भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप के तेज़ झटके
भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए.
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक़ रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई. भूकंप का केंद्र अफ़ग़ानिस्तान के फै़जाबाद में था.
दिल्ली, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में भूकंप को महसूस किया गया. पश्चिमी यूपी के कईं ज़िलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. जयपुर, सीकर, करौली समेत राजस्थान के कई ज़िलों में भी भूकंप के झटके आए.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि भूकंप की प्राइमरी रिपोर्ट बताती है कि हिंदुकुश क्षेत्र में 6.6 रिक्टर स्केल का भूकंप मापा गया है.
पाकिस्तानी मौसम विज्ञान विभाग ने भी भूकंप की पुष्टि की है. पाकिस्तानी मौसम विभाग ने बताया है कि भूकंप की तीव्रता 6.8 थी.

इमेज स्रोत, Bhookamp
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक़ अफ़ग़ानिस्तान के जुर्म में भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई है. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने लोगों को भूकंप के दौरान शांत रहने की सलाह दी है.
भूकंप की स्थिति में क्या करें..
- शांत रहें
- सुनिश्चित करें कि आप और आपका परिवार ठीक हैं.
- अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयास करें जिन्हें सहायता की आवश्यकता हो सकती है.
- इमारतों से दूर रहें.
क्या करें जब भूकंप के वक़्त आप बाहर हैं?
जानकार के मुताबिक़, ''आप जहां हैं, वहीं ठहर जाएं. क्योंकि, इमारतों, बिजली और फोन-केबल की तारों खंबों, सीवेज के मैनहोल, तेल और गैस की पाइपलाइनों से दूर भागने से आपके ज़ख़्मी होने का जोखिम बढ़ जाता है. और हां, आपके लिए सबसे बेहतर तो ये होगा कि आप एकदम खुले इलाक़े में चले जाएं. जहां टेलीफोन और बिजली के खंबे न हों. कोई इमारत न हो.''



















