सलमान रुश्दी को चाकू मारे जाने के क़रीब दो हफ़्ते बाद भारत ने की हमले की निंदा

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान रुश्दी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and चंदन शर्मा

  1. नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फ़िरोज़पुर एसएसपी को बताया ज़िम्मेदार

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    पीएम मोदी काफ़िला

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फ़िरोज़पुर एसएसपी को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फ़िरोज़पुर एसएसपी अपनी ड्यूटी निभाने में असफल रहे और इसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफ़िला सड़क पर खड़ा रहा.

    मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने गुरुवार को अपने आदेश में कहा, "फ़िरोज़पुर एसएसपी रूट पर सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता नहीं कर सके. एसएसपी अपनी ड्यूटी नहीं निभा पाए. पीएम के पहुँचने से पहले पर्याप्त समय था. एसएसपी आदेश मिलने के बाद रूट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं कर पाए."

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "सभी गवाहों और तथ्यों और मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस को उचित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए और उन्हें इन मामलों को लेकर संवेदनशील बनाना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम भारत सरकार को ये आदेश भेजेंगे और सुरक्षा के साथ ही इसे अन्य पहलुओं से जुड़े मामलों पर सरकार को ही फ़ैसला लेने दिया जाए.

    सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की सौंपी रिपोर्ट को देखते हुए ये टिप्पणी दी है.

    पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुआई वाली पाँच सदस्यीय समिति ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दायर की थी. इस रिपोर्ट में पंजाब के कुछ अफसर और पुलिस अधिकारियों की ओर इशारा किया गया था.

    इस साल पाँच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफ़िले को पंजाब के फ़िरोज़पुर रोड के फ़्लाइओवर पर काफ़ी देर खड़ा रहना पड़ा था. ये इलाक़ा पाकिस्तान से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है.

  2. मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट पर अपने फ़ैसले की समीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने 27 जुलाई के फ़ैसले की समीक्षा करने पर सहमति व्यक्त की है.

    भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के चीफ़ जस्टिस एनवी रमन्ना की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि फ़ैसले पर पुर्नविचार मुख्य रूप से दो मुख्य मुद्दों पर किया जाएगा.

    चीफ़ जस्टिस ने कहा कि जिन मुद्दों की सुप्रीम कोर्ट को बाद में समीक्षा करनी हैं, वे हैं - ईसीआईआर की रिपोर्ट अभियुक्त को ना देने के प्रावधान पर और दूसरा ख़ुद को निर्दोष साबित करने का ज़िम्मा अभियुक्त पर होने के प्रावधान पर.

    इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम की ओर से दायर पुर्विचार याचिका के संदर्भ में केंद्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है और उनकी अंतरिम सुरक्षा को भी चार सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.

    क्या है पीएमएलए

    यह एक आपराधिक क़ानून है जिसे मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए उससे प्राप्त या शामिल संपत्ति को जब्त करने के लिए और उससे जुड़े मामलों के लिए बनाया गया है.

    ईडी इस क़ानून के इस्तेमाल से मनी लॉन्ड्रिंग के अपराधों की जाँच करता है. संपत्ति की कुर्की, जब्ती की कार्रवाई और मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल व्यक्तियों के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलना इसमें प्रमुख है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट ने 27 जुलाई को सुनवाई के दौरान पीएमएलए के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मिले अधिकारों को सही ठहराया था.

    सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों वाली पीठ ने अपने आदेश में पीएमएलए के तहत संपत्ति की कुर्की, तलाशी और ज़ब्ती से जुड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) की शक्तियों को बरकरार रखा था.

    पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी पाए गए अपराधियों को ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करने का प्रावधान है. इस कानून के अंतर्गत अपराधों की जांच की ज़िम्मेदारी प्रवर्तन निदेशालय की है.

  3. ब्रेकिंग न्यूज़, बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों की रिहाई पर गुजरात सरकार और केंद्र को नोटिस जारी

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में 11 दोषियों की रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार और केंद्र को नोटिस जारी किया है. 15 अगस्त को गुजरात सरकार ने माफ़ी योजना के तहत इन 11 दोषियों को रिहा कर दिया था.

    गैंगरेप के दोषियों की रिहाई को लेकर गुजरात सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

    इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सवाल ये है कि गुजरात सरकार के अंतर्गत क्या इन दोषियों को माफ़ी दी जा सकती है या नहीं. हमें ये भी देखना है कि क्या इन्हें माफ़ी देते समय सोच-विचार किया गया या नहीं.

    सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 11 दोषियों को भी पार्टी बनाने का निर्देश दिया.

    इस मामले में नोटिस जारी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सुनवाई दो सप्ताह बाद करने का फ़ैसला किया.

    मुख्य न्यायाधीश एवी रमन्ना की खंडपीठ ने कहा- हम गुजरात सरकार और केंद्र को नोटिस जारी कर रहे हैं. हम उनसे जवाब मांग रहे हैं. दो सप्ताह बाद इस पर सुनवाई होगी.

    याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए कपिल सिब्बल ने अदालत से मांग की कि दोषियों की रिहाई तुरंत रद्द होनी चाहिए और गुजरात सरकार के फ़ैसले को खारिज कर देना चाहिए.

    उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों के दौरान बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे और मुसलमानों का पलायन भी हुआ था. कपिल सिब्बल ने कहा कि एक गर्भवती महिला के गैंगरेप के दोषियों को माफ़ी नहीं मिलनी चाहिए थी.

    विपक्ष की कई पार्टियों ने इस मामले में गुजरात सरकार को घेरा है. सुप्रीम कोर्ट में इन 11 दोषियों की रिहाई के ख़िलाफ़ कई लोगों ने याचिका दाखिल की थी. इनमें वामपंथी नेता सुभासिनी अली और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भी शामिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तीन मार्च 2002 को गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ बलात्कार किया गया था और उनके परिवार के 14 सदस्यों को मार दिया गया था. मृतकों में बिलकिस बानो की तीन साल की बेटी भी शामिल थी.

    इस मामले की जाँच सीबीआई ने की थी जिसके बाद 2008 में बॉम्बे सत्र अदालत ने 11 लोगों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई थी. 15 अगस्त, 2022 को गोधरा जेल में सज़ा काट रहे इन 11 क़ैदियों को गुजरात सरकार की सज़ा माफ़ी की नीति के तहत रिहा कर दिया गया था.

    बिलकिस बानो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दोषियों के रिहा होने पर क्या कहा था बिलकिस के पति ने

    बिलकिस बानो के पति याकूब रसूल ने 11 दोषियों का रिहाई के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुएकहा था, ''हमें जिसे हालत में छोड़ा गया है, उसमें कुछ भी महसूस करने की शक्ति नहीं बची है.''

    याकूब रसूल ने कहा था, ''जिस लड़ाई को हम वर्षों से लड़ रहे थे, वह एक क्षण में बिखर गई. अदालत की ओर से दी गई उम्र क़ैद की सज़ा को मनमानी तरीक़े से कम कर दिया गया. मैंने सज़ा कम करने की इस प्रक्रिया के बारे में आज तक सुना भी नहीं था.''

    याकूब रसूल गुजरात में दाहोद के देवगढ़ बारिया में रहते हैं.

    रसूल कहते हैं, ''2002 में जो कुछ हुआ वह भयावह था. बिलकिस के साथ जो बर्बरता हुई वह अकल्पनीय थी. उसने अपनी बेटी की हत्या अपनी आँखों के सामने देखी. एक माँ, एक महिला और एक इंसान के रूप में उसने सारी बर्बरता झेली. इससे बुरा और क्या हो सकता है?''

    उन्होंने कहा था, ''अब हम यही चाहते हैं कि हमें अकेला छोड़ दीजिए. हमें अपनी सुरक्षा को लेकर डर है लेकिन अब कुछ करने की हिम्मत और वक़्त नहीं है.''

  4. तीस्ता सीतलवाड़ की ज़मानत याचिका पर सुनवाई 30 अगस्त तक टली

      • Author, सुचित्र मोहंती, बीबीसी हिंदी के लिए
    तीस्ता सीतलवाड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ की ज़मानत याचिका पर सुनवाई 30 अगस्त तक के लिए टाल दी है. दरअसल गुजरात सरकार ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से और समय मांगा था.

    जस्टिस यूयू ललित की अगुआई वाली सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने अब इस मामले की सुनवाई की तारीख़ 30 अगस्त तय की है.

    गुजरात सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर जवाब देने के लिए दो और दिन का समय मांगा.

    हालाँकि जस्टिस यूयू ललित ने कहा कि उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि याचिकाकर्ता जेल में हैं. उन्होंने कहा- हम इसकी जाँच करनी पड़ेगी कि क्या उन्हें जेल में बंद करने की आवश्यकता है?

    2002 के गुजरात दंगों के मामलों में आपराधिक साज़िश रचने और धोखाधड़ी के आरोप में एसआईटी ने उन्हें जून में गिरफ़्तार किया गया था.

  5. नीतीश कुमार अपने मुस्लिम मंत्री के साथ जिस मंदिर में गए थे, उसका किया गया 'शुद्धीकरण'

    विष्णुपद मंदिर

    इमेज स्रोत, ANI

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को गया के जिस विष्णुपद मंदिर में दर्शन करने गए थे, उसका बुधवार को शुद्धीकरण किया गया है.

    न्यूज़ एजेंसी एएनआई की ख़बर के अनुसार, 21 आचार्यों ने बुधवार को मंदिर का शुद्धिकरण किया.

    दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कुछ नेताओं के साथ गया के विष्णुपद मंदिर दर्शन करने पहुँचे थे.

    उनके साथ उनके कैबिनेट मंत्री इसराइल मंसूरी भी थे. हिंदू मंदिर में इसराइल की मौजूदगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    विष्णुपद मंदिर की ओर से जारी किया गया बयान

    विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शम्भु नाथ बिट्ठल के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने लिखा है- मंदिर में मुस्लिम समाज के मंत्री आए थे जिसके बाद लोगों में मंदिर की अशुद्धि की भावना थी जिसके बाद भगवान विष्णु की पूजा की गई.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने बताया कि मंदिर में अहिंदू प्रवेश-निषेध का बोर्ड भी लगा हुआ है.

    क्यों बढ़ा विवाद

    सोमवार को मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए कुछ नीतीश कुमार ने कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की थीं. इन तस्वीरों में बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी भी थे.

    जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर मंदिर की पवित्रता को भंग करने का आरोप लगाया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    उन्होंने ट्वीट किया था, "जब शासक नास्तिक और हिंदू विरोधी हो जाएगा तो बिहार में धर्म की रक्षा कैसे होगी? एक मुसलमान के साथ विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने वाले नीतीश कुमार ने जान-बूझ कर मंदिर की पवित्रता को भंग किया है और सनातन का अपमान किया है."

    पूजा अर्चना पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था, "इतिहास में पहली बार विष्णुपद मंदिर में जान-बूझ कर इसराइल मंसूरी को लेकर घुसते हैं. हिंदू समाज को अपमानित करने का काम सीएम को ख़ुद पसंद आता है."

    हालाँकि इस पर राज्यसभा में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने बयान दिया था- हिंदू धर्म एक महासागर है और बीजेपी के लोग इस धर्म को हिंदुत्व के नाम पर तालाब में तब्दील कर रहे हैं.

  6. आम आदमी पार्टी का दावा- बीजेपी उसके 40 विधायकों को तोड़ने की कर रही है कोशिश

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आम आदमी पार्टी ने कहा है कि बीजेपी उनके 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने ये दावा किया. उन्होंने कहा कि पार्टी विधायकों की बैठक के लिए विधायकों से संपर्क किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दिलीप पांडे ने कहा- कल ही सभी विधायकों को बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया था. जिन विधायकों से संपर्क नहीं हो सकता है, उनसे भी संपर्क किया जाएगा. बैठक में सभी विधायक मौजूद रहेंगे.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है. ये बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा है कि बीजेपी लंबे समय से दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. उन्होंने दावा किया कि विधायकों को पैसे ऑफ़र किए जा रहे हैं और डराया भी जा रहा है.

    आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी ऐसी कोशिश की है और वे हमेशा नाकाम रहे हैं. इस बार भी वे नाकाम होंगे.

    पिछले दिनों सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति के कारण कथित घोटाले की जाँच के क्रम में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारा था. उसके बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है.

    आम आदमी पार्टी और इसके नेता इसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को ज़िम्मेदार कह रहे हैं, वहीं बीजेपी आप की सरकार पर घोटाले का आरोप लगा रही है.

    मनीष सिसोदिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मनीष सिसोदिया ने तो यहाँ तक दावा कर दिया कि बीजेपी के संदेश आ रहे हैं और कहा जा रहा है कि वे बीजेपी में आ जाएँ, तो उनके ख़िलाफ़ केस हटा लिए जाएँगे. बीजेपी ने इन आरोपों का खंडन किया है.

    आप ने बीजेपी पर अपने पार्टी विधायकों को ख़रीदने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है और कहा है कि विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 20-20 करोड़ रुपए ऑफ़र किए जा रहे हैं.

    दूसरी ओर बीजेपी ने इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा था कि मनीष सिसोदिया बच नहीं सकते.

  7. हैदराबाद में टी राजा सिंह के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन के बाद चारमीनार के पास सुरक्षा कड़ी

    चारमिनार

    इमेज स्रोत, ANI

    बीजेपी नेता टी राजा सिंह के पैगंबर मोहम्मद को दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद से हैदराबाद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. उनके बयान के बाद से ही हैदराबाद में प्रदर्शन जारी है.

    बीते दिन भी हैदराबाद में टी राजा सिंह के बयान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए.

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने देर रात ट्वीट करके जानकारी दी कि डीसीपी (साउथ) के सामने उनकी हाज़िरी के बाद प्रदर्शन कर रहे युवाओं को रिहा कर दिया गया है.

    उन्होंने बताया कि देर रात क़रीब डेढ़ बजे हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा किया गया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने ट्वीट किया है, "युवकों को देर रात क़रीब डेढ़ बजे कंचनबाग पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया. एक मामले में पुलिस ने बल का भी प्रयोग किया है और घर में घुसकर पाँच युवकों को हिरासत में ले लिया. उन्हें मेरे रीप्रेज़ेंटेशन पर रिहा कर दिया गया है."

    उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की वजह राजा सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी ही है.

    ओवैसी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

    उन्होंने कहा, "हैदराबाद हमारा घर है और हमें इसे सांप्रदायिकता का शिकार नहीं बनने देना चाहिए."

    इससे पहले हैदराबाद में चारमीनार के पास 23 अगस्त को भी भारी संख्या में लोग जुट गए थे और उन्होंने बीजेपी के निलंबित नेता के ख़िलाफ़ जमकर प्रदर्शन किया था.

    टी राजा

    इमेज स्रोत, TWITTER/TIGERRAJASINGH

    क्या कहा था टी राजा सिंह ने

    टी राजा सिंह ने बीते सोमवार सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में उन्होंने पैग़ंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. दस मिनट लंबे इस वीडियो में वह कॉमेडियन मुनव्वर फारुक़ी के ख़िलाफ़ भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखे थे.

    स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार शाम तेलंगाना में टी राजा सिंह के बयानों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें तत्काल गिरफ़्तार करने की मांग उठाई थी.

    असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले में विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि बीजेपी विधायक ने जान-बूझकर ये बयान दिया है.

  8. पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से जनजीवन प्रभावित, अब तक 900 से अधिक लोगों की मौत

    पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश का कहर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश के कहर से अभी तक 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 30 लाख से अधिक लोग इससे किसी ना किसी प्रकार से प्रभावित हुए हैं.

    बीबीसी उर्दू की ख़बर के अनुसार, पाकिस्तान के 116 ज़िले बाढ़ और बारिश से बुरी तरह प्रभावित हैं.

    एनडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान प्रांत के ज़िले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.

    यहाँ के सभी 33 ज़िलों में स्थिति बेहद गंभीर है.

    वहीं ख़ैबर के 34 ज़िले और सिंध के 23 ज़िले भी बाढ़ और बारिश की मार झेल रहे हैं.

    अगर आबादी के लिहाज़ से देखें तो पाकिस्तान का सिंध प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. यहां 22 लाख 63 हज़ार लोगों का जीवन बाढ़ और बारिश के कारण प्रभावित हुआ है.

    हालाँकि यह केंद्र के आंकड़े हैं, लेकिन राज्य सरकार का कहना है कि सिंध प्रांत में बाढ़-बारिश से प्रभावित होने वालों की संख्या इससे कहीं अधिक है.

    एनडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ और बारिश से सात लाख आठ हज़ार से अधिक जानवर अभी तक बह गए हैं. इसके अलावा कई जगहों पर सड़क भी बह गई है.

  9. झारखंड: प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ़्तार, छापे में घर से मिले थे दो एके-47

    रांची में छापेमारी के दौरान

    इमेज स्रोत, RAVI PRAKASH/BBC

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने अवैध खनन मामले में झारखंड की राजधानी रांची के कारोबारी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया है.

    इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के कारोबारी के रांची स्थित किराए के घर पर छापेमारी के दौरान दो एके-47 और कुछ गोलियां बरामद की थीं.

    ईडी के एक अधिकारी ने बताया था, "पता करने की कोशिश की जा रही है कि यह हथियार किसके हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इस रेड के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

    एक धड़ा उन पर सत्ता का क़रीबी होने का आरोप लगा रहा है तो वहीं झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम के नेताओं का आरोप है कि प्रेम प्रकाश दरअसल बीजेपी नेताओं के क़रीबी हैं.

    ईडी की टीम ने कुछ दिनों पहले भी प्रेम प्रकाश के रांची के अशोक नगर स्थित किराए के एक घर पर छापामारी की थी.

    इसके बाद उनसे लंबी पूछताछ की गई थी. इसके बाद यह प्रकरण कुछ दिनों से चर्चा में नहीं था लेकिन 24 अगस्त को उनसे जुड़ी कुछ जगहों पर छापेमारी के बाद चर्चाओं का बाज़ार फिर से गर्म हो गया है.

  10. नितिन गडकरी का कद क्या बीजेपी ने आरएसएस के कहने पर घटाया?

    नितिन गडकरी

    इमेज स्रोत, ANI

    एक वक़्त पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे नितिन गडकरी को बीते दिनों पार्टी ने नई संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति दोनों से ही बाहर कर दिया. इसके बाद से ही नितिन गडकरी लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं.

    अब एक अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार आरएसएस ने ही नितिन गडकरी की बयानबाज़ी से परेशान होकर बीजेपी को उन्हें हटाने का सुझाव दिया था. पढ़िए ये ख़बर अख़बारों की समीक्षा में.

  11. इमरान ख़ान आज कोर्ट में होंगे पेश, पुलिस और जज को धमकाने का मामला

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इमरान ख़ान

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान आज इस्लामाबाद में आतंक निरोधी कोर्ट के सामने पेश होंगे.

    इससे पहले 22 अगस्त को दहशतगर्दी के एक मामले में तीन दिन की ज़मानत देते हुए कोर्ट ने उन्हें 25 अगस्त को पेश होने का आदेश जारी किया था.

    इमरान ख़ान पर पिछले दिनों एक रैली के दौरान पुलिस और न्यायपालिका को धमकाने का आरोप है.

    आतंकवाद निरोधी एक्ट की धारा-7 के तहत दायर मामले में कहा गया है कि इमरान ख़ान ने अपने भाषण में "शीर्ष पुलिस अधिकारियों और एक सम्मानित महिला जज को डराया और धमकाया" और उनका इरादा उन्हें अपना काम करने देने से रोकना और उन्हें उनकी पार्टी पीटीआई के किसी शख्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने से रोकना था.

    इमरान ख़ान ने इस रैली में अपनी पार्टी के सहयोगी शहबाज़ गिल को हिरासत में लिए जाने और कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने को लेकर इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख और एक महिला जज की निंदा की थी.

    इमरान ने अपने भाषण में धमकी दी थी कि वो शीर्ष पुलिस अधिकारियों, एक महिला मजिस्ट्रेट, चुनाव आयोग और उनके राजनीतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ अपने सहयोगी शहबाज़ गिल के साथ कथित बदसलूकी करने के लिए मामले दायर करेंगे.

    पाकिस्तान में आतंकवाद के आरोप पर सख़्त दंडात्मक कार्रवाई की जाती है और अगर इस मामले में इमरान ख़ान दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कई साल की जेल हो सकी है.

    ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जिस समय इमरान ख़ान कोर्ट पहुंचेंगे, उनके हज़ारों समर्थक भी वहां पहुंच सकते हैं.

  12. नोएडा: सिक्योरिटी गार्ड से गाली-गलौज करने वाली महिला को मिली ज़मानत

    नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी करने वाली महिला

    इमेज स्रोत, Social Media

    दिल्ली से सटे नोएडा की एक अदालत ने पिछले दिनों एक सिक्योरिटी गार्ड से गाली-गलौज करने वाली महिला को ज़मानत दे दी है.

    नोएडा के सेक्टर-126 स्थित जेपी ग्रीन्स विश टाउन में पिछले सप्ताह एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली-गलौज करने की घटना का एक वीडियो वायरल हो गया था.

    मामले पर हंगामे के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था.

    पेशे से वकील इस महिला को 24 अगस्त यानी बुधवार को नोएडा की एक अदालत ने ज़मानत दे दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    क्या है पूरा मामला

    गार्ड के साथ गाली-गलौज करने का जो वीडियो वायरल हुआ था, वह 20 अगस्त का था.

    दरअसल, 20 अगस्त को यह महिला अपनी कार लेकर सोसायटी से बाहर निकल रही थी लेकिन गेट पर तैनात गार्ड को सोसायटी का गेट खोलने में देरी हो गई. जिससे महिला काफी नाराज़ हो गई.

    इसके बाद उन्होंने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं. उन्होंने कुछ ऐसे इशारे भी किए, जो अशोभनीय थे.

    गार्ड ने कई बार महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह लगातार गालियां देती रहीं. उन्होंने अपमानपूर्ण तरीक़े से 'बिहारी' शब्द का भी इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर लोगों ने काफ़ी नाराज़गी ज़ाहिर की थी.

  13. रूस ने यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर दागी मिसाइल, 22 की मौत, कई घायल

    रूस-यूक्रेन युद्ध

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन ने कहा है कि उनके एक रेलवे स्टेशन पर हुए एक रूसी रॉकेट हमले में 22 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं.

    हमला ऐसे दिन हुआ जब यूक्रेन पर रूस के हमले के ठीक छह महीने हुए हैं.

    यूक्रेन ने कहा कि हमला पूर्वी शहर चैपलिन में हुआ जहाँ पांच लोग एक वाहन में जलकर मर गए. इनमें 11 साल का एक बच्चा भी शामिल था.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने हमले की जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक के ही बीच दी. उन्होंने बताया कि इस हमले में क़रीब 50 लोग ज़ख़्मी हुए हैं.

    रूस ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

    हालांकि रूस लगातार कहता रहा है कि वो ऐसी किसी जगह हमले नहीं करता जहाँ आम नागरिक हों.

    ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्हें चैपलिन में हुए हमले के बारे में उस समय पता चला जब वो सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने कहा, "रूस कुछ इस तरह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की तैयारी करता है."

    उन्होंने कहा कि चार बोगियों में आग लगी है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.

    इससे पहले अप्रैल महीने में भी एक रेलवे स्टेशन पर हमला हुआ था, जिसमें 50 से अधिक लोग मारे गए थे.

  14. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहां आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    24 अगस्त के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.