भारत ने न्यूज़ीलैंड को रोमांचक मैच में 12 रनों से हराया, वनडे सिरीज़ में 1-0 से बढ़त

हैदराबाद में हुए पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को एक बेहद नज़दीकी मुक़ाबले में 12 रन से हरा दिया है.

लाइव कवरेज

कीर्ति दुबे and संदीप राय

  1. पंजाब: एसजीपीसी प्रमुख की गाड़ी पर मोहाली में हमला

    एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी का कहना है कि मोहाली में उनकी गाड़ी पर हमला हुआ है जिसके कारण उनकी गाड़ी को नुक़सान पहुंचा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बुधवार को हरजिंदर सिंह धामी सिख क़ैदियों की रिहाई की मांग कर रहे लोगों के समर्थन में मोहाली गए थे.

    लेकिन इस घटना में एसजीपीसी प्रमुख को कोई चोट नहीं आई है.

    पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर और तलवार से हमला किया जिसके कारण गाड़ी के शीशे टूट गए.

    शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला एसजीपीसी और सिख पंथ से जुड़ी संस्थाओं को कमज़ोर करने की एक गहरी साज़िश का हिस्सा है.

    अकाल तख़्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी हमले की निंदा की है.

    पंजाब के कई हिस्सों से आए हुए लोग पिछले कुछ दिनों से मोहाली-चंडीगढ़ सीमा के पास धरना दे रहे हैं.

    वो सभी क़ौमी इंसाफ़ मोर्चा के बैनर तले धरने पर बैठे हैं. उनकी मांग है कि उन क़ैदियों को रिहा किया जाए जो उनके मुताबिक अपनी सज़ा पूरी कर चुके हैं लेकिन फिर भी जेलों में बंद हैं.

    मीडिया से बात करते हुए एसजीपीसी प्रमुख ने कहा कि मोर्चा के आयोजकों के बुलाने पर वो मोहाली गए थे.

    उनके अनुसार जब वो पंडाल से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठने ही वाले थे तभी कुछ लोग आए और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया.

    सुखबीर सिंह बादल ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है.

    बादल ने कहा कि 'पंजाब की सरकार को जांच के दायरे से बाहर होना चाहिए क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार सिखों के प्रतिनिधि संस्था के प्रमुख को पर्याप्त सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम रही है.'

    बादल के अनुसार, 'यह घटना इस बात को दर्शाती है कि पंजाब में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.'

  2. भारत ने न्यूज़ीलैंड को रोमांचक मैच में 12 रनों हराया

    भारत

    इमेज स्रोत, ANI

    हैदराबाद में हुए पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को एक बेहद नज़दीकी मुक़ाबले में 12 रन से हरा दिया है.

    इससे पहले भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी और मेहमान टीम के सामने 50 ओवरों में 350 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था.

    भारत की तरफ़ से शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक जड़ा था.

    न्यूज़ीलैंड की ओर से बल्लेबाज़ माइकल ब्रेसवेल ने 78 रनों में 140 रन बनाए लेकिन उनकी ये शानदार पारी भी मेहमान टीम के काम नहीं आई.

    न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 49.2 ओवरों में 337 रनों पर ऑल आउट हो गई.

    भारत की ओर से मोहम्मद सिराज़ ने चार, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके.

    तीन मैचों की एकदिवसीय सिरीज़ का आज ये पहला मैच था.

    भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा है. शुभमन गिल ने 145 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया.

  3. कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी पर हमला, पार्टी ने लगाया बीजेपी मंत्री पर आरोप

    त्रुपुरा कांग्रेस इंचार्ज अजोय कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, त्रुपुरा कांग्रेस इंचार्ज अजोय कुमार

    त्रिपुरा में राज्य के कांग्रेस प्रभारी अजॉय कुमार पर बुधवार को हमले की पार्टी ने निंदा की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बुधवार एक बाइक रैली निकाली जा रही थी, जब ये हमला हुआ.

    कांग्रेस ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने की अपील की है.

    राज्य में 16 फ़रवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस हमले के लिए त्रिपुरा के बीजेपी मंत्री को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    उन्होंने कहा, “त्रिपुरा के बीजेपी मंत्री ने हिंसा का इस्तेमाल किया है और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी इंचार्ज अजॉय कुमार के साथ हाथापाई की, ये बेहद निंदनीय है.”

    उन्होंनकहा कि राज्य में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है.

    कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि अजॉय कुमार पर हमला करने वाले गुंडे बीजेपी से जुड़े हुए हैं.

    इस ट्वीट में अस्पताल में इलाज करा रहे पार्टी के नेताओं की तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं.

    कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ‘यह हमला त्रिपुरा सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी की मौजूदगी में हुआ.’

    पार्टी ने कहा है, “अजॉय कुमार हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज़ चल रहा है. हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं.”

  4. गणतंत्र दिवस परेड पर सरकार बेच रही है 32,000 टिकट

    गणतंत्र दिवस परेड रिहर्स

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, गणतंत्र दिवस परेड रिहर्स

    गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए सरकार ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में सामान्य लोगों के लिए 32,000 टिकट बेचने का लक्ष्य रखा है.

    बुधवार को रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि ये टिकट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और पहली बार ऐसा होगा कि सभी आधिकारिक निमंत्रण ऑनलाइन भेजे जाएंगे.

    समाचार एजेंसी के अनुसार, रिपब्लिक डे परेड में वीआईपी सीटें कम कर दी गई हैं और जनता के लिए 32,000 सीटों का इंतज़ाम किया गया है.

    कोविड-19 के पहले क़रीब एक लाख लोग रिपब्लिक डे परेड देखने पहुंचते थे.

    अधिकारियों ने इस साल 42,000 लोगों के आने की संभावना जताई.

    अधिकारियों ने बताया कि मिस्र का एक सैन्य दल बी इस बार परेड में हिस्सा लेने आ रहा है.

    पिछले साल ही राजपथ का नाम बदल कर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया गया था.

  5. अमेरिका ने क्यों कहा, हमसे मदद मांगने वालों को भारत से सीखना चाहिए?

    भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी डिफ़ेंस सेक्रेटरी एल ऑस्टिन.

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी डिफ़ेंस सेक्रेटरी एल ऑस्टिन.

    अमेरिका ने कहा है कि उससे सैन्य साज़ो-सामान की मदद चाहने वाले देशों के लिए भारत एक ‘बढ़िया उदाहरण’ है.

    अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता पैट राइडर ने कहा कि अमेरिका समझता है कि कुछ देशों को रूसी या सोवियत युग के हथियारों के रखरखाव की ज़रूरत होती है.

    उन्होंने कहा, “कई ऐसे देश हैं जिन्होंने रूस के साथ रक्षा संबंध बनाए हुए हैं. ये उनका अपना फ़ैसला और अधिकार है.”

    उनसे पूछा गया था कि क्या इस बात की आशंका नहीं है कि अमेरिका जिन देशों को टेक्नोलॉजी देता है वो रूस के पास न पहुंच जाएं.

    ग़ौरतलब है कि जब भारत ने रूस से एस-400 मिसाइल की ख़रीद की तो अमेरिका ने नाराज़गी ज़ाहिर की थी.

    साल 1997 में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा व्यापार न के बराबर था, जो आज 20 अरब डॉलर से अधिक हो चुका है.

    अक्टूबर 2018 में भारत ने रूस के साथ पांच अरब डॉलर का एक रक्षा सौदा किया जिसके तहत रूस निर्मित एयर मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम एस-400 की पांच यूनिट भारत को मिलनी थीं.

    इस सौदे को लेकर तत्कालीन ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाने की धमकी तक दी थी.

  6. दिल्ली महिला आयोग ने मांगी कुश्ती महासंघ प्रमुख की गिरफ़्तारी, बजरंग पुनिया ने मांगा इस्तीफ़ा

    स्वाति मालीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, स्वाति मालीवाल

    कुश्ती महासंघ प्रमुख और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद दिल्ली महिला आयोग ने मांग की है कि उन्हें 'तुरंत गिरफ़्तार किया जाए.'

    महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल बुधवार को जंतर मंतर पर धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों से मिलने पहुंचीं.

    उन्होंने कहा, “रेसलिंग फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को तुरंत गिरफ़्तार करना चाहिए और जितने भी कोच के नाम सामने आ रहे हैं उन सबके ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए.”

    उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि इस आदमी (WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह) के ख़िलाफ़ FIR दर्ज हो और जांच कर उसे गिरफ़्तार किया जाए.”

    धरने में शामिल रहे ओलंपियन बजरंग पुनिया ने कहा है कि 'फ़ेडरेशन अध्यक्ष को तुरंत पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो सके.'

    विनेश फोगाट

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विनेश फोगाट

    पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम न तो कोई राजनीति करने चाहते हैं न ही किसी राजनीति में शामिल होना चाहते हैं. हम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से सीधे बात करेंगे.”

    मालीवाल ने कहा, “हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है और केंद्र सरकार के यूनियन खेल मंत्रालय को नोटिस दिया है. इस केस में तुरंत न्याय होना चाहिए.”

    कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने आरोप लगाते हुए कहा है, "कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और फ़ेडरेशन के चहेते कुछ कोच तो महिला कोचों के साथ भी अभद्रता करते हैं. वे लड़कियों को परेशान करते हैं. भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रेसीडेंट ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है."

    पूरी कहानी पढ़ने के लिएयहां क्लिक करें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    खिलाड़ियों के आरोपों के तुरंत बाद कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने इन आरोपों का खंडन किया था और सबूत पेश करने की चुनौती दी थी.

    विनेश फोगाट ने इसके जवाब में कहा है कि वो सबूत देने को तैयार हैं अगर हाईकोर्ट उन्हें निर्देश देगा.

    फोगाट ने कहा, "हम पीएम को सभी सबूत सौंपने को तैयार हैं."

    बृज भूषण शरण सिंह ने कहा था, "सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है...क्या कोई सामने है जो कह सके कि फ़ेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो. यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है. अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा."

  7. दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग व्यक्ति की मौत, 1904 में हुआ था जन्म

    फ्रांस़ीसी नन ल्यूसिल रैंडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, फ्रांस़ीसी नन ल्यूसिल रैंडन

    फ्रांसीसी नन ल्यूसिल रैंडन की 118 साल की उम्र में मौत हो गई है. उन्हें दुनिया का सबसे बुज़ुर्ग व्यक्ति माना जाता है. उनके नर्सिंग होम के प्रवक्ता ने मंगलवार को उनकी मौत की जानकारी साझा की.

    उनका जन्म दक्षिणी फ़्रांस में 1904 में हुआ था. वो दो विश्वयुद्धों की गवाह रहीं और साल 1944 में जब वो नन बनीं तो उन्हें नाम मिला सिस्टर एंड्रे. इसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन कैथोलिक संप्रदाय की सेवा में लगा दिया.

    वो प्रोटेस्टेंट परिवार से आती थीं, लेकिन 26 साल की उम्र में कैथोलिक बनीं और इसके 15 साल बाद कैथोलिक चर्च का हिस्सा बन गईं. एंड्रे ने एक बार रिपोर्टर्स को बताया था कि उन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में भी हिस्सा लिया था और सुरक्षित लौटने पर उन्हें बहुत खुशी हुई थी.

    आंख की रोशनी ख़त्म होने और हर समय व्हीलचेयर के सहारे रहने वाली सिस्टर एंड्रे अन्य बुज़ुर्गों का ख्याल रखती थीं. उनमें ऐसे बहुत से लोग थे जो उनसे कम उम्र के थे.

    बीते अप्रैल में उन्होंने समाचार एजेंसी एएफ़पी को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि “लोग कहते हैं कि अधिक काम से लोग मर जाते हैं लेकिन मेरे लिए यही ज़िंदा रहने का कारण रहा, मैं 108 साल की उम्र तक काम करती रही.”

    बीते अप्रैल में ही 119 साल की जापानी महिला केन तनाका की मौत के बाद गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में सिस्टर एंड्रे को दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग व्यक्ति के रूप में मान्यता दी गई थी.

  8. दिनभर: दिग्गज पहलवान धरने पर, लगाए यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप

  9. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने ग़लती से खोला था विमान का दरवाज़ाः ज्योतिरादित्य सिंधिया

    ज्योतिरादित्य सिंधिया

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ज्योतिरादित्य सिंधिया

    इंडिगो विमान में इमरजेंसी एक्ज़िट खुलने के मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी सासंद तेजस्वी सूर्या का बचाव किया है. सिंधिया ने बुधवार को सूर्या का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने ग़लती से विमान का दरवाज़ा खोल दिया था.

    उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सूर्या ने माफी मांग ली थी. हालांकि इस मामले पर विपक्ष ने बीजेपी सांसद पर निशाना साधा है.

    कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने कहा है, "तेजस्वी सूर्या इस बात की नज़ीर हैं कि अगर खेलने वाले बच्चे को ज़िम्मेदारी दे दी जाए तो क्या होगा. विमान का इमरजेंसी एक्ज़िट दरवाज़ा खोलने की कोशिश करने वाली बचकाना हरकत सामने आ चुकी है. यात्रियों की ज़िंदगी से खिलवाड़ क्यों किया गया?"

    तेजस्वी दक्षिण बेंगलुरु से बीजेपी सांसद हैं

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, तेजस्वी दक्षिण बेंगलुरु से बीजेपी सांसद हैं

    कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने कहा कि "इंडिगो उस यात्री का नाम ज़ाहिर करने से क्यों हिचका, जिसने दरवाज़ा खोला था? उसने डीजीसीए से शिकायत क्यों नहीं की. बीजेपी सांसद की ओर से कोई बयान क्यों नहीं आया. बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने कथित रूप से इमरजेंसी एक्ज़िट खोल दी जिससे उड़ान में दो घंटे की देरी हुई."

    सिंधिया ने कहा कि वो विपक्ष के आरोपों का जवाब नहीं देना चाहते. हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले में तथ्यों को देखना चाहिए. उन्होंने कहा, "जब विमान अभी ज़मीन पर ही था तभी उनके द्वारा ग़लती से इमरजेंसी एक्ज़िट दरवाज़ा खुल गया. लेकिन इसके बाद पूरी जांच की गई और उड़ान की इजाज़त दी गई."

    मंगलवार को बिना बीजेपी सांसद सूर्या का नाम लिए इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा था कि 10 दिसम्बर को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 7339 में एक यात्री ने बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान अचानक इमरजेंसी एक्ज़िट दरवाज़ा खोल दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. कुश्ती महासंघ प्रमुख ने यौन शोषण का आरोपों पर क्या कहा?

    कुश्ती खिलाड़ी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट

    जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के ख़िलाफ़ धरने पर बैठी महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने महासंघ के प्रेसीडेंट पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.

    कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने पत्रकारों से कहा, "कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और फ़ेडरेशन के चहेते कुछ कोच तो महिला कोचों के साथ भी अभद्रता करते हैं. वे लड़कियों को परेशान करते हैं. भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रेसीडेंट ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है."

    फोगाट ने कहा, "वे हमारी निजी ज़िंदगी में दखल देते हैं और परेशान करते हैं. वे हमारा शोषण कर रहे हैं. जब हम ओलंपिक खेलने जाते हैं तो न तो हमारे पास फीजियो होता है न कोई कोच. जब हमने अपनी आवाज़ उठाई तो उहोंने हमें धमकाना शुरू कर दिया."

    वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने इन आरोपों का जवाब दिया है, उन्होंने कहा कि, "कोई भी आदमी ऐसा है जो कह सके कि कुश्ती संघ में एथलीटों का उत्पीड़न किया गया है."

  11. वनडे रैंकिंग में विराट कोहली की टॉप 5 में वापसी

    विरोट कोहली

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विरोट कोहली

    श्रीलंका के ख़िलाफ़ तीन मैचों में दो शतक जड़ने और 283 रन बनाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईसीसी ओडीआई रैंकिंग में दो स्थान ऊपर पहुंच गए हैं.

    बुधवार को जारी वनडे इंटरनेशनल रैंकिंग में वो शीर्ष पांच में फिर से जगह बनाने में क़ामयाब हुए हैं.

    कोहली के इस समय 750 प्वॉइंट हैं. रासी वान डेर डूसेन 766 प्वॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर और क्विंटन डी कॉक 759 प्वॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

    बाबर आज़म

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बाबर आज़म

    पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आज़म 887 प्वॉइंट के साथ पहले स्थान पर हैं.

    न्यूज़ीलैंड के साथ भारत की मौजूदा वनडे सिरीज़ में कोहली के पास अपने रैंक को और सुधारने का मौका है.

    कोहली के साथ ही भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है.

    शुभमन गिल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, शुभमन गिल

    शुभमन गिल अपनी धुआंधार बल्लेबाज़ी के दम पर 10 स्थान की बढ़त के साथ 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

    श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे सिरीज़ में सिराज़ सर्वाधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाज़ रहे.

    ओडीआई रैंकिंग में वो 15 स्थान फांद कर ओडीआई गेंदबाज़ों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

    मोहम्मद सिराज़

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मोहम्मद सिराज़

    मोहम्मद सिराज़ के 685 प्वॉइंट हैं जबकि ट्रेंट बोल्ट 730 प्वॉइंट और हेज़लवुड 727 प्वॉइंट के साथ उनसे आगे हैं.

    श्रीलंका के साथ दो मैचों में पांच विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार की है.

    ओडीआई गेंदबाजों की रैंकिंग में वो सात स्थान की छलांग लगाकर 21वें स्थान पर पुहंच गए हैं.

  12. कश्मीर का 'अंधेरा' दूर कर जॉब दे रहे हैं ये युवा

    वीडियो कैप्शन, कश्मीर का 'अंधेरा' दूर कर जॉब दे रहे हैं ये लड़के

    उमर फ़ारूक़ बीते तीन साल से खुद का पावर प्लांट चला रहे हैं. मोहसिन फ़याज़ ने हाल ही में पावर प्लांट बनाया और अब महीनेभर में बिजली बनाने लगेंगे.

    ये पावर प्लांट न केवल कश्मीर के 'अंधेरे' को दूर करने में मदद कर सकते हैं, बल्कि युवाओं को नौकरी के नए अवसर भी दे सकते हैं.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, डब्ल्यूएफ़आई के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न आरोपों का दिया जवाब

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह

    भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का जवाब दिया है.

    बृज भूषण सिंह ने कहा, "जैसे ही मुझे पता चला कि दिल्ली में पहलवानों ने फ़ेडरेशन के ख़िलाफ़ धरना दिया तब मैं तुरंत आया. सबसे बड़ा जो आरोप विनेश ने लगाया है पर क्या सामने कोई आया है? जो कह दे कि फ़ेडरेशन के इस खिलाड़ी का शोषण हुआ है? कि फ़ेडरेशन के प्रमुख ने इस पहलवान का शोषण किया है..."

    उन्होंने कहा, "यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है. अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इससे पहले कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कहा था, "कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और फ़ेडरेशन के चहेते कुछ कोच तो महिला कोचों के साथ भी अभद्रता करते हैं. वे लड़कियों को परेशान करते हैं. भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रेसीडेंट ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है."

    फोगाट ने कहा, "वे हमारी निजी ज़िंदगी में दखल देते हैं और परेशान करते हैं. वे हमारा शोषण कर रहे हैं. जब हम ओलंपिक खेलने जाते हैं तो न तो हमारे पास फीजियो होता है न कोई कोच. जब हमने अपनी आवाज़ उठाई तो उहोंने हमें धमकाना शुरू कर दिया."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले रेसलिंग फेडरेडशन ऑफ़ इंडिया के सहायक सचिव विनोद तोमर ने धरने पर बैठे खिलाड़ियों से जाकर मुलाकात की थी. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था, "हमें प्रदर्शन की सूचना मिली जिसके बाद मैं पहलवानों से पूछने आया हूं कि उन्हें क्या समस्या है. ये लोग एक बार फेडरेशन के सामने आए, उसके बाद इनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. फेडरेशन के पास अभी तक इनके द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली है."

  14. कार लेकर सीधे होटल में घुस गया शख़्स

    वीडियो कैप्शन, कार लेकर सीधे होटल में घुस गया शख़्स

    चीन के एक होटल में अचानक एक चलती हुई कार घुस गई. कार में बैठा शख़्स होटल का ही गेस्ट था.

    होटल में लैपटॉप चोरी हो जाने से गेस्ट नाराज़ था, अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करने के लिए वह अपनी कार लेकर होटल में घुस गया.

    होटल में अफ़रा-तफ़री मच गई. बाद में शख़्स को गिरफ़्तार कर लिया गया.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, #INDvsNZ : शुभमन गिल का दोहरा शतक, न्यूज़ीलैंड के सामने भारत ने रखा 350 रन का लक्ष्य

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    हैदराबाद में खेले जा रहे न्यूजीलैंड और भारत के पहले एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा की टीम ने मेहमान टीम के सामने 350 रनों का लक्ष्य रखा है.

    भारत ने आठ विकेट पर 349 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है. शुभमन के अलावा रोहित शर्मा 34 रन, विराट कोहली आठ रन, ईशान किशन पांच, सूर्यकुमार यादव ने 31 रन, हार्दिक पंड्या 28 रन, वाशिंगटन सुंदर 12 रन, शार्दुल ठाकुर 3 रन बनाए.

    भारत न्यूज़ीलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ की शुरुआत आज से हो हुई है.

    क्रिकेट

    इमेज स्रोत, ANI

    शुभमन गिल बने दोहरे शतकवीर, वनडे क्रिकेट में लगा 10वां दोहरा शतक

    भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा है. शुभमन गिल ने 145 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया. हालांकि इसके कुछ देर बाद ही वे 208 रन बनाकर आउट हो गए.

    • रोहित शर्मा- 264
    • मार्टिन गुप्टिल- 237*
    • वीरेंद्र सहवाग- 219
    • क्रिस गेल- 215
    • फ़ख़र ज़मा- 210*
    • ईशान किशन- 210
    • रोहित शर्मा- 209
    • रोहित शर्मा- 208*
    • शुभमन गिल- 208
    • सचिन तेंदुलकर- 200*
    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. COVER STORY: पीएम आवास योजना में ऐसे हुई धोखाधड़ी

    वीडियो कैप्शन, COVER STORY: पीएम आवास योजना में ऐसे हुई धोखाधड़ी

    मोदी सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना नाम की सरकारी स्कीम शुरू की. इसका मक़सद समाज के कमज़ोर तबके को सस्ते घर मुहैया कराना है.

    अब बीबीसी की ख़ास पड़ताल से पता चला है कि महाराष्ट्र में इस स्कीम की आड़ में कैसे स्थानीय सरकारी अधिकारियों ने ग़रीब आदिवासियों के साथ धोखाधड़ी की. इसी की बात कवर स्टोरी में.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने लगाए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप

    महिला कुश्ती खिलाड़ी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, महिला कुश्ती खिलाड़ी

    जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के ख़िलाफ़ धरने पर बैठी महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने महासंघ के प्रेसीडेंट पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.

    कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने पत्रकारों से कहा, "कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और फ़ेडरेशन के चहेते कुछ कोच तो महिला कोचों के साथ भी अभद्रता करते हैं. वे लड़कियों को परेशान करते हैं. भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रेसीडेंट ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है."

    फोगाट ने कहा, "वे हमारी निजी ज़िंदगी में दखल देते हैं और परेशान करते हैं. वे हमारा शोषण कर रहे हैं. जब हम ओलंपिक खेलने जाते हैं तो न तो हमारे पास फीजियो होता है न कोई कोच. जब हमने अपनी आवाज़ उठाई तो उहोंने हमें धमकाना शुरू कर दिया."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विनेश फोगाट 2022 के कॉमन वेल्थ गेम्स में 53 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं.

    फोगाट ने कहा कि एक दौर ऐसा भी आया कि इतना मेंटल टॉर्चर हुआ कि मैं खुदकुशी करने की सोचने लगी थी. मैं हर दिन खुदकुशी करने की सोचने लगी थी. हर एथलीट को पता है कि हमारे साथ क्या गुजर रही है.

    उन्होंने कहा कि अगर मुझे कुछ हो जाता तो मेरा परिवार क्या करता उसके बाद और कौन लेता इसकी ज़िम्मेदारी.

    उन्होंने कहा कि अगर हमारे किसी भी खिलाड़ी को कुछ भी होता है तो उसकी ज़िम्मेदारी हमारे फ़ेडरेशन की होगी. हमारा इतना मेंटल टॉर्चर होता है. मुझे कहा जाता है कि मैं मानसिक रूप से कमज़ोर हूं.

    फोगाट पत्रकार वार्ता में भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    भारत के कई दिग्गज पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के ख़िलाफ़ धरने पर बैठ गए हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई अन्य खिलाड़ी धरने पर बैठे हुए हैं.

    बजरंग पूनिया ने कहा, "हम चाहते हैं कि फेडरेशन का बदलाव हो और रेस्लिंग को भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा पहलवानों को परेशान किया जा रहा है. जो लोग डब्ल्यूएफ़आई का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  18. अमेरिका और चीन के बीच इस छोटी सी चीज़ पर तल्ख़ी बढ़ती जा रही

    वीडियो कैप्शन, अमेरिका और चीन के बीच इस छोटी सी चीज़ पर तल्ख़ी बढ़ती जा रही

    दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन, इन दिनों एक छोटी मगर क़ीमती चीज़ के लिए आमने-सामने खड़े हैं.

    सिलिकॉन से बनी इस बेहद छोटी चीज़ की अहमियत का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कोविड के दिनों में जब इनकी सप्लाई धीमी पड़ गई थी तो दुनिया भर के लगभग 169 उद्योगों में हड़कंप मच गया था.

    दिग्गज कंपनियों को अरबों डॉलरों का नुकसान उठाना पड़ा था. चीन इन चिप्स को बनाने की तकनीक चाहता है और अमेरिका जो इस तकनीक का ज़्यादातर स्रोत अपने पास रखे हुए है, वो बीजिंग की राह में रोड़े अटका रहा है.

  19. श्रीलंका जैसे हालात से बचने के लिए पाकिस्तान को ये करना होगा: इमरान ख़ान

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

    इमेज स्रोत, ANI

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भविष्यवाणी की है कि अप्रैल, 2023 में देश भर में आम चुनाव कराए जाएंगे. उन्होंने ये भी कहा है कि इस समय (नए सैन्य नेतृत्व) से उनका कोई संवाद नहीं है. उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने पंजाब और अब खैबर-पख्तूनख्वा की विधानसभाओं को भंग कर दिया है.

    बीबीसी उर्दू के उस्मान ज़ाहिद को दिए विशेष इंटरव्यू में इमरान खान के सामने एक ही सवाल रखा गया था कि क्या वो आर्थिक सुधार के लिए संघीय सरकार से बात करने के लिए तैयार हैं? इस पर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि 'ये सरकार नीलामी से आई है, चुनाव से नहीं.'

    उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार खरीद-फरोख्त कर सत्ता में आई है. जनरल बाजवा ने उन्हें हमसे ऊपर रखने में उनकी मदद की.

    पाकिस्तान

    इमरान खान ने कहा कि इसका एक ही उपाय है, "निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव. जब तक पाकिस्तान में चुनाव नहीं होते हैं, तब तक किसी भी निवेशक, उद्यमी को उन पर भरोसा नहीं है. बाहर से कोई इन पर भरोसा नहीं करता."

    "हम एक दलदल में डूब रहे हैं. श्रीलंका जैसी स्थिति से बचने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही एकमात्र उपाय है. इसी वजह से हमने अपनी दो सरकारों को गिराया है."

    पाकिस्तान में कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना ​​है कि तहरीक-ए-इंसाफ अगस्त में आम चुनाव चाहती है, लेकिन सरकार के मंत्रियों ने बार-बार कहा है कि नेशनल असेंबली अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अक्टूबर में नए आम चुनाव होंगे. तो सरकार को दबाव में लाने की वजह क्या है?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    इस पर इमरान खान ने कहा कि अंतर यह है कि मौजूदा सरकार ने खुद को कानून से ऊपर रखा है. "शाहबाज़, नवाज़, ज़रदारी, मरियम सब बच गए हैं. उनके ख़िलाफ़ सभी मामले खत्म कर दिए गए हैं."

    इमरान खान ने कहा, "फिलहाल दो महीने बहुत दूर लग रहे हैं. आपने अगस्त कहा (लेकिन) मैं अभी की बात कर रहा हूं. हमें डर है कि जैसे-जैसे हमारी अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, हमारे पास भंडार में चार बिलियन डॉलर बचे हैं. बंदरगाह पर चीज़ें पड़ी हैं, जिन्हें उठाया नहीं जा रहा है. चीजें महंगी हो रही हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, कारखाने बंद हो रहे हैं."

    "मेरी अपनी भविष्यवाणी है कि चाहे कुछ भी हो जाए, यह सरकार अप्रैल में चुनाव कराने के लिए मजबूर होगी." अप्रैल 2023 में होने वाले आम चुनाव इसलिए भी उल्लेखनीय होंगे क्योंकि ठीक एक साल पहले इसी महीने नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था और उनकी सरकार चली गई थी.

    उन्होंने कहा, "पिछले एक साल से पूरा देश जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहा है."

  20. भारत में जनगणना में हो रही देरी चिंता की बात क्यों है?

    भारत की आबादी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ये साल 1881 की बात है. भारत में पहली बार जनगणना हुई थी. सैकड़ों लोगों ने घर-घर जाकर क़रीब 25 करोड़ लोगों से उनके बारे में कई सवाल पूछे. इनमें कई सवाल बहुत पेचादा भी थे. यह ब्रितानी भारत की पहली जनगणना थी.

    अगले 130 सालों के सफ़र में भारत में काफ़ी कुछ हुआ, इसी दौरान भारत 1947 में आज़ाद भी हुआ. आज़ाद भारत ने पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध का सामना भी किया. सामाजिक और आर्थिक संकट भी समय-समय पर आते गए, लेकिन इस दौरान भारत में जनगणना का सिलसिला हर दस साल में एक बार जारी रहा.

    हज़ारों लोग पर्यवेक्षक के तौर पर जनगणना के दूसरे मानकों के अलावा लोगों की नौकरी, उनकी आर्थिक स्थिति, उनके पलायन और सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी पहचान को चिह्नित करने देश भर में घर-घर जाते रहे.

    यह एक महत्वाकांक्षी अभ्यास है जिसके ज़रिए प्रशासकों, नीति निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और जनसंख्याविदों को ढेर सारे आंकड़े मिलते हैं.