ईरानी महिलाओं के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, कहा- मैं आपके साथ हूं
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि जब दबी हुई आवाजें बोलती हैं तो ज्वालामुखी की तरफ फूटती हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता.
लाइव कवरेज
COVER STORY: ईरान में एक चिंगारी ने भड़काई प्रदर्शनों की आग
वीडियो कैप्शन, ईरान में विरोध में उठ रही आवाज़ों की गूंज बरसों पुरानी है.
महसा अमीनी वो नाम है जिसने ईरान की सड़कों पर महिलाओं को प्रदर्शन करने पर मजबूर कर दिया. 22 साल की महसा अमीनी को ईरान की पुलिस ने हिजाब ठीक से नहीं पहनने के आरोप में गिरफ़्तार किया था.
फिर पुलिस हिरासत में ही उनकी मौत हो गई और इसी मौत के विरोध में सैकड़ों ईरानी महिलाएं सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज़ बुलंद कर रही हैं. लेकिन विरोध में उठ रही इस आवाज़ की गूंज बरसों पुरानी है.
कर्नाटक: महमूद गवान मदरसे में पूजा करने के मामले में चार लोग गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, BrianAJackson
कर्नाटक के बीदर
ज़िले में महमूद गवान मदरसे में जबरदस्ती घुसकर पूजा-पाठ करने के मामले में चार
लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. इस मामले में नौ लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर
दर्ज की गई है.
गुरुवार सुबह कुछ
लोगों ने दशहरे के मौके पर जुलूस निकालने के बाद 550 साल पुराने महमूद गवान मदरसे
में जबरदस्ती घुसकर पूजा-पाठ किया था. इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने मौके पर भारी
संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है.
इस घटना से जुड़े
वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय से जुड़े कुछ लोगों ने ज़िम्मेदार लोगों
के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की थी.
इन लोगों ने दावा
किया है कि भीड़ ने मदरसे में पूजा के दौरान नारियल तोड़ा है जिससे मदरसे को
नुकसान पहुंचा है. हालांकि, पुलिस ने इस दावे
की पुष्टि नहीं की है.
साल 1460 के दशक
में बने इस मदरसे का रखरखाव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करता है. बहमनी
सल्तनत के दौर में बना ये मदरसा भारतीय और इस्लामिक वास्तुकला के बेहतरीन संगम को
दिखाता है. इस इमारत को राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों में गिना जाता है.
AIMIM के नेता और सांसद
असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना पर ट्वीट करके कर्नाटक के मुख्यमंत्री और स्थानीय
प्रशासन से पूछा था कि वो ये सब होने की इजाज़त कैसे दे रहे हैं.
ज्ञानवापी मामले में आज आ सकता है कार्बन डेटिंग जांच पर फ़ैसला, क्या हैं इसके मायने
इमेज स्रोत, ROBERT NICKELSBERG/GETTY IMAGES
ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ी अदालती कार्रवाई में शुक्रवार को एक अहम फ़ैसला आने वाला है.
चार महिला याचिकाकर्ता जिनकी मांग पर इस मामले की अदालती सुनवाई शुरू हुई, उन्होंने बनारस की ज़िला जज की अदालत में सील किए गए वज़ूखाने की कार्बन डेटिंग करने की मांग की थी.
इस अर्ज़ी की सुनवाई करने के बाद ज़िला जज ने शुक्रवार को इस मांग पर फ़ैसला सुनाने की तारीख़ निर्धारित की है.
आपको बता दें कि इसी साल मई के महीने में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था, जिसके बाद हिन्दू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद के वज़ूखाने के बीचों बीच एक 'शिवलिंग' बरामद हुआ है. जिसके बाद एक निचली अदालत ने उसे सील करने के आदेश दिए थे.
अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार
इमेज स्रोत, indermohan Pannu
इमेज कैप्शन, अभिनेता अरुण बाली
अभिनेता अरुण
बाली का शुक्रवार सुबह मुंबई में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
उनके परिवार के मुताबिक आज सुबह करीब 4:30 बजे उन्होंने आख़िरी सांस ली.
79 साल के अरुण
बाली का अभिनय में लंबा करियर रहा है. उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर की
शुरुआत की थी.
उन्होंने खलनायक,
फूल और अंगारे, सबसे बड़ा खिलाड़ी, सत्या, लगे रहो मुन्ना भागई, बर्फ़ी, एयरलिफ्ट, और रेडी जैसी फ़िल्मों में काम किया था. उनकी आख़िरी रिलीज़ हो चुकी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा थी. साथ ही वो कई जानेमाने टीवी सीरियल में
भी नज़र आए हैं.
अरुण बाली का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा क्योंकि उनकी दो बेटियां अमेरिका में रहती हैं और वो कल तक भारत पहुंचेंगी.
अभिनेता अमिताभ
बच्चन के साथ उनकी फ़िल्म 'गुडबाय' आज रिलीज़ होने वाली है. उनके निधन की ख़बर के
बाद कई लोग सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं और उनके अभिनय को याद कर रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वीगर मुसलमानों को लेकर चीन के ख़िलाफ़ आए प्रस्ताव पर इस्लामिक देश रहे किसके साथ?
इमेज स्रोत, AFP
जिनेवा में
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में वीगर मुसलमानों की स्थिति को लेकर चीन के
ख़िलाफ़ लाया गया प्रस्ताव खारिज हो गया है.
चीन के शिनजियांग
इलाक़े में मानवाधिकार उल्लंघन पर बहस के लिए कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों ने ये मसौदा
प्रस्ताव पेश किया था.
इस प्रस्ताव के
पक्ष में पर्याप्त वोट ना पड़ने से इसे खारिज कर दिया गया.
चीन के ख़िलाफ़ आए
प्रस्ताव पर 47 सदस्य देशों में से 17 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया और चीन
सहित 19 सदस्यों ने विपक्ष में मतदान दिया. भारत, यूक्रेन और मलेशिया समेत 11 सदस्य देश मतदान से
अलग रहे.
इस प्रस्ताव में
कई इस्लामिक देशों ने भी हिस्सा लिया लेकिन अधिकतर देशों ने चीन के पक्ष में ही
मतदान किया या वो मतदान से दूर रहे.
विपक्ष में रहे देश- पाकिस्तान,
कतर, संयुक्त अरब अमीरात, उज़बेकिस्तान और सुडान ने चीन के ख़िलाफ़ आए
प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान किया.
अनुपस्थित रहे देश- मलेशिया, गांबिया और लीबिया मतदान से अनुपस्थित रहे.
पक्ष में रहे देश- सिर्फ़ एक देश सोमालिया ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है.
वहीं, अन्य देशों की बात करें तो अमेरिका, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, जापान, होंडुरास, नीदरलैंड,
पोलैंड और दक्षिण कोरिया
ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया.
लियोनेल मेसी ने अपने फ़ुटबॉल करियर के बारे में की ये अहम घोषणा
इमेज स्रोत, Valter Gouveia/NurPhoto via Getty Images
इमेज कैप्शन, अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना के
दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने साफ़ कर दिया है कि साल 2022 में होने वाले फुटबॉल विश्व कप उनका आख़िरी विश्व कप होगा.
लियोनेल मेसी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, ''वाकई ये मेरा
आख़िरी विश्प कप होगा. मैं शारीरिक तौर पर अच्छा महसूस कर रहा है. मैं इस साल
प्री-सीजन में बहुत अच्छा कर पाया जो मैंने पिछले साल नहीं किया था. ये जानना ज़रूरी
था कि मैं कहां हूं, अच्छी मानसिक
स्थिति और उम्मीद के साथ.''
अर्जेंटीना के
कप्तान लियोनेल मेसी फिलहाल 35 साल के हैं और अगला विश्व कप चार साल बाद आएगा और तब
तक वो 39 साल के हो चुके होंगे.
ये पहली बार है
जब मेसी ने फुटबॉल को लेकर अपने भविष्य पर बात की हो. हालांकि, उन्होंने ये साफ़ नहीं किया कि वो फुटबॉल से
संन्यास लेंगे या नहीं.
मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की
टीम ने लगातार पिछले 35 मैचों में जीत हासिल की है. इससे पहले टीम 2021 के कोपा
अमेरिका के फ़ाइनल में ब्राज़ील को भी मात दे चुकी है.
मेसी ने विश्व कप को लेकर कहा, ''विश्व कप में कुछ भी हो सकता है. सभी मैच बहुत मुश्किल हैं. ज़रूरी नहीं कि पसंदीदा टीमें जीत कर ही निकलें. मैं नहीं जानता की हम पसंदीदा हैं की नहीं लेकिन अर्जेंटीना अपने इतिहास के कारण हमेशा एक उम्मीदवार रहा है.''
संयुक्त राष्ट्र में चीन के ख़िलाफ़ आया प्रस्ताव, पर दूर रहा भारत
इमेज स्रोत, AFP
जिनेवा में
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में वीगर मुसलमानों की स्थिति को लेकर चीन के
ख़िलाफ़ लाए गए प्रस्ताव के ख़िलाफ़ भारत अनुपस्थित रहा.
चीन के शिनजियांग
इलाक़े में मानवाधिकार उल्लंघन पर बहस के लिए कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों ने गुरुवार को ये मसौदा
प्रस्ताव पेश किया था. भारत ने अपने फ़ैसले को लेकर कोई कारण नहीं बताया है.
यूएन जिनेवा के
ट्वीट में बताया गया है, ''चीन के स्वायत्त
क्षेत्र शिनजियांग #वीगर में
मानवाधिकार की स्थिति पर चर्चा के लिए मसौदा प्रस्ताव को मानवाधिकार परिषद ने
खारिज कर दिया गया है.''
चीन के ख़िलाफ़
आए प्रस्ताव पर 47 सदस्य देशों में
से 17 सदस्यों ने इसके पक्ष
में मतदान किया और चीन सहित 19 सदस्यों ने
विपक्ष में मतदान दिया. भारत, यूक्रेन और
मलेशिया समेत 11 सदस्य देश मतदान
से अलग रहे.
इस प्रस्ताव के
पक्ष में मतदान देने वालों में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान और नीदरलैंड ने समर्थन दिया है.
अमेरिका समेत
पश्चिमी देश चीन पर वीगर मुसलमानों के मामले में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाते
रहे हैं.
चीन पर वीगर मुसलमानों को डिटेंशन कैंप में रखने और अमानवीय व्यवहार करने
के आरोप लगते रहे हैं. लेकिन, चीन इन सभी
आरोपों से इनकार करता रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसके अलावा भारत यूएनएचआरसी में श्रीलंका के ख़िलाफ़ लाए गए प्रस्ताव पर मतदान में भी भारत ने हिस्सा नहीं लिया.
यूएनएचआरसी में श्रीलंका में सुलह, जवाबदेही और मानवाधिकारों को बढ़ावा देने को लेकर मतदान के लिए प्रस्ताव पेश किया गया था.
मानवाधिकार परिषद के 47 सदस्यों में से 20 ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. वहीं, विरोध में सिर्फ 7 वोट ही पड़े, जिनमें पाकिस्तान और चीन शामिल थे.
हालांकि, मतदान से अनुपस्थित रहते हुए भारत ने श्रीलंका से तमिलों के लिए की गईं प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की अपील की.
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 06 अक्टूबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.
शुरुआत आज की कुछ बड़ी ख़बरों से-
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में चीन के ख़िलाफ़ लाए गए प्रस्ताव के ख़िलाफ़ अनुपस्थित रहा भारत.
भारत ने यूएनएचआरसी में श्रीलंका को लेकर पेश किए गए एक प्रस्ताव में भी हिस्सा नहीं लिया.
दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने बताया कि कतर में होने वाला फीफा फुटबॉल विश्वकप उनका आख़िरी विश्व कप होगा.
थाईलैंड में एक चाइल्ड डे केयर सेंटर में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने गोली चलाकर और चाकू से हमला कर कम से कम 37 लोगों की जान ले ली है.