सरकार ने संसद में कहा, चीन जब तक सीमा पर आक्रामक रहेगा, रिश्ते सामान्य नहीं होंगे

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब तक चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाता रहेगा, और एलएसी पर एकतरफ़ा बदलाव की कोशिश करता रहेगा, तब तक भारत और चीन के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. अमेरिका की एक अदालत ने जमाल ख़ाशोगी मामले में क्राउन प्रिंस के ख़िलाफ़ मुक़दमा खारिज किया

    क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

    सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशोगी की मौत के मामले में अमेरिका की एक अदालत ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ख़िलाफ़ दायर मुक़दमे को खारिज कर दिया है. ये मुक़दमा जमाल ख़ाशोगी की मंगेतर ने दायर किया था.

    वॉशिंगटन के फेडरल जज ने अपना फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा दी गई इम्यूनिटी (छूट) के कारण केस खारिज किया जा रहा है.

    यूएस डिस्ट्रिक्ट जज जॉन बेट्स ने कहा कि वे मुक़दमा खारिज करने को लेकर हिचक रहे हैं लेकिन बाइडन प्रशासन के फ़ैसले की वजह से उनके पास कोई विकल्प नहीं रह गया था.

    वीडियो कैप्शन, खाशोग्जी के आखिरी लम्हों से जुड़ी रिकॉर्डिंग सुनने वाले दो लोगों से बीबीसी की बातचीत

    25 पन्नों के इस फ़ैसले में जज जॉन बेट्स ने कहा, "अदालत की असहजता, मोहम्मद बिन सलमान की प्राइम मिनिस्टर के पद पर नियुक्ति और जमाल ख़ाशोगी हत्या में उनके शामिल होने को लेकर पुख़्ता आरोपों के बावजूद अमेरिका की सरकार ने कोर्ट को ये बताया है कि वो इम्यून हैं."

    मोहम्मद बिन सलमान की हेड ऑफ़ स्टेट के तौर पर नियुक्ति की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए जज जॉन बेट्स ने कहा कि सऊदी किंग सलमान ने उन्हें सितंबर में रॉयल डिक्री के जरिए प्राइम मिनिस्टर नियुक्त किया था.

    जमाल ख़ाशोगी की हत्या इस्ताम्बुल स्थित सऊदी दूतावास में अक्टूबर, 2018 में कर दी गई थी. अमेरिकी ख़ुफिया अधिकारियों का ये मानना है कि क्राउन पिंस ने जमाल ख़ाशोगी की हत्या का हुक्म दिया था.

    हालांकि सऊदी क्राउन प्रिंस इन आरोपों से खारिज करते हैं.

  2. पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाइए

    वीडियो कैप्शन, पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाइए

    नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (एनपीसाई) और रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ यूपीआई, डिज़िटल पेमेंट क्षेत्र में बाज़ार के अन्य खिलाड़ियों पर पाबंदियां लगाने की कोशिश कर रहा है.

    चूंकि अधिकांश यूपीआई लेन-देन गूगल पे, पेटीएम और फ़ोनपे जैसी थर्ड पार्टी कंपनियों के ऐप के मार्फ़त किया जाता है, इसलिए ऐसे नियम बनाने की कोशिशें की जा रही हैं जिससे इनके द्वारा होने वाले लेन-देन 30 प्रतिशत से अधिक न हों.

    थर्ड पार्टी ऐप ऑनलाइन फ़्रॉड करने वालों के निशाने पर होते हैं, सरकार इन्हें रोकना चाहती है. इसीलिए इनका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है.

  3. मध्य प्रदेश: क़ानून की किताब पर विवाद, नरोत्तम मिश्रा बोले- लेखिका को किया जाएगा गिरफ़्तार

      • Author, शुरैह नियाज़ी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
    नरोत्तम मिश्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इंदौर के लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में रखी गई एक किताब की लेखिका डॉ. फ़रहत ख़ान और उसके प्रकाशक को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा.

    इस किताब में कथित तौर पर हिंदुओं को 'आतंकी' बताया गया है. वहीं, विभाग ने डॉ. फ़रहत ख़ान की डॉक्टरेट की डिग्री की वापसी के लिए भी पत्र लिखा है.

    शहर के लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में विवादास्पद किताब ‘सामूहिक हिंसा एवं दाण्डिक न्याय पद्धति’ की लेखिका डॉ. फ़रहत ख़ान फ़रार हैं.

    इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब कथित तौर पर कुछ छात्रों ने कॉलेज में हिंदुओं के ख़िलाफ़ पढ़ाई का मामला उठाया. सरकार ने इस मामले में एक जांच कमेटी भी गठित की है.

    मध्य प्रदेश में किताब पर विवाद

    इमेज स्रोत, Shuaih Niazi/BBC

    इस मामलें में चार लोगों पर एफ़आईआर भी की गई है.

    इनमें लेखिका डॉ. फ़रहत ख़ान, प्रिंसिपल इनामुर्र रहमान, प्रोफ़ेसर डॉ. मिर्ज़ा मोजिज और अमर लॉ पब्लिकेशन के प्रकाशक शामिल हैं.

    वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ इनामुर्र रहमान ने इस पूरे विवाद के बीच शनिवार को इस्तीफ़ा दे दिया था. इनामुर्र रहमान और प्रोफ़ेसर डॉ. मिर्ज़ा मोजिज की अग्रिम जमानत की अर्ज़ी को कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है.

    हालांकि इनामुर्र रहमान को प्रिंसिपल 2019 में बनाया गया था लेकिन यह किताब कॉलेज लाइब्रेरी में उससे पहले से मौजूद है.

  4. कोरियाई यूट्यूबर को दो लोग छेड़ रहे थे, ऐसे आया मदद करने वाला

    वीडियो कैप्शन, कोरियाई यूट्यूबर को दो लोग छेड़ रहे थे, ऐसे आया मदद करने वाला

    मुंबई में एक कोरियाई लड़की से सरेआम छेड़छाड़ हुई और इसका वीडियो वायरल हो गया. अब इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख़्स ने इस लड़की को बचाने की कोशिश की.

    ये नौजवान, कोरियाई लड़की की यूट्यूब लाइव देख रहा था और संयोग से क़रीब ही मौजूद था. जैसे ही इसने देखा कि लड़की के साथ बदतमीज़ी हो रही है ये तुरंत उसे बचाने के लिए वहां पहुंचा.

    ये घटना भी यूट्यूब लाइव में दर्ज हो गई है और अब ये वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है. लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दोनों लोगों ने उसे खींचने और ज़बरदस्ती चूमने की कोशिश की.

    ये दोनों गिरफ्तार हो चुके हैं जब ये सब वहां चल रहा था तब विदेशी लड़की को. बचाने के लिए पहुंचा और ये सब हुआ.

  5. ब्रेकिंग न्यूज़, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी, भारत ने प्लेइंग इलेवन में किया ये बदलाव

    भारत-बांग्लादेश मैच

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के साथ दूसरे एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीत लिया है. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाज़ी करेगी.

    दूसरे मैच में भारत के प्लेइंग इलेवन से कुलदीप सेन बाहर हुए हैं. रविवार को हुए पहले मैच में उनकी पीठ में दिक़्क़त थी.

    इसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें आराम दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत का प्लेइंग इलेवन

    भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक शामिल हैं.

    पहले वन डे में बांग्लादेश ने भारत को एक विकेट से हराया था.

  6. क्या धारावी की कायापलट कर देंगे अडानी?

    वीडियो कैप्शन, क्या धारावी की कायापलट कर देंगे अडानी?

    मुंबई के धारावी को एशिया की 'सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती' के रूप में जाना जाता है. यहां एक-एक कमरे में लोगों का पूरा परिवार रहता है.

    एक दीवार से दूसरी दीवार की दूरी ज़्यादा नहीं होती और ऐसी ही चार दीवारों से घिर कर लोगों के घर हैं. जिसे बाहर की दुनिया झुग्गी कहती है और ऐसी ही हज़ारों झुग्गियों से बना है धारावी.

    धारावी की कायापलट करने का इंतज़ार यहां के लाखों बाशिंदे कर रहे हैं. लेकिन उनका यह सपना कब पूरा होगा और धारावी की री-डेवलपमेंट परियोजना कब परवान चढ़ेगी, आज के वीडियो में इसी की बात.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, आरबीआई ने रेपो दर 0.35 फ़ीसदी बढ़ाई, महंगा हो जाएगा लोन

    आरबीआई

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास

    भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने इस साल लगातार पांचवीं बार रेपो दर को बढ़ा दिया है. बुधवार को आरबीआई ने रेपो दर को 0.35 फ़ीसदी बढ़ाने का एलान किया है.

    अब रेपो दर 5.90 फ़ीसदी से बढ़कर 6.25 फ़ीसदी हो जाएगी. इसका सीधा असर होम लोन सहित सभी तरह के कर्ज़ महंगे हो जाएंगे और लोगों को अधिक किस्तें चुकानी पड़ेगी.

    इससे पहले आरबीआई ने मई में 0.40 फ़ीसदी और जून, अगस्त, सितंबर महीने में 0.50-0.50 फ़ीसदी रेपो रेट बढ़ाया था. शक्तिकांत दास ने बताया कि अगले 12 महीनों में मुद्रास्फ़ीति दर 4 फ़ीसदी से ऊपर रहने की उम्मीद है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अधिकतर जानकारों को रेपो दर बढ़ने की उम्मीद थी क्योंकि लगातार 10 महीने से महंगाई दर 6 फ़ीसदी से ऊपर बनी हुई है.

    मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की तीन दिनों तक हुई बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो दर बढ़ाने का एलान किया है.

  8. क़तर के शाही और रईस परिवारों में काम करने वाली नौकरानियों के जीवन का ये सच

    क़तर में घरेलू कामगारों का इलस्ट्रेशन

    क़तर की राजधानी दोहा में इन दिनों वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल के मैच खेले जा रहे हैं. इस दौरान मानवाधिकार मामलों के उल्लंघन की चर्चा हो रही है और इस पर नज़र रखी जा रही है. स्टेडियम और होटल बनाने वाले अप्रवासी मज़दूरों के साथ ख़राब कामकाजी सुविधाओं को लेकर काफ़ी कुछ लिखा जा चुका है, लेकिन क़तर के शाही लोगों के घरों में काम करने वाली नौकरानी की ज़िंदगी कैसी होती है?

    बीबीसी की जेंडर एंड आइडेंटेटी संवाददाता मेघा मोहन ने ऐसी दो नौकरानियों से बात करके उनके जीवन के बारे में जानने की कोशिश की है, इनको बिना किसी अवकाश के कई कई घंटे काम करना होता है.

    मैंने ग्लाडेस (पहचान छिपाने के लिए बदला हुआ नाम) से देर रात संपर्क किया, जब घर के मालिक सोने चले गए थे. उन्होंने संक्षिप्त ऑनलाइन बातचीत में बताया कि वह हर दिन सुबह आठ बजे से रात के 11 बजे तक काम करती हैं. वह घर की साफ़-सफ़ाई करती हैं, खाना बनाने में मदद करती हैं और बच्चों की देखभाल करती हैं.

    घर वालों के खाने के बाद जो खाना बचता है, वही उन्हें खाने को मिलता है. उन्होंने यह भी बताया है कि 18 महीने पहले उन्होंने यहां काम शुरू किया था और अब तक उन्हें कोई छुट्टी नहीं मिली है.

  9. संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन बोले पीएम मोदी, "इस बार होंगे महत्वपूर्ण निर्णय"

    मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जी 20 की मेज़बानी मिलना बड़ा अवसर है.

    पीएम मोदी ने कहा कि विश्व को भारत से अपेक्षाएं बढ़ी हैं. भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है. ये सिर्फ़ कूटनीतिक इवेंट नहीं है बल्कि भारत के सामर्थ्य को विश्व के सामने प्रस्तुत करने का समय है.

    मोदी ने कहा, "शीतकालीन सत्र का आज प्रथम दिन है, यह सत्र महत्वपूर्ण इसिलए है क्योंकि 15 अगस्त के पहले हम मिले थे, 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव पूरा हुआ और हम अमृत काल में आगे बढ़ रहे हैं."

    "इस सत्र में देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए, वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक नए अवसरों को ध्यान में रखकर कई महत्वपूर्ण निर्णय करने का प्रयास किया जाएगा." पीएम मोदी ने सभी दलों से सहयोगी की अपील भी की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    संसद की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ने को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "मेरी सभी सांसदों से जब भी अनौपचारिक मुलाकातें हुई है वे कहते हैं कि सदन में शोर-शराबे के बाद सदन स्थगित हो जाता है, जिससे हम सासंदों का बहुत नुकसान होता है. युवा सांसदों का कहना है कि सदन न चलने के कारण हम जो सीखना चाहते हैं वो सीख नहीं पाते हैं."

    "इसलिए सदन का चलना बेहद ज़रूरी है. ऐसा ही विपक्ष के सांसद का भी कहना है। मैं सभी दलों से आग्रह करता हूं कि इस सत्र को अधिक उत्पादक बनाने का सामूहिक प्रयास हम सभी करें."

    संसद का शीतकालीन सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र में सरकार 16 विधेयक पास करवा सकती है.

    राज्यसभा के उपसभापति के तौर पर जगदीप धनखड़ का ये पहला सत्र है. मोदी ने कहा, "आज पहली बार हमारे उपराष्ट्रपति (जगदीप धनखड़) राज्यसभा अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिस तरह से आदिवासी परंपराओं के साथ भारत को गौरवान्वित करने में बड़ी भूमिका निभाई, एक किसान पुत्र अध्यक्ष के रूप में आज भारत को गौरवान्वित करेंगे."

    पहले दिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर संसद में विदेश नीति को लेकर बयान देंगे.

  10. LIVE: एमसीडी पर किसका राज? नतीजे और रुझानों में आप को बीजेपी पर बढ़त

    LIVE: एमसीडी पर किसका राज? नतीजे और रुझानों में आप को बीजेपी पर बढ़त... ज़्यादा जानकारी के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यालय से बीबीसी संवाददाता अभिनव गोयल (कैमरा- मनीष जालुई)

  11. पाकिस्तान ने ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भारत का वीज़ा न मिलने पर जताया खेद

    पाकिस्तानी ब्लाइंड क्रिकेट टीम

    इमेज स्रोत, @pbcc_official

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि उनकी ब्लाइंड (दृष्टिहीन) क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप के लिए भारत ने वीज़ा देने से मना कर दिया है.

    पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है, "भारत में टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने जा रही हमारी ब्लाइंड क्रिकेट टीम को वीज़ा न जारी किए जाने पर पाकिस्तान खेद जताता है. भारत के इस फ़ैसले की वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ी अहम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से वंचित रह जाएंगे. ये शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए खेल को बढ़ावा देने के मामले में भारत की असंवेदनशीलता दिखाता है."

    "खेल का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. हमने भारत के सामने अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बयान के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई ने मंगलवार रात अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट टीम के कुल 34 खिलाड़ियों और सदस्यों को वीज़ा जारी करने की अनुमति दे दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसी ट्वीट पर पाकिस्तानी ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने जवाब में लिखा है कि भारत के गृह मंत्रालय ने तो 3 दिसंबर को ही वीज़ा जारी करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन विदेश मंत्रालय ने बीते शनिवार को क्लीयरेंस देने से इनकार कर दिया.

  12. संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

    संसद शीतकालीन सत्र

    इमेज स्रोत, ANI

    संसद का शीतकालीन आज से शुरू हो रहा है. इससे पहले केंद्र सरकार ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई.

    संसद का शीतकालीन सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा. सत्र में 23 दिनों में 17 बैठकें प्रस्तावित हैं.

    पिछले हफ़्ते सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले 16 विधेयकों की सूची जारी की थी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का ये पहला सत्र होगा. वो राज्यसभा के सभापति के रूप में अध्यक्षता करेंगे.

    वहीं, विपक्ष ने भी शीतकालीन सत्र के लिए सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है. विपक्षी पार्टियां महंगाई, बेरोज़गारी, चीन सीमा विवाद, कॉलेजियम व्यवस्था, एमएसपी, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के लिए 10 फ़ीसदी आरक्षण, एम्स पर हाल ही में हुए साइबर हमलों जैसे मुद्दे उठा सकती हैं.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, मीराबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

    मीराबाई चानू

    इमेज स्रोत, @KirenRijiju

    इमेज कैप्शन, ओलंपिक मेडल विजेता मीराभाई चानू

    ओलंपिक मेडल विजेता मीराभाई चानू ने बुधवार को वर्ल्ड वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत लिया है. उन्होंने कुल 200 किलोग्राम भार उठाकर ये मेडल अपने नाम किया है.

    मीराबाई चानू ने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 113 किलोग्राम वज़न उठाया है.

    चीन की जियांग हुईहुआ ने चानू से 6 किलो अधिक भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मीराबाई चानू ने अपने तीसरे प्रयास में स्नैच में 87 किलोग्राम वज़न उठाया.

    वर्ल्ड चैंपियनशिप में मीराबाई चानू का ये दूसरा पदक है.

    साल 2017 की प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था. इसी साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी चानू स्वर्ण पदक विजेता रही थीं.

    छोड़िए Instagram पोस्ट
    Instagram सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Instagram से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Instagram cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट Instagram समाप्त

    चानू का सर्वश्रेष्ठ 207 किलोग्राम (88 किलो+119 किलो) भार रहा है.

    ये वर्ल्ड वेटलिफ़्टिंग चैंपियनशिप 2024 के पेरिस ओलंपिक में क्वॉलिफ़ाई करने के लिए पहली स्पर्धा है. पेरिस ओलंपिक में वेटलिफ़्टिंग से जुड़ी स्पर्धाओं की संख्या घटाकर 10 कर दी गई है.

  14. "अगस्ता वेस्टलैंड के अभियुक्त को कितने दिनों तक जेल में रखें", सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों से किया सवाल

    अगस्ता वेस्टलैंड

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, ब्रितानी नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हैरानी जताते हुए जांच एजेंसियों से सवाल किया है कि ‘अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर से जुड़े कथित घोटाले में अभी भी 250 गवाहों से पूछताछ होना बाकी है. ऐसे में इसके कथित बिचौलिए क्रिश्चियन जेम्स मिशेल को कितने दिनों तक जेल में रखा जा सकता है.’

    क्रिश्चियन मिशेल ब्रिटेन के नागरिक हैं और उन्हें दुबई में 4 दिसंबर 2018 को गिरफ़्तार करने के बाद प्रत्यर्पित कर के भारत लाया गया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायाधीश पीएस नरसिंह की बेंच ने सीबीआई और ईडी से कहा, "क्रिश्चियन मिशेल पहले ही साढ़े चार साल की कै़द काट चुके हैं. आम तौर पर अगर वो भारतीय नागरिक होते तो कोर्ट उन्हें ज़मानत देने के लिए तैयार होती. हां, वो विदेशी हैं और उन्हें प्रत्यर्पित कर के लाया गया है लेकिन वो विदेशी हैं, सिर्फ़ इसलिए उन्हें उनकी आज़ादी से वंचित नहीं रखा जा सकता है."

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत के लिए चिंता की बात इस मुक़दमे की जटिलता है क्योंकि मामले में 250 से अधिक गवाह हैं और सह-अभियुक्त सरकारी अधिकारियों को ज़मानत दे दी गई है.

    शीर्ष अदालत ने इससे पहले क्रिश्चियन मिशेल की ज़मानत अर्ज़ी पर सीबीआई और ईडी से जवाब मांगा था.

    अदालत अब जनवरी में इस मामले पर सुनवाई करेगी. क़रीब 3,600 करोड़ रुपये का कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की ख़रीद से संबंधित है.

  15. दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज

    दिल्ली नगर निगम चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो

    दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई.

    दिल्ली में परिसीमन के बाद ये पहला नगर निगम चुनाव है. नगर निगम के 250 वॉर्डों के लिए मतदान 4 दिसंबर को हुआ था.

    एग्ज़िट पोल्स के आंकड़ों में आम आदमी पार्टी की जीत का अनुमान लगाया गया है और बीजेपी को दूसरी बड़ी पार्टी बताया गया है.

    बीते 15 सालों से दिल्ली नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) क़ाबिज़ है.

    पिछले चुनाव में बीजेपी ने 270 वॉर्डों में से 181 पर जीत दर्ज की थी. आम आदमी पार्टी ने 48 और कांग्रेस ने 27 वॉर्ड जीते थे.

    वोटों की गिनती के लिए 42 स्ट्रॉन्गरूम बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने 68 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जिनकी निगरानी में वोटों की गिनती होगी. इसके साथ ही आयोग ने 136 इंजीनियर भी तैनात किए हैं, जो ईवीएम में किसी भी तरह की तकनीकी ख़ामी को तुरंत दूर करने में मदद करेंगे.

  16. कप्तान रोनाल्डो के बिना उतरी पुर्तगाल की टीम, स्विट्ज़रलैंड को दी 6-1 से शिकस्त

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    मंगलवार देर रात स्विट्ज़रलैंड को हराकर पुर्तगाल ने भी आख़िरी आठ टीमों में जगह बना ली है.

    पुर्तगाल ने स्विट्ज़रलैंड को 6-1 से हराया. पुर्तगाल की टीम साल 2006 के बाद अब क्वॉर्टर फ़ाइनल तक पहुंची है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    ये मैच इसलिए भी अहम था क्योंकि पुर्तगाल की टीम ने अपने स्टार्टिंग इलेवन में अपने कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को शामिल नहीं किया था. उनकी जगह गोंकालो रामोस को जगह मिली और उन्होंने हैटट्रिक लगाई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    रोनाल्डो मैच के 72वें मिनट में मैदान पर उतरे, लेकिन तब तक पुर्तगाल ने मैच को एकतरफ़ा बनाकर अपने पक्ष में कर लिया था.

    मोरक्को ने किया बड़ा उलटफेर

    मोरक्को ने स्पेन को हराकर फ़ीफ़ा विश्व कप के क्वॉर्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में जगह बना ली है.

    प्री-क्वॉर्टर मुक़ाबले में मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-0 से हराया.

    दोनों टीमें निर्धारित और अतिरिक्त समय तक 0-0 से बराबरी पर थीं. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से मैच का फ़ैसला हुआ.

    मोरक्को के गोलकीपर यासिन बोनो ने बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए पेनल्टी शूटआउट के दौरान स्पेन को एक भी गोल नहीं करने दिया. वहीं मोरक्को के अब्देलहमिद सबिरी, हकीम जिएच और अशरफ़ हकीमी ने गोल दागे.

    ये पहली बार है जब मोरक्को की टीम फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फ़ाइनल तक पहुंची है. वहीं, स्पेन 2010 में विश्व कप का ताज जीत चुका है.अब क्वॉर्टर फ़ाइनल में मोरक्को का मुक़ाबला पुर्तगाल की टीम से होगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इसी के साथ अब फ़ीफ़ा विश्व कप में प्री-क्वॉर्टर फ़ाइनल राउंड ख़त्म हो गया है. अब 9, 10 और 11 दिसंबर को क्वॉर्टर फ़ाइनल के मुक़ाबले खेले जाएंगे.

  17. नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.अभिवादन स्वीकार कीजिए.

    ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 06 दिसंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    आज की अहम ख़बरें-

    - दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्डों के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज होगी.

    -अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो कंपनियां टैक्स चोरी की दोषी पाई गई हैं.

    -अभिनेता परेश रावल को उनके 'बंगालियों के लिए मछली पकाओगे' वाले बयान पर कोलकाता पुलिस ने तलब किया है.

    -फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में फिर बड़ा उलटफेर, मोरक्को से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्पेन.

    -संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है.