आर. वेंकटरमानी होंगे देश के नए अटॉर्नी जनरल

भारत सरकार ने वरिष्ठ वकील आर. वेंकटरमानी को अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया नियुक्त किया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल, कमलेश मठेनी and दिनेश उप्रेती

नमस्कार, बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. अभिवादन स्वीकार करें दिनेश उप्रेती और कमलेश का.

बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज में आपको दिनभर ताज़ा और अहम ख़बरें मिलेंगी.

ये लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध रहेगा. 27 सितंबर के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.

शुरुआत आज की कुछ बड़ी ख़बरों से

पीएफ़आई से जुड़े मामलों में देशभर में छापे, कई लोगों को हिरासत में लिया गया

सऊदी अरब में शाही परिवार से जुड़े कई लोगों को मिली सत्ता में ज़िम्मेदारी

कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन 30 सितंबर तक, अभी तक शशि थरूर और पवन बंसल ने नामांकन पत्र लिए

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां ज़ोरों पर, लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर पार्क में 29 सितंबर को होगा सम्मेलन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 सिरीज़ का पहला मुक़ाबला आज तिरुवनंतपुरम में