इंग्लैंड पर वनडे में क्लीन स्वीप के साथ झूलन गोस्वामी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

इंग्लैंड के साथ चल रही तीन मैचों की वनडे सिरीज़ के आखिरी मुक़ाबले में भारत महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को 16 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने वनडे सिरीज़ 3-0 से जीत ली. इस जीत के साथ ही भारत की दिग्गज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने भी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

लाइव कवरेज

ब्रजेश मिश्र and चंदन शर्मा

  1. अमित शाह जब गुजरात में थे तो वहां 'जंगल राज' था: लालू यादव

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    राष्ट्रीय जनता दल के चीफ़ लालू यादव ने कहा है कि अमित शाह परेशान हैं. बिहार में उनकी सरकार ख़त्म हो गई है. साल 2014 में भी यही होने जा रहा है.

    समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, लालू यादव ने कहा है कि अमित शाह इधर-उधर जा रहे हैं और 'जंगल राज' की बात कह रहे हैं. जब वे गुजरात में थे तो उन्होंने क्या किया था? जब वे वहां थे तो वहां जंगल राज था.

    साल 2024 में पीएम मोदी को चुनाव में हराने के सवाल पर लालू यादव ने कहा, "हां, हम उन्हें सत्ता से बेदखल कर देंगे. कितनी बार हमें ये बात कहनी होगी?"

    सोनिया गांधी से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार और हम सोनिया गांधी से मिलेंगे. हम विपक्षी एकता के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं."

    पूर्णिया में 'जन भावना महासभा' को संबोधित करते हुए अमित शाह

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पूर्णिया में 'जन भावना महासभा' को संबोधित करते हुए अमित शाह

    इससे पहले बिहार के पूर्णिया में 'जन भावना महासभा' को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था, "साल 2014 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास केवल दो लोकसभा सीटें थीं. वे न घर के रहे था, ना घाट के. साल 2024 का चुनाव आने दें, बिहार की जनता लालू-नीतीश की जोड़ी का सफाया कर देगी. साल 2025 के चुनाव में हम पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने जा रहे हैं."

    अमित शाह ने ये भी कहा था कि नीतीश कुमार किसी राजनीतिक विचारधारा पर नहीं चलते हैं और सत्ता में जो भी पार्टी होगी, उससे वो हाथ मिला लेते हैं.

    उन्होंने कहा, "नीतीश जी समाजवाद छोड़ सकते हैं और लालू जी के साथ भी जा सकते हैं, वे जातिवाद की राजनीति भी कर सकते हैं. वे लेफ्ट और कांग्रेस के साथ बैठ सकते हैं. वे राजद को छोड़कर बीजेपी के साथ भी आ सकते हैं. नीतीश की केवल एक ही नीति है. मेरी कुर्सी बनी रहनी चाहिए."

    गृह मंत्री अमित शाह ने ये भी कहा कि बिहार पर 'जंगल राज' का ख़तरा मंडरा रहा है.

  2. रूस छोड़कर क्यों जा रहे हैं लोग

    वीडियो कैप्शन, रूस से सर्बिया के लिए जाने वाली सभी डायरेक्ट फ्लाइट्स भर चुकी हैं.

    रूस में बड़ी संख्या में लोगों ने देश छोड़ना शुरू कर दिया है. रूस से सर्बिया के लिए जाने वाली सभी डायरेक्ट फ्लाइट्स भर चुकी हैं और ये सब पुतिन के हालिया फैसले के बाद हुआ है.

    पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में कई मोर्चों पर पिछड़ने के बाद तीन लाख रिज़र्व लोगों को यूक्रेन भेजने का ऐलान किया था. बीबीसी संवाददाता स्टीव रोज़नबर्ग की रिपोर्ट.

  3. समाजवादी पार्टी का दावा- अयोध्या में क़ब्ज़ा की हुई ज़मीन पर बना है 'योगी आदित्यनाथ मंदिर'

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, ANI

    समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में बना मंदिर किसी की ज़मीन क़ब्ज़ा करके बनाया गया है.

    समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में आरोप लगाया गया है कि भाजपा के लोग सबसे बड़े भू-माफ़िया हैं.

    पार्टी ने इस ट्वीट में लगभग एक मिनट का एक वीडियो भी जोड़ा है. इस वीडियो में एक स्थानीय अख़बार की कतरन और ज़मीन के कथित मालिक रामनाथ मौर्य का रिकाॅर्ड किया हुआ वीडियो बयान शामिल है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अख़बार की कतरन की हेडिंग है, "बंजर भूमि कब्जाने को बनवाया योगी मंदिर."

    समाजवादी पार्टी में अपने ट्वीट में आगे लिखा है, "अयोध्या में बंजर भूमि पर क़ब्ज़ा करने के लिए भाजपा समर्थकों ने उस पर बनवाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर."

    ट्वीट के अनुसार, "बेहद शर्मनाक! ये निर्लज्ज भाजपाई और कितना गिरेंगे. मामले की जांच करा दोषियों के खि़लाफ़ राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत हो कार्रवाई."

    अखिलेश यादव ने भी किया ट्वीट

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, "अयोध्या में मुख्यमंत्री जी का जो मंदिर बनाया गया है, उसको बनानेवाले के चाचा ने ही यह शिक़ायत मुख्यमंत्री जी से की है कि वो ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा करने की बदनीयत से बनाया गया है."

    उन्होंने योगी आदित्यनाथ से पूछा है, "अब मुख्यमंत्री जी बताएँ कि ऐसे भू-माफ़िया भतीजे पर कार्रवाई वो करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आयेगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कहां बना है यह मंदिर?

    अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से लगभग 25 किलोमीटर दूर फ़ैज़ाबाद-प्रयागराज हाईवे पर भरतकुंड में प्रभाकर मौर्य ने यह मंदिर बनवाया है.

    उनका दावा है कि यह मंदिर उनकी ज़मीन पर बना है. लेकिन अब उनके चाचा ने दावा किया है कि यह मंदिर उनकी बंजर ज़मीन पर बनाया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस मंदिर में योगी आदित्यनाथ की आदमक़द प्रतिमा लगी है. मूर्ति के दाएं हाथ में धनुष है जबकि पीठ पर तरकस. मूर्ति के पीछे एक आभामंडल भी बना है और मूर्ति के कपड़े भगवा रंग के हैं. इस मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा-आरती होती है. साथ ही प्रसाद भी बांटा जाता है.

  4. रोजर फ़ेडरर आख़िरी मैच में फूट-फूटकर रोए, नडाल भी ख़ुद को नहीं रोक पाए

    रोजर फेडरर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टेनिस के महानतम खिलाड़ियों में शुमार हो चुके स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर ने शुक्रवार की रात नम आंखों से प्रोफ़ेशनल टेनिस को अलविदा कह दिया.

    ये विदाई मैच इस लिहाज़ से भी ख़ासा अहम थी क्योंकि लेवर कप के इस मैच में उनके साथी खिलाड़ी उनके लंबे समय तक प्रतिद्वंद्वी रहे रफ़ाएल नडाल थे.

    प्रोफ़ेशनल करियर से रिटायरमेंट के बाद जब वो कोर्ट से निकल रहे थे तो 41 साल के खिलाड़ी के लिए लोगों ने खड़े होकर लंबे समय तक तालियां बजाईं.

    टेनिस के इतिहास में बेस्ट खिलाड़ियों में शुमार फ़ेडरर ने 20 ग्रैंडस्लेम ख़िताब अपने नाम किए थे.

  5. पटना के ऐतिहासिक 'सुल्तान पैलेस' को तोड़ने के बिहार सरकार के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

    सुल्तान पैलेस

    इमेज स्रोत, tourism.bihar.gov.in

    पटना हाईकोर्ट ने शहर के ऐतिहासिक सुल्तान पैलेस को ढहाने के बिहार सरकार के निर्णय पर रोक लगाते हुए उसे नोटिस जारी किया है. अदालत ने सरकार से 8 सप्ताह के भीतर जवाब देने का आदेश दिया है.

    राज्य सरकार के इस फ़ैसले को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका की ऑनलाइन सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को यह आदेश दिया.

    आज से ठीक 100 साल पहले 1922 में सर सुल्तान अहमद द्वारा बनाई गई यह इमारत तोड़कर राज्य सरकार ने एक फ़ाइव स्टार होटल बनाने का निर्णय लिया है. पटना के वीरचंद पटेल स्थित इस इमारत को परिवहन भवन के रूप में भी जाता है.

    हाईकोर्ट के ताज़ा फै़सले से पुरानी धरोहरों का संरक्षण चाहने वालों को बड़ी राहत मिली है. ये लोग प्रशासन से सुल्तान पैलेस को तोड़ने वाला फै़सला वापस लेने की मांग कर रहे थे.

    इनकी मांग थी कि तोड़ने के बजाय इसकी मरम्मत करा कर इसका इस्तेमाल किया जाए. यह जनहित याचिका अमरजीत नाम के युवा वकील ने दाखि़ल की है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में वकीलों की टीम के एक सदस्य ने बताया, "बिहार सरकार के अमरजीत वर्सेज़ यूनियन ऑफ़ इंडिया नाम की यह जनहित याचिका कुछ हफ़्ते पहले दायर की गई थी."

    उन्होंने बताया, "हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एस कुमार की खंडपीठ ने सुल्तान पैलेस के प्रस्तावित विध्वंस पर रोक लगा दी है. अदालत ने बिहार सरकार से पूछा है कि उसने 100 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग तोड़ने की योजना क्यों बनाई. अदालत ने सरकार से 8 हफ़्ते के भीतर जवाब देने को कहा है."

  6. झूलन गोस्वामी: नज़र आख़िरी अंतरराष्ट्रीय मैच पर

    वीडियो कैप्शन, भारत की तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ले रही हैं संन्यास

    ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम 24 सितंबर को तीसरा वनडे मैच खेलेगी.

    और इसके साथ ही ये मैच इतिहास में दर्ज हो जाएगा, क्योंकि भारत की तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी का ये अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा और इस मुक़ाबले के बाद झूलन क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी.

  7. ईरान के लोगों को इंटरनेट की सुविधा देंगे एलन मस्क?

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    स्पेस-एक्स के सीआईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि वो कंपनी की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को चालू करेंगे.

    इनका यह फ़ैसला अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के उस ट्वीट के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार ने ईरानियों के लिए 'इंटरनेट की आज़ादी को बढ़ाने और बेरोकटोक सूचनाओं के आदान-प्रदान' के लिए कदम उठा रही है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी वित्त विभाग ने शुक्रवार को निर्देश जारी किया कि ईरान पर प्रतिबंध के बावजूद वहां के नागरिकों को इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा.

    यह फ़ैसला ईरान में 22 साल की एक युवती की पुलिस हिरासत में मौत और ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच लिया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्रेजरी विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, "स्टारलिंक को लेकर हमारी समझ ये है कि जो सर्विस वो उपलब्ध करा रहे हैं वो कमर्शियल ग्रेड की है. जरनल लाइसेंस में हार्डवेयर शामिल नहीं होगा. तो अगर वो इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें वित्त विभाग से अनुमति लेनी होगी."

    सामान्य लाइसेंस से भी हो सकता है काम

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बाद में बताया कि अगर कोई कंपनी सामान्य लाइसेंस में निर्धारित मानकों को पूरा करती है तो बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के वो सर्विस प्रोवाइड कर सकती है.

    हालांकि अभी तक मस्क की ओर से ईरान में इंटरनेट ऑपरेशन को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है.

    ईरान में विरोध प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ईरान में महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद विरोध प्रदर्शन हो रहे है. महसा को पुलिस ने 'ठीक ढंग से हिजाब न पहनने' के आरोप में गिरफ़्तार किया था.

    एलन मस्क ने कहा कि उनकी कंपनी स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस देना चाहती है, ठीक वैसे ही जैसे उसने रूसी हमले के ख़िलाफ़ लड़ रहे यूक्रेन की मदद की है, और वो प्रतिबंधों पर छूट की मांग करेंगे.

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगर स्पेस एक्स को लगता है कि ईरान में किसी गतिविधि के लिए उन्हें विशेष लाइसेंस की जरूरत है तो वो उनकी बात सुनी जाएगी.

    मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा, "अगर स्पेस एक्स इस बात को लेकर सुनिश्चित है कि उनके पास जो लाइसेंस है उसके आधार पर वो अपनी सेवाएं प्रदान सकते हैं तो वो आगे बढ़ सकते हैं. अगर उनके कुछ सवाल हों तो उन पर भी ध्यान दिया जाएगा."

  8. पाकिस्तान में गहरा रहा है खाद्य संकट

    वीडियो कैप्शन, बाढ़-पीड़ितों के लिए दो वक्त की रोटी एक बड़ी चुनौती बन गई है.

    पाकिस्तान में बाढ़ ने करोड़ों लोगों को विस्थापित किया है.

    लगभग 1500 लोगों की जान गई है और खेतों में खड़ी फसलें तबाह हो गईं हैं.

    अब जब बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतर रहा है, तो बाढ़-पीड़ितों के लिए दो वक्त की रोटी एक बड़ी चुनौती बन गई है.

  9. संन्यास लेते वक़्त रोजर फेडरर की रोती हुई तस्वीर को देख क्या कहा विराट कोहली ने

    अपनी पत्नी और रोजर फेडरर के साथ विराट कोहली.

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अपनी पत्नी और रोजर फेडरर के साथ विराट कोहली.

    टेनिस के महानतम खिलाड़ियों में शुमार हो चुके स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर ने शुक्रवार की रात पेशेवर टेनिस को अलविदा कह दिया.

    शुक्रवार की रात लंदन में आयोजित लेवर कप में उन्होंने अपने करियर का आख़िरी पेशेवर मैच खेला. मैच ख़त्म होने के बाद कोर्ट पर बोलते हुए फ़ेडरर बेहद भावुक हो गए और वे फूट-फूट कर रोने लगे. उनके साथ रफ़ाएल नडाल भी रोने लगे.

    यह देखकर कई दर्शक भी काफ़ी भावुक हो गए. इस नज़ारे ने यह मैच देख रहे हर शख़्स को ग़मगीन कर दिया.

    इस दृश्य ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी भावुक कर दिया. अपनी भावना को उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करके जाहिर किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विराट कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा, "किसने सोचा था कि कि प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे के बारे में ऐसा महसूस कर सकते हैं. यही खेल की ख़ूबसूरती है. मेरे लिए यह खेल की अब तक की सबसे ख़़ूबसूरत तस्वीर है. जब आपके साथी आपके लिए रोते हैं, तो आप जान पाते हैं कि भगवान से मिली प्रतिभा का आप उपयोग क्यों कर पाए. इन दोनों का पूरा सम्मान."

    अब तक के टेनिस इतिहास के बेस्ट खिलाड़ियों में शुमार रोजर फ़ेडरर ने कुल 20 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किए हैं.

    प्रोफ़ेशनल करियर से रिटायरमेंट के बाद जब वो कोर्ट से निकल रहे थे तो उनके लिए दर्शकों ने खड़े होकर लंबे समय तक तालियां बजाईं.

  10. झूलन गोस्वामी: बॉल गर्ल से क्रिकेट चैंपियन बनने तक का सफ़र

    झूलन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चकदा एक्सप्रेस यानी भारत की दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स पर शनिवार को अपना आख़िरी मैच खेलने जा रही हैं. लेकिन क्रिकेट, जुनून और लगन का ये सफ़र दो दशक से ज़्यादा पुराना है.

    ईडन गार्डन्स, भारत में क्रिकेट का मक्का. 29 दिसंबर 1997 के दिन मैदान में काफ़ी उत्साह था. महिला क्रिकेट विश्व कप के फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला चल रहा था. ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क चारों तरफ़ चौके छक्के लगा रही थीं.

    उसी फ़ाइनल मैच में 15 साल की एक भारतीय लड़की भी थी, जो बंगाल के एक गाँव से आई थी और बॉल गर्ल की ड्यूटी पर थी. विश्व कप की चकाचौंध और महिला क्रिकेट के धुरंधरों को देख उस युवा लड़की के आँखों में भी एक नया सपना संजो दिया- एक दिन वर्ल्ड कप में खेलने का सपना.

    यही वो पल था जिसने हमेशा के लिए झूलन गोस्वामी नाम की उस लड़की की ज़िंदगी बदल दी.

  11. अंकिता भंडारी केस: उत्तराखंड में बीजेपी और पुष्कर सिंह धामी सरकार ने की ये कार्रवाई

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अंकिता भंडारी की मौत के बाद उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाल दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इससे पहले राज्य सरकार ने अंकित आर्य को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया है.

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन दोनों फ़ैसले के बारे में ट्विटर पर बताया है.

    उन्होंने कहा, "अंकिता हत्याकांड मामले में हमने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नामित उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. साथ ही अंकित आर्य एवं उनके पिता विनोद आर्य को भाजपा से भी निष्कासित कर दिया गया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    इस बीच ऋषिकेश में अंकिता की मौत से नाराज़ लोगों ने एक रिज़ॉर्ट को आग के हवाले कर दिया. ये रिज़ॉर्ट बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य का बताया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    अंकिता भंडारी की मौत के मामले में राज्य पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.

    ऋषिकेश में ही स्थानीय बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट से लोग इस कदर नाराज़ दिखे कि उनकी कार के साथ भीड़ ने तोड़फोड़ की. पुलिस के संरक्षण में बीजेपी विधायक को भीड़ से निकाला गया.

  12. 'हथियार के रूप में धर्म के इस्तेमाल' पर बोले कपिल सिब्बल- भारत में ये हद से ज़्यादा हो गया है...

    कपिल सिब्बल

    इमेज स्रोत, ANI

    पूर्व कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया है कि लोग जांच एजेंसियों, सरकार और पुलिस के डर के साये में लगातार जी रहे हैं.

    'हथियार के तौर पर धर्म के इस्तेमाल' के मुद्दे पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि भले ही ये दुनिया भर में हो रहा है लेकिन भारत में ये हद से ज़्यादा हो गया है.

    कपिल सिब्बल ने कहा, "ये पूरी दुनिया में हो रहा है. लेस्टर में जो कुछ हुआ, वो पूरी तरह से असहिष्णुता थी. हम सभी जानते हैं कि वहां क्या हुआ. अब इसका बाहर भी निर्यात हो रहा है."

    "भारत में असली दिक्कत ये है कि जो लोग भी हेट स्पीच में शामिल हैं, वे एक विचारधारा विशेष से जुड़े हुए हैं. पुलिस कुछ भी करने के लिए तैयार नहीं दिखती है."

    कपिल सिब्बल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कपिल सिब्बल इस समय समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा में निर्दलीय सांसद हैं

    पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर अपनी किताब 'रिफलेक्शंस: इन राइम एंड रिदम' की लॉन्चिंग के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि जो लोग हेट स्पीच देते हैं, उन पर क़ानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है, इसलिए वे उसी तरह की बातें फिर से कहने के लिए उत्साही हो जाते हैं.

    कपिल सिब्बल ने कहा, "सभी लोग डरे हुए हैं और लोगों ने इन हालात में खुद को मानसिक रूप से समेट लिया है. वे क्या करते? इसलिए वे डरे हुए हैं. हम लगातार डर के साये में जी रहे हैं. हमें ईडी का डर लगता है. हम सीबीआई से डरे हुए हैं. हमें सरकार से डर लगता है. हमें पुलिसवालों से डर लगता है. हमें हर किसी से डर लगता है. हमें किसी पर कोई भरोसा नहीं रह गया है."

    उन्होंने न्यायपालिका की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि गरीब आदमी कोर्ट नहीं जा सकता है क्योंकि उसके वकीलों को देने के लिए पैसे नहीं होते हैं.

    कपिल सिब्बल ने कहा, "अदालतों में हर रोज़ दो कॉरपोरेट्स के बीच लड़ाई होती है. अमेज़न बनाम रिलायंस, ये बनाम वो. और ग़रीब आदमी, वो अदालत नहीं जा सकता है. उसके पास वकीलों को देने के लिए पैसे नहीं होते हैं."

  13. बांग्लादेश की पहली अंतरिम सरकार जब बंदूक़ों के साए में भारत की मदद से बनी

    बांग्लादेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाँच दिन घोड़े पर और पैदल चलने के बाद 31 मार्च, 1971 की शाम अवामी लीग के नेता ताजुद्दीन अहमद और अमीरुल इस्लाम भारतीय सीमा के पास एक पुलिया के पास बैठे थे. दोनों नंगे पैर थे. उन्होंने एक लुंगी और बनियान पहन रखी थी. उनका एक संदेशवाहक सीमा पार संपर्क स्थापित करने के लिए गया हुआ था.

    ताजुद्दीन थोड़े परेशान थे लेकिन उनके साथी अमीरुल इस्लाम ने उनसे कहा, 'सूरज डूब रहा है, लेकिन जल्द ही एक नया सवेरा शुरू होगा.' जैसे ही अँधेरा घिरा उन्हें अपनी तरफ़ आती कुछ बूट्स की आवाज़ सुनाई दी. थोड़ी देर में हथियारबंद सैनिकों का एक छोटा झुंड उनके सामने था. उनका नेतृत्व कर रहे थे सीमा सुरक्षा बल के एक आला अधिकारी गोलोक मजमुदार.

    ताजुद्दीन ने उन्हें पूर्वी पाकिस्तान के हालात के बारे में बताया और अवामी लीग नेताओं ओर राष्ट्रीय असेंबली सदस्यों की एक सूची उन्हें सौंपी. 30 और 31 मार्च की रात 12 बजे सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक केएफ़ रुस्तमजी ताजुद्दीन अहमद से मिलने दिल्ली से कलकत्ता पहुंचे. गोलोक मजमुदार ने उन्हें रिसीव किया. वो उन्हें हवाईअड्डे के बाहर खड़ी एक जीप के पास लाए जिसमें ताजुद्दीन अहमद बैठे हुए थे.

    केएफ़ रुस्तमजी अपनी किताब 'द ब्रिटिश, बैंडिट्स एंड द बॉर्डरमैन' में लिखते हैं, "हम ताजुद्दीन अहमद और अमीरुल इस्लाम को अपने साथ असम हाउस लाए. मैंने उन्हें अपने कुर्ते पजामे दिए जिसे उन्होंने नहाने के बाद पहन लिया."

  14. पीएफ़आई ने लोगों को भारत के ख़िलाफ़ भड़काया, इस्लामी शासन लाने की थी साजिश: एनआईए

    पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) के दफ्तरों में छापे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) के दफ्तरों में छापे

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दावा किया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफ़आई) के दफ्तरों और नेताओं के यहां देशभर में हुई छापेमारी में काफ़ी आपत्तिजनक चीज़ें मिली है.

    जांच एजेंसी का दावा है कि इसमें काफ़ी चीज़ें एक समुदाय विशेष के बड़े नेताओं को निशाना बनाने के जुटाई गई थीं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एनआईए की विशेष अदालत में सौंपी गई रिमांड रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े 10 लोगों की कस्टडी मांगी गई है.

    जांच एजेंसी की ओर से दर्ज किए गए केस के मुताबिक कट्टर इस्लामी संगठन ने युवाओं को चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) में शामिल होने के लिए उकसाया.

    पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) के दफ्तरों में छापे

    इमेज स्रोत, ANI

    ''भारत में इस्लामी शासन लागू करने की साजिश''

    22 सितंबर को सौंपी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संगठन ने हिंसक जिहाद और चरमपंथी गतिविधियों के जरिए भारत में इस्लामी शासन लागू करने की साजिश रची.

    रिपोर्ट में कहा गया, "पीएफ़आई ने समाज के एक तबके को सरकार की नीतियों को ग़लत ढंग से समझाया और उन्हें भारत के ख़िलाफ़ उकसाने की कोशिश की. जिससे देश और सरकार के प्रति उनमें नफरत बढ़े."

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, "जांच के दौरान जो सामग्री मिली है उससे पता चला कि जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है, वो लगातार संगठित अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थे और समाज के दूसरे धार्मिक वर्गों को आतंकित करने का काम करते थे."

    एनआईए कोर्ट ने अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापेमारी के दौरान एनआईए ने केरल से 22, महाराष्ट्र और कर्नाटक से 20-20, तमिलनाडु से 10, असम से 9, उत्तर प्रदेश से आठ, आंध्र प्रदेश से पांच, मध्य प्रदेश से चार, पुडुचेरी और दिल्ली से तीन-तीन और राजस्थान से दो लोगों को गिरफ़्तार किया था.

  15. पीएम मोदी की चर्चित टिप्पणी पर रूस ने कहा, इसमें कुछ भी नया नहीं

    भारत में रूस के राजदूत देनिस अलिपोव

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दी गई सलाह पर रूस ने कहा है कि 'उसमें कुछ भी नया नहीं था.'

    पीएम मोदी ने उज़्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइज़ेशन की बैठक से अलग रूसी राष्ट्रपति पुतिन से एक बैठक में कहा था कि 'यह युद्ध का दौर नहीं है.'

    भारत में रूस के राजदूत देनिस अलिपोव ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पश्चिमी देशों को जो ख़ुद के लिए सही लगता है, वो वही करते हैं.

    पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में राष्ट्रपति पुतिन को सलाह दी थी कि 'यह दौर युद्ध का नहीं है.' इस बयान को आधार बनाकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस पर हमला बोला था.

  16. उत्तराखंड: छह दिन बाद नहर में मिली अंकिता की लाश, बीजेपी नेता का बेटा गिरफ़्तार

    अंकिता भंडारी

    इमेज स्रोत, Vinay Pandey

    इमेज कैप्शन, अंकिता भंडारी

    उत्तराखंड में बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य को एक रिसेप्शनिस्ट की हत्या के मामले में गिरफ़्तार किया गया है.

    उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार सुबह अंकिता भंडारी नाम की लड़की की लाश बरामद की है. अंकिता की लाश ऋषिकेश में चीला कनाल से मिली.

    राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके घटना पर दुख जताया और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा, "आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया. इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं. अभियुक्तों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात की गई है. हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छह दिन बाद मिली लाश

    अंकिता की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था.

    पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने अंकिता की लाश चीला कनाल में फेंक दी थी.

    एएसपी शेखर चंद्र सुयाल के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में उन्होंने को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती बरतने पर उन्होंने सच कबूल कर लिया.

    बीते सोमवार को जब अंकिता अपने कमरे में नहीं मिली और परिजनों को उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वो उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के चेयरमैन थे.

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ज़िलाधिकारियों को सभी रिजॉर्ट की जांच के आदेश दिए हैं और ग़ैरकानूनी ढंग से चल रहे सभी रिसॉर्ट पर कार्रवाई के लिए कहा है.

    पौड़ी ज़िले के यमकेश्वर ब्लॉक में बने बीजेपी नेता के रिसॉर्ट पर शुक्रवार शाम बुलडोज़र चला. पुलकित आर्य ही इस रिजॉर्ट को चलाते थे.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  17. रोहित शर्मा और अक्षर पटेल के सामने बेबस दिखा ऑस्ट्रेलिया

    रोहित शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत को अगले माह होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले एक मैच विनर मिल गया है. यह मैच विनर अक्षर पटेल हैं.

    वह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मौजूदा सिरीज़ में खेले दो मैचों में अपनी पैनापन लिए गेंदबाज़ी से रविंद्र जडेजा की जगह को भरने में सफल हो गए हैं.

    अक्षर ने भारत को नागपुर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अपनी गेंदबाज़ी के कमाल से छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारत इस जीत से सिरीज़ में एक-एक की बराबरी में आ गया है.

    अब हैदराबाद में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच से सिरीज़ का फ़ैसला होगा.

    बारिश के कारण आठ-आठ ओवर के मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरोन फिंच और केमरून ग्रीन ने आक्रामक शुरुआत की. लेकिन अक्षर पटेल ने आते ही अपने पहले ओवर में अच्छी समझ का प्रदर्शन करके विराट कोहली की थ्रो पर फुर्ती दिखाकर केमरून ग्रीन को रनआउट किया और इसी ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड करके तगड़ा झटका दे दिया.

    अक्षर पटेल ने अपने दूसरे ओवर में टिम डेविड को बोल्ड करके अपनी गेंदबाज़ी के झंडे गाड़ दिए. उन्होंने दो ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट निकाले. मोहाली में हारे पहले मैच में भी उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित किया था और चार ओवरों में 17 रन देकर चार विकेट निकाले थे. उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से यह तो साबित कर दिया है कि विश्व कप में वह जडेजा की कमी को नहीं खलने देंगे.

    अक्षर पटेल ने मैच के बाद कहा, ''बल्लेबाज़ के खेलने के अंदाज़ को ध्यान में रखकर गेंदबाज़ी की लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी करने का प्रयास करता हूँ. साथ ही पावर प्ले में गेंदबाज़ी करते समय मेरी गेंद थोड़ी स्किड करती है और विकेट पर गेंद को रखने से मुझे सफलताएं मिलती हैं. मैं ज़्यादा ना सोचकर विकेट पर गेंदबाज़ी करने का प्रयास करता हूँ.''

  18. यूपीए के दौर में भारत में आर्थिक गतिविधियां 'अवरुद्ध' हो गई थीं: नारायण मूर्ति

    इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति

    आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने इस बात पर अफसोस जाहिर किया है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के दौर में भारत में आर्थिक गतिविधियां 'अवरुद्ध' हो गई थीं और मनमोहन सिंह सरकार ने फ़ैसले लेने में देरी की.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद में युवा उद्यमियों और छात्रों से बातचीत के दौरान नारायण मूर्ति ने ये बात कही. मूर्ति ने इस बात पर भरोसा जताया कि नौजवान लोग भारत को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन का योग्य प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं.

    भारत का भविष्य वो किस तरह से देखते हैं, इस सवाल पर नारायण मूर्ति ने कहा, "साल 2008 से साल 2012 के बीच मैं लंदन में एचएसबीसी के बोर्ड में हुआ करता था. शुरुआती कुछ सालों में जब बोर्डरूम की बैठकों के दौरान चीन का जिक्र दो से तीन बार हुआ करता था तो भारत का नाम एक बार लिया जाता था."

    "लेकिन दुर्भाग्य से, मुझे नहीं मालूम कि बाद के सालों में भारत के साथ क्या हुआ. मनमोहन सिंह एक असाधारण शख़्स थे और मेरे मन में उनके लिए बड़ी इज्जत थी. लेकिन फिर भी भारत का विकास यूपीए के दौर में अवरुद्ध हो गया. फ़ैसले नहीं लिए जा रहे थे और हर काम में देरी हो रही थी."

    इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति

    इमेज स्रोत, ANI

    नारायण मूर्ति ने कहा कि साल 2012 में जब उन्होंने एचएसबीसी छोड़ा था तो मीटिंग्स में भारत का जिक्र शायद ही होता था जबकि चीन का नाम लगभग 30 बार लिया गया. उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे लगता कि ये आपकी पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि लोग भारत का नाम हर उस जगह पर लें जहां वे दूसरे देशों का जिक्र करते हैं, ख़ासकर चीन के बारे में. मुझे लगता है कि ये आप कर सकते हैं."

    इंफोसिस के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि एक वक़्त था कि जब पश्चिमी देशों के लोग भारत की तरफ़ देखा करते थे लेकिन आज उनके मन में हमारे लिए इज्जत की भावना है. भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

    उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह जब वित्त मंत्री थे और साल 1991 में आर्थिक सुधारों की शुरुआत हुई और मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया जैसी योजनाएं शुरूं की, इनसे भारत की साख बढ़ी है."

    "जब मैं आपकी उम्र का था तो उस वक़्त कोई जिम्मेदारी नहीं थी क्योंकि न तो कोई मुझसे कुछ उम्मीद रखता था और न ही भारत से. लेकिन आज ये उम्मीद की जा रही है कि आप देश को आगे ले जाएंगे. मुझे लगता है कि आप लोग भारत को चीन का एक योग्य प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं."

    उन्होंने कहा कि चीन ने महज 44 सालों में भारत को पीछे छोड़ दिया.

  19. संयुक्त राष्ट्र आम सभा में इतने देशों ने लिया भारत का नाम

    अर्दोआन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र आम सभा (यूएनजीए) की 77वीं बैठक चल रही है. दुनिया भर के देशों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेने पहुँचे हैं.

    यूएनजीए में दुनिया के आठ देशों ने भारत का ज़िक्र किया.

    1. तुर्की के राष्ट्रपति रैचेप तैय्यप अर्दोआन ने कश्मीर का मुद्दा उठाया और भारत-पाकिस्तान संबंधों का ज़िक्र किया. अर्दोआन ने कहा कि वह कश्मीर में उचित और स्थायी शांति की उम्मीद करते हैं.

    तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा, ''75 साल पहले भारत और पाकिस्तान दो संप्रभु देश बने लेकिन दोनों मुल्कों के बीच शांति और एकता स्थापित नहीं हो पाई है. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. हम उम्मीद और प्रार्थना करते हैं कि कश्मीर में उचित और स्थायी शांति की स्थापित हो.''

    2 . फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को दोहराया.

    उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पीएम मोदी की शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में मुलाक़ात का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सही थे जब उन्होंने कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है. यह पश्चिम से बदला लेने के लिए या पूर्व के ख़िलाफ़ पश्चिम का विरोध करने के लिए नहीं है. ये वक़्त है कि सभी समान संप्रभु देश एक दूसरे का साथ दें ताकि वो सामने कड़ी चुनौतियों से निपट सकें.’’

    3. गुयना के राष्ट्रपति इरफ़ान अली ने भारत से निर्यात बंद होने की वजह से खाने की चीज़ें महंगी होने का मुद्दा उठाया.

    4. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों और चीज़ों के निर्यात को लेकर भारत का ज़िक्र किया.

    लिज़ ट्रस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    5. ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने भारत जैसे लोकतांत्रिक देशों के साथ संबंध मज़बूत करने पर ज़ोर दिया.

    उन्होंने अपने भाषण में कहा- ‘‘हम भारत, इसराइल, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे लोकतांत्रिक देशों से अपने संबंध गहरे कर रहे हैं. हम इंडो-पैसिफ़िक और गल्फ़ में अपनो मित्रों से नए सुरक्षा संबंध बना रहे हैं.’’

    6. जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ शॉल्त्स ने भारत और G7 की अध्यक्षता का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमने जी7 के रूप में अपनी चर्चाओं में अफ्रीकी संघ और लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई देशों के अध्यक्षता वाले देशों के साथ भारत और दक्षिण अफ्रीका को भी शामिल किया है.’’

    7. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के विस्तार की भारत की मांग का समर्थन किया.

    8. वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कश्मीर का मुद्दा उठाया और भारत पर कई आरोप लगाए.

  20. भारत के मुसलमानों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूएन में बोले