सरकार ने संसद में कहा, चीन जब तक सीमा पर आक्रामक रहेगा, रिश्ते सामान्य नहीं होंगे

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब तक चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाता रहेगा, और एलएसी पर एकतरफ़ा बदलाव की कोशिश करता रहेगा, तब तक भारत और चीन के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and शुभम किशोर

  1. एमसीडी पर किसका राज: चुनाव के नतीजे यहां देखें

    एमसीडी चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    एमसीडी की 250 सीटों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. मतगणना के रुझान और नतीजे यहां क्लिक कर देखें.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, राजस्थान: दूषित पानी पीने से दो की मौत, 146 लोग बीमार पड़े

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    राजस्थान

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

    राजस्थान में करौली ज़िले के हिंडौन में दूषित पानी पीने से एक बारह साल के एक बच्चे और 70 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई हैं. सेहत बिगड़ने के कारण मरीजों को हिंडौन अस्पताल में भर्ती किया गया है.

    18 मरीजों को ज़िला अस्पताल करौली और जयपुर रेफर किया गया है. जबकि पांच मरीज आईसीयू में भर्ती हैं.

    करौली के ज़िला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बीबीसी को बताया, "146 मरीजों में से अभी 65 का इलाज जारी है. 63 डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. पांच आईसीयू में भर्ती हैं. 18 मरीजों को करौली और जयपुर रेफर किया गया है."

    राजस्थान

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

    कलेक्टर ने कहा, "पानी के सैंपल ले कर जांच के लिए भेजे गए हैं. प्रभावित कॉलोनी और आसपास के इलाक़े में पानी की सप्लाई रोक दी गई है. टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है. लोगों से स्टोर की गई पानी को उपयोग नहीं करने के लिए कहा है." कलेक्टर बीबीसी से बात करते वक़्त हिंडौन अस्पताल में ही मौजद थे.

    उन्होंने बताया, "एक बच्चे को अस्पताल लाया गया तब तक मौत हो गई थी. दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा था और रात को मौत हो गई है." इस मामले में जल संसाधन विभाग के मंत्री महेश जोशी ने रिपोर्ट तलब की है.

    राजस्थान

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

    बुधवार सुबह ही जल संसाधन विभाग के अधिकारी हिंडौन पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं. हिंडौन अस्पताल के भर्ती मरीजों से मुलाकात करने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया भी अस्पताल पहुंचे हैं.

    हिंडौन के शाहगंज, चौबे पड़ा, गाजी पड़ा, कसाई पड़ा समेत आसपास की कॉलोनी में लोग प्रभावित हुए हैं. स्थानीय एक प्रकार ने नाम नहीं छपने की शर्त पर बताया, "भर्ती मरीजों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है."

  3. वर्ल्ड कप: तानाशाह सरकारें और 'फ़ीफ़ा' का विवादित इतिहास

    जर्मन फ़ुटबॉल टीम

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जब 12 साल पहले क़तर को सन 2022 के फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप की मेज़बानी के लिए चुना गया था तब से उस देश के मानवाधिकार से संबंधितरिकॉर्डके कारण उसकी आलोचना की जाती रही है.

    क़तर की आलोचना सिर्फ़ देश की महिलाओं और समलैंगिकों के अधिकारों पर उसके रुख़ के कारण ही नहीं बल्कि वर्ल्ड कप के लिए स्टेडियम तैयार करने वाले मज़दूरों के काम के हालात पर भी उसकी आलोचना हुई है.

    आपको बता दें क़तर में समलैंगिकता अपराध है.

    मज़दूरों के साथ रवैये को लेकर मानवाधिकार की अंतरराष्ट्रीय संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने उन परिस्थितियों को अमानवीय और दासता के समान बताया है.

    इसके साथ साथ प्रतियोगिता की व्यवस्था देखने वाली संस्था फ़ीफ़ा (इंटरनेशनल फ़ेडरेशन ऑफ़ एसोसिएशन ऑफ़ फ़ुटबॉल) के क़तर सरकार के प्रति रवैये पर कई प्रदर्शनों हुए हैं.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, #BANvIND: बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 272 रनों का लक्ष्य

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, MUNIR UZ ZAMAN/AFP via Getty Images

    भारत और बांग्लादेश के बीच बांग्लादेश के मीरपुर में खेले जा रहे सिरीज़ के दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सात विकेट पर 271 रन बनाए.

    भारत को जीत के लिए 272 रन की ज़रूरत है.

    बांग्लादेश की तरफ़ से मेहदी हसन मिराज ने शतक जड़ा औऱ महमदुल्लाह ने 77 रन बनाए.

    भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन और मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट लिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  5. सीएम योगी ने सदन में मुलायम सिंह यादव को ऐसे किया याद

    वीडियो कैप्शन, सीएम योगी ने सदन में मुलायम सिंह यादव को ऐसे किया याद

    उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया. यह 18वीं विधानसभा का तीसरा सत्र है.

    सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी.

  6. दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, 'सबसे निगेटिव पार्टी को हराया'

    सिसोदिया

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली में एमसीडी चुनाव में जीत के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता को जीत के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके वोटों ने "दुनिया की सबसे बड़ी और नकारात्मक पार्टी" को हराने में मदद की है.

    सिसोदिया ने अपने ट्विटर पर लिखा, "दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार… दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे निगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल जी को जिताया है. हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है."

    दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 250 में से 134, बीजेपी ने 104 और कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. लालू यादव को किडनी देने वाली रोहिणी आचार्य के बारे में कितना जानते हैं आप?

    लालू प्रसाद यादव और रोहिणी आचार्य

    इमेज स्रोत, Rohini Acharya

    "रोहिणी कैसी है?" सिंगापुर में ऑपरेशन के बाद होश आने पर सबसे पहले लालू प्रसाद यादव ने यही पूछा था. ये शब्द न तो आरजेडी के मुखिया के हैं और न ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के.

    ये शब्द एक पिता के हैं जो अपनी बेटी के बारे में पूछ रहे थे. उस बेटी के बारे में जिसने कुछ ही घंटे पहले अपनी एक किडनी अपने पिता की ज़िंदगी बचाने के लिए दान कर दी है.

    ऐसा नहीं है कि भावनाओं की यह धार एक तरफ से बह रही है. सिंगापुर में अपने पिता को किडनी देने से पहले रोहिणी ने भी लगातार कई भावुक ट्वीट किए हैं. तभी से बाप-बेटी के रिश्तों पर खूब चर्चा हो रही है.

    जैसे ही रोहिणी को पता चला कि पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देने के लिए वो डोनर बन सकती हैं, रोहिणी ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए.

  8. आम आदमी पार्टी की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल LIVE

    दिल्ली में एमसीडी चुनाव के रुझान और नतीजे स्पष्ट होने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के दफ़्तर में उत्सव का माहौल है.

    पार्टी कार्यलय में कार्यकर्ता नाचते-गाते देखे जा रहे रहे हैं और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे सुने जा सकते हैं.

    इस जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ़्तर से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022: आप को बहुमत, बीजेपी 100 सीटों पर सिमटी

    दिल्ली नगर निगम चुनाव

    250 सीटों वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 131 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा छू लिया है. इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम पर पिछले 15 साल से चल रही बीजेपी की हुकूमत का दौर भी ख़त्म हो गया है.

    राज्य निर्वाचन आयोग के अंतिम परिणाम के अनुसार, बीजेपी के खाते में नगर निगम की सौ सीटें गई हैं. कांग्रेस ने सात सीटें जीती हैं तो तीन अन्य उम्मीदवार चुनावों में सफल रहे हैं.

    दिल्ली नगर निगम की बागडोर साल 2007 से ही भारतीय जनता पार्टी के हाथ में थी. अंतिम परिणाम आने से पहले ही इस बात को लेकर तस्वीर साफ़ हो गई थी कि आम आदमी पार्टी एमसीडी की सत्ता बीजेपी से छीनने जा रही है.

    दिल्ली नगर निगम चुनाव

    आप के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में जश्न मनाते हुए देखे जा रहे हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पक्ष में नारों की आवाज़ सुनी जा सकती है.

    मतगणना की शुरुआत के डेढ़ घंटों में बीजेपी रुझानों में आगे दिख रही थी लेकिन जल्द ही ऐसा लगने लगा कि हवा का रुख आम आदमी पार्टी के पक्ष में है. आठ बजे जब गिनती शुरू हुई तो दोनों ही खेमे से जीत के दावे किए जा रहे थे.

    बीजेपी का कहना था कि वे चौथी बार एमसीडी का नेतृत्व करने जा रहे हैं जबकि आप को उम्मीद थी कि इस बार उन्हें मौका मिलेगा. 250 सीटों वाले दिल्ली नगर निगम के लिए चार दिसंबर को वोट डाले गए थे. 1349 उम्मीदवारों ने चुनावों में हिस्सा लिया जबकि 50 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाले.

    दिल्ली नगर निगम चुनाव
  10. COVER STORY: यूक्रेन में अब सर्दी से जंग

    वीडियो कैप्शन, महीनों से चल रही जंग के बीच यू्क्रेन में आम लोगों को लड़नी पड़ रही ठंड से भी जंग.

    रूस ने यूक्रेन के लोगों के लिए जंग का एक नया मोर्चा खोल दिया है जो है बिना बिजली के सर्दी से जंग. रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया और आम लोगों के घर तहस-नहस कर दिए हैं.

    ऐसे में लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं और घरों के मलबे से ज़िंदगी समेटने की कोशिश कर रहे हैं. देखिए राजधानी कीएव के नज़दीक के एक गांव कलीन-इव्का से बीबीसी संवाददाता जेसिका पार्कर की ये रिपोर्ट.

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022: 'आप' के खेमे में जश्न का माहौल, बीजेपी बोली- उम्मीद बाकी

    एमसीडी चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली में एमसीडी चुनाव के रुझान और नतीजे स्पष्ट होने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के दफ़्तर में उत्सव का माहौल है.

    पार्टी कार्यलय में कार्यकर्ता नाचते-गाते देखे जा रहे रहे हैं और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे सुने जा सकते हैं.

    एमसीडी चुनाव के नतीजे और रुझान अब स्पष्ट हो रहे हैं, हालांकि इसके बावजूद बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.

    एमसीडी चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    ताज़ा नतीज़ों के मुताबिक़ आम आदमी पार्टी 126 सीटों पर चुनाव जीत कर 250 सीटों वाली एमसीडी की आधी से ज़्यादा सीटें जीत चुकी हैं. इसके अलावा 'आप' अभी भी आठ सीटों पर आगे है.

    दूसरी तरफ़ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में 97 सीटें गई हैं जबकि वो छह सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

    जिन सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं, उनमें सात सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं तो तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार विजयी रहे हैं. 17 सीटों पर गिनती का काम अभी भी जारी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "दिल्ली ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठ देख लिए हैं और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट किया है."

    दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, "बीजेपी ने अच्छा मुक़ाबला दिया है और आम आदमी पार्टी के झूठ और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर दिया है. उन्होंने कहा था कि बीजेपी को 20 सीटें मिलेंगी और आप 230 सीटों पर चुनाव जीतेगी. ये कांटे का मुक़ाबला था. चुनाव के नतीजे कुछ भी हो सकते हैं. अंतिम नतीजे आना अभी भी बाक़ी है और बीजेपी को बहुमत की उम्मीद है."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दिल्ली के लोगों ने बीजेपी को करारा जवाब दिया है. लोगों ने उसे वोट दिया है जो विकास के लिए काम करते हैं.

    उन्होंने कहा, "दिल्ली ने उस कीचड़ को साफ़ कर दिया है जो बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी. हम दिल्ली को दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत शहरों में बदल देंगे."

  12. बीबीसी 100 वीमेन: मेल-फ़ीमेल ऐक्टर्स के बीच पे-गैप पर खुलकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

    वीडियो कैप्शन, बीबीसी 100 वीमेन: मेल-फ़ीमेल एक्टर्स के बीच पे-गैप पर खुलकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

    भारतीय अभिनेत्री और प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा जोनस को इस साल बीबीसी 100 वीमेन की 2022 की सूची में शामिल किया गया है. बीबीसी संवाददाता योगिता लिमये ने प्रियंका चोपड़ा से ख़ास बातचीत की है. इस दौरान प्रियंका ने बॉलीवुड में भुगतान को लेकर भेदभाव समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है.

    ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बीबीसी 100 वीमेन के लिए हुए साक्षात्कार में बताया कि उनके 22 साल के सिने-करियर में ऐसा पहली बार हुआ जब उन्हें उनके पुरुष को-स्टार के बराबर भुगतान किया गया. प्रियंका ने यह बात अपने अप-कमिंग प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ के संदर्भ में कही जोकि एक अमेरिकी-स्पाई सिरीज़ है.

    वह भारत में एक बेहद कामयाब कलाकार रही हैं और उन्होंने 60 से अधिक बॉलीवुड फ़िल्मों में काम किया है. क़रीब एक दशक पहले उन्होंने हॉलीवुड में क़दम रखा और अब उनकी गिनती भारत के कुछ नए चुनिंदा कलाकारों में होती है जिन्होंने अमेरिकी मनोरंजन-इंडस्ट्री में अपनी जगह बनायी है.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022: 'आप' 133 सीटों पर आगे, भाजपा को 104 सीटों पर बढ़त

    दिल्ली नगर नगर निगम

    दिल्ली नगर नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी 119 सीटें जीत चुकी हैं. राज्य में सत्तारूढ़ 'आप' इस समय 14 सीटों पर आगे चल रही है.

    दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी फिलहाल 133 सीटों पर बढ़त है.

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दूसरी तरफ़ एमसीडी में सत्तारूढ़ बीजेपी केवल 104 सीटों पर आगे है जिसमें 96 सीटें वो जीत चुकी है जबकि 8 सीटों पर वो आगे चल रही है.

    कांग्रेस तीसरे नंबर पर है. वो सात सीटें जीत चुकी हैं जबकि दो सीटों पर वो आगे चल रही है.अन्य उम्मीदवार दो सीटों पर जीत चुकी है जबकि दो सीटों पर आगे है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "नगर निगम चुनाव में हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है और 'आप' के झूठ-भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया. चुनाव के नतीजे कुछ भी हो सकते हैं. मैं कह सकता हूं कि अभी अंतिम नतीजे आना बाकी है लेकिन भाजपा को बहुमत मिलने की उम्मीद है."

  14. यूक्रेन ने कहा, 'भारत हमारी ज़िंदगियों की क़ीमत पर ले रहा है रूसी तेल'

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की

    यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने मंगलवार को सार्वजनिक रूप से भारत पर रूस-यूक्रेन युद्ध का फ़ायदा उठाने का आरोप लगाया है.

    अंग्रेजी अख़बार द टेलीग्राफ़ मेंप्रकाशित ख़बरके मुताबिक़, कुलेबा ने भारत की ओर से इसे 'यूक्रेन युद्ध' कहने पर भी सवाल उठाया है.

    उन्होंने कहा कि जब भारत को 'हमारे दुख-दर्द' से लाभ हो रहा है तो वो कम से कम इतना तो कर ही सकता है कि वो हमें देने वाली मदद को बढ़ा दे.

    भारत सरकार इस साल 24 फ़रवरी को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में मानवीय सहायता उपलब्ध करा रही है.

  15. केरल में बन रहे अदानी पोर्ट प्रोजेक्ट का विरोध रुका

      • Author, इमरान क़ुरैशी
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    अदानी पोर्ट विरोध

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केरल सरकार के विजहिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट के ख़िलाफ़ बीते 140 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन फिलहाल रोक दिया गया है. इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई तट के किनारे रहने वाले मछुआरे और लैटिन कैथोलिक चर्च के सदस्य कर रहे थे.

    7500 करोड़ रुपये का विजहिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड प्रोजेक्ट अदानी पोर्ट के नाम से मशहूर हो गया है. लैटिन कैथोलिक चर्च ने ये फ़ैसला धार्मिक गुरुओं के हस्तक्षेप के बाद किया है. हालांकि, प्रदर्शनकारियों की दो मांगे अभी भी पूरी नहीं हुई हैं, जिसकी वजह से ये विरोध कुछ समय के लिए शांत हुआ है.

    आंदोलन करने वाले विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने और उसमें अपना एक प्रतिनिधि शामिल किए जाने के साथ ही इस प्रोजेक्ट की वजह से विस्थापित होने वालों को अधिक किराया देने की मांग कर रहे हैं.

    वीडियो कैप्शन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अडानी और जीएमआर की नज़र क्यों है?

    लैटिन कैथोलिक चर्च के फ़ादर यूजीन परेरा ने बीबीसी हिंदी को बताया, "हमारे आंदोलन के अस्थिर करने की कई कोशिशों के बाद हमने इस विरोध प्रदर्शन को स्थगित करने का फ़ैसला किया है. 26 और 27 नवंबर को हुई हिंसक घटनाएं भी सरकार ने प्लान की थी. इसमें बीजेपी ने भी साथ दिया."

    दरअसल, 26 और 27 नवंबर को आंदोलन तब हिंसक हो गया जब पुलिस थाने में तोड़फोड़ की गई, जिसमें 30 पुलिसवाले घायल हो गए थे. इसके बाद एक पादरी की ओर से सरकार के मंत्री के ख़िलाफ़ की गई सांप्रदायिक टिप्पणी की वजह से भी आंदोलन की दिशा बदल गई.

    कैथोलिक चर्च के मुख्य आर्कबिशप कार्डिनल मार बेसलियस क्लीमिस ने बढ़ते विरोध के बीच सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच मध्यस्थता की. उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और प्रमुख सचिव से भी मुलाक़ात करवाई.

    वीडियो कैप्शन, 'हमें 10 हज़ार अंबानी, 20 हज़ार अडानी चाहिए'

    फ़ादर पेरेरा ने कहा कि सरकार विस्थापितों का किराया 5500 से बढ़ाकर 8000 रुपये करने को तैयार नहीं है.

    उन्होंने कहा, "वो (सरकार) अदानी समूह के सीएसआर फ़ंड से अधिक से अधिक राशि पाना चाहते हैं. हमने इस पर आपत्ति दर्ज की. समुद्री कटाव की वजह से बहुत से लोगों ने अपनी छोटी-छोटी ज़मीन भी खो दी. सरकार इस बात पर ज़ोर देती है कि समुद्री कटाव जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहा है, जो हम नहीं मानते."

    प्रदर्शनकारियों के ताज़ा फ़ैसले को केरल की पिनराई विजयन सरकार की जीत के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि इस मामले में वो अपने रुख से नहीं डिगी.

  16. वेस्टबैंक में तनाव जारी, ईयू और यूएन ने जताई चिंता

    वीडियो कैप्शन, UN का दावा कब्ज़े वाले वेस्टबैंक में फ़लीस्तीनियों के लिए ये साल बीते 2 दशक में सबसे घातक.

    पिछले हफ़्ते वेस्टबैंक में इसराइली सुरक्षाबलों की फ़ायरिंग में 21 साल के रएद अल नसन की मौत हो गई थी.

    इस तरह की लगातार झड़पों और लोगों की मौत को लेकर यूरोपियन यूनियन और संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है.

    देखिए बीबीसी संवाददाता टॉम बेटमैन की रिपोर्ट जिसके कुछ हिस्से आपको विचलित कर सकते हैं.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, रोहित शर्मा बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दूसरे मैच में चोटिल होकर मैदान से बाहर गए

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ हो रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा.

    बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फ़ील्डिंग करते हुए रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लही है और मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है. उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया. शरुआती ओवरों में ही रोहित शर्मा के हाथ से एक कैच छूटी और उके अंगूठे में चोट लगी, जिसके बाद वो मैदान से बाहर जाते दिखे.

    वहीं, बांग्लादेश की शुरुआत कमज़ोर रही है. टीम के 100 रन भी पूरे नहीं हो सके हैं और चार खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं.

  18. इमरान और पाकिस्तान सरकार की 'जंग', असेंबली भंग करने से किसका नुक़सान?

    PAKISTAN IMRAN PROTEST MARCH

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, 'लॉन्ग मार्च' रोकने के बाद इमरान ख़ान अगले ऐलान पर नज़र

    तक़रीबन महीने भर से पाकिस्तान में चर्चा में रहा 'हक़ीक़ी आज़ादी' मार्च 26 नवंबर को समाप्त हुआ. इस दिन पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अपना सड़क मार्च रोकने का जो एलान किया, वो हैरान कर देने वाला था.

    इमरान ख़ान की तरफ से पाकिस्तान में जल्द आम चुनाव कराने की मांग करने वाले इस मार्च को ख़ासा जनसमर्थन मिल रहा था. इसे देखते हुए तमाम राजनीतिक विशेषज्ञ ये मान कर चल रहे थे कि इमरान ख़ान या तो राजधानी इस्लामाबाद में धमाकेदार एंट्री करेंगे या फिर हज़ारों लोगों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे.

    लेकिन इमरान की इस घोषणा से सिर्फ़ राजनीतिक विशेषज्ञ ही नहीं, उनके राजनीतिक विरोधी भी हक्के-बक्के रह गए जब उन्होंने आक्रोश से भरे लंबे भाषण के बाद ये एलान किया- "हम सभी असेंबली से ख़ुद को अलग कर रहे हैं. हम मुल्क में अव्यवस्था फैलाने से बेहतर इस भष्ट तंत्र को इसके हाल पर छोड़ना समझते हैं."

    विरोध प्रदर्शन का स्टैंड अचानक़ कैसे बदला?

    इमरान ख़ान ने अपनी पार्टी की सत्ता वाली सभी असेंबली से हटने का एलान तो कर दिया, लेकिन इन्हें भंग करने की कोई तय तारीख़ नहीं बताई. इस पर अंतिम निर्णय के सवाल पर इमरान ख़ान ने कहा कि वो पंजाब और ख़ैबर पख़्तूनख्वा जैसे प्रांतों में, जहां उनकी पार्टी की सरकार है, अपने मुख्यमंत्रियों और पार्टी की संसदीय कमेटी से सलाह मश्विरा करेंगे.

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022: 'आप' 137 सीटों पर आगे, भाजपा को 110 सीटों पर बढ़त

    दिल्ली एमसीडी चुनाव

    दिल्ली नगर नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी 92 सीटें जीत चुकी हैं. राज्य में सत्तारूढ़ 'आप' इस समय 45 सीटों पर आगे चल रही है.

    दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी फिलहाल 137 सीटों पर बढ़त है.

    दूसरी तरफ़ एमसीडी में सत्तारूढ़ बीजेपी केवल 110 सीटों पर आगे है जिसमें 72 सीटें वो जीत चुकी है जबकि 28 सीटों पर वो आगे चल रही है.

    कांग्रेस तीसरे नंबर पर फिसलती हुई दिख रही है. वो चार सीटें जीत चुकी हैं जबकि पांच सीटों पर वो आगे चल रही है.

  20. शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की ज़िंदगी बदलता रैंप

    वीडियो कैप्शन, 'रैम्प माई सिटी' के ज़रिए सार्वजनिक जगहों पर लगा रहे हैं रैंप

    भारत में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की ज़िंदगी आसान नहीं है.

    इसे बदलने की एक कोशिश कर रहे हैं प्रतीक खंडेलवाल ताकि ज़्यादा से ज़्यादा जगहों पर ऐसे लोग आराम से जा पाएं.

    उन्होंने अपने स्टार्ट-अप 'रैम्प माई सिटी' के ज़रिए अब तक देश के बड़े शहरों में तीन सौ से ज़्यादा जगहों पर रैम्प लगाए हैं.