चीन ने सात फ़ीसदी बढ़ाया रक्षा का बजट, सेना को मज़बूत करने पर ज़ोर

चीन की संसद के सत्र की शुरुआत करते हुए प्रीमियर ली केकियांग ने बजट में बढ़त की घोषणा करते हुए कहा कि चीन को सीमित करने के प्रयास तेज़ हो रहे हैं.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and दिलनवाज़ पाशा

  1. अदानी समूह में पैसा लगाने वाले राजीव जैन कौन हैं और क्या करती है उनकी अमेरिकी कंपनी

    जीक्यूजी के चेयरमैन राजीव जैन

    इमेज स्रोत, TWITTER/GQGPARTNERS

    इमेज कैप्शन, जीक्यूजी के चेयरमैन राजीव जैन

    अदानी समूह में निवेश करने के बाद अमेरिकी एसेट मैनेजमेंट फ़र्म जीक्यूजी पार्टनर्स चर्चा में आ गई है. जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदानी समूह की चार कंपनियों में 1.87 अरब डॉलर (क़रीब एक खरब 52 अरब रुपये) का बड़ा निवेश किया है.

    अमेरिकी फ़ॉरेंसिक फ़ाइनेंशियल कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदानी समूह पिछले एक महीने से गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है.

    हिंडनबर्ग ने बीती 24 जनवरी को अदानी समूह पर वित्तीय अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया था. अदानी समूह ने इन आरोपों का खंडन किया था.

    हालांकि, इसके बाद भी अदानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई और कुछ ही दिनों में कंपनी की बाज़ार पूंजी में 135 अरब डॉलर का नुक़सान दर्ज किया गया.

  2. चीन ने बढ़ाया अपना रक्षा बजट, भारत से कितना ज़्यादा है बजट?

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन ने अपने रक्षा बजट में सात फ़ीसदी से ज़्यादा का इज़ाफ़ा किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, 7.2 फ़ीसदी के बढ़ोत्तरी के साथ चीन का रक्षा बजट अब 224 बिलियन डॉलर यानी क़रीब 18 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

    बीते साल चीन का रक्षा बजट 230 बिलियन डॉलर था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ये लगातार आठवीं बार है जब चीन ने अपने रक्षा बजट में इजाफ़ा किया है.

    बीते साल की तुलना में चीन ने इस बार दशमलव एक फ़ीसदी का इजाफ़ा किया है.

    रक्षा क्षेत्र पर ख़र्च करने वाले देशों में चीन से आगे सिर्फ़ अमेरिका ही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अमेरिका का 2023 में रक्षा बजट 816 बिलियन डॉलर था.

    भारत से अगर तुलना करें चीन का रक्षा बजट तीन गुणा ज़्यादा है.

    साल 2023-24 में भारत का रक्षा बजट लगभग 5.94 लाख करोड़ रुपये है.

  3. WPL: महिला क्रिकेट को हर दिन और बेहतर होते देख रहा हूं- जानेमाने तेज़ गेंदबाज़

    महिला क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    दक्षिण अफ़्रीकी पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मोर्ने मोर्केल उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो बीते कुछ समय से महिला क्रिकेट की कोचिंग से जुड़े हैं और इस खेल में बदलाव को महसूस कर रहे हैं.

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 499 विकेट लेने वाले मोर्केल कई मौक़े पर टेस्ट और वनडे की रैंकिंग में नंबर-1 गेंजबाज़ भी रह चुके हैं.

    पुरुष क्रिकेट के विभिन्न स्तरों से वाकिफ़ मोर्केल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 से बतौर न्यूज़ीलैंड के कोच जुड़े थे.

    38 वर्षीय मोर्केल ने बीबीसी से बातचीत में महिला और पुरुष क्रिकेट के बारे में कई बातें बताईं.

  4. दिल्ली से LIVE: बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2022 के विजेता के नाम का आज होगा एलान, देखिए कैसी चल रही है तैयारी. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता गुरप्रीत सैनी. कैमरा: केन्ज़ उल मुनीर

  5. पीएम मोदी से पूछें कि 60 फीसदी लोग बीजेपी को वोट क्यों नहीं करते हैं: माणिक सरकार

    त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार

    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा है कि 60 फ़ीसदी मतदाता बीजेपी को वोट नहीं करते हैं और लोगों को ये सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहिए.

    समाचार एजेंसी एएनआई से माणिक सरकार ने कहा, "एक चीज़ साफ़ है कि कुल मतदाताओं के 60 फीसदी वोटरों ने बीजेपी को वोट नहीं किया. बीजेपी विरोधी वोट बंट गए हैं. मैं किसी पार्टी का नाम नहीं लेना चाहता हूं. मैंने अपनी बात साफ़ तौर पर रख दी है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    माणिक सरकार ने कहा, "पिछली बार उन्हें (बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन) को 50 फीसदी से ज़्यादा वोट मिले थे, इस बार ये कम होकर 40 प्रतिशत हो गया. उनकी सीटें भी कम हुई हैं. ऐसा क्यों हुआ, प्रधानमंत्री से पूछिए. ताक़त का जोर, पैसे का जोर, मीडिया का बड़ा तबका उनके साथ था. केंद्र और राज्य सरकार की मशीनरी का इस्तेमाल किया गया. वे केवल बहुमत मैनेज करने में कामयाब रहे हैं. ये उनके लिए अच्छी स्थिति नहीं है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे उनके लिए अप्रत्याशित रहे हैं और चुनाव केवल एक मजाक में तब्दील हो गया था.

    माणिक सरकार ने कहा, "इसकी उम्मीद नहीं थी. क्योंकि सरकार का प्रदर्शन शून्य था. चुनाव मजाक बन कर रहे गए थे. संवैधानिक व्यवस्था चरमराकर रह गई थी."

  6. शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म 'पठान' ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

    शाहरुख़ ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म 'पठान' ने कमाई के मामले में एक और नया रिकॉर्ड बनाया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, फ़िल्म 'पठान' नंबर-1 हिंदी फ़िल्म बन गई है. फ़िल्म ने रिलीज़ के बाद से अब तक 1028 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है.

    यशराज फ़िल्म्स के मुताबिक़, रिलीज़ के छठे शुक्रवार पर फ़िल्म में एक करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है. दूसरी भाषाओं में भी फ़िल्म की कमाई शुक्रवार को 20 लाख से ज़्यादा रही.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    यशराज फिल्म्स ने बताया, "फ़िल्म 'पठान' की भारत में अब तक कुल कमाई 641 करोड़ से ज़्यादा है और विदेशों में फ़िल्म ने 386 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए हैं."

    फ़िल्म 'पठान' ने हिंदी भाषा में 529 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाई की है.

    फ़िल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक बयान में कहा, "ये अद्भुत है कि फ़िल्म 'पठान' भारत की नंबर-वन हिंदी फ़िल्म है. पठान को मिला प्यार ऐतिहासिक है और बॉक्स ऑफिस के नतीजे यही बता रहे हैं. बतौर डायरेक्टर मुझे गर्व है कि मैंने ऐसी फ़िल्म बनाई, जिसने पूरी दुनिया में लोगों का मनोरंजन किया."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    फ़िल्म 'पठान' सबसे तेज़ी और सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म है. वहीं आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल की चीनी सिनेमाघरों की कलेक्शन को मिला लिया जाए तो इसने क़रीब दो हज़ार करोड़ रुपये की कमाई की है.

    शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज़ हुई थी. ये चार साल बाद था, जब मुख्य किरदार में शाहरुख़ की कोई फ़िल्म रिलीज़ हुई हो.

    इस साल शाहरुख़ की फ़िल्म डंकी और जवान भी रिलीज़ होगी.

  7. अमेरिका से दिल्ली आ रही फ़्लाइट में सह-यात्री पर स्टूडेंट ने किया पेशाब

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    न्यूयॉर्क से दिल्ली की ओर आने वाली अमेरिकी एयरलाइंस की फ़्लाइट में एक यात्री के दूसरे यात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ये फ़्लाइट शनिवार रात को दिल्ली पहुंची है.

    पीटीआई को एयरपोर्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "अभियुक्त अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ता है. स्टूडेंट नशे में था और जब वो नींद में था तब उसने पेशाब कर दिया. ये पेशाब दूसरे यात्री तक भी पहुंची. इसकी शिकायत क्रू मेंबर से भी की गई थी."

    एयरलाइंस ने इस मामले की गंभीरता से लिया है और एयरपोर्ट में फ़्लाइट के लैंड होने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इसक शिकायत की.

    फ्लाइट लैंड हुई तो सीआईएसएफ़ ने अभियुक्त को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने दोनों संबंधित व्यक्तियों का बयान लिया है और जांच जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी ने कहा, "अमेरिकी एयरलाइंस में एक यात्री के दूसरे यात्री पर पेशाब करने की शिकायत सामने आई थी. अभियुक्त की पहचान कर ली गई है और क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है."

    डीजीसीए के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, "हमें इस घटना के बारे में पता चला. एयरलाइंस ने इस मामले को बहुत प्रोफ़ेशनल ढंग से डील किया और ज़रूरी कदम उठाए."

    कुछ महीनों पहले भी फ्लाइट में सह-यात्री पर शराब पीकर पेशाब करने का मामला सामने आया था. इसकी सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा रही थी.

  8. विपक्षी दलों के नौ नेताओं ने पीएम मोदी को ख़त लिखा, ख़त में क्या लिखा?

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, PIB

    भारत के विपक्षी दलों के नौ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ख़त लिखा है.

    ये ख़त दिल्ली के डिप्टी सीएम रह चुके मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के विरोध में लिखा गया है.

    हाल ही में सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ़्तार किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ख़त में इन नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों के ग़लत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है.

    इस ख़त में जिन नौ नेताओं ने साइन किए हैं, उनमें केसी राव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवं मान, तेजस्वी यादव, फ़ारूख़ अब्दुल्ला, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव शामिल हैं.

    ख़त में कांग्रेस से जुड़े किसी नेता ने साइन नहीं किया है. हाल के दिनों में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता 2024 चुनाव से पहले विपक्षी एकता की बात करते दिखे हैं.

    सिसोदिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ख़त में क्या-क्या लिखा है?

    • हम उम्मीद करते हैं कि आप इस पर सहमत होंगे कि भारत अब भी लोकतांत्रिक देश है.
    • लोकतंत्र में जनता सबसे ऊपर होती है. जनता के दिए बहुमत का सम्मान करना चाहिए. भले ही फिर वो आपकी विचारधारा आपकी पार्टी से इतर हो.
    • केंद्रीय एजेंसियों और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपने हितों के लिए इस्तेमाल निंदनीय है.
    • केंद्रीय एजेंसियों का विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ़ इस्तेमाल से ऐसा लगता है कि हम लोकतंत्र से तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं.
    • 2014 के बाद से ही विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज किए जाने और गिरफ़्तारी के मामले काफ़ी बढ़े हैं. लालू यादव, संजय राउत, आज़म ख़ान, नवाब मलिक, अनिल देशमुख जैसे नेताओं को निशाना बनाया गया.
    • केंद्र और गैर-बीजेपी शासित राज्यों की सरकार के बीच मतभेद बढ़ाने का चेहरा गवर्नर बन गए हैं.
  9. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री अदानी समूह की तारीफ़ में क्या बोले?

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट ने गौतम अदानी समूह पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    गौतम अदानी समूह को हिंडनबर्ग रिसर्च के सामने आने के बाद से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

    अदानी समूह के ऑस्ट्रेलिया में भी कई प्रोजेक्टस हैं, इनमें कोयले का एक मेगा प्रोजेक्ट भी है जिसको ऑस्ट्रेलिया में विरोध का सामना भी करना पड़ा है.

    अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम टोनी एबट ने अदानी समूह की तारीफ़ में कुछ कहा है.

    एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में टोनी एबट बोले, "आरोप लगाना आसान है. आरोप लगाने से कोई बात सच नहीं हो जाती है. मेरा अनुभव कहता है कि जब तक दोष साबित नहीं हो जाता है तब तक आप निर्दोष हैं."

    टोनी एबट ने कहा, "मुझे यक़ीन है कि जांचकर्ता मामले को देख रहे होंगे. जहां तक मेरी बात है, मैं अदानी समूह का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भरोसा किया और निवेश किया."

    टोनी एबट 2013 से 2015 तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री थे.

    हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अदानी समूह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ सवाल उठाए थे.

    इस रिसर्च पर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक कमिटी गठित की है और जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है.

  10. राहुल गांधी बोले- मैंने कभी देश का अपमान नहीं किया

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, @AlamTauquirJNU

    कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने लेक्चर के दौरान राहुल गांधी की कही बातों पर बीजेपी मुखर है.

    अब राहुल गांधी ने भी लंदन में इंटरनेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

    राहुल गांधी ने इंडिया टुडे के पूछे सवाल के जवाब में कहा, "प्रधानमंत्री और सरकार पर कोई भी सवाल उठाए तो उस पर हमला होता है."

    राहुल गांधी ने कहा, "मुझे याद है कि आख़िरी बार जब पीएम मोदी विदेश दौरे पर गए थे तो कह रहे थे कि आज़ादी के 70 साल बाद भारत में कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार है. ये सब बातें उन्होंने विदेश में कही."

    बीजेपी राहुल गांधी की ये कहकर आलोचना कर रही है कि वो विदेश में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं.

    राहुल गांधी बोले, "मैंने कभी अपने देश का अपमान नहीं किया. मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा. जब वो ये कहते हैं कि 70 सालों में कुछ नहीं हुआ, तो क्या ये हर भारतीय का अपमान नहीं है?"

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, @AlamTauquirJNU

    राहुल गांधी ने और क्या कहा?

    • बड़े देशों में समस्याओं का समाधान लोगों के साथ काम करके मिलता है. ये ख़्याल बहुत कारगर नहीं है कि सिर्फ़ एक आदमी सारी परेशानियों को दूर कर देगा.
    • ये समस्याएं बातचीत चाहती हैं. मुद्दे के हिसाब से संबंधित लोगों से बात करने की ज़रूरत है.
    • मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि नरेंद्र मोदी के पास जादू की छड़ी है, नरेंद्र मोदी स्टाइल, वन मैन... ऐसी चीज़ों से समाधान नहीं निकलेगा. ऐसी कोशिशों के नतीजे भी आपने देखे ही हैं.
    • ये मुद्दा ही नहीं है. ये भटकाने वाली चीज़ है. मैं इस पर बात नहीं करना चाहता हूं. विचार ये है कि विपक्षी ताकतें एक साथ आएं ताकि आरएसएस और बीजेपी को हराया जा सके.
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी का पक्ष

    राहुल गांधी में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के दौरान कहा था कि पीएम मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं.

    राहुल ने कहा था, "मेरे फोन में पेगासस है. लोगों के फ़ोन रिकॉर्ड हो रहे हैं. लोकतंत्र, न्यायपालिका और मीडिया ख़तरे में हैं."

    इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था, "पेगासस राहुल गांधी के दिमाग में है और वो क्यों बार-बार विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं."

    कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की प्रतिक्रिया पर कहा, "जब वे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जैसे शैक्षणिक संस्थान में अमेरिका और चीन के बीच के द्वंद में भारत की भूमिका और लोकतंत्र पर चर्चा करते हैं... ​तो वे भारत का मान बढ़ाते हैं."

  11. रूस के हमले से तबाह होते यूक्रेन के शहर बाख़मुत का ताज़ा हाल

    रूस

    इमेज स्रोत, Reuters

    रूस की सेना और रूस की तरफ से युद्ध में शामिल प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप बाख़मुत से यूक्रेनी सैनिकों को पीछे खदेड़ने की तेज़ कोशिश कर रहे हैं.

    इधर यूक्रेनी शहर बाख़मुत के डिप्टी मेयर ओलेक्जेंडर का कहना है कि लड़ाई शहर की गलियों तक पहुंच गई है मगर अभी उस पर रूस का क़ब्ज़ा नहीं हुआ है.

    बाख़मुत में रह रहे 4,000 लोग फिलहाल कैंपों में रह रहे हैं और उनके पास न गैस है, न बिजली और न पानी.

    रूस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मेयर ओलेक्जेंडर ने बताया कि शहर की एक इमारत ऐसी नहीं बची है, जिस पर हमला न हुआ हो, पूरा शहर लगभग तबाह हो चुका है.

    ब्रिटिश इंटेलिजेंस के ताज़ा विश्लेषण के मुताबिक़, यूक्रेनी सेना डटी हुई हैं और अपनी चौकियों पर तैनात हैं.

    यूक्रेन सेना के एक प्रवक्ता सरही चेरेवाती ने बीबीसी को बताया कि वो मुश्किल हालात में भी रूसी सेना को पीछे धकेल रहे हैं.

    प्रवक्ता ने कहा, "हर रोज़ रूसी सेना की मदद करने वाला वैगनर ग्रुप हमारी चौकियों पर हमला करता है. दिन में कई बार 30 बार या 50 बार हमले होते हैं. लेकिन हमारे सैनिक डटे हुए हैं और रूसी सेना पर हमले कर रहे हैं. हर रोज़ हम बहुत सारे रूसी सैनिकों को मारते हैं. हम जीत में भरोसा करते हैं. हम बाख़मुत में बने हुए हैं क्योंकि हम रूस को रोकना चाहते हैं."

    ऐसी भी रिपोर्ट्स आई हैं कि रूस ने बाख़मुत के उत्तरी इलाकों में अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है. हालांकि यूक्रेन का कहना है कि शहर का नियंत्रण अब भी यूक्रेन के पास है.

    यूक्रेन का कहना है, ''बाख़मुत में यूक्रेनी सेना का नियंत्रण है. कुछ इलाक़ों में हम लड़ नहीं सकते पर दूसरी जगहों पर हमारा पूरा नियंत्रण है और रूस पूरे बाख़मुत के हालात पर नियंत्रण नहीं रख सकता.''

  12. इसराइल में हज़ारों लोग विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?

    इसराइल में प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल में प्रदर्शन

    इसराइल में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. यहां सड़कों पर हज़ारों लोगों को देखा जा सकता है.

    ये प्रदर्शन सरकार के न्यायिक सुधारों को लाने की कोशिशों के ख़िलाफ़ हो रहे हैं.

    प्रदर्शन बीते नौ हफ़्ते से हो रहे हैं. सड़कों पर लोग झंडे, बैनर, ड्रम लेकर घूम रहे हैं और लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं.

    इसराइल में प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल में प्रदर्शन

    ये प्रदर्शन वैसे तो शांतिपूर्वक ही रहे हैं मगर तेल अवीव में कुछ जगह प्रदर्शनकारियों को पुलिस की बैरिकेटिंग हटाते हुए भी देखा गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. येरूशलम में भी झड़पें होने की ख़बरें आईं. कई विपक्षी नेताओं ने प्रदर्शनों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई.

    इन सुधारों के तहत सुप्रीम कोर्ट जज चुनने का अधिकार मंत्रियों के पास होगा और इससे अदालत के अधिकार सीमित होंगे.

  13. NEET-PG परीक्षा देने जा रहे हैं तो पहले ये पढ़िए

    नीट पीजी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए नीट-पीजी परीक्षा आज यानी रविवार को हो रही है.

    ये परीक्षा आज सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक चलेगी. परीक्षापत्र में 200 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे. परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को आएगा.

    अब अगर आप या आपके जानने वाला कोई अपना नीट-पीजी परीक्षा दे रहा है तो कुछ अहम बातें जान लीजिए.

    • परीक्षा केंद्र में एंट्री सुबह 8.30 बजे तक ही होगी.
    • स्टूडेंट्स को रिपोर्टिंग काउंटर पर जाना होगा. ये काउंटर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा.
    • परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनकर जाना बेहतर रहेगा क्योंकि बोर्ड का कहना है कि कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा.
    • स्टूडेंट्स बारकोड की प्रिंटेड कॉपी, एडमिट कार्ड, रंगीन फोटो और सरकार की ओर से जारी किया कोई फ़ोटो आईडी कार्ड... जैसे आधार कार्ड या पहचान पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र जाएं.
    • कोई लिखी पर्ची, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, रबड़, हैंडबैग, पर्स जैसी चीज़ें ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नीट-पीजी में बैठने वाले छात्रों का एक समूह प्रवेश परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग कर रहा था, क्योंकि उनकी इंटर्नशिप पूरी होने में देर थी.

    हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था- परीक्षा पांच मार्च को ही होगी.

  14. नमस्ते!

    आपका दिन शुभ हो.

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा.

    4 मार्च के अपडेट्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं.