चीन ने सात फ़ीसदी बढ़ाया रक्षा का बजट, सेना को मज़बूत करने पर ज़ोर

चीन की संसद के सत्र की शुरुआत करते हुए प्रीमियर ली केकियांग ने बजट में बढ़त की घोषणा करते हुए कहा कि चीन को सीमित करने के प्रयास तेज़ हो रहे हैं.

लाइव कवरेज

विकास त्रिवेदी and दिलनवाज़ पाशा

  1. अल्लाह के अलावा किसी के आगे झुके नहीं हैं और न ही झुकेंगे: इमरान ख़ान

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, RAHAT DAR/EPA-EFE/REX/Shutterstock

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चीफ़ इमरान ख़ान ने ज़मान ख़ान में अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि उन्होंने उनको अपनी हौसला अफ़ज़ाई के लिए नहीं बल्कि उनका शुक्रिया अदा करने के लिए बुलाया है.

    इमरान ख़ान ने कहा कि वो अल्लाह के अलावा आज तक किसी के आगे झुके नहीं हैं और न ही झुकेंगे.

    उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को ये चोर और डाकू जिस ओर ले गए हैं उसका मुक़ाबला सिर्फ़ एक क़ौम कर सकती है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इमरान ख़ान बोले, "आज पाकिस्तान का सबसे बुरा वक़्त है, अर्थव्यवस्था डूब गई है. जिन लोगों ने इस मुल्क को बर्बाद किया है उनके पैसे विदेश में पड़े हैं."

    "आज हमारा मुल्क दुनिया के आगे ज़लील हो रहा है, क्राइम मिनिस्टर जाकर पैसे मांग रहा है. हिंदुस्तान का चैनल देखें वहां पर पाकिस्तान ज़लील हो रहा है."

    इमरान ख़ान ने शरीफ़ और भुट्टो परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए.

  2. गीज़ा के पिरामिड के भीतर मिली रहस्यमयी सुरंग

    वीडियो कैप्शन, गीज़ा के पिरामिड के भीतर मिली रहस्यमयी सुरंग

    मिस्र में गीज़ा के पिरामिड दुनिया भर में मशहूर हैं.

    इन्हीं पिरामिड के भीतर एक रहस्यमयी सुरंग का पता चला है, जो आगे चलकर कई राज़ से पर्दा हटा सकती है.

  3. सऊदी अरब से मिले तोहफ़े पर ब्राज़ील में घमासान, पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो पर लगे आरोप

    बोलसोनारो और सऊदी क्राउन प्रिंस की फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बोलसोनारो और सऊदी क्राउन प्रिंस की फाइल फोटो

    ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो ने सऊदी अरब से तोहफ़े में मिली जूलरी को बिना जानकारी दिए देश में लाने के आरोपों को खारिज किया है.

    बोलसोनारो को हराकर राष्ट्रपति बने लुइज़ लूला डा सिल्वा की सरकार ने कहा है कि इस मामले की जांच की जाएगी.

    शुक्रवार को ब्राज़ील के अख़बार ओ एस्तादो दे सेंट पाउलो ने एक ख़बर में दावा किया था कि बोलसोनारो की सरकार के एक सदस्य ने 32 लाख डॉलर की क़ीमत के एक जूलरी सेट को अवैध तरीक़े से देश में लाने की कोशिश की थी.

    इस जूलरी सेट में हीरो का नेकसेल, घड़ी, कानों के बुंदे और अन्य जूलरी आइटम थे.

    जाइर बोलसोनारो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी सरकार ने ये जूलरी तोहफ़े के रूप में बोलसोनारो की पत्नी को दी थी.

    ब्राज़ील में सऊदी अरब के दूतावास ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

    बोलसोनारो ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में इन आरोपों पर कहा है, "मुझ पर ऐसे तोहफ़े लेने का आरोप लग रहा है जो ना मैंने मांगा था और जो ना मुझे मिला है. मैंने कुछ भी ग़लत नहीं किया है, मैं कभी कोई ग़ैर क़ानूनी काम नहीं करता हूं."

    हालांकि राष्ट्रपति लूला की सरकार में न्याय मंत्री फ्लावियो डीनो ने कहा है कि वो संघीय जांच की मांग कर रहे हैं. लूला की पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इस मामले में कोई रियायत नहीं दी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वहीं अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि क़रीब 32 लाख डॉलर क़ीमत की ये जूलरी ब्राज़ील के कस्टम एजेंटों को पूर्व ऊर्जा मंत्री बेंटो अलबुकर्के के एक सहयोगी के बैकपैक से मिली थी.

    अक्तूबर 2021 में तत्कालीन ऊर्जा मंत्री अलबुकर्के मध्य पूर्व की एक यात्रा से लौट रहे थे.

    इस जूलरी को एयरपोर्ट पर ही ज़ब्त कर लिया गया था. ब्राज़ील के क़ानून के मुताबिक एक हज़ार डॉलर से अधिक की किसी भी वस्तु को देश में दाख़िल होने से पहले घोषित करना होता है.

    अख़बार ने दावा किया है कि बोलसोनारो सरकार ने कई बार इस जूलरी को कस्टम विभाग से हासिल करने की कोशिश की थी.

  4. गुजरात पुलिस के ख़िलाफ़ यूपी में 'अपहरण' की शिकायत क्यों दर्ज की गई?

    गुजरात पुलिस अपहरण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सूरत साइबर अपराध पुलिस के 9 कर्मियों के ख़िलाफ़ क़ानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बग़ैर एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है.

    इस बात की पुष्टि ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने भी की है कि सूरत के पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ विजयनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

    उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद से एक आरोपी देवेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार करने गए सूरत पुलिसकर्मियों ने स्थानीय पुलिस से संबंधित कानूनी मंज़ूरी लिए बग़ैर आरोपी को कई बार गिरफ्तार किया.

    आरोपी की पत्नी मोनिका अग्रवाल ने इस पूरे प्रकरण में सूरत पुलिस के 9 कर्मचारियों के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए अदालत में आवेदन दिया था.

  5. दशकों की वार्ता के बाद हुई ऐतिहासिक महासागर संधि

    समंदर में कछुआ

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    दस साल से अधिक समय तक चली वार्ता के बाद राष्ट्रों ने महासागरों की सुरक्षा के लिए महासागर संधि कर ली है.

    द हाई सीज़ ट्रीटी नाम के इस समझौते का मक़सद साल 2030 तक दुनिया के 30 प्रतिशत सागरों को संरक्षित क्षेत्र घोषित करना है.

    इसका मक़सद जल प्रकृति का संरक्षण करना और पानी में रहने वाले जानवरों को फिर से आबादी बढ़ाने का मौका देना है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में 38 घंटे चली वार्ता के बाद शनिवार शाम ये समझौता हुआ.

    मछली पकड़ने के अधिकार और फंड को लेकर विवाद की वजह से ये वार्ता कई सालों से चल रही थी.

    इससे पहले महासागर संधि साल 1982 में चालीस साल पहले हुई थी.

    इसे समंदर को लेकर क़ानून पर संयुक्त राष्ट्र अधिवेशन का नाम दिया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उस समझौते के तहत सागरों में हाई सीज़ के नाम से एक इलाक़े की पहचान की गई थी.

    ये ऐसा अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र था जहां दुनिया के हर देश के पास मछली पकड़ने का अधिकार था.

    यहां कोई भी देश जहाज़ भेज सकता है और शोध कार्य कर सकता है.

    लेकिन हाई सीज़ के तहत निर्धारित इलाक़ों में से सिर्फ़ 1.2 प्रतिशत क्षेत्र को ही संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इस संरक्षित क्षेत्र के बाहर रह रहे जीवों पर जलवायु परिवर्तन, अधिक मछली पकड़ने और समंदर में जहाज़ों की आवाजाही से ख़तरा था.

    इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) के मुताबिक, वैश्विक समुद्री प्रजातियों के नवीनतम आकलन में, लगभग 10% को विलुप्त होने का खतरा पाया गया है.

  6. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हांगकांग में कार्यकर्ताओं की बड़ी रैली अचानक रद्द

    साल 2014 में हांगकांग में प्रदर्शन लंबे समय तक चले थे (फ़ाइल तस्वीर)

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, साल 2014 में हांगकांग में प्रदर्शन लंबे समय तक चले थे (फ़ाइल तस्वीर)

    हांगकांग में होने जा रही कार्यकर्ताओं की एक अहम राजनीतिक रैली को अचानक रद्द कर दिया गया है.

    ये बीते कई सालों में हांगकांग में होने जा रही कार्यकर्ताओं की सबसे अहम रैली थी.

    ये रैली अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को होना था.

    लेकिन आयोजकों ने रैली को शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही अचानक रद्द कर दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आयोजकों ने रैली रद्द करने का कोई कारण नहीं बताया है.

    लेकिन पुलिस ने ये स्पष्ट कर दिया था कि किसी को भी हांगकांग के सख़्त राष्ट्रीय सुरक्षा नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा.

    चीन ने ये सख़्त नियम हांगकांग पर लागू किए हैं.

    इनके प्रभावी होने के बाद से हांगकांग में सरकार की आलोचना करना बेहद मुश्किल हो गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  7. बिहार की ननद-भौजाई की इस जोड़ी ने कैसे खड़ी की करोड़ों रुपये की कंपनी?

    वीडियो कैप्शन, बिहार की ननद-भौजाई की इस जोड़ी ने कैसे खड़ी की करोड़ो की कंपनी?

    50 की उम्र बीत जाने के बाद आराम के दिन होते हैं, लेकिन ननद भौजाई की इस जोड़ी ने उम्र के इस पड़ाव पहुंचने के बाद अचार का बिजनेस शुरू किया.

    भौजाई उमा झा ने 19 साल के बाद अपनी टीचिंग की नौकरी छोड़ी और ननद कल्पना के साथ एक बिजनेस वूमेन बनने के सपने को पूरा करने में लग गईं.

    तीन से चार करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली उनकी कंपनी की मार्केटिंग का काम संभाला घर के बच्चों ने. अब नतीजा ये है कि मशहूर कार्यक्रम शार्क टैंक से उनको अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए 85 लाख रुपये मिले हैं.

  8. केरलः एसएफ़आई के विरोध के बाद एशियानेट के दफ़्तर में पहुंची पुलिस

    एशियानेट के दफ़्तर में पुलिस

    इमेज स्रोत, @AsianetNewsEN

    एशियानेट न्यूज़ चैनल का कहना है कि रविवार को केरल पुलिस ने उसके दफ़्तर में जांच की है.

    दो दिन पहले ही केरल में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के छात्र संगठन के कार्यकर्ता चैनल के दफ़्तर में घुसे थे और चैनल का विरोध किया था.

    एसएफ़आई के कार्यकर्ता राज्य में स्कूली छात्राओं के ख़िलाफ़ यौन हिंसा पर चैनल की एक रिपोर्ट से नाराज़ हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पुलिस की इस कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक ट्वीट करके केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की सरकार पर सवाल उठाए हैं.

    शुक्रवार को छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ता मलयाली न्यूज़ चैनल एशियानेट के कोझीकोड स्थित दफ़्तर में घुस गए थे.

    टीवी चैनल की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एसएफआई के तीस कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    टीवी चैनल ने अपनी शिकायत में कहा है कि एसएफआई के कार्यकर्ता ज़बरदस्ती चैनल के दफ़्तर में घुसे और स्टाफ़ को धमकाया.

    न्यूज़ चैनल ने राज्य में ड्रग की बढ़ती खपत को लेकर पिछले साल एक कार्यक्रम प्रसारित किया था.

    इसी कार्यक्रम में उत्तरी केरल के स्कूल की 10 से अधिक छात्राओं के साथ यौन हिंसा के बारे में रिपोर्ट प्रसारित की गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    एसएफ़आई के कार्यकर्ता इसे लेकर ही नाराज़ हैं. प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने भी एसएफ़आई कार्यकर्ता के चैनल के दफ़्तर में घुसने की आलोचना की है.

    बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है, "मैं एसएफआई कार्यकर्ताओं के एशियानेट न्यूज़ पर हमले की आलोचना करता हूं. हमारे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है. अगर किसी से दिक्कत है तो विरोध किया जा सकता है लेकिन हिंसा को उचित नहीं ठहराया जा सकता. हम एसएफआई की कृत्यों की आलोचना करते हैं. सरकार को उन सभी को गिरफ़्तार करना चाहिए जो एसएफ़आई के दफ़्तर पहुंचे थे."

  9. COVER STORY: पाकिस्तान में महंगाई से लोगों को कैसे मिलेगी निजात?

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: पाकिस्तान में महंगाई से लोगों को कैसे मिलेगी निजात?

    रोज़ कुआं खोदो और रोज़ पानी पियो - कहने के लिए तो ये बस एक मुहावरा है. लेकिन पाकिस्तान में आबादी के एक बड़े हिस्से के लिए ये ज़िंदगी की कड़वी सच्चाई बन गया है.

    क्योंकि यहां न तो महंगाई कम होने का नाम ले रही है और ना ही आमदनी बढ़ रही है. कई लोगों को खाने-पीने में कटौती करनी पड़ रही है तो कईयों को शादी ब्याह में मुश्किलें पेश आ रही हैं.

    देखिए पाकिस्तान के शहर कराची से बीबीसी संवाददाता शुमाइला ख़ान की ये रिपोर्ट. कई लोगों को खाने-पीने में कटौती करनी पड़ रही है तो कईयों को शादी ब्याह में मुश्किलें पेश आ रही हैं.

    ऐसे में कैसे बीत रही है वहां के लोगों की ज़िदगी. देखिए पाकिस्तान के शहर कराची से बीबीसी संवाददाता शुमाइला ख़ान की ये रिपोर्ट.

  10. पाकिस्तान: गिरफ़्तार हो सकते हैं इमरान, घर के बाहर जुटने शुरू हुए समर्थक

    इमरान ख़ान के घर पर भीड़

    गिरफ़्तारी का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के समर्थक लाहौर में उनके घर के बाहर इकट्ठा हो रहे हैं.

    इमरान ख़ान अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए थे जिसके बाद पिछले सप्ताह एक जज ने उनके ख़िलाफ़ वारंट जारी किया था.

    इमरान ख़ान को ये वारंट तोशखाना मामले में जारी किया गया है.

    इमरान ख़ान पर आरोप है कि विदेशी नेताओं से मिले तोहफ़ो के बारे में उन्होंने पूरी जानकारी नहीं दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस मामले में इमरान ख़ान को ज़मानत नहीं मिल सकती है.

    इमरान ख़ान का कहना है कि उनके ख़िलाफ़ ये मुक़दमा राजनीति से प्रेरित है.

    वहीं पुलिस का कहना है कि इमरान ख़ान घर पर नहीं है और गिरफ़्तारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं.

    इमरान ख़ान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और चर्चित क्रिकेटर हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इमरान ख़ान पाकिस्तान तहरीक एक इंसाफ़ पार्टी के संस्थापक भी हैं.

    उनकी पार्टी का कहना है कि अगर इमरान ख़ान को गिरफ़्तार किया गया तो पाकिस्तान का राजनीति संकट और ग़हरा हो जाएगा.

    पिछले साल पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान ख़ान के सार्वजनिक पद पर रहने पर रोक लगा दी थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इमरान ख़ान पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी नेताओं से मिले तोहफों और उनकी बिक्री से हासिल हुए पैसों के बारे में ग़लत जानकारी दी.

    इमरान ख़ान ने चुनाव आयोग के निर्णय को भी अदालत में चुनौती दी है.

  11. जब भारतीय वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर बमबारी की - विवेचना

    वीडियो कैप्शन, जब भारतीय वायु सेना ने अपने ही नागरिकों पर बमबारी की - विवेचना

    भारत के इतिहास में सिर्फ़ एक बार ऐसा हुआ है जब भारतीय वायु सेना के विमानों ने अपने ही नागरिकों पर बम गिराए हैं.

    ये घटना 5 मार्च 1966 को मिज़ोरम में हुई थी. क्या था पूरा मामला बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, #WPL2023 :आरसीबी ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स को पहले बैटिंग के लिए कहा

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मुंबई में खेले जा रहे विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स विमेन को पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए कहा है.

    टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने के फ़ैसले के बारे में बात करते हुए स्मृति मंधाना ने कहा कि पिच पर कुछ घास है और वो इन परिस्थितियों का इस्तेमाल करना चाहती हैं.

    मंधाना ने ये भी कहा कि ये प्रीमियर लीग टूर्नामेंट भारत में महिला खिलाड़ियों के लिए एक बहुत बड़ा मौका है.

    उन्होंने कहा, "ये सभी महिला खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी बात है. जो महिलाएं अभी खेल रही हैं और जो आगे खेलेंगी, उन सबके लिए ये बहुत बड़ा मौका है."

  13. जासिया अख़्तर: चरमपंथियों के ख़ौफ़ से छोड़ा था क्रिकेट, अब दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगी

    जासिया अख़्तर
    इमेज कैप्शन, जासिया अख़्तर

    34 साल की क्रिकेटर जासिया अख़्तर का भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना अभी तक अधूरा है, लेकिन महिला प्रीमियर लीग तक के अपने सफ़र से उन्होंने तमाम लड़कियों के सपनों को एक नया आसमान दिया है.

    महिला प्रीमियर लीग की पाँच टीमों में से एक दिल्ली कैपिटल्स की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ जासिया अख़्तर को ज़्यादा लोग नहीं जानते लेकिन वो अपने इलाक़े में किसी स्टार से कम नहीं हैं.

    जासिया भारत प्रशासित कश्मीर के उस शोपियां ज़िले से आती हैं जो गाहे-बगाहे चरमपंथ से जुड़ी घटनाओं की वजह से सुर्ख़ियों में रहता है.

    जासिया ख़ुद भी इस चरमपंथ से जूझीं और एक समय पर उन्होंने बल्ला भी छोड़ दिया लेकिन उनके शिक्षक ख़ालिद हुसैन ने हौसला बढ़ाया और खेल जारी रखने को कहा.

  14. फ़्रांसीसी फ़ुटबॉलर एमबापे ने बनाया नया रिकॉर्ड

    कीलियन एमबापे

    इमेज स्रोत, Reuters

    फ़्रांसीसी फ़ुटबॉल स्टार कीलियन एमबापे अपने फ़ुटब़ल क्लब के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

    एमबापे पेरिस सैंट जर्मन फ़ुटबॉल क्लब के लिए खेल रहे हैं.

    शनिवार को नेंटेस के ख़िलाफ़ मैच के दौरान 24 वर्षीय एमबापे ने अंतिम मिनटों में गोल दागा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ये क्लब के लिए सभी तरह की प्रतिस्पर्धाओं में एमबापे का 201वां गोल था.

    इस गोल के साथ ही एमबापे ने पूर्व स्ट्राइकर एडिनसन कावानी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

    मोनाको क्लब की तरफ़ से खेलने वाले एमबापे साल 2017 से पीएसजी के लिए खेल रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्हें पीएसजी ने मोनाको से लोन पर लिया है.

    पीएसजी के साथ जुड़ने के बाद से एमबापे इस क्लब को चार बार फ्रेंच लीग का खिताब जिता चुके हैं.

    हालांकि इस क्लब ने अभी तक यूरोपियन चैंपियंस लीग का खिताब नहीं जीता है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  15. वो देश जहां तलाक का जश्न मनाती हैं महिलाएं

    वीडियो कैप्शन, यहां तलाक का जश्न मनाती हैं महिलाएं

    तलाक को लेकर कई बोर लोग सहज नहीं होते, इसे लेकर कई तरह की बातें भी की जाती हैं.

    वहीं दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां महिलाओं का तलाक लेना बुरा नहीं माना जाता, बल्कि लोग इसका जश्न तक मनाते हैं.

    हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी देश मॉरिटियाना की.

    देखिए बीबीसी संवाददाता कैरोलिन लोयर की रिपोर्ट.

  16. तमिलनाडु में बिहारी मज़दूरों पर कथित हमला: बैठक के बाद अधिकारी क्या बोले?

    बिहार

    इमेज स्रोत, ANI

    तमिलनाडु में बिहारी मज़दूरों के साथ कथित हिंसा के मामले में प्रशासन सक्रिय हुआ है.

    इसी के तहत बिहार से अधिकारियों की एक टीम तमिलनाडु गई है.

    इन अधिकारियों ने कथित हमले की अफवाहों के बीच तिरुपुर में औद्योगिक संघ और प्रवासी श्रमिकों के साथ बैठक की.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बिहार में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालमुरुगन ने कहा, "हम यहां सभी वरिष्ठ अधिकारियों, प्रवासी श्रमिकों और श्रम ठेकेदारों के संपर्क में हैं."

    उन्होंने कहा, "लोगों से अनुरोध है कि आप अफवाहों पर ध्यान ना दें. बिहार और तमिलनाडु सरकार की तरफ से इसमे जो भी उचित कार्रवाई है वो की जा रही है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तमिलनाडु में बिहारी मज़दूरों के साथ कथित हिंसा के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आपस में बातचीत की थी.

    मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से कहा था कि प्रवासी मजदूरों पर कथित 'हमलों' की अफवाह फैलाने वाले लोग भारत की अखंडता के ख़िलाफ़ काम कर रहे हैं.

    इस मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि हम पर यकीन न हो तो बीजेपी केंद्रीय गृह मंत्री से जांच करा लें.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  17. बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर 2022 के विजेता के नाम का एलान आज

    बीबीसी स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर 2022
    इमेज कैप्शन, बीबीसी स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर 2022 के पांच दावेदार

    बीबीसी आज 'इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2022' के विजेता की घोषणा करेगा. यह इस अवार्ड का चौथा साल है.

    जजों के एक पैनल ने इस पुरस्कार के लिए पांच दावेदारों का चयन किया है. इन दावेदर खिलाड़ियों के नामों की घोषणा फ़रवरी में की गई थी.

    अवार्ड के लिए पांच दावेदारों की सूची में वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू, कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक और विनेश फोगाट, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और मुक्केबाज़ निखत ज़रीन हैं. इन पांचों खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल में असाधारण प्रदर्शन किया है.

    पांचों दावेदारों के लिए वोटिंग लाइन्स 6 फ़रवरी को खोली गई थी. वोटिंग लाइन्स 21 फ़रवरी तक खुली रही, जिसमें लोगों ने अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए वोट दिए.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, तोशाख़ाना केस: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान पर मंडराया गिरफ़्तारी का ख़तरा

    पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान ख़ान

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान पर गिरफ़्तारी का ख़तरा मंडरा रहा है.

    बीबीसी उर्दू सेवा की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी हो सकती है.

    ये गिरफ़्तारी तोशाख़ाना केस में हो सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पाकिस्तान के लाहौर स्थित इमरान ख़ान के घर पर पुलिस पहुंच चुकी है.

    पुलिस ने बताया, "हम इमरान ख़ान के घर पहुंचे हैं मगर वो घर पर हैं ही नहीं."

    पाकिस्तान में इमरान की पार्टी के समर्थक सड़कों पर एकत्रित हैं और वो इमरान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  19. WPL: हरमनप्रीत और साइका के धमाल से मुंबई इंडियंस की बल्ले-बल्ले

    हरमनप्रीर कौर और अमेलिया केर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, हरमनप्रीर कौर और अमेलिया केर

    मुंबई इंडियंस और उसकी कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए वीमेंस प्रीमियर लीग में इससे अच्छी शुरुआत और क्या हो सकती है. हरमनप्रीत कौर की गुजरात जायंट्स पर 143 रन की जीत का रिकॉर्ड इस लीग में शायद ही टूटे.

    मुंबई इंडियंस ने इस जीत के दौरान दिखाया कि जितना दम उनकी बल्लेबाज़ी में है, उतना ही उनकी गेंदबाज़ी में भी गहराई है. उनका यह प्रदर्शन इस लीग में भाग लेने वाली बाकी टीमों के लिए भी चेतावनी है कि उनसे पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा.

    गुजरात जायंट्स की इस बड़ी हार में उसका 208 रन के विशाल लक्ष्य से बने दवाब से कभी भी नहीं उभर पाना प्रमुख रहा.

    इसके अलावा इस टीम की बल्लेबाज़ी की जान कप्तान बेथ मूनी और गार्डनर हैं. दोनों का मैच में कुछ नहीं कर पाना बाकी बैटर्स को लड़ने के लिए प्रेरित नहीं कर सका.

  20. हार्ट अटैक झेल चुकीं सुष्मिता सेन ने जिम जाने की बात पर दी ये सलाह

    सुष्मिता सेन

    इमेज स्रोत, instagram

    इमेज कैप्शन, सुष्मिता सेन

    अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने शनिवार को कहा कि वो हार्ट अटैक से इसलिए बच पाईं क्योंकि वो हमेशा अपनी सेहत का ख़्याल रखती हैं.

    सुष्मिता ने गुरुवार को बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें हार्ट अटैक हुआ था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुष्मिता ने कहा, "मैं जानती हूं कि आपमें से कई लोग अब जिम जाना बंद कर देंगे. ये सोचकर कि देखो सुष्मिता भी जिम जाती थी, देखो क्या हुआ. पर ये सही नहीं है. एक्सरसाइज ने मेरी मदद की. मैं एक बड़े ख़तरनाक हार्ट अटैक से बच पाई. 95 फ़ीसदी आर्टरी ब्लॉक के बावजूद मैं बच पाई क्योंकि मैं एक्टिव लाइफ़ स्टाइल जी रही थी."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    और क्या कुछ बोलीं सुष्मिता?

    • हमारे शरीर में चीज़ें कई वजहों से होती हैं. हम डॉक्टर नहीं हैं और न ही वैज्ञानिक. हम सब नहीं जानते.
    • हम ये जानते हैं कि हमारे हाथ में क्या है. हमें उसे मानना चाहिए.
    • हमें अपने शरीर को जानना चाहिए. मैं कभी एथलीट नहीं थी तो मैंने अपने स्वास्थ्य की निगरानी हमेशा नहीं की.
    • आज कल कई युवा लोग भी हार्ट अटैक से बच नहीं पा रहे हैं.
    • बहुत ज़रूरी है कि आप ख़ुद की सेहत का चेकअप करवाते रहें.