ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान के झंडों से साथ प्रदर्शन

बीबीसी मराठी के पत्रकार श्रीकांत बंगाले को प्रतिष्ठित 'रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म' पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. कश्मीरी पत्रकार इरफ़ान मेहराज की 'टेरर फ़ंडिग' के आरोप में गिरफ़्तारी पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने क्या कहा

    इरफ़ान मेहराज

    इमेज स्रोत, Twitter@IrfanMehraj

    कश्मीरी पत्रकार इरफ़ान मेहराज की गिरफ़्तारी पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चिंता जताई है.

    एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने कहा है कि पत्रकारों के ख़िलाफ़ बढ़ते यूएपीए के मामलों और कश्मीर के पत्रकार इरफ़ान मेहराज की एनआईए द्वारा गिरफ़्तारी बेहद चिंता का विषय है.

    गिल्ड ने राज्य प्रशासन से कहा है कि वो लोकतांत्रिक मूल्यों का ख़्याल रखें.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    गिल्ड ने कहा, "इरफ़ान मेहराज कश्मीर में उस बढ़ते ट्रेंड का हिस्सा हैं, जिसके तहत कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां पत्रकारों को सरकार की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए गिरफ़्तार कर रही हैं. इनमें आसिफ़ सुल्तान, साजिद गुल और फहद शाह भी शामिल हैं."

    "कश्मीर में मीडिया की स्वतंत्रता की जगह कम होती जा रही है."

    "गिल्ड की गुज़ारिश है कि राज्य प्रशासन स्वतंत्रता के मूल्यों का आदर करे और राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर पत्रकारों का उत्पीड़न कम किया जाए."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक बयान जारी कर कहा था, "इरफ़ान मेहराज जैसे मानवाधिकार रक्षकों को प्रोत्साहित और संरक्षित किया जाना चाहिए, न कि सताया जाना चाहिए. उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए. दमन बंद होना चाहिए."

    एनआईए ने मेहराज को 'टेरर फ़ंडिग' मामले में गिरफ़्तार किया है.

  2. अमृतपाल सिंह के याचिकाकर्ता ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

    वीडियो कैप्शन, अमृतपाल सिंह के याचिकाकर्ता ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को अमृतपाल सिंह मामले में हुई अब तक की कार्रवाई से नाख़ुशी ज़ाहिर करते हुए राज्य सरकार से कई सवाल किए हैं.

    हाई कोर्ट में पंजाब सरकार ने माना है कि अमृतपाल सिंह अभी तक फ़रार हैं. 'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस पिछले चार दिनों से तलाश रही है.

    बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा ने अमृतपाल सिंह के याचिकाकर्ता से बात की.

  3. नीतू घनघस ने विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में एक पदक किया पक्का

    नीतू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत की नीतू घनघस ने महिलाओं की विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है.

    उन्होंने जापान की मदोका वाडा को हराकर 48 किलोग्राम वर्ग के सेमी फ़ाइनल में जगह बना ली है.

    नीतू

    इमेज स्रोत, ANI

    नीतू शुरू से ही इतनी आक्रामक और विरोधी खिलाड़ी पर इतनी हावी थी कि रेफ़री को दूसरे राउंड में मैच रोकना पड़ा.

    ये चैम्पियनशिप दिल्ली में चल रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत की नीतू के अलावा सात अन्य महिला बॉक्सर क्वार्टर फ़ाइनल में पहुँची हैं.

    नीतू घनघस राष्ट्रमंडल खेलों में भी चैम्पियन रह चुकी हैं.

    विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में नीतू के तीनों मुक़ाबले बीच में ही रोकने पड़े.

  4. डोनाल्ड ट्रंप और पोर्न स्टार डेनिएल्स की पूरी कहानी

    वीडियो कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप और पोर्न स्टार डेनिएल्स की पूरी कहानी

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका जताई है कि साल 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स को एक लाख तीस हज़ार डॉलर का भुगतान करने के मामले में उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है.

    इस मामले में आगे क्या होगा, यह न्यूयॉर्क सिटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्राग पर निर्भर करेगा. लेकिन अगर ट्रंप पर आपराधिक मामला दर्ज होता है, तो वह गिरफ़्तार होने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे.

  5. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक्साइज पॉलिसी केस में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में पांच अप्रैल तक के लिए भेज दिया है.

    दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की हिरासत की अवधि आज ख़त्म हो रही थी जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें राउज़ एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज एमके नागपाल की अदालत में पेश किया था.

    सीबीआई ने उनके ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का जो मामला दर्ज किया था, उस केस में वो पहले से न्यायिक हिरासत में हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    जज एमके नागपाल ने बुधवार को अपने आदेश में कहा, "हम उन्हें पांच अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजेंगे."

    ईडी को हिरासत में देने का फ़ैसला सुनाते वक़्त कोर्ट ने कहा था कि मनीष सिसोदिया की दिल्ली की आबकारी नीति के बनाने और उसे लागू करने के हरेक चरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कोर्ट ने इस आधार पर मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनकी गिरफ़्तारी के फ़ैसले को वाजिब ठहराया था.

    मनीष सिसोदिया ने अब तक इस मामले में किसी तरह से शामिल होने के आरोपों को खारिज किया है और वे खुद को बेकसूर बताते हैं.

  6. के एल राहुल से बेटी के रिश्ते पर क्या बोले सुनील शेट्टी?

    वीडियो कैप्शन, के एल राहुल से बेटी के रिश्ते पर क्या बोले सुनील शेट्टी?

    हिंदी फिल्मों के एक्शन स्टार सुनील शेट्टी अब वेब सिरीज़ की दुनिया में कदम रख चुके हैं. सुनील शेट्टी से बीबीसी हिन्दी के लिए नयनदीप रक्षित ने ख़ास बातचीत की है.

    इस दौरान सुनील शेट्टी ने अपने करियर के पहले ऑफर, क्रिकेट से उनके ख़ास रिश्ते और केएल राहुल को लेकर बातचीत की. देखिए वीडियो.

  7. भारत दुनिया में टेलीकॉम टेक्नोलॉजी का बड़ा एक्सपोर्टर होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आज का भारत डिजिटल रिवॉल्यूशन के अगले कदम की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से 5जी रोलआउट करने वाला देश है. सिर्फ 120 दिनों में ही 125 से अधिक शहरों में 5जी रोलआउट हो चुका है.

    इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय और इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, "देश के लगभग 350 जिलों में 5जी सर्विस पहुंच गई है. 5जी रोलआउट के 6 महीने बाद ही आज हम 6जी की बात कर रहे हैं. ये भारत का कॉन्फिडेंस दिखाता है. आज हमने अपना विजन डॉक्यूमेंट भी सामने रखा है. ये अगले कुछ वर्षों में 6जी रोलआउट करने का बड़ा आधार बनेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा, "ये डीकेड भारत का टेक-एड है. भारत का टेलीकॉम और डिजिटल मॉडल स्मूथ है, सिक्योर है, ट्रांसपैरेंट है, ट्रस्टेड और टेस्टेड है. अब भारत दुनिया में टेलीकॉम टेक्नोलॉजी का बड़ा एक्सपोर्टर होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. 5जी की जो शक्ति है, उसकी मदद से पूरी दुनिया का वर्क कल्चर बदलने के लिए भारत कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी बोले, "बीते वर्षों में भारत ने डीबीटी के माध्यम से 28 लाख करोड़ रुपये से अधिक भारतीयों के खातों में भेजे हैं. जनधन योजना के माध्यम से हमने अमेरिका की कुल आबादी से भी अधिक बैंक खाते खोले हैं. आधार के द्वारा उन्हें ऑथेंटिकेट किया और फिर 100 करोड़ से अधिक लोगों को मोबाइल के द्वारा कनेक्ट किया. भारत में टेक्नोलॉजी सिर्फ मोड ऑफ़ पावर नहीं है बल्कि मिशन टू इम्पावर है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने आगे कहा, "अब भारत के गांवों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या शहरों में रहने वाले इंटरनेट यूजर्स से भी अधिक हो गई है. ये इस बात का प्रमाण है कि डिजिटल पावर कैसे देश के कोने-कोने में पहुंच रही है. देश में बन रहे हर प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े डेटा लेयर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है. लक्ष्य यही है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से जुड़े हर रिसोर्स की जानकारी एक जगह हो, हर स्टेकहोल्डर के पास रियल टाइम इंफॉर्मेशन हो."

  8. अमृतपाल सिंह पर बोले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    वीडियो कैप्शन, अमृतपाल सिंह पर बोले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की खोज चौथे दिन भी जारी रहने के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जो लोग देश के ख़िलाफ़ काम कर रहे हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा और राज्य की शांति से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा.

    हालांकि, उन्होंने एक बार भी अमृतपाल सिंह या वारिस पंजाब दे संगठन का नाम नहीं लिया.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन और उच्चायुक्त के आवास के बाहर से हटी बैरिकेडिंग

    ब्रिटिश उच्चायुक्त

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन और उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के आवास के बाहर से सुरक्षा के लिए की गई बैरिकेडिंग हटा दी गई है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने ब्रिटिश उच्चायुक्त के आवास के बाहर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैरिकेडिंग नहीं दिख रही है.

    ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने एएनआई से कहा, "हम सुरक्षा से जुड़े मामलों पर बयान नहीं देते."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    लंदन में भारतीय उच्चायोग पर लगे तिरंगे को उतारने का मामला सामने आने के बाद भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के आवास के बाहर से बैरिकेडिंग हटाए जाने की ख़बर आई है.

    बीते रविवार उग्र भीड़ ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर हंगामा खड़ा किया और फिर वहां लगे तिरंगे को उतारा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जिनमें भीड़ के हाथों में "खालिस्तान" के झंडे दिख रहे थे.

    भारत ने ब्रिटेन के सामने इस मामले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और दिल्ली में मौजूद वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया था.

  10. इज़्ज़त के नाम पर जब एक पिता ने की बेटी को मारने की कोशिश

    वीडियो कैप्शन, "मेरे पिता ने मेरी जान लेने की कोशिश की"- जाति, इज़्ज़त और प्रेम की कहानी- BBCShe

    "मेरी मां ने मुझे डंडे और हाथ से पीटा था. उन्होंने मेरे तलवों को जलाकर टॉर्चर किया था. मेरे पिता ने मुझे अरुवामनाई (सब्ज़ी काटने के औज़ार) से मार डालने की कोशिश की."

    वान्नियार समुदाय की कीर्ति (बदला हुआ नाम) अब भी 2018 के उस दिन को याद करके कांप उठती हैं, जिस दिन उन्होंने बताया था कि वो एक दलित लड़के सौंदर (बदला हुआ नाम) से शादी करना चाहती हैं.

    कीर्ति की बात सुनकर उनके मां-बाप ग़ुस्से से भड़क उठे थे क्योंकि तमिलनाडु में वान्नियार समुदाय को अति पिछड़ा वर्ग का दर्जा हासिल है.

    इससे कीर्ति के मां-बाप के जातिगत ग़ुरूर को झटका लगा और फिर, साल 2018 के अगले छह महीनों तक कीर्ति को भयंकर जज़्बाती और शारीरिक ज़ुल्म झेलना पड़ा था.

  11. उज़्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत के मामले से जुड़ी नोएडा की दवा कंपनी का लाइसेंस रद्द

    मैरियन बायोटेक

    इमेज स्रोत, ANI

    उज़्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत के मामले से जुड़ी नोएडा की कंपनी मैरियन बायोटेक के सैंपल फेल होने के बाद उत्तर प्रदेश ड्रग नियामक ने कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया है.

    इस महीने की शुरुआत में ही केंद्र सरकार ने यूपी ड्रग कंट्रोलर अथॉरिटी से सिफारिश की थी कि इस कंपनी का लाइसेंस रद्द किया जाए.

    मैरियन बायोटेक से लिए गए 36 में से 22 सैंपलों के जाँच में फेल होने पर केंद्र ने ये सुझाव दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उत्तर प्रदेश फ़ूड सेफ़्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के असिस्टेंट कमिश्नर संदीप कुमार चौरसिया के हवाले से 'मनी कंट्रोल' वेबसाइटलिखतीहै, "हमने लाइसेंस रद्द कर दिया है. अब नोएडा वाले प्लांट में कोई उत्पादन नहीं होगा. प्लांट से लिए गए दवाओं के सैंपल में मिलावट पाए जाने के बाद लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी."

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कंपनी से लिए गएदवाओं के सैंपलमें एथिलीन ग्लाइकोल केमिकल पाया गया था.

    उज़्बेकिस्तान में जिस कफ़ सीरप को पीने पर बच्चों की मौत का दावा किया गया, वो मैरियन बायोटेक कंपनी ने ही सप्लाई की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बीते साल दिसंबर में ये कंपनी उस समय जाँच के घेरे में आई जब उज़्बेकिस्तान में कफ़ सीरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला उठा.

    ये दावा किया गया कि कंपनी के बनाए कफ़ सीरप Dok-1 को पीने से बच्चों की मौत हुई. इसके बाद सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन (सीडीएससीओ) ने इस मामले के जाँच के आदेश दिए.

    नोएडा पुलिस ने इसी कंपनी के तीन कर्मचारियों को कुछ दिन पहले ही नकली दवा बनाने और बेचने के मामले में गिरफ़्तार किया था. इसके अतिरिक्त कंपनी के दो निदेशकों के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था.

  12. COVER STORY: 20 साल पहले इराक़ पर हमला क्या अमेरिका की भूल थी?

    वीडियो कैप्शन, 20 साल पहले अमेरिका और उसके सहयोगियों ने किया था इराक़ पर हमला.

    20 साल पहले अमेरिका और उसके सहयोगियों ने किया था इराक़ पर हमला.

    अमेरिका को इस जंग से क्या हुआ हासिल और इराक़ के लोगों पर इसका क्या असर हुआ?

    क्यों कई लोगों के ज़ेहन में अब भी ताज़ा हैं जंग के जख़्म.

  13. युगांडा की संसद में समलैंगिकों को जेल भेजने वाला बिल पारित हुआ

    समलैंगिकता

    इमेज स्रोत, AFP

    युगांडा की संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिसके क़ानून बन जाने पर गे या सेक्शुअल माइनॉरिटी के रूप में अपनी पहचान बताने वाले लोगों को अपराधी माना जाएगा.

    अगर राष्ट्रपति इस पारित विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद इसे क़ानून का रूप देते हैं तो दोषी पाए जाने वालों को सालों-साल जेल की सज़ा काटनी पड़ सकती है.

    प्रस्तावित क़ानून में समलैंगिक रिश्तों में रहने वालों के दोस्त, परिवार और समुदाय के अन्य सदस्यों का ये फ़र्ज़ है कि वो इसकी शिकायत करें.

    इस पूर्वी अफ़्रीकी देश में समलैंगिक गतिविधियां पहले से ही गै़र-क़ानूनी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लेकिन नया विधेयक लोगों को उनकी लैंगिक पहचान के आधार पर अपराधी बनाने की बात करता है.

    ये बिल पहली बार इसी महीने की शुरुआत में पेश किया गया था और मंगलवार को इसे संसद में भारी मत से पारित किया गया.

    अब बिल को युगांडा के राष्ट्रपति मुसेवेनी के पास भेजा जाएगा, जो इस पर वीटो का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर हस्ताक्षर कर के इसे क़ानून का रूप भी दे सकते हैं.

    समलैंगिक रिश्ते 30 अफ़्रीकी देशों में प्रतिबंधित हैं.

  14. एल्प्स पहाड़ों और वहां मौजूद ग्लेशियर पर मंडराता ख़तरा

    वीडियो कैप्शन, दुनिया भर में बेहद मशहूर एल्प्स पहाड़ों और वहां मौजूद ग्लेशियर पर ख़तरा मंडरा रहा है.

    दुनिया भर में बेहद मशहूर एल्प्स पहाड़ों और वहां मौजूद ग्लेशियर पर ख़तरा मंडरा रहा है.

    अगर क्लाइमेट चेंज के बुरे असर को ना रोका गया तो ये तमाम ग्लेशियर पिघल जाएंगे और दुनिया के नक़्शे से ही ग़ायब हो जाएंगे.

    बीबीसी संवाददाता जस्टिन रॉलेट ने एल्प्स पर जाकर पता लगाया कि पर्यावरण परिवर्तन का वहां कितना भयानक असर हो रहा है.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, #INDvAUS : भारत के साथ तीसरे वन डे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के साथ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

    सिरीज़ में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने एक-एक मैच अपने नाम किए हैं.

    तीसरा मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में हो रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत का प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.

    ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन

    स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल मार्श, ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, ऐलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशाने, मार्कस स्टॉइनिस, ऐश्टन ऐगर, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, ऐडम ज़ैंपा.

  16. बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों की रिहाई के ख़िलाफ़ सुनवाई के लिए विशेष बेंच गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    बिलकिस बानो

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बिलकिस बानो

    बिलकिस बानो गैंगरेप मामले के 11 दोषियों की सज़ा पूरी होने से पहले रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट विशेष बेंच के गठन पर तैयार हो गया है.

    मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने बिलकिस बानो की ओर से पेश वकील शोभा गुप्ता को आश्वासन दिया कि मामले की सुनवाई के लिए नई पीठ गठित की जाएगी.

    गुजरात सरकार ने 10 अगस्त, 2022 को बलात्कार और हत्या के मामले में उम्र कैद की सज़ा काट रहे दोषियों को रिहा करने का आदेश जारी किया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    साल 2002 में हुए गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद के पास रनधिकपुर गांव में एक भीड़ ने पांच महीने की गर्भवती बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार किया था.

    उनकी तीन साल की बेटी सालेहा की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

    सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच ने कहा, "हमें दो बेंचों को बांटने की ज़रूरत है. आज शाम इसपर विचार किया जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    बिलकिस बानो की वकील इससे पहले भी मामले की जल्द सुनवाई की अपील कर चुकी हैं.

    इससे पहले 24 जनवरी को रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी थी क्योंकि इससे जुड़े जज संविधान पीठ के तौर पर किसी अन्य मामले की सुनवाई कर रहे थे.

    रिहाई के ख़िलाफ़ याचिका के अलावा बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व में दिए आदेश पर पुनर्विचार याचिका भी दायर की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इसमें सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से दोषियों में से एक की जल्द रिहाई के लिए दी गई याचिका पर विचार करने को कहा था.

    हालांकि, बिलकिस बानो की ये रिव्यू पीटिशन बीते साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी.

    रिहा किए गए 11 दोषियों को दोबारा जेल भेजने के लिए भी कुछ जनहित याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थीं.

  17. ऑस्कर जीतने वाले हाथी अपनी देखभाल करने वाले जोड़े से अलग हुए

    वीडियो कैप्शन, ऑस्कर जीतने वाले हाथी अपनी देखभाल करने वाले जोड़े से अलग हुए

    द एलिफ़ेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री ने इस बार ऑक्सर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. यह डॉक्यूमेंट्री दो हाथियों और उनकी देखभाल करने वाले एक जोड़े की कहानी है.

    तमिलनाडु में हाथियों के कैम्प में काम करने वाले बोमन को एक घायल हाथी का बच्चा मिला, जिसकी वो देखभाल करते हैं और पालते हैं.

    उसके बाद उन्हें एक और हाथी का बच्चा मिलता है, वो और उनकी पत्नी बेली दोनों हाथियों को पालते हैं. लेकिन ये दोनों हाथी अब इस जोड़े के साथ नहीं रहते. वो कहां चले गए हैं?

  18. अदानी और अमृतपाल को लेकर पंजाब कांग्रेस ने भगवंत मान की सरकार पर लगाए आरोप

    पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा

    इमेज स्रोत, Partap Singh Bajwa

    इमेज कैप्शन, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा

    पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सदन के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला.

    प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से राज्य और केंद्र सरकार के दो मकसद हैं.

    हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह के मामले को देश के खिलाफ साजिश करार दिया है. उनका कहना है कि नफरत फैलाने वाले सभी पकड़े गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अमृतपाल ऑपरेशन: सेंटर का मक़सद

    प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, "केंद्र की मंशा संसद में इसके जरिए अदानी मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाना था. मीडिया इसे दिखा रहा हैं, वे अन्य सभी मुद्दों को भूल गए.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लंदन में जो हुआ, हमारे झंडे का अपमान किया गया, हम उसकी निंदा करते हैं.

    बाजवा ने कहा, "हमारा यह गंभीर आरोप है कि भगवंत मान केंद्र के हाथों का मोहरा बन गए हैं."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भगवंत मान सरकार का इरादा

    बाजवा ने कहा कि अगर अमृतपाल को गिरफ्तार करना था तो उनके घर से ही उन्हें पकड़ा जा सकता है. उसके साथ 35-40 आदमी थे.

    लेकिन जालंधर जिले के शाहकोट लाकर उन्होंने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की. जालंधर उपचुनाव का फायदा उठाने के लिए भगवंत मान ने केंद्र के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. उनका अपना उद्देश्य था और वह था जालंधर उपचुनाव जीतना.

    बाजवा के मुताबिक, दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर तोड़फोड़ करने के लिए 18 तारीख को चुना गया. 18 तारीख को इंटरनेट बंद कर दिया गया. श्रमिक, छात्र और बहुत से लोग इससे प्रभावित हुए.

  19. सुनील शेट्टी को ऐश्वर्या राय को लेकर क्या है मलाल?

    सुनील शेट्टी

    नब्बे के दशक के मशहूर फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक लंबे अरसे के बाद पिछले साल नवंबर में ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म पर अपना डेब्यू किया. एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ हुई ''धारावी बैंक'' उनकी पहली वेब सिरीज़ थी.

    22 मार्च को अमेज़न प्राइम पर उनकी एक और नई वेब सिरीज़ 'हंटर-टूटेगा नहीं तोड़ेगा' रिलीज़ हो रही है. रिलीज़ से पहले बीबीसी हिंदी के लिए नयनदीप रक्षित ने सुनील शेट्टी से हालिया प्रोजेक्ट्स, निजी ज़िंदगी, बेटी आथिया शेट्टी और के.एल राहुल पर खुलकर बात की.

    सुनील शेट्टी बताते हैं कि कैसे पिता की मौत के बाद का व़क्त उनके लिए सबसे मुश्किलों भरा था. करियर में ब्रेक लेकर चार सालों तक उन्होंने अपने पैरेलाइज़्ड पिता की सेवा की.

    वो व़क्त और उनकी पिता की मौत के बाद का समय उनके लिए बेहद तकलीफ़देह रहा. वो समय-समय पर अब भी पिता को याद कर भावुक हो जाते हैं.

  20. मेहुल चोकसी का नाम रेड कॉर्नर नोटिस की सूची से हटने की ख़बरों पर प्रवक्ता ने क्या कहा?

    मेहुल चोकसी

    इमेज स्रोत, ANI

    भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रवक्ता ने कहा है कि इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस लिस्ट से चोकसी का नाम हटने से इस दलील को 'बल' मिला है कि "भारत ने उन्हें किडनैप करने की कोशिश की थी."

    अंग्रेज़ी अख़बार द हिंदू को दिए गए बयान में चोकसी के प्रवक्ता ने ये भी आरोप लगाया कि भारत सरकार ने चोकसी को अवैध रूप से ले जाने की कोशिश की थी और कोर्ट को इस संबंध में कई ठोस सबूत मिल गए हैं.

    मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के गबन का आरोप है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ये बयान उन ख़बरों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया था कि इंटरपोल ने चोकसी का नाम रेड कॉर्नर नोटिस की सूची से हटा दिया है.

    चोकसी के प्रवक्ता ने द हिंदू से कहा, "एंटीगा पुलिस की रिपोर्ट और चोकसी की ओर से हाई कोर्ट में जारी सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूत, भारत सरकार की ओर से सुनियोजित अपहरण उत्पीड़न की कोशिश की ओर इशारा करते हैं. अब रेड नोटिस से नाम हटाने के इंटरपोल के फ़ैसले ने इन चिंताओं को और बढ़ाया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    चोकसी जनवरी 2018 में भारत से भागे थे. चोकसी और उनके रिश्तेदार नीरव मोदी दोनों ही पीएनबी घोटाले में वांछित हैं. भारत से जाने के बाद चोकसी ने एंटीगा में शरण ली और कुछ समय के बाद उन्होंने वहां की नागरिकता ले ली थी.

    मई 2021 में चोकसी रहस्यमय तरीके से एंटीगा से लापता हो गए थे. कुछ समय तक डोमिनिका में रहने के बाद वो वापस एंटीगा लौटे. वापस लौटने पर उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अपहरण की कोशिश की गई थी.