IND vs SA ODI: दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को हराया

भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच वनडे सीरीज़ के पहले मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 9 रन से हरा दिया है.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and अभिनव गोयल

  1. IND vs SA ODI: दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को हराया

    दक्षिण अफ़्रीका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच वनडे सीरीज़ के पहले मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 9 रन से हरा दिया है.

    दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 250 रन का लक्ष्य रखा था. भारत की टीम पारी ख़त्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना पाई.

    भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 86 रन संजु सैमसन ने बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर ने 50 रन की पारी खेली.

    भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया था.बारिश की वजह से टॉस में भी देरी हुई है. इसके साथ ही 10 ओवर भी कम कर दिए गए. मैच 40-40 ओवरों का खेला गया.

    40 ओवर में दक्षिण अफ़्रीका ने चार विकेट खोकर 249 रन बनाए .

    हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 106 गेंदों में 139 रन की नाबाद साझेदारी की.

    आखिर के पांच ओवरों में दोनों ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 55 रन जुटा लिए.

    मिलर 63 गेंदों में 75 रन और हेनरिक क्लासेन 65 गेंदों में 74 रन बनाए.

    भारत की ओर से शार्दुल ने दो विकेट चटकाए. कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला.

    मैच में ऋतुराज गायकवाड़ को डेब्यू करने का मौका मिला है. इस मैच में कप्तानी शिखर धवन कर रहे थे. इससे पहले बुधवार को चौदह सदस्यीय भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. दिल्ली: केंद्रीय स्कूल में 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का आरोप

    बलात्कार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के एक स्कूल के टॉयलेट में एक 11 साल की छात्रा के गैंगरेप के आरोप के मामले में दिल्ली पुलिस और स्कूल को नोटिस जारी किया है.

    एक ट्वीट करके स्वाति मालीवाल ने बताया है कि ये घटना दिल्ली के एक केंद्रीय स्कूल में हुई है.

    स्वाति मालीवाल के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने जब घटना की जानकारी स्कूल की टीचर को दी तो उससे चुप रहने के लिए कहा गया.

    आरोप है कि छात्रा का रेप स्कूल के ही दो सीनियर छात्रों ने किया है.

    इस मामले में केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय ने भी जांच करवाने की बात कही है.

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में एक एफ़आईआर दर्ज की गई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ये घटना जुलाई में हुई है. पीड़ित ने दिल्ली महिला आयोग के इस मामले को उठाने के बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था. इसके बाद पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है.

    दिल्ली महिला आयोग ने स्कूल प्रशासन से पूछा है कि इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी गई थी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय संगठन का कहना है कि इस घटना के संबंध में स्कूल को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी.

    केंद्रीय विद्यालय संगठन देशभर के 25 क्षेत्रों में फैले 1200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों का प्रबंधन करता है.

    केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पीटीआई से कहा है कि पुलिस की जांच के बाद ही ये मामला संगठन के संज्ञान में आया है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है.

  3. ज़ैपोरिज़िया पर रूस के मिसाइल हमले, मलबे में लोगों को ढूंढ रहे बचावकर्मी

    हमला

    इमेज स्रोत, Reuter

    यूक्रेन के ज़ैपोरिज़िया में बचावकर्मी मलबे में लोगों की तलाश में जुटे हैं.

    रूस ने गुरुवार सुबह ज़ैपोरिज़िया में इमारतों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर मिसाइल हमले किए हैं.

    इसके बाद से ही मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है.

    सिटी काउंसिल के मुताबिक इस हमले में कम से कम 40 अपार्टमेंट इमारतों और 11 निजी घरों को नुक़सान पहुंचा हैं.

    अधिकारियों के मुताबिक ज़ैपोरिज़िया पर एस-300 एयर डिफेंस सिस्टम की और विकसित कर बनाईं मिसाइलों से हमला किया है.

    ज़ैपोरिज़िया में मौजूद बीबीसी संवाददाता के मुताबिक आम लोग भी मलबा हटाने के प्रयास में जुटे हैं.

    ज़िंदा लोगों की तलाश के लिए खोजी कुत्तों को भी लगाया गया है.

    हमले के बाद आपात सेवाओं ने कहा था कि उन्हें तीन शव मिले हैं और उनका काम जारी है.

  4. मल्लिकार्जुन खड़गे: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुजरात से शुरू करेंगे प्रचार अभियान

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे कल यानी शुक्रवार को गुजरात से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वे कल अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑफिस का दौरा करेंगे.

    इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे महाराष्ट्र कांग्रेस ऑफिस भी जाएंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का मुकाबला शशि थरूर है, हालांकि शशि थरूर को कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं का साथ नहीं मिला है.

    नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है, वहीं 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को नतीजा सबके सामने होगा.

    कांग्रेस
  5. बढ़ रहा है वैश्विक मंदी का ख़तरा: आईएमएफ़

    वैश्विक मंदी का ख़तरा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का कहना है कि वैश्विक मंदी का ख़तरा बढ़ रहा है.

    आईएमएफ़ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और कोविड महामारी से पैदा हुए हालात के कारण अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान बहुत अच्छे नहीं है.

    उन्होंने कहा कि आईएमएफ़ विकास दर के अपने मौजूदा अनुमान 2.9 प्रतिशत को और कम करेगा.

    विकास दर का नया अनुमान अगले सप्ताह जारी किया जाएगा.

    जॉर्जीवा ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए काम शुरू करना अब ज़रूरी हो गया है.

    उन्होंने कहा महंगाई जैसे सबसे अहम मुद्दों से निपटने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए.

    उन्होंने कहा कि मौजूदा नाज़ुक स्थिति को सामान्य मानने की गलती नहीं की जानी चाहिए.

    जॉर्जीवा ने कहा की नीति निर्माताओं को एक साथ आकर काम करना चाहिए ताकि ये नाज़ुक स्थिति का ख़तरनाक़ सामान्य स्थिति ना बन जाए.

    उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर दृष्टिकोण अंधकारमय है और वैश्विक मंदी का ख़तरा बढ़ता जा रहा है.

  6. मुंबई एयरपोर्ट से मिली 100 करोड़ की हेरोइन, दो गिरफ्तार

    मुंबई एयरपोर्ट से मिली 100 करोड़ की हेरोइन, दो गिरफ्तार

    इमेज स्रोत, ANI

    डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने मुंबई हवाईअड्डे पर 16 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है. इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

    डीआरआई ने इस मामले में एक यात्री और दिल्ली में एक होटल से घाना की रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया है.

    डीआरआई की मुंबई यूनिट ने मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की.

    एजेंसी के मुताबिक क़तर के रास्ते अफ्रीकी देश मलावी से मुंबई आने वाला यात्री भारत में ड्रग्स तस्करी की कोशिश कर रहा था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. यूक्रेन युद्ध की वजह से सर्दियों में ब्रिटेन में कट सकती है बिजली

    बिजली उपकरण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ब्रिटेन में बिजली नेटवर्क के ऑपरेटर ने चेताया है कि आने वाली सर्दियों में घरों और व्यापारिक स्थलों की बिजली कट सकती है.

    नेशनल ग्रिड ने कहा है कि ऐसी संभावना यूं तो मुश्किल है लेकिन यदि ब्रिटेन बाक़ी यूरोप से ज़रूरी बिजली और बिजली प्लांट्स को चलाए रखने के लिए ज़रूरी गैस नहीं आयात कर सका तो तीन घंटे तक की बिजली कटौती करनी पड़ सकती है.

    पॉवर ग्रिड ने कहा है कि अगर सर्दियां अधिक पड़ीं तो बिजली कटौती की आशंका और भी बढ़ जाएगी.

    नेशनल ग्रिड का कहना है कि बिजली का ये संकट यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की वजह से पैदा हो रहा है.

    यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस ने यूरोप के लिए गैस की आपूर्ति रोक दी थी.

    इससे पहले ब्रितानी सरकार ने कहा था कि ऊर्जा की कमी की वजह से कटौती करने की नौबत नहीं आएगी.

    हालांकि ब्रिटेन के ऊर्जा नियामक ऑफजेम ने कहा था कि रूस के यूक्रेन पर हमले की वजह से ऊर्जा संकट गहरा सकता है और ब्रिटेन ‘गैस आपूर्ति आपातकाल’ की स्थिति में आ सकता है.

    गैस आपूर्ति का संकट बढ़ने की वजह से पॉवर स्टेशनों के लिए गैस की आपूर्ति प्रभावित होगी जिससे बिजली उत्पादन भी प्रभावित होगा.

    ब्रिटेन में 40-60 फ़ीसदी तक बिजली गैस संचालित पॉवर स्टेशनों से ही पैदा होती है.

    बिजली की आपूर्ति ना कर पाने की वजह से बिजली कंपनियों को भारी हर्जाना भी देना पड़ सकता है और इससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है.

  8. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    आम आदमी पार्टी ने आज आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी चौथी लिस्ट जारी की है.

    इस लिस्ट में शिक्षक, व्यापारी और आदिवासी समेत समाज के अलग अलग वर्गों से लोगों को टिकट दिया गया है.

    गुजरात में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

    इससे पहले अरविंद केजरीवाल 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुके हैं.

    जिन 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है उसमें दो सीट गरबाड़ा और गंडवी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. पिछले विधानसभा चुनाव में इन 12 सीटों में से 10 पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. 27 करोड़ की घड़ी, कस्टम विभाग ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी

    घड़ी

    इमेज स्रोत, jacobandco

    कस्टम विभाग ने 28 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की सात घड़ियों के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ़्तार किया है.

    इस व्यक्ति को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ़्तार किया गया है. उन पर आरोप है कि वे घड़ियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे. व्यक्ति दुबई से दिल्ली आया था.

    सात घड़ियों में हीरे जड़ी हुई जैकब एंड कंपनी की भी घड़ी शामिल है, जिसकी कीमत कस्टम विभाग के मुताबिक 27 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

    कस्टम की कार्रवाई

    इमेज स्रोत, @Zubairkamili

    कस्टम विभाग को व्यक्ति के पास से एक आईफोन 14 प्रो के अलावा पांच रोलेक्स ओएस्टर घड़ियां, एक पियागेट लाइमलाइट स्टेला और एक हीरों से जड़ी जैकब एंड कंपनी की घड़ी भी शामिल है.

    कस्टम की कार्रवाई

    इमेज स्रोत, @Zubairkamili

    हीरो से जड़ी बिलिनेयर थ्री घड़ी बनाने वाली जैकब एंड कंपनी के वेबसाइट के मुताबिक इसे पहली बार 2015 में पेश किया गया था. एमराल्ड कट डायमंड्स से सजी बिलिनेयर थ्री की वज़न करीब 260 कैरेट है.

    वेबसाइट के मुताबिक इसकी कीमत 18 लाख डॉलर से अधिक है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  10. 06 अक्तूबर 2022 का दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर मानसी दाश और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, IND vs SA ODI: दक्षिण अफ्रीका ने दिया भारत को 250 रन का लक्ष्य

    क्रिकेट मैच

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ के पहले मैच में दक्षिण अफ़्रीका के भारत के सामने 250 रन का लक्ष्य रखा है.

    भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया था.बारिश की वजह से टॉस में भी देरी हुई है. इसके साथ ही 10 ओवर भी कम कर दिए गए. अब दोनों ही टीमें 40-40 ओवरों का मैच खेल रही हैं

    40 ओवर में दक्षिण अफ़्रीका ने चार विकेट खोकर 249 रन बनाए .

    हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 106 गेंदों में 139 रन की नाबाद साझेदारी की.

    आखिर के पांच ओवरों में दोनों ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 55 रन जुटा लिए.

    मिलर 63 गेंदों में 75 रन और हेनरिक क्लासेन 65 गेंदों में 74 रन बनाए.

    भारत की ओर से शार्दुल ने दो विकेट चटकाए. कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला.

    भारत की पारी

    भारत की तरफ़ से शिखर धवन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है.

    मैच में ऋतुराज गायकवाड़ को डेब्यू करने का मौका मिला है. इस मैच कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं. इससे पहले बुधवार को चौदह सदस्यीय भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के लिए रवाना हुई है.

    इंडिया की प्लेइंग 11

    शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, आवेश ख़ान.

  12. उत्तराखंड हिमस्खलन: 12 शव मिले, मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 पहुंची

    हिमस्खलन

    इमेज स्रोत, ANI

    उत्तराखंड में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत शिखर पर आए हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है.

    नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कुल 29 लोग हिमस्खलन की वजह से फंसे हुए हैं, जिसमें दो इंस्ट्रक्टर और 27 ट्रेनीज़ शामिल थे.

    संस्थान ने बताया कि चार अक्टूबर को कुल चार शव बरामद किए गए जिसमें दो इंस्ट्रक्टर और दो ट्रेनी थे.

    वहीं 6 अक्टूबर को 12 ट्रेनीज़ के शवों को बाहर निकाला गया है.

    नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का कहना है कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, वहीं मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर की मदद फिलहाल नहीं ली जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रेस्क्यू ऑपरेशन में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, भारतीय सेना, आईटीबीपी, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, वायु सेना, स्टेट डिज़ास्टर रिस्पांस फोर्स के साथ जिला प्रशासन भी लगा हुआ है.

    मंगलवार को हिमस्खलन में फंसे आठ लोगों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने एयरलिफ्ट किया था.

    उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक बचाए गए पर्वतारोहियों में गुजरात के दीप सिंह, टिहरी गढ़वाल के रोहित भट्ट, उत्तरकाशी से सूरज सिंह, मुंबई से सुनील लालवानी, राजस्थान से अनिल कुमार, दिल्ली से मनीष अग्रवाल, चमोली से कंचन सिंह और देहरादून से अंकित सिंह शामिल हैं.

    बचाव कार्य

    इमेज स्रोत, ANI

    अब तक कुल 14 घायलों को बाहर निकाला जा चुका है.

    नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने मंगलवार को बताया था कि डोकरानी बामक ग्लेशियर में बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था.

    बेसिक प्रशिक्षण में 97 प्रशिक्षार्थी, 24 प्रशिक्षक और एनआईएम के एक अधिकारी समेत कुल 122 लोग शामिल थे वहीं एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षार्थी और 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शामिल थे.

  13. LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे- केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को थोड़ा आराम करने की सलाह दी है.

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "LG साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डाँटती. पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी ज़िंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे. LG साहिब, थोड़ा chill करो, और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एक दिन पहले, बुधवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उप-राज्यपाल को चिट्ठी लिखी थी जिसमें उन्होंने बीजेपी पर एमसीडी में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था.

    ट्वीट करते हुए मनीष सिसोदिया ने लिखा था, "LG साहब को दो महीने पहले MCD में भाजपा के 6000 करोड़ के टोल घोटाले की CBI जाँच की सिफ़ारिश की थी. लेकिन भाजपा के इस घोटाले पर LG साहब चुप हैं.. मैंने पुनः उनसे विनती की है कि फ़र्ज़ी आरोपों में हमारी जाँच कराते रहिए लेकिन इसके चक्कर में असली घोटालों से मुँह मत मोड़िए."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. सोनिया गांधी आधा किलोमीटर पैदल चलीं और चली गईं- कर्नाटक के मुख्यमंत्री

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा है.

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी भी राहुल गांधी के साथ नजर आईं, जिसे लेकर बसवराज बोम्मई ने कहा, "सभी पार्टियों के लीडर अपनी ही पार्टी के लिए काम करते हैं. वे (सोनिया गांधी) आधा किलोमीटर पैदल चलीं और फिर चली गईं, जहां तक हमारी बात है, इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा."

    मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री बासवराज ने उन दावों को भी खारिज किया कि राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस की यात्रा का मुकाबला करने के लिए रैलियों की योजना बना रही थी.

    उन्होंने कहा कि छह रैलियां होंगी, जिसकी योजना काफी पहले ही बना ली गई थी, विधानसभा सत्र को देखते हुए हमने इन रैलियों को दशहरा के बाद करने का फैसला लिया था.

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी आज मांड्या ज़िले के पांडवपुर में शामिल हुईं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, फ्रांसीसी लेखिका ऐनी एरनॉ को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

    फ्रांसीसी लेखिका ऐनी एरनॉ

    इमेज स्रोत, @NobelPrize

    इमेज कैप्शन, फ्रांसीसी लेखिका ऐनी एरनॉ

    फ्रांसीसी लेखिका ऐनी एरनॉ को साल 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

    ऐनी एरनॉ ने कहा," लिखना एक राजनीतिक काम है, जो हमारी आंखें खोलता है जिससे हम सामाजिक असमानता देख पाते हैं." इस उद्देश्य के लिए ऐनी एरनॉ अपनी भाषा का इस्तेमाल एक चाकू की तरह करती हैं.

    लेखिका ऐनी एरनॉ का जन्म 1940 में हुआ था. वे नॉरमंडी के छोटे से शहर इवतो में पली-बढ़ी. यहां उनके माता पिता एक किराने की दुकान और कैफे चलाते थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले साल तंज़ानिया के उपन्यासकार अब्दुलरज़ाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.

    स्वीडिश अकादमी नोबल पुरस्कार में विजेता को एक करोड़ स्वीडिश क्राउन देती हैं जो करीब 12 लाख डॉलर के बराबर होते हैं.

  16. मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला बिहार के दरभंगा से गिरफ़्तार

    मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ

    मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को बिहार के दरभंगा से गिरफ़्तार किया है.

    अभियुक्त का नाम राकेश कुमार मिश्रा है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, बिहार पुलिस की मदद से रात में राकेश मिश्रा को पकड़ा गया.

    अभियुक्त को मुंबई पुलिस अपने साथ लेकर जा रही है. राकेश को आईपीसी की धारा 506(2) और 507 के तहत गिरफ़्तार किया गया है.

    बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने दक्षिण मुंबई स्थित रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में फोन कर हॉस्पिटल को उड़ाने की धमकी दी थी. इसके अलावा व्यक्ति ने मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश को मारने और घर अंटीला को उड़ाने की धमकी दी थी.

    धमकियों को देखते हुए भारत सरकार ने हाल ही में मुकेश अंबानी को जेड प्लस सुरक्षा दी है, वहीं नीता अंबानी के पास वाई प्लस सुरक्षा है.

    धमकी भरे फोन कॉल के बाद से हॉस्पिटल और घर के बाहर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी नाज़ुक, ICU में भर्ती हैं- मेदांता अस्पताल

    मुलायम सिंह यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, फाइल फोटो

    समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है.

    मेदांता ने आज बयान जारी कर कहा कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाज़ुक है. वे अभी भी लाइफ सेविंग ड्रग्स पर हैं. विशेषज्ञों की एक टीम आईसीयू में उनका इलाज कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बुधवार को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी मुलायम सिंह यादव से मिलने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे थे.

    मुलाकात के बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है.

    इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मुलायम सिंह यादव से मिलने अस्पताल गए थे.

  18. हांगकांग पांच लाख एयर टिकट देगा मुफ़्त

    हांगकांग

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    हांगकांग कोरोना के कारण बदहाल पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पांच लाख एयर टिकट मुफ़्त में देगा.

    हांगकांग हाल के हफ्तों में कोरोना वायरस से जुड़े कई नियमों को वापस ले चुका है.

    हालांकि, प्रमुख एयरलाइंस अपनी उड़ानों को महामारी से पहले के स्तर पर वापस लाने की कोशिश कर रही हैं.

    बुधवार को, ब्रिटिश एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक ने कहा कि वह यूक्रेन युद्ध से जुड़ी वजहों के कारण हांगकांग में परिचालन बंद कर देगी.

    हांगकांग पर्यटन बोर्ड के कार्यकारी निदेशक डेन चेंग ने कहा, "हवाईअड्डा प्राधिकरण एयरलाइन कंपनियों के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप देगा. जब सरकार यात्रियों के लिए सभी कोविड -19 प्रतिबंधों को हटा देगी, तो हम मुफ़्त हवाई टिकट के लिए प्रचार अभियान शुरू करेंगे.

    चेंग ने कहा कि ये मुफ़्त टिकट वो हैं जिन्हें महामारी के दौरान हांगकांग एयरलाइंस का समर्थन करने के लिए खरीदा गया था.

  19. म्यांमार की सैन्य अदालत ने जापान के डॉक्यूमेंट्री मेकर को सुनाई 10 साल की सज़ा

    जापान के डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माता टोरू कुबोटा

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    म्यांमार की एक अदालत ने जापान के डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माता को कुल 10 साल जेल की सज़ा सुनाई है.

    26 साल के टोरू कुबोटा को पहली बार जुलाई में सरकार विरोधी रैली के दौरान हिरासत में लिया गया था.

    उन्हें देशद्रोह के आरोप में तीन साल और इलेक्ट्रॉनिक संचार क़ानून का उल्लंघन करने के लिए सात साल की सज़ा सुनाई गई है.

    टोरू पर इमिग्रेशन क़ानून तोड़ने का भी आरोप है, जिस पर अगले हफ़्ते सुनवाई होनी है.

    जापानी समाचार एजेंसी क्योडो के अनुसार, म्यांमार सरकार का दावा है कि टोरू ने टूरिस्ट वीज़ा का इस्तेमाल कर पड़ोसी देश थाईलैंड से म्यांमार में प्रवेश किया था. इसके अलावा उन्होंने 2021 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लिया था.

    उन्होंने कहा कि टोरू रोहिंग्या अल्पसंख्यकों पर भी रिपोर्ट कर चुके हैं.

    अनुमान के मुताबिक म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से करीब 15 हज़ार से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें नेता, एक्टिविस्ट और पत्रकार शामिल हैं.

    म्यांमार में सेना ने फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के सरकार का तख़्तापलट किया था.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, यूक्रेन में रूसी कब्ज़े वाले ज़पोरज़िया में मिसाइल हमले के बाद धमाके

      • Author, पॉल एडम्स
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, यूक्रेन से
    ज़पोरज़िया परमाणु संयत्र

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन के रूसी कब्ज़े वाले क्षेत्र ज़पोरज़िया में मिसाइल हमले के बाद धमाकों की आवाज़ें सुनाई दी हैं.

    शहर के बीचों-बीच कई जगहों से धुआं उठते देखा जा सकता है.

    ज़पोरज़िया में यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण परमाणु संयत्र स्थित है जो युद्ध से पहले यूक्रेन की बिजली आपूर्ति में अहम भूमिका निभा रहा था.

    लेकिन रूस ने जनमत संग्रह के बाद इस इलाके को रूस में मिला लिया है.

    इससे जुड़े ज़रूरी दस्तावेज़ों पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हस्ताक्षर कर दिए हैं.

    हालांकि, पश्चिमी देश इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं. और रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस पाने के लिए दोनों पक्षों के बीच जंग जारी है.

    ज़पोरजिया के गवर्नर ने टेलीग्राम पर संदेश जारी करके स्थानीय लोगों से बंकरों में बने रहने की अपील की है.

    इससे पहले ओलेक्स्ड्र स्तारुख ने आशंका जताई थी कि रात में हुए हमले, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हुई थी, के बाद और हमले भी हो सकते हैं.

    धमाके से क्षतिग्रस्त हुई इमारत

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, धमाके से क्षतिग्रस्त हुई इमारत