कानपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत, कई घायल
प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख और घायलों के लिए 50 हज़ार की आर्थिक मदद की घोषणा की है.
लाइव कवरेज
ब्रजेश मिश्र and चंदन शर्मा
ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान की सरकार के ट्विटर हैंडल पर भारत में लगी रोक
पाकिस्तान की सरकार के ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगा दी गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में ये ऐसी दूसरी घटना है.
इससे पहले जुलाई में भी पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल पर भारत में रोक लगाई गई थी लेकिन बाद में इसे रीएक्टिवेट कर दिया गया था.
आज इसके हैंडल पर जाने पर ये मैसेज दिख रहा था कि ये एकाउंट भारत में रोक दिया गया है.
ये मैसेज कुछ इस तरह से था, '@GovtofPakistan का एकाउंट एक क़ानूनी नोटिस के जवाब में भारत में रोक दिया गया है.'
ट्विटर की गाइडलाइंस के अनुसार, ऐसी कार्रवाई किसी लीगल नोटिस या कोर्ट के आदेश की तामील में की जाती है.
फिलहाल भारत से ट्विटर का कोई यूजन पाकिस्तान सरकार के हैंडल का फीड नहीं देख सकता है.
भारत-पाकिस्तान क्या चीन से सबक लेकर एक साथ आ पाएंगे?
वीडियो कैप्शन, भारत-पाकिस्तान क्या चीन से सबक लेकर एक साथ आ पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से हर कोई वाकिफ है, इन दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच व्यापार भी रुका हुआ है.
दोनों ही देशों की जनता महंगाई से परेशान है लेकिन फिर भी सीमापार से होने वाला व्यापार का रास्ता नहीं खुल रहा.
वहीं भारत की चीन के साथ भी तनातनी रहती है लेकिन इन दोनों देशों के बीच व्यापार का रास्ता कभी बंद नहीं हुआ.
ऐसे में क्या भारत और पाकिस्तान चीन से सबक लेकर आपसी रिश्तों को सुधार सकते हैं.
इसी मुद्दे पर अपनी ख़ास टिप्पणी कर रहे हैं पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान.
पीएम मोदी ने लॉन्च की 5जी सेवा, क्या बोले उद्योगपति मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के प्रगति मैदान से 5जी सेवा और मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण की शुरुआत की.
आज से देश आठ शहरों में 5जी सेवा उपलब्ध होगी. इनमें दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, वाराणसी का नाम शामिल है. 5जी लॉन्च के मौके पर जियो, एयरटेल और वोडाफ़ोन-आइडिया, तीनों कंपनियों के मालिकों ने अपनी राय रखी.
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस मौके पर कहा कि 5जी डिजिटल कामधेनु जैसा है.
उन्होंने कहा, "5जी के आने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ब्लॉकचेन, मेटावर्स जैसी चीज़ों में क्रांतिकारी बदलाव आएगा. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी सेक्टर में आधुनिकीकरण होगा."
अंबानी ने कहा कि भारत ने भले ही देर से शुरुआत की है लेकिन देशभर में बेहद तेज़ी से 5जी की सेवाओं का विस्तार होगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील
भारती मित्तल ने कहा कि 5जी के आने से देश के नागरिकों के लिए नए मौके खुलेंगे और
ग्रामीण भारत को तकनीक से जोड़ने में मदद मिलेगी.
सुनील मित्तल ने कहा कि एक वक्त था जब
उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि इस देश में कभी मैनुफैक्चरिंग हो सकती है. लेकिन
मेक इन इंडिया ने देश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उन्होंने कहा, "मार्च 2023 तक देश के अधिकतर शहरों में और मार्च 2024 तक देश के गावों में 5जी सुविधा पहुंचेगी. आज से दिल्ली वाराणसी मुंबई और बंगलुरु समेत आठ शहरों में एयरटेल का 5जी नेटवर्क चालू होगा."
बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि 5जी युग में कदम रखने के साथ आधुनिकी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे.
उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में हम धीरे-दीरे 4जी से 5जी सर्विस की ओर बढ़ेंगे और ग्रामीण भारत में भी 5जी नेटवर्क पहुंचेगा."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
रूस के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में आए प्रस्ताव पर भारत ने बनाई दूरी
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदत रुचिरा कंबोज
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के चार नए इलाकों पर रूस के कब्ज़े और वहां जनमत संग्रह के ख़िलाफ़ पेश किए गए निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत ने दूरी बनाई है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को चार यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय की घोषणा की. इसके बाद अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य देशों ने इसकी कड़ी निंदा की.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के चार इलाक़ों में कब्ज़े को लेकर रूस की निंदा के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जिसे उसने वीटो कर दिया.
पंद्रह देशों की सदस्यता वाली सुरक्षा परिषद के दस देशों ने रूस के कब्ज़े के ख़िलाफ़ लाए गए मसौदा प्रस्ताव पर वोटिंग की लेकिन चीन, गेबन, भारत और ब्राज़ील इससे दूर रहे.
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 8.13 अरब डॉलर की आई कमी
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला जारी है.
शुक्रवार को रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक़ 23 सितंबर को ख़त्म हुए हफ़्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में 8.134 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है.
अब ये घटकर 537.518 अरब डॉलर पर पहुंच गया है.
विदेशी मुद्रा भंडार पिछले हफ़्ते 5.2 अरब डॉलर गिरकर 545.54 अरब डॉलर पर पहुंच गया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक अस्थिरता को देखते हुए रुपये को संभालने के लिए रिज़र्व बैंक ने इसका इस्तेमाल किया था जिस वजह से ये गिरावट आई है.
खड़गे के अध्यक्ष बनने से क्या दक्षिण भारत में कांग्रेस को होगा फ़ायदा?
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 30 सितंबर को नामांकन की आख़िरी तारीख़ थी. इस दौरान कई रोचक और चौंकाने वाली घटनाओं के बाद तीन उम्मीदवार मैदान में हैं.
वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जिन्हें इसी पद के दूसरे दावेदार शशि थरूर ने 'कांग्रेस का भीष्म पितामह' कहा है, आलाकमान के गैर आधिकारिक उम्मीदवार माने जा रहे हैं. तीसरे उम्मीदवार झारखंड के केएन त्रिपाठी हैं,जो पहले राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं.
शुक्रवार को सबसे ज़्यादा चर्चा इस बात पर हो रही थी कि आख़िरकार दिग्विजय सिंह इस मुक़ाबले से पीछे क्यों हट गए.
उन्होंने नामांकन का पर्चा लिया था लेकिन उसे जमा नहीं किया.
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पीएम मोदी, करेंगे 5जी इंटरनेट सर्विस की शुरुआत
इमेज स्रोत, ANI
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के प्रगति मैदान से 5जी सेवा लॉन्च कर रहे हैं. यह सेवा
फिलहाल देश के चुनिंदा शहरों में मिलेगी.
प्रधानमंत्री
मोदी ने प्रगति मैदान में एक से चार अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल
कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण में 5जी सेवा की शुरुआत की.
इंडिया मोबाइल
कांग्रेस, एशिया के बड़े दूरसंचार, मीडिया और टेक्नोलॉजी मंच के तौर पर जानी जाती
है. इसका आयोजन दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया संयुक्त
रूप से करते हैं.
3जी, 4जी की तरह 5जी भी एक मोबाइल इंटरनेट तकनीक है, इसे नेक्स्ट
जेनेरेशन तकनीक कहा जा रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
प्रगति मैदान
में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे.
5जी लॉन्च
करने से पहले पीएम मोदी ने इससे जुड़ी सुविधाओं और फीचर्स का जायजा लिया. एयरटेल,
वोडाफ़ोन-आइडिया और जियो के स्टॉल पर जाकर पीएम मोदी ने 5जी सुविधाओं की जानकारी
ली.
5जी नेटवर्क
से बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी और चंद सेकंड में लंबे वीडियो भी डाउनलोड किए जा
सकेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी
हाल ही में हुई 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी की मोबाइल कंपनी जियो ने बेचे गए सभी एयरवेव्स का लगभग आधा हिस्सा हासिल कर लिया.
इस नीलामी में कुल 72 गीगाहर्ट्ज़ के स्पेक्ट्रम दांव पर लगे थे. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि दांव पर लगे स्पेक्ट्रम का 71 फ़ीसदी नीलाम हो गया है.
भारतीय दूरसंचार बाज़ार में मौजूद तीन कंपनियों मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल के अलावा चैथी और नई कंपनी अडानी डेटा नेटवर्क्स से सरकार को 19 अरब डॉलर से अधिक की बोलियां हासिल हुई हैं.
नीलामी में रिलायंस जियो सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी जिसने कुल 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम खरीदा, वहीं अडानी समूह ने 2.6 करोड़ डॉलर ख़र्च किए. बाक़ी की बोलियां भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से आईं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
सूचना
प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार ने तकनीक के
विकास में फोकस किया और एक पारदर्शी व्यवस्था बनाई.
उन्होंने कहा,
‘‘5जी के लॉन्च होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार समेत तमाम क्षेत्रों
में विकास होगा. आने वाले दिनों में दूरदराज के गांवों तक बेहतर इंटरनेट
कनेक्टिविटी मिलेगी. आनेवाले समय में भारत टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर
होगा.’’
नवरात्रि के व्रत को लेकर महिलाओं को दी सलाह तो गई लेक्चरर की नौकरी
इमेज स्रोत, https://www.mgkvp.ac.in/
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने नवरात्रि पर उपवास रखने से जुड़ा बयान देने पर एक दलित गेस्ट लेक्चरर को हटा दिया है.'द हिंदू'ने इस ख़बर को पहले पन्ने पर जगह दी है.
अख़बार के मुताबिक़, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गेस्ट लेक्चरर के तौर पर पढ़ा रहे डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम ने कहा था कि महिलाएं नवरात्रि के दौरान व्रत रखने के बजाय संविधान और हिंदू कोड बिल पढ़ें तो उनका ज्यादा भला होगा.
अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक मिथिलेश कुमार ने सोशल मीडिया पर डाली गई अपनी पोस्ट पर कहा था, ''महिलाएं नवरात्रि के दौरान नौ दिन व्रत रखने के बजाय संविधान और हिंदू कोड बिल पढ़ें तो उनका ज़्यादा भला होगा. उनकी ज़िंदगी गुलामी और डर से आज़ाद हो जाएगी. जय भीम.''
मिथिलेश काशी विद्यापीठ के राजनीति विज्ञान में गेस्ट लेक्चरर थे.
इयान तूफ़ान से फ्लोरिडा में तबाही, 21 लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका के फ्लोरिडा और दक्षिण कैरोलीना
में चक्रवाती तूफान इयान से भारी तबाही हुई है. शुक्रवार को इस तूफ़ान का कहर
फ्लोरिडा में दिखा.
तूफ़ान की रफ्तार फिलहाल कुछ धीमी हुई है लेकिन ख़तरा अब
भी टला नहीं है. तूफ़ान की वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है और फ्लोरिडा समेत
बाकी इलाकों में अभी ये स्थिति कई दिनों तक बनी रह सकती है.
फ्लोरिडा की आपातकालीन सेवाओं के
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सभी
मौतें तूफ़ान की वजह से ही हुई हैं.
इमेज स्रोत, Reuters
इयान अमेरिका में आने वाले अब तक के सबसे ख़तरनाक तूफ़ानों में से एक है जिसने बुधवार को फ्लोरिडा में भीषण तबाही मचाई.
तटीय इलाके दक्षिण कैरोलीना में इयान तूफ़ान ने चार घाटों को तहस नहस कर दिया और तटीय शहर मर्टल बीच समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का कारण बना.
दक्षिण कैरोलीना में शुक्रवार शाम तक करीब दो लाख घरों और दफ्तरों में बिजली नहीं थी.
नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC)के मुताबिक, तूफ़ान अब उत्तर दिशा की ओर करीब 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है.
इमेज स्रोत, Reuters
एनएचसी का कहना है कि भले ही इयान तूफ़ान शुक्रवार को थोड़ा कमज़ोर हुआ है लेकिन ये अब भी ख़तरनाक है.
एजेंसी ने चेताया है कि तूफ़ान की वजह से आई बाढ़ अगले सप्ताह तक बरकरार रह सकती है.
फ्लोरिडा में तूफ़ान से काफ़ी नुकसान पहुंचा है. लोगों के घर उजड़ गए हैं. फ्लोरिडा में 16 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रह रहे हैं.
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, ‘‘हम तूफ़ान से हुए नुकसान और तबाही का आकलन शुरू कर रहे हैं.’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका के इतिहास में इयान तूफान सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक है.
उत्तर कोरिया ने फिर दागी मिसाइलें, परमाणु परीक्षण के भी संकेत
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, उत्तर कोरिया मिसाइल टेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दो
बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि
करते हुए बताया कि मिसाइलें जापान के समुद्र की ओर गईं.
जापान के विदेश मंत्रालय ने भी
मिसाइलें दागे जाने की पुष्टि की है.
जापानी कोस्ट गार्ड अधिकारियों के मुताबिक
मिसाइलें जापान के स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (EEZ) से बाहर गिरी
हैं और उनके किसी भी जहाज़ को नुकसान नहीं पहुंचा.
दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप
ने ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के हवाले से बताया कि प्योंगयांग के सुनान इलाके से
शनिवार सुबह 6:45 और 7:03 बजे मिसाइलें
लॉन्च की गईं.
उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति
कमला हैरिस के दक्षिण कोरिया का दौरा ख़त्म होने के ठीक बाद भी मिलाइलें दागी थीं.
इस साल उत्तर कोरिया ने मिसाइल लॉन्च
की संख्या बढ़ा दी है. उत्तर कोरिया ने साल 2017 में पहला इंटरकॉन्टिनेंटल
बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट किया था.
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है
कि उत्तर कोरिया आने वाले कुछ हफ़्तों में परमाणु हथियार का टेस्ट भी करेगा.
उत्तर कोरिया इस साल की शुरुआत से अब
तक 20 बैलिस्टिक मिसाइलें और दो क्रूज़ मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है. बीते एक
सप्ताह में यह चौथा परीक्षण था जिनमें कुल छह मिसाइलें दागी गई हैं.
पीएम मोदी ने नहीं छुआ माइक, जनता से मांगी माफ़ी
इमेज स्रोत, Twitter/BJP
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
यह वीडियो राजस्थान
के सिरोही ज़िले में आबू रोड पर आयोजित एक सभा का है जहां पीएम मोदी माइक का इस्तेमाल
न करने और जनता से माफ़ी मांगते हुए दोबारा आने का वादा करते दिख रहे हैं.
दरअसल, पीएम
मोदी को आबू रोड पर आयोजित एक सभा को संबोधित करना था लेकिन उन्हें वहां पहुंचने
में देर हो गई और रात के 10 बज गए. नियमों के मुताबिक रात 10 बजे के बाद
लाउडस्पीकर का इस्तेमाल वर्जित है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने बिना माइक के ही
जनता को एक मिनट तक संबोधित किया.
राजस्थान बीजेपी ने अपने आधिकारिक
ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है.
पीएम मोदी ने कहा,
‘‘मुझे पहुंचने में देर हो गई. अब 10 बज गए हैं. मेरी आत्मा कहती है कि
मुझे कानून नियम का पालन करना चाहिए. और इसलिए मैं आप सब से क्षमा मांगता हूं.
लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं दोबारा फिर से यहां आऊंगा और आपके इस
प्यार को ब्याज समेत चुकता करूंगा.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को गुजरात और राजस्थान के दौरे पर थे.
राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच पीएम मोदी का यह दौरा काफ़ी अहम है.
अमेरिका ने भारत की बड़ी कंपनी पर लगाया प्रतिबंध, क्या है वजह?
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी
संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने लाखों डॉलर के ईरानी पेट्रोकैमिकल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट बेचने
के आरोप में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के एक समूह पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें
भारतीय कंपनी भी शामिल है.
ये समूह दक्षिण और पूर्व एशिया में इन
उत्पादों की बिक्री कर रहा था.
शुक्रवार को उठाए गए इस कदम में ईरानी
बिचौलियों और यूएई, हांगकांग और भारत की कई प्रमुख कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं
जो ईरानी पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की शिपिंग और आर्थिक लेने-देन में
मदद कर रही थीं.
इनके अलावा चीन की दो कंपनियों पर भी
ईरानी पेट्रोकेमिकल व्यापार में शामिल होने के चलते प्रतिबंध लगाया गया है.
ओएफ़एसी के एक
अधिकारी ब्रायन ई नेल्सन ने कहा कि ‘‘अमेरिका ईरान
के गैरक़ानूनी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की बिक्री को गंभीरता से रोकने के लिए
प्रतिबद्ध है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब तक ईरान संयुक्त व्यापक कार्ययोजना को पूरी तरह लागू करने के पारस्परिक
प्रयासों से इनकार करता रहेगा, अमेरिका ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल
उत्पादों की बिक्री पर अपने प्रतिबंधों को लागू रखेगा.’’
इमेज स्रोत, home.treasury.gov/
भारत ने बंद किया था आयात
ट्रिलियंस पेट्रोकेमिकल कंपनी लिमिटेड नेटवर्क हांगकांग की वो कंपनी है जो ईरानी पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की बिक्री के लिए बिचौलिए का काम करती है. कंपनी ने ईरान केमिकल इंडस्ट्रीज़ इनवेस्टमेंट कंपनी और मिडिल ईस्ट कीमिया पार्स कंपनी से प्रोडक्ट खरीदे जो आखिर में भारत भेजे गए.
भारतीय कंपनी टीबालाजी पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड ने लाखों डॉलर के ईरानी उत्पाद खरीदे जिन्हें बाद में चीन भेजा गया. अमेरिका ने टीबालाजी पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाए हैं.
मई 2019 तक ईरान भारत का सबसे बड़ा एनर्जी सप्लायर था. अमेरिकी प्रतिबंधों के डर से भारत ने ईरान से कच्चा तेल और बाकी चीज़ें आयात करना बंद कर दिया था.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘ईरानी उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध से बचने के प्रयास करने वालों पर अमेरिका कार्रवाई कर रहा है और आगे भी करेगा.’’
नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका
स्वागत है. अभिवादन स्वीकार करिए ब्रजेश मिश्र का.
बीबीसी हिंदी के इस
लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.
ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 30
सितंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
शुरुआत आज की कुछ
बड़ी ख़बरों से-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 5जी सेवा लॉन्च करेंगे.
दिल्ली सरकार ने एक सितंबर से लागू
पुरानी शराब नीति से एक महीने में 768 करोड़ रुपये कमाए.
ग़ुलाम नबी आज़ाद की पार्टी
डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी जम्मू-कश्मीर में चुनावी आहट के बीच जनसंपर्क अभियान
शुरू करने जा रही है.
रूस ने यूक्रेन के चार इलाके-
दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और ज़पोरिज़िया पर कब्जा किया. अमेरिका ने विरोध में लगाए प्रतिबंध.
बीसीसीआई अध्यक्ष
सौरव गांगुली ने बताया कि टी20 विश्व कप से जसप्रीत बुमराह बाहर नहीं हुए हैं और
वो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे.