वेस्ट बैंक में हिंसा को लेकर इसराइली पुलिस की जांच होः संयुक्त राष्ट्र
वेस्ट बैंक के हवारा गांव में बीते सप्ताह इसराइली यहूदियों ने हमला किया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और लगभग 400 फलस्तीनी घायल हो गए थे.
लाइव कवरेज
विकास त्रिवेदी and दिलनवाज़ पाशा
वेस्ट बैंक में हिंसा को लेकर इसराइली पुलिस की जांच होः संयुक्त राष्ट्र
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, हवारा गांव पर उत्तेजित भीड़ के हमले में सैकड़ों मकान और गाड़ियां जला दी गईं
इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्रों के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत फ्रांसेस्का अल्बानीज़ ने वेस्ट बैंक में इसराइली सैनिकों की कार्रवाई की जांच की मांग की है.
वेस्ट बैंक के हवारा गांव में बीते सप्ताह इसराइली यहूदियों ने हमला किया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और लगभग 400 फलस्तीनी घायल हो गए थे.
इस हमले के दौरान हवारा गांव की अधिकतर संपत्तियों को आग लगा दी गई थी. सैकड़ों दुकानों और गाड़ियों को भी जला दिया गया था.
दो यहूदी भाइयों की हत्या के बाद उत्तेजित यहूदियों की भीड़ ने फ़लस्तीनी गांव पर ये हमला किया था.
इसराइली पुलिस पर आरोप है कि उसने फ़लस्तीनी लोगों और उनकी संपत्तियों को बचाने की कोशिश नहीं की. इसे लेकर इसराइली पुलिस को आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है.
बीबीसी से बात करते हुए अल्बानीज़ ने कहा है कि इसराइली पुलिस की ज़िम्मेदारी तय करने के लिए और भविष्य में ऐसी निकंतुशता को रोकने के लिए पुलिस की जांच किया जाना ज़रूरी है.
छह यूरोपीय देशों ने एक साझा बयान जारी कर हिंसा की आलोचना की है और इसराइल से कहा है कि वह फ़लस्तीनी क्षेत्रों में नई यहूदी बस्तियां ना बसाएं.
इसराइल फलस्तीनी क्षेत्रों में यहूदियों को बसाने की नीति पर काम कर रहा है. इसराइल में कट्टरवादी सरकार आने के बाद से इसमें और भी तेज़ी आई है.
बांग्लादेशः ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, कम से कम 5 की मौत
इमेज स्रोत, SHYAMOL NANDI
बांग्लादेश के चिट्टागांव में एक ऑक्सीजन प्लांट में हुए धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया है.
हालांकि देर शाम तक राहत और बचाव कार्य जारी था.
अग्निशमन दल ने रात आठ बजे ये जानकारी दी कि आग को काबू कर लिया गया है.
चिट्टागांव के वरिष्ठ असिस्टेंट कमिश्नर मोहम्मद तोहीदुल इस्लाम ने बीबीसी को बताया कि प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है और मारे गए लोगों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है.
तोहीदुल इस्लाम ने बीबीसी से कहा, “बचाव कार्य चल रहा है. लोगों के इलाज के लिए प्रयास किया जा रहा है. अभी तक 5 लोगों के शव मिले हैं और 22 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.”
वहीं अस्पताल में मौजूद फोटो पत्रकार श्यामलाल नंदी का कहना है कि अस्पताल में घायल और मारे गए लोगों की भीड़ लग रही है.
जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन प्लांट में धमाका शाम 4.30 बजे के क़रीब हुआ.
चश्मदीदों के मुताबिक धमाके में ऑक्सीजन प्लांट की इमारत लगभग पूरी तरह बर्बाद हो गई है.
पिछले साल इस ऑक्सीजन प्लांट के पास ही बीएम कंटेनर डिपो में हुए धमाके में कम से कम 50 लोग मारे गए थे. ये धमाका 4 जून 2022 को हुआ था.
तमिलनाडु में श्रमिकों की मदद के लिए झारखंड ने टीम भेजी
....में
Author, रवि प्रकाश
पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
इमेज स्रोत, @HemantSorenJMM
तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हुए कथित हमलों के बाद झारखंड पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारियों की एक टीम अपने प्रवासी कामगारों की स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य में पहुंची है.
टीम को तमिलनाडु के अधिकारियों ने बताया है कि एक पुराने मामले का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था.
अधिकारियों ने टीम को विश्वास दिलाया है कि प्रवासी श्रमिकों की जिम्मेदारी उनके लिए सर्वोपरि है.
तमिलनाडु सरकार ने सावधानी बरतते हुए उत्तर दिशा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में आरपीएफ के अतिरिक्त बल को भी तैनात किया है.
वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जरूरत पड़ने पर राज्य के प्रवासी श्रमिकों को वापसी लाने के भी दिशानिर्देश दिए हैं.
श्रमिकों की मदद के लिए तमिलनाडु और झारखंड सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर ‘समाधान’ निकलने की उम्मीदः संयुक्त राष्ट्र
इमेज स्रोत, EPA
इमेज कैप्शन, परमाणु संयंत्र का दौरा कर रहे ईरानी राष्ट्रपति की फ़ाइल तस्वीर
ईरान के दौरे पर गए संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख का कहना है कि उन्होंने ईरान के साथ रचनात्मक वार्ता की है.
राफ़ेल ग्रॉसी, ईरान को परमाणु पर्यवेक्षकों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं.
राफ़ेल का कहना है कि उन्होंने ईरान के अधिकारियों के साथ बेहद सकारात्मक माहौल में बात की है. वे और उनकी टीम को उम्मीद है कि ईरान के साथ ‘समाधान’ निकालने में वे कामयाब रहेंगे.
ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र में हथियार बनाने लायक यूरेनियम के कण मिले हैं. इसके बाद ही राफ़ेल ने ईरान की यात्रा की है.
वहीं संयुक्त राष्ट्र के साथ वार्ता के बारे में बात करते हुए ईरान के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के निदेशक मोहम्मद इस्लामी का कहना है कि मक़सद एक स्थायी समाधान खोजने का है जिससे भरोसा बना रहे.
तेहरान ने कहा है कि वो यूरेनियम संवर्धन को सीमित रखता है लेकिन हो सकता है यूरेनियम संवर्धन के स्तर में ग़ैर-इरादतन उतार-चढ़ाव हुआ हो.
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने पकड़ी 5719 करोड़ रुपए की ड्रग्स, अब तक का सबसे बड़ा अभियान
इमेज स्रोत, Western Australia Police
ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने एक लंबे अंडरकवर ऑपरेशन के बाद क़रीब 70 करोड़ डॉलर (5719 करोड़ भारतीय रुपए) क़ीमत की ड्रग्स को मैक्सिको से ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से रोक दिया है.
ये ऑस्ट्रेलिया में ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खपत है जिसे पकड़ा गया है.
ऑपरेशन बीच नाम का पुलिस का ये ख़ुफ़िया अभियान पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था जब पुलिस ने दक्षिण अमेरिका के तट पर 2.4 टन ड्रग्स पकड़ी थी.
मैक्सिको के ड्रग तस्कर इस खेप को ऑस्ट्रेलिया भेज रहे थे.
ख़ुफ़िया अभियान में शामिल रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “पिछले साल नवंबर में हमें जानकारी मिली थी कि 2.4 टन कोकीन को ऑस्ट्रेलिया में फैलाने के लिए भेजा जा रहा है.”
अधिकारी ने कहा, “अमेरिकी कोस्ट गार्ड की मदद से इक्वाडोर के तट के पास लगभग तीन टन कोकीन के पैकेट को पकड़ा गया.”
इक्वाडोर में कोकीन को पकड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अंडरकवर अधिकारियों ने कोकीन की जगह प्लास्टर ऑफ़ पेरिस भर दिया और फिर तट पर उसे लेने आए 12 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया.
ममता बनर्जी पर टिप्पणी: गिरफ़्तार किए गए कांग्रेस नेता को मिली ज़मानत
....में
Author, प्रभाकर मणि तिवारी
पदनाम, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Sanjay Das
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने और भड़काऊ भाषण के जरिए अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कांग्रेस नेता और एडवोकेट कौस्तुव बागची को महानगर की एक अदालत ने शनिवार शाम को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया.
उन्हें शनिवार सुबह बैरकपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था.
उससे पहले शुक्रवार देर रात को भी पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस और वाम-कांग्रेस में विवाद पैदा हो गया था. कांग्रेस और वामपंथी नेताओं ने इस गिरफ्तारी की निंदा की थी.
कौस्तुव ने सागर दीघी उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निजी हमला करते हुए उनकी बेटी की आत्महत्या का मामला उठाया था. अब वे इस पर चुप नहीं बैठेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उनका कहना था, "ममता बनर्जी पर पूर्व आईएएस दीपक कुमार घोष ने एक किताब लिखी है. हम इस किताब की सॉफ्ट कॉपी को आम लोगों तक पहुंचाएंगे ताकि लोग मुख्यमंत्री का असली चेहरा पहचान सकें."
पुलिस ने कहा है कि धमकी देने और अशांति फैलाने के आरोप में कौस्तुव को गिरफ्तार किया गया था.
लेकिन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सौम्य आइच राय ने कहा है कि कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के लिए ही कौस्तुव को गिरफ्तार किया था.
स्मृति मंधाना: पिता का 'वो फ़ैसला' जिसने बनाया सबसे महंगा क्रिकेटर
इमेज स्रोत, ANI
चार मार्च से भारतीय महिला क्रिकेट की दुनिया में नया अध्याय शुरू हो रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज़ पर विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है.
गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुक़ाबले से महिला क्रिकेटरों की पांच टीमों के बीच रोमांचक घमासान छिड़ने की उम्मीद है जो 23 दिनों तक जारी रहेगा.
लीग मुक़ाबले के लिए महिला क्रिकेटरों की नीलामी फरवरी महीने में हुई थी और जिस महिला क्रिकेटर का नाम नीलामी सूची में सबसे पहले आया वह थीं, भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना.
मंधाना तब दक्षिण अफ्रीका में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम के साथ थीं.
ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थकों ने एक और हिंदू मंदिर को नुक़सान पहुंचाया
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में एक प्रमुख हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने नुकसान पहुंचाया है. ऑस्ट्रेलिया में ये हिंदू मंदिरों पर हाल के दिनों में हुए कई 'हमलों' में से एक है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये हमला ब्रिस्बेन के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया टुडे की वेबसाइट से बात करते हुए मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने कहा है, "मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं ने आज सुबह फोन किया और मंदरी की बाहरी दीवार पर हमले के बारे में जानकारी दी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शुक्ला ने कहा, "हमने क्वींसलैंड पुलिस को जानकारी दे दी है. हमें सुरक्षा का भरोसा दिया गया है."
हिंदू ह्यूमन राइट्स की निदेशक सारा गेट्स का कहना है कि ये ताज़ा हमला हिंदुओं को डराने की एक कोशिश है.
गेट्स ने कहा, "सिख फॉर जस्टिस जो दुनियाभर में कर रही है ये हेट क्राइम उसी के पैटर्न का हिस्सा है. ये स्पष्ट रूप से ऑस्ट्रेलिया के हिंदुओं को डराने की कोशिश है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
गेट्स ने बाद में एक तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की है जिसमें हिंदू समुदाय के लोग हमलावरों को चुनौती देते दिख रहे हैं.
हिंदू समुदाय के लोगों ने बाद में मंदिर की दीवार पर बनाए गए हिंदू विरोधी चित्रों को साफ़ कर दिया.
इस इलाक़े में लंबे समय से रह रहे एक हिंदू व्यक्ति ने कहा, "खालिस्तान के समर्थक ऑस्ट्रेलिया के हिंदू समुदाय के डराने की कोशिशें कर रहे हैं, ये हिंदू आस्था के साथ जीने वाले लोगों के लिए बहुत डराने वाला अनुभव है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
पिछले दो महीनों में ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर के साथ छेड़छाड़ की ये चौथी घटना है.
23 जनवरी को मेलबर्न के इस्कान मंदिर की दीवार पर हिंदुस्तान मुर्दाबाद लिख दिया गया था.
भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हमलों की आलचोना की है और ये मुद्दा ऑस्ट्रेलिया की सरकार के समक्ष भी उठाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 5
अयोध्या में धन्नीपुर मस्जिद के निर्माण का रास्ता साफ़, विकास प्राधिकरण ने दी मंज़ूरी
इमेज कैप्शन, अयोध्या के धन्नीपुर गांव में प्रस्तावित मस्जिद इसी जगह पर बननी है
बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के अनुसार प्रस्तावित धन्नीपुर मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अंतिम मंजूरी दे दी है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने मस्जिद निर्माण के लिए धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ की ज़मीन आवंटित की है. इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन को इस ज़मीन पर मस्जिद का निर्माण करना है.
धन्नीपुर में आवंटित की गई जगह पर मस्जिद के अलावा एक रिसर्च इंस्टीट्यूट, एक कम्युनिटी किचन और एक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाना है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
मस्जिद के निर्माण कार्य शुरू होने में पहले ही दो साल की देरी हो चुकी है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लैंड यूज सर्टिफिकेट में बदलाव और अन्य लंबित क्लियरेंस के कारण ये देरी हुई है.
अयोध्या के डिविज़नल कमिश्नर गौरव दयाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "शुक्रवार को हुई बोर्ड मीटिंग में हमने अयोध्या मस्जिद के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी है. मंज़ूर किए गए नक़्शों को इंडो इस्लामिक कल्चरल फ़ाउंडेशन को कुछ विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अगले कुछ दिनों में सौंप दिया जाएगा."
आईआईसीएफ़ के सचिव अथर हुसैन ने कहा है कि सभी अनुमति प्राप्त होने के बाद ट्रस्ट बैठक करेगा और मस्जिद बनाने की अंतिम योजना तैयार की जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, "21 अप्रैल को रमज़ान ख़त्म हो रहे हैं. उसके बाद ट्रस्ट की बैठक होगी. उसी बैठक में मस्जिद निर्माण का काम शुरू करने की तारीख़ तय की जाएगी."
अथर हुसैन ने कहा, "हमने 26 जनवरी 2021 को मस्जिद की बुनियाद रखी थी, ये तारीख़ इसलिए चुनी गई थी क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था."
अयोध्या में धन्नीपुर मस्जिद के लिए आवंटित की गई ज़मीन राम मंदिर से क़रीब 22 किलोमीटर दूर है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
9 नवंबर 2019 को दिए एक ऐतिहासिक फ़ैसले में भारत के सुप्रीम कोर्ट ने विवादित ज़मीन पर राम मंदिर बनाने का आदेश दिया था और सरकार को मुसलिम पक्ष को पांच एकड़ ज़मीन आवंटित करने का आदेश दिया था.
मस्जिद बनाने के लिए गठित किए गए आईआईसीएफ़ ट्रस्ट ने मस्जिद की जगह पर मस्जिद के अलावा अस्पताल, सामुदायिक किचन, लाइब्रेरी और शोध संस्थान बनाने की योजना तैयार की है.
नकली बालों के कारोबार के हीरो सलीम की कहानी
वीडियो कैप्शन, नकली बालों के कारोबार के हीरो सलीम की कहानी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक छोटे से क़स्बे से आने वाले सलीम अमहद ने 13 साल की उम्र में विग बनाने का काम सीखा.
ज़ीरो से बिज़नेस शुरू करने वाले सलीम ने ये कभी नहीं सोचा था कि वो 1000 लोगों को रोज़गार देंगे.
देखिए उनकी कहानी.
बख़मूटः यूक्रेन के सैनिकों को तीन तरफ़ से घेरा गया, भीषण लड़ाई जारी
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, बख़मूट में जारी भीषण लड़ाई
यूक्रेन की सेना का कहना है कि उसने बीते चौबीस घंटों में डोनेत्स्क इलाक़े में रूस के कई बड़े हमलों को नाकाम किया है.
रूस की सेना का कहना है कि पूर्वी शहर बख़मूट पर उसका क़ब्ज़ा होने ही वाला है. बख़मूट में पिछले कई महीनों से भीषण लड़ाई चल रही है.
रूस की निजी सेना वागनर आर्मी के प्रमुख का कहना है कि बख़मूट को चारों तरफ से घेर लिया गया है और अब उसके पास लड़ने के लिए बहुत संसाधन नहीं रह गए हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
वहीं शहर के डिप्टी मेयर ने बीबीसी को बताया है कि यहां गली-गली में रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है.
ओलेक्सेंदर मारशेंको का कहना है कि शहर पर अभी रूस का नियंत्रण नहीं हो पाया है. उनका कहना है कि शहर पर लगातार बमबारी हो रही है.
डिप्टी मेयर मारशेंको ने कहा, “उनका शहर को बचाने का कोई इरादा नहीं है. उनका मक़सद सिर्फ़ लोगों को मारना है और यूक्रेन के लोगों का जनसंहार करना है.”
इमेज स्रोत, Reuters
ब्रितानी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि बख़मूट पर दबाव लगातार बढ़ रहा है.
ब्रितानी ख़ुफ़िया रिपोर्टों के मुताबिक वागनर ग्रुप और रूसी सेना बख़मूट शहर में और आगे बढ़ी है, ख़ासकर उत्तरी इलाक़ों में.
अब शहर के यूक्रेन के नियंत्रण वाले इलाक़ों पर तीन तरफ़ से हमले का ख़तरा पैदा हो गया है.
यूक्रेन की ग्राउंड फोर्सेंज के कमांडर कर्नल जनरल ओलेक्सेंदर सीरिस्कयी ने शुक्रवार को बख़मूट का दौरा किया और लड़ाई का नेतृत्व कर रहे कमांडरो से मुलाक़ात की.
इमेज स्रोत, AFP
इसी बीच शनिवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने यूक्रेन में रूस के नियंत्रण वाले इलाक़े का दौरा किया है. ये रूस की तरफ़ से दुर्लभ क़दम है.
रूस के सैनिक पिछले छह महीनों से बख़मूट पर क़ब्ज़े की कोशिशें कर रहे हैं.
इसी सप्ताह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि देश के पूर्वी हिस्से में हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं.
रूस के साथ यूक्रेन का युद्ध लगातार तेज़ हो रहा है. ऐसे में यूक्रेन की सबसे बड़ी चिंता उसके लगातार घट रहे हथियार भंडार हैं.
खालिस्तान की मांग और अजनाला हिंसा पर क्या बोले वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह
वीडियो कैप्शन, खालिस्तान की मांग और अजनाला हिंसा पर क्या बोले वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह
कुछ दिन पहले वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए अजनाला में थाने का घेराव किया था.
उस दौरान काफी हंगामा देखने को मिला था.
अमृतपाल सिंह के साथ बीबीसी ने खालिस्तान, अजनाला हिंसा समेत कई मुद्दों पर बात की.
पाकिस्तानः इमाम ने ट्रांसजेंडर बनकर मांगी भीख, पुलिस ने किया गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान में ट्रांसजेंडर बनकर भीख मांग रहे एक पूर्व इमाम को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
मस्जिद की समिति ने शिकायत में कहा है कि ट्रांसजेंडर बनकर भीख मांग रहा व्यक्ति क़रीब डेढ़ साल तक मस्जिद का सहायक इमाम बनकर रहा है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी के चक बेली इलाक़े के पुलिस थाने में इस संबंध में मामला भी दर्ज किया गया है.
शिकायत के मुताबिक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने ना सिर्फ़ अपनी लैंगिक पहचान को छुपाया बल्कि मस्जिद के इमाम की हैसियत से कई लोगों के निकाह भी पढ़ाये.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
शिकायतकर्ता ने बीबीसी से बात करते हुए कहा है कि मस्जिद की समिति ने लगभग दो साल पहले एकमत से पंजाब से आए इस व्यक्ति को मस्जिद का इमाम नियुक्त किया था.
उसे इसके बदले में 17 हज़ार रुपये महीने का वेतन दिया जाता था.
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस दौरान अभियुक्त ने ना सिर्फ़ मस्जिद में नमाज़ पढ़ाई बल्कि जुमे के दिन ख़ुतबे भी पढ़े.
शिकायत में कहा गया है कि डेढ़ साल तक मस्जिद का इमाम बने रहने के बाद अचानक अभियुक्त ने कहा कि उसका सऊदी अरब में काम करने का वीज़ा आ गया है और वो अब विदेश जा रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मोहम्मद शफ़ीक़ ने बीबीसी को बताया कि इमाम रहते हुए उनका चरित्र बहुत अच्छा था और किसी तरह की कोई शिकायत कभी नहीं आई थी.
मोहल्ले के लोगों ने उनसे मस्जिद छोड़ कर ना जाने की गुज़ारिश की और बदले में वेतन बढ़ाने की पेशकश भी की. जब इमाम नहीं मानें तो पूरे सम्मान के साथ उनकी विदाई की गई.
एफ़आईआर के मुताबिक़ मस्जिद में काम छोड़ने के कुछ महीने बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें चक बेली चौक पर ट्रांसजेंडर बनकर भीख मांगते देखा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
जब लोगों ने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने तलाक़ का मुक़दमा कर दिया है और उससे बचने के लिए वो ट्रांसजेंडर बनकर भीख मांग रहे हैं.
शिकायतकर्ता के मुताबिक इसके बाद पूर्व इमाम को पुलिस को सौंप दिया गया और उसके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करवा दिया गया.
इमाम रहते हुए वो दाढ़ी भी रखा करते थे लेकिन जब उन्हें पुलिस को सौंपा गया तो वो शेव किए हुए थे.
मुश्किल में फंसे पाकिस्तान को चीन ने दिया नया क़र्ज़
इमेज स्रोत, AFP
चीन के बैंक आईसीबीसी ने पाकिस्तान के लिए 1.3 अरब डॉलर का रोलओवर क़र्ज़ मंज़ूर किया है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक़ डार ने ट्विटर पर ये जानकारी दी है.
इशाक़ डार के मुताबिक चीन के बैंक ने इस क़र्ज़ में से 50 करोड़ डॉलर पाकिस्तान को मुहैया भी करा दिए हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पाकिस्तान का कहना है कि इससे उसके विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त होगी. पाकिस्तान ने हाल ही में ये क़र्ज़ चीनी बैंक को लौटाया था.
पाकिस्तान ने चीन से बड़े पैमाने पर क़र्ज़ लिए हैं. पाकिस्तान के लिए गए कुल क़र्ज़ों में से एक तिहाई चीन से मिले हैं.
पाकिस्तान को क़र्ज़ लौटाने में दिक्कतें हो रही हैं जिसकी वजह से देश के मुद्रा भंडार में दिक्कतें आ रही हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान को मौजूदा वित्तीय वर्ष और अगले दो वित्तीय वर्षों में विदेशी क़र्ज़ों में बड़ी अदायगी करनी है.
मौजूदा वित्तीय वर्ष के बाक़ी महीनों में पाकिस्तान को आठ अरब डॉलर के विदेशी क़र्ज़ों की अदायगी करनी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
इससे ज़्यादा बड़ी चुनौती अगले दो सालों में पाकिस्तान को 50 अरब डॉलर का विदेशी क़र्ज़ अदा करना है.
इसमें वो क़र्ज़ भी शामिल है जो चीन और चीनी कमर्शियल बैंकों को वापस करना है.
मनीष सिसोदिया की रिमांड पर अदालत ने फ़ैसला सुरक्षित रखा, जमानत याचिका पर 10 मार्च को सुनवाई
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया (फ़ाइल तस्वीर)
दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई की दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमत्री मनीष सिसोदिया की हिरासत को तीन दिन और बढ़ाने की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.
मनीष सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.
मनीष सिसोदिया के अधिवक्ता ने सीबीआई की याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि जांच एजेंसी की अक्षमता उनके मुवक्किल को रिमांड पर लिए जाने की वजह नहीं हो सकती.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने जज के समक्ष पेश होते हुए कहा, "वो मुझे 9-10 घंटे बिठाकर बार-बार एक जैसे ही सवाल कर रहे हैं. ये मानसिक उत्पीड़न से कम नहीं है."
अदालत ने मनीष सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई के लिए अब दस मार्च की तारीख़ तय की है.
सिसोदिया की ज़मानत याचिका पर अदालत ने सीबीआई को नोटिस भी दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मनीष सिसोदिया के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को खुद को फंसाने पर मजबूर नहीं किया जा सकता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मनीष सिसोदिया को विशेष जज एमके नागपाल के समक्ष पेश किया गया था.
सिसोदिया ने कहा है कि जांच में सहयोग ना करना कस्टडी को बढ़ाने का आधार नहीं हो सकता है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
उन्होंने अपनी रिमांड को बढ़ाये जाने का विरोध किया है.
इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया की पेशी के दौरान अदालत के बाहर प्रदर्शन और हंगामा किया.
सोमवार को सिसोदिया को पांच दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
बीते रविवार शाम सीबीआई ने सिसोदिया को कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया था.
गिरफ़्तारी के बाद सिसोदिया ने केजरीवाल मंत्रीमंडल से इस्तीफ़ा दे दिया है.
मुसलमान ये ना समझें कि उनके पास नाराज़ होने का विशेषाधिकार हैः ब्रितानी गृह मंत्री
इमेज स्रोत, EPA-EFE/REX/SHUTTERSTOCK
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन
ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा है कि कुरान की प्रति को नुक़सान पहुंचाने वाले बच्चों के ख़िलाफ़ हिंसा की धमकी चिंताजनक है.
ब्रितानी गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा है कि इससे अभिव्यक्ति की आज़ादी का व्यापक मुद्दा उठता है.
ब्रितानी समाचार एजेंसी पीए की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर नए दिशानिर्देशों पर काम करने का वादा भी किया है.
गृह मंत्री ने कहा है कि वो ये स्पष्ट करना चाहती हैं कि "शिक्षकों को स्व-घोषित सामुदायिक कार्यकर्ताओं को जवाब देने की आवश्यक्ता नहीं है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वेस्ट यॉर्कशर के वेकफ़ील्ड स्थित केटलथोर्प हाई स्कूल ने इस घटना के बाद चार छात्रों को निलंबित कर दिया है. शिक्षा विभाग के अधिकारी इस स्कूल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
पिछले सप्ताह स्कूल का एक दस वर्षीय छात्र 'चुनौती स्वीकार करने के बाद' इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान को लेकर स्कूल आया था. बाद में इस पुस्तक का कवर पेज कुछ फटा हुआ मिला था और पन्नों पर धूल थी.
स्कूल के हेड टीचर टुडोर ग्रिफ़िथ के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि इस घटना के पीछे कोई ग़लत नीयत नहीं थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
इस बच्चे की मां का कहना है कि वो 14 साल का है और ऑटिज़्म से ग्रसित है. मां ने शिकायत की है कि उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है.
द टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में गृह मंत्री ने कहा है, "ग्रेट ब्रिटेन में ईशनिंदा क़ानून नहीं है और हमें इन्हें देश पर लागू करने के प्रयासों का हिस्सा नहीं होना चाहिए. किसी एक धर्म के प्रति आस्थावान होने की कोई क़ानूनी बाध्यता भी नहीं है."
ये चेताते हुए कि अभियव्यक्ति की आज़ादी ग़लत दिशा में जा रही है, गृह मंत्री ने कहा है कि इस्लाम को ये उम्मीदन नहीं करनी चाहिए कि अपमान के ख़िलाफ़ उसके पास कोई विशेष सुरक्षा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
1980 के दशक में लेखक सलमान रुश्दी को मिली मौत की धमकियों का संदर्भ लेते हुए उन्होंने कहा, "इसका एक लंबा, उपेक्षित इतिहास है, जो कम से कम द सैटेनिक वर्सेज को लेकर हंगामे तक जाता है."
वो लिखती हैं, "इसकी जड़ें इस विचार में हैं, जो अपने आप में धर्मांध है कि, मुसलमानों को अगर उकसाया जाए तो वो अपने आप को नियंत्रित करने में अक्षम होते हैं. और इसकी वजह से आक्रामक लोगों को डर पैदा करके दूसरों को अपनी मांग के प्रति झुकाने का बहाना मिलता रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
स्वेला ब्रेवरमैन ने अख़बार में लिखते हुए कहा है कि जिस तरह से गैर-हिंसक हेट क्राइम रिकॉर्ड किए जाते हैं वो उन्हें लेकर ख़ुश नहीं हैं. उन्होंने पुलिस के लिए जल्द ही नए दिशानिर्देश जारी करने का वादा भी किया है.
ब्रिटेन में साल 2008 में ईशनिंदा क़ानूनों को ख़ारिज कर दिया गया था.
चीन और बेलारूस क़रीब आ रहे, क्या रूस के हितों का ध्यान रख रहे दोनों देश
इमेज स्रोत, PAVEL ORLOVSKY/BELTA/AFP via Getty Images
चीन और बेलारूस के नेताओं ने यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान में 'गहरी दिलचस्पी' दिखाई है और इस युद्ध के जल्द ख़त्म किए जाने का समर्थन किया है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और बेलारूस के नेता एलेक्सेंडर लूकाशेंको ने बीजिंग में हुई एक वार्ता के बाद बयान जारी कर ये बात कही है.
लूकाशेंको रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के क़रीबी मित्र माने जाते हैं.
लूकाशेंको नेचीन की योजनाकी तारीफ की और कहा कि उनका देश युद्ध समाप्त करने का पूरा समर्थन करता है.
तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर 'हमलों' का मामला: स्तालिन और नीतीश के बीच क्या हुई बात
इमेज स्रोत, ANI
तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हुए कथित हमलों को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच बातचीत हुई है.
मुख्यमंत्री एमके स्तालिन ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से कहा है कि प्रवासी मजदूरों पर कथित 'हमलों' की अफवाह फैलाने वाले लोग भारत की अखंडता के ख़िलाफ़ काम कर रहे हैं.
तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि जो लोग जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं, फेक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और राज्य में डर और तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके ख़िलाफ़ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
तमिलनाडु में बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा, "तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हमलें के बारे में सोशल मीडिया पर झूठी ख़बरों को देखना दुखद है. आज जो हालात हम देख रहे हैं, उसके लिए उत्तर भारतीयों पर डीएमके सांसदों की टिप्पणियां, डीएमके के मंत्री का उन्हें पानीपुरी वाला कहना और उनकी सहयोगी पार्टियों द्वारा उन्हें निकाले जाने की मांग करना, जैसी बातें जिम्मेदार हैं."
इमेज स्रोत, TWITTER
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि राज्य के अधिकारियों की एक टीम हालात का जायजा लेने के लिए तमिलनाडु जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
गोल्ड ज्वैलरी के लिए आया नया नियम, 1 अप्रैल से होगा अनिवार्य
इमेज स्रोत, Getty Images
देश में एक अप्रैल से हॉलमार्क यूआईडी के बग़ैर सोने की ज्वैलरी और कलाकृतियां नहीं बिक सकेंगीं.
'इंडियन एक्सप्रेस'में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव निधि खरे ने ये जानकारी दी है.
खरे ने बताया, '' उपभोक्ताओं के हित में 31 मार्च 2023 से देश में बगैर एचयूआईडी वाली गोल्ड ज्वैलरी और कलाकृतियां नहीं बिक पाएंगीं.''
एयूआईडी छह अंकों और अक्षरों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है. हर ज्वैलरी का अलग एचयूआईडी अलग होती है हॉलमार्किंग सेंटर में ये सोने के गहनों पर छापा जाता है.
आईसीएमआर की चेतावनी- H3N2 वायरस के कारण हो रहा है खांसी और बुख़ार
इमेज स्रोत, Mayank Makhija/NurPhoto via Getty Images
इंडियन काउंसिल ऑफ़ मे़डिकल रीसर्च (आईसीएमआर) के जानकारों ने कहा है कि देश में बीते दो-तीन महीनों से फैल रही सर्दी खांसी और बुख़ार का कारण एक तरह का इंफ्लूएंज़ा वायरस है.
आईसीएमआर के वायरस रीसर्च से जुड़े एक संस्था के वैज्ञानिकों ने कहा है कि बीते दो-तीन महीनों से देश में इफ्लूएंज़ा वायरस के ए सबटाइप H3N2 के कई मामले सामने आए हैं, जिसके कारण अस्पतालों में मरीज़ों की संख्या बढ़ी है.
वैज्ञानिकों ने आम लोगों के लिए और जानकारी साझा की है और बताया है कि वायरस से संपर्क में आने के बाद लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
वहीं इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) ने कहा है कि अभी मौसमी बुख़ार फैल रहा है जो पांच से सात दिन तक रहता है.
आईएमए ने कहा है कि खांसी, सर्दी औक ज़ुकाम के मामलों में लोग बिना सलाह एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करने से बचें.
एंटी माइक्रोबियल रेज़िस्टेन्स पर बनी आईएमए की स्टैंडिग कमिटी ने कहा है कि बुखार दो से तीन दिनों में ख़त्म हो जा रहा है लेकिन इसके बाद जो सर्दी खांसी है वो करीब तीन सप्ताह तक रह रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
आईएमए का कहना है कि वायु प्रदूषण के कारण भी सांस की नली में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं जो अधिकतर 15 साल की उम्र से कम और 50 की उम्र पार कर चुके लोगों में देखे जा रहे हैं.
आईएमए ने कहा कि लोग लक्षण देख कर इलाज करें लेकिन एंटीबायोटिक्स लेने से बचें.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
उन्होंने कहा, "ये पाया गया है कि लोग एज़िथ्रोमाइसिन और अमोक्सिक्लाव जैसे एंटीबायोटिक ले रहे हैं और तबीयत बेहतर लगने पर दवा लेना बंद कर रहे हैं."
"इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में एंटीबायोटिक प्रतिरोधी ताकत बनने लगती है."
आईएमए ने सुझाव दिया है कि पहले एंटीबायोटिक की सलाह देने के पहले ये जांच करने की ज़रूरत है कि संक्रमण बैक्टीरिया के कारण है भी या नहीं.