अनुराग ठाकुर ने कुश्ती महासंघ के प्रमुख पर लगे आरोपों को बताया 'गंभीर', कहा खिलाड़ियों से खुद मिलेंगे

गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने कहा कि “रेसलिंग फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया और उसके प्रमुख के ख़िलाफ़ कुश्ती खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए गए हैं वो गंभीर किस्म के हैं और दिल्ली लौटते ही वो खुद खिलाड़ियों से मिलकर उनकी बात सुनेंगे.”

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. शहबाज़ शरीफ़ चाहते हैं भारत से हो बात, पर पाकिस्तान में बरपा हंगामा

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अभी कुछ हफ़्ते पहले की ही बात है, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच तीख़ी ज़ुबानी जंग हुई थी.

    पाकिस्तान ने भारत के सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के प्रस्ताव में अड़ंगा लगा दिया था. लेकिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने अमन का हाथ बढ़ाया और प्रधानमंत्री मोदी को 'गंभीर और ईमानदार' बातचीत करने का न्यौता दे डाला.

    हालांकि, शहबाज़ शरीफ़ के बयान के कुछ घंटों के भीतर ही पाकिस्तान इससे पलट भी गया.

    शहबाज़ शरीफ़ के दफ़्तर की तरफ़ की तरफ़ से सफ़ाई देते हुए कहा गया कि भारत से बातचीत तभी हो सकती है, जब भारत कश्मीर से धारा 370 हटाने के अपने 'अवैध फ़ैसले' को पलटे और वहां दोबारा पुराने प्रावधान लागू करे.

  2. उन्नाव रेप केस में सज़ा काट रहे पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    कुलदीप सिंह सेंगर

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में सज़ा काट रहे बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को अंतरिम जमानत दे दी है.

    हाई कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को ये जमानत बेटी की शादी में शरीक होने के लिए दी है.

    कुलदीप सिंह सेंगर को साल 2017 में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जस्टिस मुक्ता गुप्ता और जस्टिस पूनम ए बंबा की खंडपीठ ने गुरुवार को दिए अपने आदेश में कहा, "बेटी की शादी में शरीक होने के लिए 27 जनवरी से 10 फरवरी, 2023 तक उन्हें अंतरिम बेल दी जा रही है."

    उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पूर्व विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर ने बेटी के विवाह के नाम दिल्ली हाई कोर्ट से दो महीने के लिए ज़मानत मांगी थी. ये शादी आठ फरवरी, 2023 को है.

  3. विनेश, बजरंग और साक्षी के आरोपों के बाद बबीता फोगाट बन कर आईं सरकारी मध्यस्थ

    बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक

    इमेज स्रोत, SAJJAD HUSSAIN

    भारत के कई शीर्ष पहलवान लगातार दूसरे दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं.

    बुधवार से धरने पर बैठे खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

    दूसरी ओर बृज भूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने अपने ताज़ा इंटरव्यू में खिलाड़ियों को ही घेरा है.

    इस बीच बीजेपी नेता और पहलवान बबीता फोगाट भी प्रदर्शन स्थल पर पहुँची.

  4. जंतर मंतर पर कुश्ती खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन में पहुंचीं वृंदा करात को नहीं दिया गया मंच

    सीपीएम नेता वृंदा करात

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सीपीएम नेता वृंदा करात

    जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अपना समर्थन देने पहुंची सीपीएम नेता वृंदा करात को वहां मौजूद खिलाड़ियों और उनके समर्थकों ने मंच पर नहीं चढ़ने दिया.

    करात जब मंच पर पहुंचीं तब पहलवान बजरंग पुनिया भाषण दे रहे थे.

    समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पूनिया कहते सुने जा सकते हैं, "मैडम माइक किसी को नहीं मिलेगा...आप नीचे आ जाएं प्लीज़...प्लीज़ इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं...आपसे आग्रह है, आप सामने आ जाएं, ये खिलाड़ियों का धरना है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाने के बाद पहलवानों का धरना गुरुवार को भी जारी है.

    इस बीच पहलवान बजरंग पूनिया ने बड़ा दावा करते हुए ये कहा है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विदेश भाग सकते हैं.

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे बजरंग पूनिया ने ये भी कहा कि ये किसी एक खिलाड़ी की लड़ाई नहीं है.

    धरना दे रहे पहलवान आज भी मीडिया को संबोधित करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2

    पोस्ट X समाप्त, 2

  5. क्या जोशीमठ को बचाने की गुंजाइश है?

    वीडियो कैप्शन, क्या जोशीमठ को बचाने की गुंजाइश है?

    जोशीमठ के लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें ऐसे भी दिन देखने होंगे.

    उनके घर टूटे हुए हैं और उनके पास आज रहने का कोई ठिकाना नहीं.

    उन्हें सरकार से मदद की उम्मीद है. साथ ही उनके मन में अपने और जोशीमठ के भविष्य को लेकर सवाल हैं.

    डूबते, दरारें खाते शहर से बीबीसी संवाददाता विनीत खरे और दीपक जसरोटिया की रिपोर्ट.

  6. मुकुल रोहतगी पर ललित मोदी की 'टिप्पणी' के ख़िलाफ सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

    ललित मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ललित मोदी (फ़ाइल फ़ोटो)

    सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अटॉर्नी जनरल रह चुके मुकुल रोहतगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

    चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि ललित मोदी ने बिना किसी ठोस आधार के मुकुल रोहतगी पर अभद्र टिप्पणी की थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस पर पीठ ने कहा, "हम इस याचिका को अगले शुक्रवार किसी उचित बेंच के सामने रखेंगे."

    पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी

    पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने अपने इस्टाग्राम पोस्ट में कुछ दिन पहले ही मुकुल रोहतगी पर टिप्पणी की थी. हालांकि, बाद में एक अन्य पोस्ट में उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता से माफ़ी भी मांग ली थी.

    बीते साल एक अगस्त को शीर्ष न्यायालय ने रिटायर्ड जस्टिस आरवी रवींद्रन को ललित मोदी और उनकी मां बीना मोदी के बीच संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थ बनाया था. इस मामले में कोर्ट में बीना मोदी का प्रतिनिधित्व मुकुल रोहतगी कर रहे थे.

  7. इमरान ख़ान का ख़ास इंटरव्यू: पाकिस्तान की बिगड़ती अर्थव्यवस्था,राजनीति पर क्या बोले?

    वीडियो कैप्शन, इमरान ख़ान का ख़ास इंटरव्यू: पाकिस्तान की बिगड़ती अर्थव्यवस्था,राजनीति पर क्या बोले?

    पाकिस्तान की राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था तक सभी जगह उथल-पुथल जैसे हालात हैं.

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान लगातार राजनीतिक रैलियां कर रहे हैं. वो पाकिस्तान की मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हैं कि उनकी ग़लत नीतियों के चलते ही देश की आर्थिक हालात बिगड़ रहे हैं.

    देखिए पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ के प्रमुख इमरान ख़ान के साथ बीबीसी की यह ख़ास बातचीत.

  8. सुब्रमण्यम स्वामी ने पूछा- कैसे हिंदू हैं मोदी, राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने से हिचक रहे हैं?

    सुब्रमण्यम स्वामी

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसते हुए पूछा है कि वो किस तरह के हिंदू हैं?

    उन्होंने ये तंज़ राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने में हो रही देरी को लेकर किया है.

    सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, "मोदी किस तरह के हिंदू हैं जो रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर बनाने से हिचकिचा रहे हैं? मैं, मैं और सिर्फ़ मैं?"

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दायर कर रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए जाने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की थी.

    इसी मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को गुरुवार को ये बताया कि राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की प्रक्रिया पर केंद्र सरकार का संस्कृति मंत्रालय काम कर रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार के फ़ैसले के बारे में अदालत को अवगत कराएगा.

    सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि ये मामला पिछले आठ सालों से पेंडिंग है लेकिन सरकार इस याचिका पर कोई फ़ैसला नहीं ले रही है.

  9. रामचरितमानस में वाक़ई दलितों और औरतों का अपमान है?

    रामचरितमानस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जन्म में राम, मरण में राम. वाह में राम, आह में राम. उत्साह में राम, स्याह में राम.

    राम को पंडों की परिधि से जन-जन की ज़ुबान पर पहुँचाने के लिए गोस्वामी तुलसीदास को बहुत कुछ सहना पड़ा था.

    वाल्मीकि ने रामायण संस्कृत में लिखी थी. ऐसा माना जाता है कि रामायण पाँचवीं सदी ईसा पूर्व से पहली सदी ईसा पूर्व के बीच लिखी गई थी.

    तुलसीदास ने रामायण के आधार पर ही अवधी भाषा में रामचरितमानस लिखी.

    साहित्य के इतिहासकारों के अनुसार, तुलसीदास ने अयोध्या में रामनवमी के दिन साल 1574 से रामचरितमानस लिखने की शुरुआत की थी.

  10. कुश्ती महासंघ अध्यक्ष के ख़िलाफ़ महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी, प्रियंका गांधी ने भी की ये मांग

    कुश्ती पहलवानों का विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाने के बाद पहलवानों का धरना गुरुवार को भी जारी है.

    इस बीच पहलवान बजरंग पूनिया ने बड़ा दावा करते हुए ये कहा है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विदेश भाग सकते हैं.

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे बजरंग पूनिया ने ये भी कहा कि ये किसी एक खिलाड़ी की लड़ाई नहीं है.

    धरना दे रहे पहलवान आज भी मीडिया को संबोधित करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों को लेकर अब विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं.

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि खिलाड़ियों ने फ़ेडरेशन के अध्यक्ष पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं.

    इन खिलाड़ियों की आवाज़ सुनी जानी चाहिए और आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कुश्ती संघ को बर्खास्त किए जाने की मांग की थी.

    धरना दे रहे पहलवानों में से एक विनेश फोगाट ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बृजभूषण शरण सिंह पर लड़कियों के साथ यौन शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  11. जेसिंडा अर्डर्न: पीएम पद छोड़ने का एलान करते हुए क्या कहा जो मिसाल है

    जेसिंडा अर्डर्न

    इमेज स्रोत, EPA/LUONG THAI LINH

    न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि अगले महीने वो प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा देंगी.

    ये घोषणा करते हुए उनका गला भर आया कि छह साल तक इस 'चुनौतीपूर्ण' पद को संभालने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. उन्होंने कहा कि इसके बाद अब अगले चार साल में उनके पास योगदान देने के लिए कुछ ख़ास नहीं बचा है. इसलिए अब वो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगी.

    उन्होंने कहा कि सात फ़रवरी तक वो लेबर पार्टी की नेता के पद से इस्तीफ़ा दे देंगी जिसके बाद आने वाले दिनों में उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए वोटिंग होगी.

    न्यूज़ीलैंड में इस साल 14 अक्टूबर को आम चुनाव होने हैं.

  12. राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की प्रक्रिया जारी है: केंद्र सरकार

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    भारत-श्रीलंका

    इमेज स्रोत, NASA

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को गुरुवार को ये बताया है कि राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की प्रक्रिया पर केंद्र सरकार का संस्कृति मंत्रालय काम कर रहा है.

    इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पार्दीवाला की बेंच ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी को इस मुद्दे पर अपना पक्ष संस्कृति मंत्रालय के सामने रखने के लिए कहा है.

    इस मामले में याचिकाकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिए जारी किए जाएं.

    सुब्रमण्यम स्वामी

    इमेज स्रोत, ANI

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार के फ़ैसले के बारे में अदालत को अवगत कराएगा.

    जब चीफ़ जस्टिस ने सुब्रमण्यम स्वामी से कहा कि वे संबंधित पार्टी से मिल सकते हैं तो उन्होंने अदालत से कहा, "अगर वे नहीं मिलना चाहते हैं तो मैं किसी से नहीं मिलना चाहता हूं. हम एक ही पार्टी में हैं. ये हमारे घोषणापत्र में भी है. उन्हें चार से छह हफ़्तों में इस पर फ़ैसला करने दीजिए."

    सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि ये मामला पिछले आठ सालों से पेंडिंग है लेकिन सरकार इस याचिका पर कोई फ़ैसला नहीं ले रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 22 दिसंबर को राज्यसभा में कहा था कि भारतीय सैटलाइट्स को राम सेतु की उत्पत्ति से संबंधित कोई सबूत नहीं मिले हैं.

    राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में जितेंद्र सिंह ने कहा था कि "भारतीय सैटेलाइट्स ने भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाले रामसेतु वाले इलाक़े की हाई रिज़ोल्यूशन तस्वीरें ली हैं. हालांकि इन सैटेलाइट तस्वीरों से अब तक सीधे तौर पर रामसेतु की उत्पत्ति और वो कितना पुराना है इससे संबंधित कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं."

    भारत-श्रीलंका

    इमेज स्रोत, GOOGLE EARTH

    उन्होंने अपने जवाब में ये भी कहा था कि समंदर के नीचे डूबे शहर द्वारका की तस्वीरें रिमोट सेन्सिंग सैटलाइट के ज़रिए नहीं ली जा सकती क्योंकि ये सतह के नीचे की तस्वीरें नहीं ले सकते.

    लेकिन विपक्ष ने सरकार के इस जवाब पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जब यही बात मनमोहन सिंह सरकार ने कही थी तो बीजेपी ने कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताया था.

  13. शुभमन गिल चमके, लेकिन बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन क्यों सवालों के घेरे में

    शुभमन गिल

    इमेज स्रोत, BCCI

    शुभमन गिल इस समय शानदार फ़ॉर्म में चल रहे हैं. अभी हाल ही में श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में तीन मैचों में उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक बनाया.

    गिल की ख़ासियत ये है कि वो बड़े स्कोर के भूखे हैं और 30-40 रन कर उन्हें ख़ुशी नहीं मिलती.

    पिछली सिरीज़ में कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि गिल से बड़े शतक और दोहरे शतक की उम्मीद है तभी वो टीम में अपनी जगह पक्की कर सकेंगे.

    हैदराबाद में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले वनडे मैच में गिल ने कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने 149 गेंदों पर 208 रन बनाए जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.

  14. कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या कहा

    दीपेंद्र हुड्डा

    इमेज स्रोत, ANI

    महिला खिलाड़ियों की ओर से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है.

    हुड्डा ने कुश्ती संघ को बर्खास्त करने और इसके अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

    राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रृजभूषण सिंह पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कहा, "ये छोटी बात नहीं है. ये आरोप किसी एक व्यक्ति ने नहीं लगाए. ये दुर्भाग्य की बात है कि सरकार की जानकारी में लाने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई."

    विनेश फोगाट

    उन्होंने कहा, "खिलाड़ी अलग-अलग प्रदेशों से आते हैं. इसलिए इसमें सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में समय निर्धारित सीबीआई की जांच हो. सरकार का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' नारा था जो आज खोखला दिखाई दे रहा है. भारत सरकार हमारी देश की बेटिंयों के लिए तुरंत कार्रवाई करे."

    भारत के कई पदक विजेता पहलवानों बुधवार से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. इस दौरान पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर महिला एथलीटों के यौन शोषण का आरोप लगाया था.

    बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. आरोप लगने के बाद बृजभूषण शरण सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. भारत में जनगणना में हो रही देरी चिंता की बात क्यों है?

    आबादी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ये साल 1881 की बात है. भारत में पहली बार जनगणना हुई थी. सैकड़ों लोगों ने घर-घर जाकर क़रीब 25 करोड़ लोगों से उनके बारे में कई सवाल पूछे. इनमें कई सवाल बहुत पेचादा भी थे. यह ब्रितानी भारत की पहली जनगणना थी.

    अगले 130 सालों के सफ़र में भारत में काफ़ी कुछ हुआ, इसी दौरान भारत 1947 में आज़ाद भी हुआ. आज़ाद भारत ने पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध का सामना भी किया. सामाजिक और आर्थिक संकट भी समय-समय पर आते गए, लेकिन इस दौरान भारत में जनगणना का सिलसिला हर दस साल में एक बार जारी रहा.

    हज़ारों लोग पर्यवेक्षक के तौर पर जनगणना के दूसरे मानकों के अलावा लोगों की नौकरी, उनकी आर्थिक स्थिति, उनके पलायन और सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी पहचान को चिह्नित करने देश भर में घर-घर जाते रहे.

    यह एक महत्वाकांक्षी अभ्यास है जिसके ज़रिए प्रशासकों, नीति निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और जनसंख्याविदों को ढेर सारे आंकड़े मिलते हैं.

  16. इतिहासकार एस इरफ़ान हबीब ने की राहुल गांधी की तारीफ़, बताया- 'सच्चा आदमी'

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, @irfhabib

    जाने-माने इतिहासकार एस इरफ़ान हबीब ने राहुल गांधी की तारीफ़ करते हुए उन्हें एक सच्चा आदमी बताया है.

    एस इरफ़ान हबीब पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए.

    उन्होंने इसकी एक तस्वीर साझा की है और साथ में लिखा कि राहुल गांधी की आवाज़ में एक दृढ़ता है. उनका ज्ञान गहरा है और वो एक सच्चे आदमी हैं, जो वास्तव में देश की परवाह करते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भी एक इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक 'स्मार्ट' शख़्स बताया था, जिनके पास बुनियादी समझ है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से पिछले साल सितंबर महीने में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी.

    ये यात्रा इस महीने श्रीनगर में पूरी होने जा रही है.

  17. राहुल गांधी बोले, मीडिया में मोदी छाए इसलिए शुरू की 'भारत जोड़ो यात्रा'

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि मुख्यधारा की मीडिया के व्यवहार ने पार्टी को 'भारत जोड़ा यात्रा' के लिए प्रेरित किया ताकि लोगों से सीधे संवाद किया जा सके.

    बुधवार को 'भारत जोड़ा यात्रा' ने अपने कार्यक्रम में पहला बदलाव करते हुए हिमाचल प्रदेश में एक दिन बिताने का फ़ैसला किया.

    द टेलीग्राफ़में छपी इस ख़बर के अनुसार, राहुल गांधी पहले भी कह चुके हैं कि मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के हथियार की तरह किया जा रहा है.

    बुधवार को कांगड़ा में एक रैली में उन्होंने कहा, मीडिया में लोगों की असल चिंताओं के लिए जगह नहीं है और ये इसलिए नहीं कि मीडिया को उनकी ख़बर नहीं बल्कि ये परेशानी उनके रवैये के कारण है. उन्होंने कहा कि ऐसे में विपक्ष के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं.

  18. केंद्र सरकार अकेले फ़ेक न्यूज़ पर फ़ैसला नहीं कर सकती है: एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया

    प्रेस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    संपादकों की शीर्ष संस्था एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने कहा है कि सरकार अकेले तय नहीं कर सकती कि कौन सी ख़बर फे़क है या नहीं.

    ईजीआई ने केंद्र सरकार की ओर से जारी नए डिजिटल मीडिया गाइडलाइन को लेकर अपनी चिंता ज़ाहिर की है और कहा है कि इससे प्रेस की आज़ादी पर सेंसरशिप जैसी स्थिति पैदा होगी.

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 17 जनवरी को आईटी नियम (2021) में संशोधन मसौदा प्रस्ताव वेबसाइट पर अपोलड किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इसके जवाब में ईजीआई ने कहा है कि इस संशोधन के ज़रिए प्रेस इनफ़ॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) को ये अधिकार होगा कि वो किसी भी ख़बर की सत्यता तय करे और जिस ख़बर को 'फ़ेक' माना जाएगा उन्हें तुरंत सोशल मीडिया सहित अन्य संबंधित संस्थानों को हटाना पड़ेगा.

    ईजीआई ने कहा है कि कोई ख़बर फर्जी है या नहीं, अगर ये सिर्फ़ सरकार तय करेगी तो इससे प्रेस सेंसरशिप होगी. पहले ही फ़र्ज़ी ख़बरों से निपटने के लिए कई कानून मौजूद हैं.

  19. बृज भूषण सिंह कौन हैं जिन पर कुश्ती के कई खिलाड़ियों ने शोषण का आरोप लगाया है

    बृज भूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बृज भूषण शरण सिंह

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती के कई दिग्गज पहलवान बुधवार से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन खिलाड़ियों का आरोप है कि कुश्ती संघ उनका शोषण कर रहा है.

    इन पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर कुश्ती संघ को मनमाने तरीक़े से चलाने का आरोप लगाया है.

    एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को कई पदक दिलाने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

    विनेश ने कहा, "भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रेसीडेंट ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है."

  20. कुश्ती संघ अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भतीजी विनेश के समर्थन में आए महावीर फोगाट

    महावीर फोगाट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, महावीर फोगाट(फ़ाइल फ़ोटो)

    महिला पहलवान और भतीजी विनेश फोगाट की ओर से कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर लगाये यौन उत्पीड़न के आरोपों को महावीर फोगाट ने भी सही ठहराया है.

    विनेश फोगाट ने बुधवार को बृज भूषण सिंह पर कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था.

    अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस ने महावीर फोगाट से इस मामले में बात की. यौन उत्पीड़न के आरोपों पर महावीर फोगाट ने कहा, "वो हमेशा लड़कियों का कैंप लखनऊ में करवाता है, अपने घर के क़रीब. पहले भी काफ़ी लड़कियों ने शिकायत की है उसके ख़िलाफ़, मगर कभी कुछ नहीं हुआ."

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती के कई दिग्गज पहलवान बुधवार से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पहलवानों ने बृज भूषण शिंह पर कुश्ती संघ को मनमाने ढंग से चलाने का भी आरोप लगाया है.

    महावीर फोगाट ने धरना देने वाले पहलवानों की तारीफ़ भी की. उन्होंने कहा, "बच्चों ने बहादुरी दिखाई है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    महावीर फोगाट मेडल विजेता पहलवान गीता और बबीता फोगाट के पिता हैं और विनेश फोगाट के चाचा हैं. बॉलीवुड फ़िल्म 'दंगल' उन्हीं के जीवन पर बनी है.

    धरना देने वालों में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, संगीता फोगाट, विनेश फोगाट, संगीता फोगाट, सत्यव्रत मलिक, सरिता मोर सहित 30 पहलवान शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    धरना देने वाले पहलवानों में से एक विनेश फोगाट ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ये आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि ये शोषण हर दिन हो रहा है. लखनऊ में कैंप क्यों लग रहे हैं? विनेश फोगाट ने ये भी कहा कि कैंप इसलिए लखनऊ में लग रहे हैं क्योंकि उनका (बृज भूषण सिंह) वहां घर है और इसलिए लड़कियों का शोषण करना आसान होता है. विनेश फोगाट ने ये भी कहा कि बृज भूषण सिंह खिलाड़ियों के निजी जीवन में भी दखल देते हैं.

    हालांकि, बृज भूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने ये कहा कि अगर एक भी महिला पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को साबित कर देती है तो वो फांसी पर लटकने को तैयार हैं.