ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान के झंडों से साथ प्रदर्शन

बीबीसी मराठी के पत्रकार श्रीकांत बंगाले को प्रतिष्ठित 'रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म' पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. "मेरे पिता ने मेरी जान लेने की कोशिश की"- जाति, इज़्ज़त और प्रेम की कहानी

    कीर्ति और सौंदर

    "मेरी मां ने मुझे डंडे और हाथ से पीटा था. उन्होंने मेरे तलवों को जलाकर टॉर्चर किया था. मेरे पिता ने मुझे अरुवामनाई (सब्ज़ी काटने के औज़ार) से मार डालने की कोशिश की."

    वान्नियार समुदाय की कीर्ति (बदला हुआ नाम) अब भी 2018 के उस दिन को याद करके कांप उठती हैं, जिस दिन उन्होंने बताया था कि वो एक दलित लड़के सौंदर (बदला हुआ नाम) से शादी करना चाहती हैं.

    कीर्ति की बात सुनकर उनके मां-बाप ग़ुस्से से भड़क उठे थे क्योंकि तमिलनाडु में वान्नियार समुदाय को अति पिछड़ा वर्ग का दर्जा हासिल है.

    इससे कीर्ति के मां-बाप के जातिगत ग़ुरूर को झटका लगा और फिर, साल 2018 के अगले छह महीनों तक कीर्ति को भयंकर जज़्बाती और शारीरिक ज़ुल्म झेलना पड़ा था.

  2. मैरिटल रेप को अपराध करार देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट 9 मई को करेगा सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मैरिटल रेप को अपराध करार देने की मांग को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए नौ मई की तारीख तय कर दी है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर एडवोकेट इंदिरा जय सिंह ने चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच के सामने आज इस मामले को उठाया.

    सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने भी कोर्ट से कहा कि केंद्र का जवाब इस मुद्दे पर तैयार है और उस पर गौर किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद बेंच ने बुधवार को कहा, "इस मामले को सुनवाई के लिए नौ मई, 2023 की तारीख तय की जाती है."

    सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी को इस मामले पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था.

    सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में से एक याचिका दिल्ली हाई कोर्ट के इसी मसले पर दिए खंडित फ़ैसले के मद्देनजर दायर की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दिल्ली हाई कोर्ट वाले मामले से जुड़ी एक याचिकाकर्ता खुशबू सैफ़ी ने ये सुप्रीम कोर्ट में ये अपील फ़ाइल की है.

    पिछले साल 11 मई को दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मुद्दे पर एक फ़ैसला दिया था, जिसमें जजों की राय बंटी हुई थी.

  3. दिल्ली में लगे मोदी विरोधी पोस्टर, दर्जनों एफ़आईआर दर्ज, चार लोग गिरफ़्तार

    पीएम नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी

    दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी के विरोध में लगाए गए पोस्टरों के मामले में अब तक पचास से ज़्यादा एफ़आईआर दर्ज की हैं. इसके साथ ही चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

    इंडियन एक्सप्रेस मेंप्रकाशित ख़बरके मुताबिक़, अब तक गिरफ़्तार हुए चार लोगों में से दो प्रिंटिंग प्रेस के मालिक हैं.

    बता दें कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दीवारों और खंभों पर पीएम मोदी का विरोध करते हुए पोस्टर नज़र आए थे जिनमें लिखा था - 'मोदी हटाओ, देश बचाओ'

    अब तक कम से कम दो हज़ार पोस्टर हटाए गए हैं और दो हज़ार से ज़्यादा पोस्टरों को एक वैन से बरामद किया गया है.

  4. भूकंप: भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप, कई लोगों की मौत

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  5. भूकंप से पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में कम से कम 12 लोगों की मौत

    भूकंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में आए तेज़ भूकंप में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.

    इसके अलावा 40 लोगों के घायल होने की भी ख़बर है.

    6.5 तीव्रता वाले भूकंप की वजह से कुछ इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे लोग घबराकर सड़कों पर आ गए.

    भूकंप

    इमेज स्रोत, RESCUE 1122

    भूकंप का केंद्र अफ़ग़ानिस्तान के जुर्म घाटी में बताया गया, जहां अक़्सर भूकंप का ख़तरा बना रहता है.

    ये इलाका सुदूर है, जिससे राहत और बचाव कार्य पहुंचने में देरी हो सकती है.

    भूकंप से मरने वालों में से 9 लोग पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख्वाह के थे.

    भूकंप

    इमेज स्रोत, ANADOLU AGENCY

    वहीं, अफ़ग़ानिस्तान में तीन लोगों की मौत हुई है.

    अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में से एक बच्चा भी है.

    भूकंप

    इमेज स्रोत, ANADOLU AGENCY

    ये मौतें पाकिस्तान सीमा के पास लघ्मन प्रांत में हुईं.

    भूकंप के झटके भारत, उज़्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, कज़ाख़्स्तान, किर्गिज़स्तान और तुर्कमेनिस्तान तक महसूस किए गए.

  6. बिहार एक सवालः देखिए क्या-क्या खोजा लोगों ने गूगल पर

    बिहार, नालंदा

    इमेज स्रोत, BIHAR TOURISM

    भारत के उत्तर-पूर्व हिस्से में बसा बिहार राज्य कई वजहों से चर्चा में रहता है.

    हर साल 22 मार्च को बिहार राज्य की स्थापना के मौक़े पर 'बिहार दिवस' मनाया जाता है.

    राज्य सरकार ने इस दिन को सरकारी छुट्टी भी घोषित किया है.

    बिहार अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए भी मशहूर है.

    राज्य की ग़रीबी और पिछड़ापन भी यहां की बड़ी समस्या है.

  7. मोदी विरोधी पोस्टरों के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर AAP ने साधा निशाना

    मोदी-केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में दिल्ली में लगाए गए पोस्टरों के मामले में गिरफ़्तारी और एफ़आईआर को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

    आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट में लिखा है कि 'मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है.'

    दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दीवारों और खंभों पर पीएम मोदी का विरोध करते हुए पोस्टर नज़र आए थे जिनमें लिखा था - 'मोदी हटाओ, देश बचाओ'.

    स्पेशल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस दीपेंद्र पाठक के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि अब तक इस मामले में 100 एफ़आईआर की जा चुकी हैं और 6 लोगों की गिरफ़्तारी भी हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    वहीं, इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पुलिस ने आईपी एस्टेट में एक वैन बरामद की है जो कि डीडीयू मार्ग पर स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय से आ रही थी.

    दीपेंद्र पाठक के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है, "इस मामले में गिरफ़्तार किए गए शख़्स ने बताया है कि उसे उसके नियोक्ता ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय में पोस्टर डिलीवर करने के लिए कहा था और उसने एक दिन पहले भी ये पोस्टर डिलिवर किए थे."

    अब इस ख़बर पर आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है और साथ ही वो पोस्टर भी शेयर किया है, जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पार्टी ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है. इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 एफ़आईआर कर दी? पीएम मोदी, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है. एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?"

    पुलिस के मुताबिक़, दो प्रिंटिंग प्रेस कंपनियों को ऐसे पचास-पचास हज़ार पोस्टर छापने का ऑर्डर दिया था. इन कंपनियों से जुड़े लोगों ने रविवार रात से सोमवार सुबह तक ऐसे तमाम पोस्टर चिपकाए. इन प्रेस मालिकों को पोस्टरों पर प्रेस का नाम नहीं छापने की वजह से गिरफ़्तार किया गया है.

  8. अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बीच ब्रिटेन से भारतीय उच्चायुक्त का 'ख़ास' संदेश

    विक्रम डोराईस्वामी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विक्रम डोराईस्वामी

    पंजाब में अमृतपाल सिंह को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

    इसी बीच ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम डोराईस्वामी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे सनसनीखेज़ दावों में कोई सच्चाई नहीं है.

    उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए स्थिति सामान्य है और ब्रिटेन सहित सभी देशों के यात्री सुरक्षित हैं.

    भारतीय उच्चायुक्त उन लोगों को संबोधित कर रहे थे, जिनके रिश्तेदार पंजाब में रह रहे हैं.

    डोराईस्वामी ने कहा, "यात्रा के लिए स्थितियां सामान्य हैं और ब्रिटेन सहित हर जगहों के यात्री सुरक्षित हैं.

    मैं ब्रिटेन में अपने सभी दोस्तों को भरोसा दिलाना चाहता हूं, ख़ासतौर पर उन्हें, जिनके रिश्तेदार पंजाब में रहते हैं कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं झूठी सनसनीखेज़ जानकारियों में कोई सच्चाई नहीं है."

    पंजाब पुलिस ने बीते शनिवार वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को गिरफ़्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था.

    लेकिन इसके चार दिन बाद भी अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं.

    सार्वजनिक रूप से खालिस्तान के मुद्दे पर बोलने वाले अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने कुछ हफ़्तों पहले अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए पंजाब के अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था.

    इस दौरान पुलिस और अमृतपाल सिंह के समर्थकों में झड़प हो गई थी. इसके कुछ हफ़्तों बाद ही पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    डोराईस्वामी ने इस वीडियो संदेश में कहा, "आपके पूर्वजों की धरती पर स्थिति वो नहीं है जो बताई जा रही है. राज्य (पंजाब) के चुने हुए मुख्यमंत्री और स्थानीय पुलिस ने टेलीविज़न चैनलों पर इंटरव्यू सहित सभी ज़रूरी जानकारियां विस्तार से मुहैया कराई हैं.

    कृपया इन्हें आप देखें. उन कुछ लोगों पर भरोसा मत कीजिए जो मनगढ़ंत और भ्रामक जानकारियां फैला रहे हैं."

    उच्चायुक्त ने ये भी बताया कि 18 मार्च को पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू की थी.

    इनके ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं, ख़ासतौर पर इस संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के ख़िलाफ़.

    उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस की कार्रवाई में 100 से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है.

    डोराईस्वामी ने ये भी बताया है कि 'सभी मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं मंगलवार दोपहर से ही बहाल कर दी गई हैं. सिर्फ़ चार ज़िलों में पाबंदियां हैं.'

    उन्होंने कहा कि 'मीडिया कवरेज़ पर भी किसी तरह की पाबंदी नहीं है. इससे साफ़ है कि स्थिति सामान्य हैं.'

  9. प्रयागराज: अतीक अहमद के दफ़्तर पर पुलिस ने की छापेमारी, क्या-क्या मिला?

      • Author, अनंत झणाणे
    यूपी पुलिस

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार रात उमेश पाल हत्याकांड में एक बड़े पर्दाफ़ाश का दावा किया है.

    पुलिस ने वकील उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में 5 अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की जानकारी दी.

    इनका नाम नियाज़ अहमद, मोहम्मद सजर, कैश अहमद, राकेश कुमार और मोहम्मद अरशद खान उर्फ अरशद कटरा बताया जा रहा है.

    इन पांच अभियुक्तों से पांच पिस्तौलें, पांच तमंचे और 112 गोलियां बरामद हुई हैं. इसके अलावा 6 मोबाइल बरामद हुए हैं. यूपी पुलिस को तलाशी के दौरान अभियुक्तों से 2 लाख 25 हज़ार रुपये की नकदी मिली है.

    पुलिस का कहना है कि गिरफ़्तार किए गए दो अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने अतीक अहमद के दफ़्तर पर छापेमारी की जिसमें 72 लाख रुपये बरामद हुए हैं.

    पुलिस का आरोप है कि अभियुक्त नियाज़ अहमद ने अतीक अहमद और अशरफ की बात करवाई थी.

    पुलिस के मुताबिक़, नियाज़ को रेकी का काम सौंपा गया था.

    दो अभियुक्तों कैश अहमद और राकेश कुमार की निशानदेही पर अतीक अहमद के चकिया स्थित दफ़्तर पर छापेमारी की गई.

  10. भूकंप से पाकिस्तान में कम से कम 9 लोगों की मौत, 46 घायल

    भूकंप

    इमेज स्रोत, Rescue 1122

    इमेज कैप्शन, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है

    पाकिस्तान में मंगलवार रात आए भूकंप में ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 46 लोग घायल हो गए.

    पाकिस्तान में अभी तक सिर्फ़ ख़ैबर पख्तूनख़्वा प्रांत में ही भूकंप से नुक़सान की ख़बरें मिली हैं.

    मंगलवार रात पाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका केंद्र अफ़ग़ानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र बताया जा रहा है.

    भूकंप के तेज़ झटके भारत की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए.

    ख़ैबर पख्तूनख़्वा प्रांत के ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक़, अब तक सबसे ज्यादा सात मौतें स्वात ज़िले में हुई हैं.

    अधिकारियों के मुताबिक भूस्खलन के कारण स्वात कलाम मार्ग भी बंद हो गया है. इसके बाद लोअर दीर ​​में चार लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए, जबकि मलकंद में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

    स्वात सैदु शरीफ़ अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है, जबकि ज़िला पुलिस अधिकारी शफ़ीउल्लाह ने कहा है कि सभी कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है और सभी घायलों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं.

    ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के विभिन्न इलाकों से छतों के गिरने और इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की भी ख़बरें हैं.

  11. WPL के फ़ाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, आख़िरी लीग मैच में यूपी वॉरियर्स को हराया

    महिला प्रीमियर लीग

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

    आख़िरी लीग मैच यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रैबॉर्न स्टेडियम में खेला गया.

    मैच में यूपी वॉरियर्स को पाँच विकेट से शिकस्त मिली. जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंचकर सीधे फ़ाइनल में एंट्री कर ली.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाज़ी चुनी. यूपी की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 138 रन बनाए.

    इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत से ही मज़बूत पारी खेली और 2 ओवर से भी अधिक गेंदें बची होने पर ये टारगेट हासिल कर लिया.

    यूपी की टीम को अब मुंबई से एलिमिनेटर मैच खेलना होगा.

    इस मैच में जो विजेता होगा वो फ़ाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुक़ाबला करेगा.

    एलिमिनेटर मुक़ाबला 24 मार्च और महिला प्रीमियर लीग का फ़ाइनल मैच 26 मार्च को होना है.

  12. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 21 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.