवार को लोकसभा से पास वित्त विधेयक, 2023 में संशोधन कर दिया है.

    इस संशोधन के बाद अब सात लाख रुपये सालाना से थोड़ा ज़्यादा कमाने वालों को भी टैक्स छूट मिल सकेगी. नई कर प्रणाली में सात लाख रुपये तक की सालाना कमाई करने वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सात लाख रुपये से ज़्यादा कमाई करने वालों को अब पूरी आय पर टैक्स देने के बजाय उतनी ही राशि पर टैक्स देना होगा, जो सात लाख रुपये से ज़्यादा होगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वित्त मंत्रालय ने ताज़ा राहत के बारे में समझाते हुए कहा कि मान लीजिए वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान किसी की आय यदि सात लाख रुपये होगी, तो कोई टैक्स नहीं देना पड़ता. लेकिन किसी की आय यदि 7,00,100 रुपये होगी, तो पूर्व प्रस्ताव के अनुसार करदाता को 25,010 रुपये का टैक्स देना पड़ता.

    इसका मतलब यह हुआ कि 100 रुपये ज़्यादा कमाने के चलते करदाता को 25,100 रुपये का टैक्स चुकाना होता. ऐसे में मंत्रालय ने एलान किया है कि सात लाख से अधिक कमाई करने वालों को आमदनी से ज़्यादा कर नहीं चुकाना होगा.

  8. वन विभाग की कार्रवाई पर क्या बोले 'दोस्त' सारस के साथ रह रहे आरिफ़

    वीडियो कैप्शन, वन्य विभाग की कार्रवाई पर क्या बोले 'दोस्त' सारस के साथ एक साल से साथ रह रहे आरिफ़

    उत्तर प्रदेश में अमेठी के मोहम्मद आरिफ़ के पास एक साल से रह रहे सारस पक्षी को वन विभाग ले कर चला गया है. आरिफ़ ने घायल सारस का इलाज किया था उसके बाद से वो पक्षी उनके पास ही रहने लगा.

    वो आरिफ़ के साथ ही खाना खाता और घूमता था. आरिफ़ का कहना है कि उन्होंने उस सारस को कभी क़ैद में नहीं रखा वो एक आज़ाद पंछी था.

    उनका ये भी कहना है कि इससे पहले वन विभाग का कोई अधिकारी इस बारे में उससे जानकारी लेने नहीं आया.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, महिला प्रीमियर लीग: एलिमिनेटर में यूपी वारियर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी चुनी

    मुंबई इंडियंस

    इमेज स्रोत, ANI

    महिला प्रीमियर लीग 2023 के एलिमिनेटर मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ यूपी वारियर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया है.

    दोनों टीमों के बीच यह मुक़ाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है.

    एलिमिनेटर जीतने वाली टीम फ़ाइनल में पहुंच जाएगी, जहां दिल्ली कैपिटल्स के साथ उसका मुक़ाबला होगा.

    बेहतर रन रेट के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले ही फ़ाइनल में पहुंच चुकी है.

    यूपी वारियर्स

    इमेज स्रोत, ANI

    लीग मैचों में कौन किस पर भारी?

    महिला प्रीमियर लीग के लीग मैचों के दौरान मुंबई और यूपी की टीमें दो बार आपस में भिड़ चुकी हैं.

    12 मार्च को खेले गए पहले मुक़ाबले को मुंबई ने 8 विकेट से जीता था.

    वहीं 18 मार्च को जब दोनों टीमें दूसरी बार आमने सामने थीं तब यूपी ने 5 विकेट से मुंबई को हराया था.

  10. अमृतपाल सिंह मामले से क्या खालिस्तान की हवा और तेज़ होगी?

    वीडियो कैप्शन, अमृतपाल सिंह पकड़े गए तो क्या-क्या हो सकता है?

    वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह इन दिनों भारतीय मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं.

    अमृतपाल सिंह खालिस्तान की मांग करते रहे हैं. क्या उनकी गिरफ़्तारी से देश में 1984 जैसे हालात बन जाएंगे और खालिस्तान की हवा क्या फिर से तेज़ होगी?

    इस पूरे मामले पर बात कर रहे हैं सर्वप्रिया सांगवान और वरिष्ठ पत्रकार अतुल संगर.

  11. राहुल गांधी के समर्थन में बोले अरविंद केजरीवाल- विपक्ष को ख़त्म करके....

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाओं का आना जारी है.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश में एक पार्टी के शासन का माहौल बनाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने ट्विटर पर कहा, "लोक सभा से राहुल गांधी जी का निष्कासन चौंकाने वाला है. देश बहुत कठिन दौर से गुज़र रहा है. पूरे देश को इन्होंने डरा कर रखा हुआ है. 130 करोड़ लोगों को इनकी अहंकारी सत्ता के ख़िलाफ़ एकत्र होना होगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज देश में जो चल रहा है बहुत ख़तरनाक है. विपक्ष को ख़त्म करके ये लोग वन-नेशन वन-पार्टी का माहौल बनाना चाहते हैं, इसी को तो तानाशाही कहते हैं. मेरी देशवासियों से अपील है- हमें मिलकर आगे आना होगा, जनतंत्र बचाना है, देश बचाना है."

    अरविंद केजरीवाल
  12. राहुल गांधी के पास सदस्यता रद्द होने के बाद क्या हैं कानूनी विकल्प

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है. शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की जानकारी दी.

    अधिसूचना में बताया गया है कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी को सज़ा सुनाए जाने के दिन यानी 23 मार्च, 2023 से अयोग्य करार दिया जाता है.

    मानहानि मामले में राहुल गांधी को गुरवार को कोर्ट ने दो साल की सज़ा सुनाई है. सज़ा सुनाते ही कोर्ट ने इस सज़ा को एक महीने के लिए महीने के लिए टाल दिया था.

    इस फ़ैसले के बाद बीबीसी नेपूर्व एडिशिनल सॉलिसिटर जनरल के सी कौशिकसे विस्तार में बातचीत की और इस फैसले के क़ानूनी पहलूओं और राहुल के पास बचे विकल्पों को समझने की कोशिश की.

  13. प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना- लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए?

    प्रियंका गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की है.

    उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा. आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा क़ायम रखता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते. लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी. आपको संसद से डिस्क्वॉलिफाई नहीं किया. राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अदानी की लूट पर सवाल उठाया. नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर सवाल उठाया."

    "क्या आपका मित्र गौतम अदानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए? आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा. जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी. हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है. आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा. आप कुछ भी कर लीजिए."

  14. आयरन मैन जेट सूट: ऐसा सूट जिसे पहनकर आसमान में उड़ सकेगा इंसान

    वीडियो कैप्शन, आयरन मैन जेट सूट: ऐसा सूट जिसे पहनकर आसमान में उड़ सकेगा इंसान

    ‘आयरन मैन’ जेट सूट को बनाने वाले शख़्स का कहना है कि ये सूट जल्दी ही इंसान को नई उड़ान देगा.

    वो एक अंतरराष्ट्रीय रेस सिरीज़ करवाना चाहते हैं.

    ग्रेविटी कंपनी विशेषज्ञों के साथ मिलकर ये ख़ास जेट सूट बना रही है.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया- मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं...

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    संसद की सदस्यता रद्द किए जाने के लोकसभा सचिवालय के फ़ैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा, "मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं. मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं."

    गुरुवार को सूरत की एक निचली अदालत ने राहुल गांधी की 'मोदी सरनेम' पर की गई टिप्पणी के मामले में उन्हें कसूरवार ठहराया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अदालत ने उन्हें इस केस में दो साल जेल की सज़ा सुनाई है.

    जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत किसी जनप्रतिनिधि को दो साल की जेल की सजा होने पर उसकी सदस्यता रद्द हो जाती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  16. दादी के अंतिम संस्कार के दौरान भेदभाव झेलने वाली एक लड़की की कहानी

    वीडियो कैप्शन, दादी के अंतिम संस्कार के दौरान भेदभाव झेलने वाली एक लड़की की कहानी

    घर में हुई किसी मौत के वक़्त भी कैसे लड़कियों को लिंगभेद का सामना करना पड़ता है, जानें हर्षिता की कहानी के ज़रिए - जिन्हें अपनी दादी की मौत के वक़्त उन्हें छूने से रोका गया.

    रिपोर्ट: नवदीप कौर ग्रेवाल, बीबीसी पंजाबी

    शूट: गुलशन कुमार, बीबीसी पंजाबी

    सीरीज़ प्रोड्यूसर: दिव्या आर्य

  17. राहुल गांधी की संसद सदस्यता जनता के लिए लड़ने वालों का मुंह बंद कराने के लिए रद्द की गई: खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस कार्रवाई को राहुल गांधी की आवाज़ दबाने की कोशिश बताया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार खड़गे ने कहा, "बीजेपी ने उन्हें अयोग्य ठहराने के सारे प्रयास किए हैं. यह कदम सच बोलने वालों और लोकतंत्र के उसूलों के अनुसार संविधान के तहत काम करने, उसकी रक्षा करने और जनता के हक़ों के लिए लड़ने वालों का मुंह बंद करने के लिए उन्हें (राहुल गांधी को) सदन से बाहर किया गया है."

    उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि उनका ऐसा कौन सा बड़ा अपराध था कि मानहानि के मामले में उन्हें सजा दी गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला बैकवर्ड या फाॅरवर्ड क्लास से नहीं जुड़ा है.

    उन्होंने पूछा कि जो लोग यहां से पैसे लेकर भागे चाहे नीरव मोदी हों या ललित मोदी या विजय माल्या, क्या वे बैकवर्ड क्लास के थे.

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राहुल गांधी के बारे में धारणा बनाने की कोशिश कर रही है कि वो बैकवर्ड क्लास के खिलाफ बोल रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    खड़गे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जो सच्चाई देश के सामने रखना चाहते हैं या रखना चाह रहे हैं, वो केंद्र सरकार को पसंद नहीं आ रही है, इसलिए उनकी सदस्यता को रद्द किया गया.

    उनके अनुसार, "वे सोचते होंगे कि राहुल गांधी के संसद से बाहर जाने के बाद सरकार की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी, पर ऐसा होने वाला नहीं है. ये जो अदानी मामले की जांच के लिए जेपीसी बनाने की मांग है, हम उसके लिए लड़ते रहेंगे. हमें जेल भी जाना पड़े तो जाएंगे. हमारी पूरी पार्टी साथ है."

    उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे आगे की रणनीति तय करने के लिए पार्टी की बैठक बुलाई गई है.

  18. टिकटॉक कंपनी के सीईओ से पूछे गए कैसे-कैसे सवाल

    वीडियो कैप्शन, टिकटॉक कंपनी के सीईओ शाउ ज़ी च्यू से पूछे गए कैसे-कैसे सवाल

    टिकटॉक कंपनी के सीईओ शाउ ज़ी च्यू को कई मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ा.

    उनसे ये सवाल जवाब अमेरिकी कांग्रेस में किए गए .

    शाउ से डेटा सिक्योरिटी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को लेकर सवाल पूछा गया.

    टिकटॉक के सीईओ से भारत में टिकटॉक पर बैन से जुड़ा सवाल भी पूछा गया.

  19. अदानी मुद्दे पर लोकसभा में हंगामे के बीच बिना बहस के पारित हुआ वित्त विधेयक

    लोकसभा

    इमेज स्रोत, ANI

    लोकसभा में वित्त विधेयक, 2023 को बिना बहस के पारित कर दिया गया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अदानी ग्रुप के ख़िलाफ़ लगे आरोपों की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों की ओर से की जा रही नारेबाज़ी के बीच फिनांस बिल पारित किया गया.

    इसके साथ ही अगले वित्तीय वर्ष के लिए नए कर प्रस्तावों को लागू करने का रास्ता साफ़ हो गया है.

    लोकसभा

    इमेज स्रोत, ANI

    सत्ता पक्ष की ओर से रखे गए कुछ संशोधन प्रस्तावों के साथ इस वित्त विधेयक को पारित किया गया है. वित्त विधेयक में 20 से अधिक धाराएं जोड़ी गई हैं.

    जिस समय सदन में ये बिल पारित हो रहा था, कई विपक्षी सदस्य जेपीसी गठन की मांग को लेकर अध्यक्ष के आसन के पास प्लेकार्ड्स लेकर नारेबाज़ी कर रहे थे.

    इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है. गुरुवार को बजट बिना चर्चा के पारित किया गया था.

  20. FB LIVE: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद क्या हो रहा है कांग्रेस दफ़्तर में?