भूकंप के झटकों से हिला अंडमान निकोबार, तीव्रता 6.1

इमेज स्रोत, Getty Images
अंडमान और निकोबार द्वीप में शनिवार सुबह भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक़, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई. भूकंप का केंद्र कैंपबेल खाड़ी से 431 किलोमीटर दूर था.
भूकंप की गहराई ज़मीन से 75 किलोमीटर नीचे थी.
भूकंप के झटके तेज़ थे लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान की ख़बर नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
चिली में भी तेज़ भूकंप के झटके
दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भी शनिवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिली.
नेशनल सेंटरॉ फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह करीब साढ़े चार बजे आया.
भूकंप का केंद्र धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे था.
भूकंप का केंद्र राजधानी सेंटियागो के दक्षिण-दक्षिण पूर्व में करीब 979 किलोमीटर दूर था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2