अनुराग ठाकुर ने कुश्ती महासंघ के प्रमुख पर लगे आरोपों को बताया 'गंभीर', कहा खिलाड़ियों से खुद मिलेंगे
गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने कहा कि “रेसलिंग फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया और उसके प्रमुख के ख़िलाफ़ कुश्ती खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए गए हैं वो गंभीर किस्म के हैं और दिल्ली लौटते ही वो खुद खिलाड़ियों से मिलकर उनकी बात सुनेंगे.”
लाइव कवरेज
प्रियंका झा and शुभम किशोर
रघुराम राजन ने कहा- 'पप्पू नहीं स्मार्ट हैं राहुल गांधी'
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पिछले महीने भारत जोड़ो यात्रा में रघुराम राजन और राहुल गांधी
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने राहुल गांधी की जनता के बीच छवि को लेकर सवाल किए जाने पर कहा है कि वो 'पप्पू' नहीं बल्कि एक 'स्मार्ट' शख़्स हैं.
दावोस में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम सम्मेलन से इतर एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में रघुराम राजन ने कहा कि राहुल गांधी की 'पप्पू ' वाली छवि दुर्भाग्यपूर्ण है.
इंडिया टुडे से बातचीत में रघुराम राजन ने कहा, "मुझे लगता है ये छवि (पप्पू) दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने कई मुद्दों पर उनसे चर्चा करते हुए दशकों बिताए हैं. वो (राहुल गांधी) किसी भी तरह से पप्पू नहीं हैं...वो एक स्मार्ट, युवा, जिज्ञासा से भरे शख़्स हैं."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
रघुराम राजन पिछले महीने राजस्थान में 'भारत जोड़ो' यात्रा का हिस्सा बने थे. उन्होंने कहा कि वो इस यात्रा के सिद्धांतों को मानते हैं और इसलिए यात्रा में शामिल हुए.
पूर्व आरबीआई गवर्नर ने कहा कि किसी नेता से नोबेल पुरस्कार विजेता होने की उम्मीद नहीं होनी चाहिए. बुनियादी बातों की समझ होना ज़रूरी है, जो राहुल गांधी में है.
राजन ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको अपनी प्राथमिकताएं पता होना ज़रूरी हैं. आपको जोख़िम और उनका सही समय पर मूल्यांकन करना आना चाहिए. मुझे लगता है कि राहुल गांधी ऐसा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं."
सिमी पर बैन को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सही ठहराया
इमेज स्रोत, ANI
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफ़नामा दायर करते हुए सिमी पर लगे प्रतिबंध को सही ठहराया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के उद्देश्य से किसी भी संगठन को अस्तित्व में रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती.
केंद्र सरकार ने ये भी कहा है कि प्रतिबंधित संगठन के सदस्य अभी भी ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं, जो देश की संप्रभुता और अखंडता ख़तरे में डाल सकती है.
सुप्रीम कोर्ट स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया (सिमी) पर लगाए प्रतिबंध के ख़िलाफ़ दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने जवाबी हलफ़नामा दायर किया.
केंद्र ने कहा है कि संगठन के कार्यकर्ता अपने सहयोगियों के साथ 'नियमित संपर्क' में हैं और दूसरे देशों में रह रहे आका और उनके काम भारत में शांति व सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित कर सकते हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
लाइव लॉ के अनुसार, केंद्र ने बताया कि सिमी 25 अप्रैल 1977 को अस्तित्व में आया था. इसका उद्देश्य इस्लाम के लिए 'जिहाद' और इस्लामी शासन स्थापित करना था.
हलफ़नामे में ये भी कहा गया है कि ये संगठन देश या भारतीय संविधान और उसके धर्मनिरपेक्ष प्रकृति को नहीं मानता. ये संगठन मूर्ति पूजा को पाप मानता है और इसको बंद करने को 'कर्तव्य' बताकर प्रचारित करता है.
हार्दिक पंड्या के पहले वन-डे में आउट होने को लेकर क्यों हो रही चर्चा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पहले एकदिवसीय मैच के दौरान बल्लेबाज़ी करते हुए हार्दिक पंड्या
भारत ने न्यूज़ीलैंड को पहले एकदिवसीय मैच में 12 रनों से हरा दिया है लेकिन मैच के दौरान हार्दिक पंड्या के आउट होने को लेकर अब तक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
दोनों टीमें बुधवार को हैदराबाद में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की सिरीज़ का पहला वन डे खेल रही थीं.
मैच में हार्दिक पंड्या चालीसवें ओवर में 28 रन बनाकर खेल रहे थे. तभी डेरिल मिचेल की गेंद पर खेलते हुए हार्दिक पंड्या आउट हो गए.
गेंद बिना बल्ले से लगे विकेटकीपर के पास पहुंची. इस दौरान ऑफ़ स्टंप की बेल नीचे गिरी और न्यूज़ीलैंड ने आउट की अपील की. इसके बाद थर्ड अंपायर से मदद मांगी गई.
रिप्ले में पता चला कि विकेटकीपर टॉम लेथम ने गेंद को विकेट के ऊपर से लपका, जिस दौरान स्टंप्स की लाइट जली. उनके दस्ताने बेल्स के बहुत पास थे. हालांकि, थर्ड अंपायर को लगा कि हार्दिक पंड्या के आउट होने से लैथम के ग्लव्स का कोई लेना-देना नहीं है और फ़ैसला न्यूज़ीलैंड के पक्ष में दिया.
लेकिन थर्ड अंपायर के इस फ़ैसले से कई दिग्गज क्रिकेटर और सोशल मीडिया यूज़र्स नाखुश दिखे. कमेंट्री करते हुए मोहम्मद कैफ़, संजय बांगड़ भी इससे सहमत नहीं दिखे.
खुद बीसीसीआई ने भी ये वीडियो शेयर कर के पूछा कि हार्दिक पंड्या आउट थे या नहीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफ़र ने ट्वीट किया कि हार्दिक पंड्या के साथ ठीक नहीं हुआ. उन्होंने तीन बिंदुओं में बताया कि बॉल और बेल्स के बीच दूरी साफ़ है, बॉल दस्तानों के अंदर है लेकिन गिल्लियों की लाइट तब भी नहीं जली, दस्तानों के टच होने के बाद बेल्स की लाइट जली.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
आर अश्विन ने लिखा, "अलग-अलग स्क्रीन और रिप्ले को भूल जाइए.. शुभमन गिल के कट शॉट से साबित हो गया कि हार्दिक पंड्या साफ़-साफ़ नॉट आउट क्यों थे."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
मुनाफ़ पटेल ने भी हार्दिक के आउट होने की तस्वीरें ट्वीट करते हुए सवाल किया कि वो आउट थे या नहीं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 4
इस मुक़ाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 349 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे विपक्षी टीम हासिल नहीं कर सकी.
भारत की ओर से शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ते हुए एक यादगार पारी खेली.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भीषण हेलीकॉप्टर क्रैश को बताया युद्ध का नतीजा
इमेज स्रोत, EPA
यूक्रेन की राजधानी कीएव में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि 'युद्ध काल में दुर्घटनाएं' नहीं घटतीं. इस क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई है.
यूक्रेन ने हालांकि अभी तक इस हादसे के पीछे रूस का हाथ होने का दावा नहीं किया है, लेकिन ज़ेलेंस्की ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्लूईएफ़) पर कहा है कि ये हादसा युद्ध का नतीजा है.
इस हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टीर्सकी की उनके कुछ सहयोगियों के साथ मौत हो गई.
वीडियो के ज़रिए अपने संबोधन में ज़ेलेंस्की ने अपने सहयोगी पश्चिमी देशों से जल्द से जल्द और हथियार भेजने की भी अपील की.
नेटो के प्रमुख ने इसी मंच पर अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन को जल्द ही नए, अधिक शक्तिशाली और आधुनिक हथियार मिलेंगे.
जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने ये भी कहा कि कीएव को कौन से हथियार भेजे जाएं, इस पर चर्चा के लिए नेटो के सदस्य शुक्रवार को मिलने वाले हैं.
बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में मरने वाले 14 लोगों में एक बच्चा भी था.
42 वर्षीय गृहमंत्री डेनिस मोनास्टीर्सकी रूस के हमले के बाद यूक्रेन के सबसे बड़े अधिकारी हैं जिनकी मौत हुई है.
न्यूज़ीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न अगले माह देंगी इस्तीफ़ा
इमेज स्रोत, Getty Images
जेसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि वो अगले महीने न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगी.
उन्होंने कहा कि छह साल तक 'चुनौतीपूर्ण' पद संभालने के बाद अब अगले चार सालों के लिए उनके पास योगदान देने के लिए कुछ ख़ास नहीं बचा है. इसलिए अब वो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
जेसिंडा अर्डर्न लेबर पार्टी की नेता के पद से 7 फ़रवरी तक इस्तीफ़ा दे देंगी. आने वाले दिनों में उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए वोटिंग होगी.
न्यूज़ीलैंड में इस साल 14 अक्टूबर को आम चुनाव होने हैं.
अर्डर्न ने कहा कि वो अपने भविष्य के बारे में कुछ दिन बाद सोचेंगी.
साल 2017 में 37 साल की उम्र में पीएम बनने वाली जेसिंडा अर्डर्न उस समय दुनिया में सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्र प्रमुख बनी थीं.
उन्होंने अपने कार्यकाल में कोरोना महामारी, क्राइस्टचर्च मस्जिद में हुई गोलीबारी जैसी कई चुनौतियां देखीं.
नमस्कार,बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार कीजिए.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 18 जनवरी के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.