सलमान रुश्दी को चाकू मारे जाने के क़रीब दो हफ़्ते बाद भारत ने की हमले की निंदा
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान रुश्दी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की.
लाइव कवरेज
भूमिका राय and चंदन शर्मा
सलमान रुश्दी को चाकू मारे जाने के क़रीब दो हफ़्ते बाद भारत ने की हमले की निंदा
इमेज स्रोत, Getty Images
अंग्रेज़ी के मशहूर साहित्यकार सलमान रुश्दी को चाकू मारे जाने के क़रीब दो हफ़्ते बाद भारत ने पहली बार आधिकारिक तौर पर कोई बयान दिया है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि भारत हमेशा हिंसा और अतिवाद के खि़लाफ़ खड़ा रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बागची ने रुश्दी पर हुए हमले की निंदा करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
इमेज स्रोत, ANI
क्या है मामला?
75 वर्षीय रुश्दी पर न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान 12 अगस्त को हमला हुआ था. उनकी एक आंख की रोशनी खोने की भी आशंका है उनकी बांह की कुछ नसें भी कट गई थीं और उनके लिवर पर भी चाकू के वार किए गए.
अपने उपन्यास ‘द सैटेनिक वर्सेज़’ के लिए रुश्दी को बीते कई दशकों से जान से मारने जैसी धमकियां दी जा रही थीं. इस किताब को मुसलमान समुदाय का एक धड़ा ईशनिंदा करने वाला मानता है.
सीबीआई क्या गुरुग्राम माॅल के लिए बीजेपी नेताओं पर मारेगी छापे: तेजस्वी यादव
इमेज स्रोत, Getty Images
राजद से जुड़े नेताओं के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों के बुधवार को कई जगह पड़े छापों के बाद गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह हमला उसी दिन हुआ जिस दिन बिहार में उन्हें अपना बहुमत साबित करना था.
उन्होंने सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को ‘बीजेपी के तीन जमाई’ बताते हुए दावा किया है कि गुरुग्राम के जिस माॅल को उनका बताया जा रहा है, असल में वो बीजेपी से जुड़े नेताओं का ही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
उन्होंने इस बारे में कई दस्तावेज़ मीडिया के सामने पेश किया. उन्होंने इसके साथ ही सवाल किया कि अब जब दस्तावेज़ सामने हैं, तो तीनों केंद्रीय एजेंसियां क्या हरियाणा के मुख्यमंत्री और उनके सांसद पर छापे मारेगी?
रेलवे में ‘ज़मीन के बदले नौकरी’ घोटोले पर उठ रहे सवालों के बीच तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि जो रेलवे को बेच रहा है, उस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
उत्तर प्रदेशः लखीमपुर खीरी में फोटो वायरल होने के बाद युवती ने की आत्महत्या
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, लखीमपुर खीरी के एएसपी अरुण कुमार सिंह
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर ज़िले में गुरुवार की सुबह खीरी थाना
में 20 साल की एक युवती
ने अपना फोटो वायरल होने के बाद अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
लखीमपुर के एएसपी अरुण कुमार सिंह ने एएनआई को बताया है कि परिजनों
ने आशंका जताई है कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उस युवती का फोटो वायरल कर
दिया, जिसके चलते युवती
ने ये कदम उठाया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
एएसपी ने बताया है कि केस दर्ज कर इस मामले में दोषियों के खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी.
कोरोना टीका न लेने के चलते अमेरिकी ओपन भी नहीं खेलेंगे नोवाक जोकोविच
इमेज स्रोत, Getty Images
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाले गए एक बयान में अमेरिकी
ओपन टेनिस ने बताया है कि टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन में नहीं
खेलेंगे.
नोवाक जोकोविच ने कोरोना वैक्सीन न लगवाने के चलते अमेरिका में प्रवेश न पाने की वजह से साल के इस सबसे अंतिम ग्रैंडस्लैम से अपना नाम वापस ले लिया है
बयान में बताया गया है कि आज सुबह तय होने वाले ड्रा के ठीक
पहले जोकोविच ने अपना नाम वापस ले लिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट के डायरेक्टर स्टेसी एलेस्टर ने बताया कि नोवाक एक महान चैंपियन हैं और 2022 में उनका उपलब्ध न होना बहुत दुखद है.
उन्होंने बताया कि ग़ैर-अमेरिकी लोगों के लिए फेडरल गवर्नमेंट की टीकाकरण नीति के चलते वे अमेरिका में प्रवेश नहीं पा सकते. हम 2023 के अमेरिकी ओपन में नोवाक की वापसी का स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं.
मालूम हो कि कोरोना वैक्सीन न लगवाने की जिद के चलते नोवाक जोकोविच साल के पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल पाए थे.
पंजाब दौरे के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के लिए बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
इमेज स्रोत, ANI
पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के दौरे पर गए पीएम नरेंद्र
मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फ़िरोज़पुर एसएसपी
को ज़िम्मेदार ठहराने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है.
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को
कहा कि इस घटना से दो सवाल खड़े होते हैं. उनके अनुसार, ‘‘पहला सवाल यह कि
आंदोलनकारियों को प्रधानमंत्री के रास्ते की जानकारी कैसे मिली? और जब एएसपी को लगातार
फोन किया जा रहा था, तो वे किसी से बात
कर रहे थे. दूसरा सवाल यही है कि आखि़र वे किससे निर्देश ले रहे थे?’’
उन्होंने कहा कि फिरोज़पुर के एएसपी प्रधानमंत्री की यात्रा
में सुरक्षा उपलब्ध कराने में विफल रहे, जबकि वैकल्पिक मार्ग ढूंढ़ने
के लिए उनके पास पर्याप्त समय था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता.
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जब किसी राज्य में जाते हैं तो वहां के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी वहां रहते हैं, लेकिन कांग्रेस राज में प्रधानमंत्री जब पंजाब पहुंचे तो तीनों उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचे.’’
उनके अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री का काफ़िला जिस पुल पर रुका, वहां से केवल 100 मीटर की दूरी पर आंदोलकारी थे. और 10 किमी की दूरी पर पाकिस्तान का बॉडर था. वे तोप और स्नाइपर की रेंज में थे. वहां से गोला और बारूद चल सकता था. कुछ भी हो सकता था, लेकिन मुख्यमंत्री फ़ोन पर भी उपलब्ध नहीं थे. पीएम वहां 20 मिनट तक खड़े रहे, जबकि केवल दो मिनट में वहां कुछ भी हो सकता था.’’
इमेज स्रोत, ANI
क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि फ़िरोज़पुर एसएसपी अपनी ड्यूटी निभाने में असफल रहे और इसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफ़िला सड़क पर खड़ा रहा.
मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने गुरुवार को अपने आदेश में कहा, ‘‘फ़िरोज़पुर एसएसपी रूट पर सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता नहीं कर सकेण् एसएसपी अपनी ड्यूटी नहीं निभा पाए. पीएम के पहुँचने से पहले पर्याप्त समय था. एसएसपी आदेश मिलने के बाद रूट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं कर पाए.’’
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘‘सभी गवाहों और तथ्यों और मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को उचित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए और उन्हें इन मामलों को लेकर संवेदनशील बनाना चाहिए.’’
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘‘हम भारत सरकार को ये आदेश भेजेंगे और सुरक्षा के साथ ही इसे अन्य पहलुओं से जुड़े मामलों पर सरकार को ही फ़ैसला लेने दिया जाए.’’
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की सौंपी रिपोर्ट को देखते हुए ये टिप्पणी दी है.
पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुआई वाली पाँच सदस्यीय समिति ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दायर की थी. इस रिपोर्ट में पंजाब के कुछ अफसर और पुलिस अधिकारियों की ओर इशारा किया गया था.
इस साल 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफ़िले को पंजाब के फ़िरोज़पुर रोड के फ़्लाइओवर पर काफ़ी देर खड़ा रहना पड़ा था. ये इलाक़ा पाकिस्तान से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है.
बुलंदशहर में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिवार का हाल
25 अगस्त 2022: दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर, सुनिए मानसी दाश और सारिका सिंह के साथ
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
जाने-माने निर्माता-निर्देशक और गीतकार सावन कुमार टाक का निधन
इमेज स्रोत, Getty Images
हिंदी फ़िल्मों के जाने-माने
निर्माता-निर्देशक और गीतकार सावन कुमार टाक का गुरुवार को मुंबई
के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे. वे 86 साल के थे.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार
सावन कुमार मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन गुरुवार को उनका
निधन हो गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इमेज स्रोत, Twitter/Sawan Kumar Tak
साजन बिना सुहागन, सौतन, प्यार की जीत, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, बेवफा से वफा जैसी कई फ़िल्में उन्होंने निर्देशित की. उनकी पहली फ़िल्म ‘गोमती के किनारे’ थी, जो मीना कुमारी के करियर की आखि़री रिलीज़ हुई फ़िल्म भी थीं.
बताया जाता है कि बतौर निर्माता उन्होंने संजीव कुमार को पहली बार किसी फ़िल्म में मौक़ा दिया. संजीव कुमार को उनका फ़िल्मी नाम साजन कुमार टाक ने ही दिया था. उससे पहले वे हरिभाई जरीवाला के नाम से जाने जाते थे.
शानदार गीतकार भी थे सावन कुमार
निर्माता निर्देशक के अलावा वे बहुत अच्छे गीतकार भी थे.
‘तेरी गलियों में न रखेंगे क़दम...’, ‘शायद मेरी शादी का ख़याल...’, ‘जिंदगी प्यार का गीत है...’, ‘हम भूल गए रे तेरा प्यार...’, ‘बरखा रानी ज़रा जमके बरसो...’, ‘सासु तीरथ ससुरा तीरथ...’, ‘मुझे अल्लाह की कसम...’, चूड़ी मज़ा न देगी..’, ‘मेरी जान चली अनजानी डगर...’ जैसे कई मशहूर गीत सावन कुमार टाक की कलम से निकले थे.
बतौर गीतकार उनके बारे में एक दिलचस्प बात ये भी थी कि उनके अधिकांश गीतों में कहीं न कहीं एक बार ही सही लेकिन ‘सावन’ शब्द का इस्तेमाल होता था.
उन्होंने कई गीत अपनी पत्नी और मशहूर संगीतकार उषा खन्ना के लिए भी लिखे. उषा खन्ना हिंदी फ़िल्मों की कुछ चुनिंदा और अपने समय की सफल संगीतकारों में से एक थीं.
श्रीलंका में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा सरकार की अहम प्राथमिकता: अरिंदम बागची
इमेज स्रोत, ANI
श्रीलंका में भारतीयों की सुरक्षा के सवाल पर भारत ने कहा है कि वहां मौजूद सभी भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है. सरकार ने
कहा कि वह श्रीलंका के घटनाक्रम पर नज़र रखे हुए है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि भारत के बाहर और श्रीलंका गए सभी भारतीयों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है.
नई दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने श्रीलंका
गए सभी भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने यह भी सलाह दी है कि भारतीय यात्री वहां मुद्रा कन्वर्जन और ईंधन के हालात जैसी सभी ज़रूरी बातों की पड़ताल कर लें.
''हमारे उच्चायुक्त श्रीलंका के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं. मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका में किसी पर हमला हुआ है. हमने इस बारे में भारतीय नागरिकों को दिशानिर्देश जारी किए हैं.''
पाकिस्तान में असहिष्णुता का हाल चौंकाने वाला
पाकिस्तान में एक सिख महिला के अपहरण की घटना को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चिंताजनक क़रार देते हुए कहा है कि पाकिस्तान में धार्मिक असहिष्णुता का स्तर चौंकाने वाला है.
उन्होंने कहा कि वे इस घटना को पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के खि़लाफ़ होने वाले धार्मिक उत्पीड़न का एक और उदाहरण मानते हैं.
वहीं पाकिस्तान के साथ बातचीत के बारे में भारत ने अपना पुराना रुख़ दोहराते हुए कहा है कि पाकिस्तान के साथ बात के लिए आतंकवाद रहित वातावरण का होना ज़रूरी है.
पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी करके विवादों में आईं बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा को मारने के लिए रूस में कथित रूप से गिरफ़्तार किए गए आत्मघाती हमलावर के बारे में अरिंदम बागची ने कहा है कि भारत इस मसले को लेकर रूस के संपर्क में है.
हालांकि सुरक्षा मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने इस बारे में और ब्योरा देने से इनकार कर दिया है.
FB LIVE: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता न्याय की मांग करते हुए मानसा में निकाल रहे हैं कैंडल मार्च
FB LIVE: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में न्याय की मांग करते हुए मूसेवाला के माता-पिता मानसा शहर में कैंडल मार्च निकाल रहे हैं. ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी पंजाबी के संवाददाता सरबजीत सिंह धालीवाल.
हेमंत सोरेन ने इशारों-इशारों में मोदी सरकार को घेरा और कहा- जनसमर्थन कैसे ख़रीद पाओगे
इमेज स्रोत, CMO Jharkhand
लाभ के पद को लेकर विवाद में घिरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इशारों-इशारों में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
इस साल फरवरी में बीजेपी की शिकायत पर राज्यपाल रमेश बैस ने ये मामला चुनाव आयोग को भेजा था.
बीजेपी की शिकायत है कि मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए हेमंत सोरेन ने स्टोन चिप्स माइनिंग का लीज़ अपने नाम पर लिया था.
चुनाव आयोग में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो चुकी है और ऐसी ख़बरें हैं कि चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को भेज दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसी को लेकर झारखंड की राजनीति गर्म हो गई है. बीजेपी की मांग है कि हेमंत सोरेन की सदस्यता ख़त्म कर दी जाए. इन सबके बीच हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि संवैधानिक संस्थानों को तो ख़रीद लोगे, जनसमर्थन कैसे ख़रीद पाओगे? उन्होंने आगे लिखा है- झारखंड के हमारे हज़ारों मेहनती पुलिसकर्मियों का यह स्नेह और यहाँ की जनता का समर्थन ही मेरी ताक़त है. हैं तैयार हम! जय झारखंड!
कई विपक्षी पार्टियाँ नरेंद्र मोदी की सरकार पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही हैं. वो चाहे आम आदमी पार्टी हो, उद्धव ठाकरे की शिवसेना हो, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस हो या लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल.
क्या है विवाद
इस साल फरवरी में बीजेपी ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लाभ का पद लेने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने जन प्रतिनिधि क़ानून 1952 की धारा 9ए के तहत हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने और उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की थी.
बीजेपी ने हेमंत सोरेन पर स्टोन चिप माइनिंग लीज़ अपने नाम पर लेने का आरोप लगाया है. सोरेन ख़ुद खनन मंत्री हैं. बीजेपी की शिकायत के बाद राज्यपाल ने इसे चुनाव आयोग के पास भेज दिया है.
चुनाव आयोग ने पहले राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया और संबंधित दस्तावेज़ अपने पास मंगाए. इसके बाद चुनाव आयोग ने सोरेन को भी नोटिस जारी किया.
इसके बाद इस मामले की विस्तार से सुनवाई हुई. सुनवाई में बीजेपी और सोरेन के वकील भी मौजूद थे और उन्होंने अपना-अपना पक्ष रखा.
सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस
इमेज स्रोत, ANI
बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट की मौत के मामले
में गोवा पुलिस ने गुरुवार को हत्या का मामला दर्ज किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से पुष्टि की है कि गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत मामले में हत्या की धाराएँ जोड़ी हैं.
हालांकि मंगलवार को उनकी मौत के बाद दावा किया गया था कि उनकी जान दिल का दौरा पड़ने से गई है, लेकिन बुधवार को
गोवा पुलिस ने आप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
क्या है मामला?
गोवा के मापुसा की डीएसपी जिवबा दलवी ने बुधवार को कहा था, ‘‘शुरुआती जाँच में पता चला है कि सोनाली फोगाट 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं. मंगलवार सुबह उन्हें होटल में बेचैनी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.’’
दलवी ने कहा था, ‘‘संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अंजुना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम जाँच के लिए डॉक्टरों की एक समिति गठित करने को लेकर गोवा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग को पत्र लिखा है. मामले की जांच अभी जारी है.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
परिजनों ने लगाए थे हत्या करने के आरोप
सोनाली फोगाट के परिजन उनकी मौत के बाद से ही कह रहे हैं कि यह मौत सामान्य नहीं है और उनकी हत्या की गई है.
सोनाली फोगाट के भाई ने भी अपनी बहन की मौत के पीछे किसी के हाथ होने का आरोप लगाया था.
इमेज स्रोत, ANI
भूपेंद्र सिंह चौधरी को बीजेपी ने बनाया उत्तर प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष
इमेज स्रोत, Twitter/@Bhupendraupbjp
भारतीय जनता पार्टी
ने स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफ़े के बाद ख़ाली पड़े उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भूपेंद्र
सिंह चौधरी को नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू
हो गई है.
बीजेपी के ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. बीजेपी ने कहा है, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेंद्र सिंह, सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश
भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.’’
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
राज्य में दूसरी बार मंत्री बने भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं. वे इलाक़े के बड़े जाट नेताओं में माने जाते हैं.
चौधरी पिछले तीन दशक से ज़्यादा समय से बीजेपी में सक्रिय हैं. वे 1999 में मुलायम सिंह यादव के खि़लाफ़ लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं.
चौधरी ने लंबे समय तक बीजेपी के संगठन में काम किया है. वे 2012 में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
राजीव भट्टाचार्य बने त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी ने गुरुवार को ही राजीव भट्टाचार्य को तत्काल प्रभाव से त्रिपुरा प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाने का एलान किया है.
इन दोनों नियुक्तियों के अलावा तीन महीने बाद हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे चुनाव को देखते हुए पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को राज्य इकाई का चुनाव प्रभारी बनाया है.
वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव सह-प्रभारी बनाया है. ये दोनों ही नियुक्तियाँ तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं.
टी राजा सिंह को तेलंगाना पुलिस ने फिर किया गिरफ़्तार, पैग़ंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का है मामला
इमेज स्रोत, SUDHEER KALANGI
तेलंगाना की पुलिस ने बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को एक बार फिर गिरफ़्तार कर लिया है.
पुलिस ने टी राजा सिंह को हैदराबाद में उनके आवास से गिरफ़्तार किया.
पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण राजा सिंह को पहले भी गिरफ़्तार किया गया था.
लेकिन अदालत ने उन्हें ज़मानत दे दी थी.
जिसके बाद हैदराबाद में काफ़ी विरोध प्रदर्शन हुए थे.
अब एक बार फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है. टी राजा सिंह ने बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में उन्होंने पैग़ंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की थीं. इस वीडियो में वे कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी के ख़िलाफ़ भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखे थे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था और कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया था. टी राजा सिंह को 10 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया था. हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी टी राजा सिंह को ज़मानत मिलने पर नाराज़गी जताई थी और मांग की थी कि उन्हें फिर जेल भेजा जाना चाहिए.
उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांति की अपील की थी और कहा था कि वे हैदराबाद को सांप्रदायिक का शिकार नहीं होने देंगे. लोगों के लगातार प्रदर्शन पर ओवैसी ने कहा था कि ये सब टी राजा सिंह के आपत्तिजनक बयान की वजह से हो रहा है.
पेगासस मामले में जाँच समिति की रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर आक्रामक, तो कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
इमेज स्रोत, Twitter/BJP
पेगासस जासूसी मामले में बनाई गई तकनीकी जाँच
समिति ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि जाँच के लिए उसके
पास जमा किए गए किसी भी मोबाइल फ़ोन में जासूसी साॅफ्टवेयर (स्पाइवेयर) के पुख़्ता सबूत नहीं मिले. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पाँच फ़ोन्स में मैलवेयर पाए गए हैं.
हालाँकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि केंद्र सरकार ने जाँच में पूरा सहयोग नहीं किया.
इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. जबकि कांग्रेस ने जाँच समिति से सहयोग न करने को लेकर मोदी सरकार को घेरा है.
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री
रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता
सम्मेलन में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इस मामले में उसकी ओर से चलाई गई मुहिम झूठी और दुर्भावना से प्रेरित थी.
उन्होंने कहा कि ये अभियान पीएम मोदी
को बदनाम करने की कोशिश थी.
रविशंकर प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया है कि
राहुल गांधी और उनकी पार्टी की समस्या यह है कि उन्हें पीएम मोदी और उनकी सरकार से
दुश्मनी है और वे अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं.
रविशंकर प्रसाद के अनुसार, ‘‘राहुल गांधी ने कहा था कि पेगासस लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है और यह देश और
यहाँ की संस्थाओं पर हमला है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
दूसरी ओर कांग्रेस ने जाँच समिति से सहयोग न करने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने ट्वीट करके लिखा है कि पेगासस जासूसी कांड को लेकर मोदी सरकार का रवैया शुरू से ही संदेहास्पद रहा है.
कांग्रेस का कहना है कि जाँच समिति की रिपोर्ट मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर बहुत से सवाल खड़े करती है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
आज क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
पेगासस जासूसी मामले में जाँच समिति की रिपोर्ट गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में खोली गई. इस रिपोर्ट को देखने के
बाद अदालत ने बताया है कि पेगासस जासूसी मामले की जाँच के दौरान ज़्यादातर मोबाइल
फोन में किसी भी जासूसी सॉफ़्टवेयर (स्पाइवेयर) की मौजूदगी के कोई प्रमाण नहीं
मिले.
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आरवी
रवींद्रन के नेतृत्व वाली समिति की इस रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने कहा कि जाँच के लिए जो 29 मोबाइल फोन जमा किए गए, उसमें से किसी भी फ़ोन में पेगासस स्पाइवेयर नहीं मिले. हालाँकि अदालत ने यह
ज़रूर बताया कि 5 फोनों में पेगासस से अलग कोई और मैलवेयर पाया
गया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने जाँच समिति की सिफ़ारिश का ज़िक्र करते हुए कहा है कि निगरानी के लिए बनाए गए क़ानूनों में संशोधन होना चाहिए. जांच समिति ने देश की साइबर सुरक्षा को मज़बूत बनाने की भी जरूरत बताई है और देश में साइबर हमलों की जाँच के लिए एक विशेष जाँच एजेंसी बनाने की भी सिफ़ारिश की है.
समिति ने अपनी रिपोर्ट में केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि मोबाइल फ़ोनों में मालवेयर या स्पाइवेयर की जाँच के दौरान उसने समिति के साथ पूरा सहयोग नहीं किया.
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को कोसा और कहा- सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे मनीष सिसोदिया जैसा साथी मिला
इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी पर ये आरोप लगाया है कि उनके विधायकों को ख़रीदने की कोशिश की जा रही है.
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ चल रही सीबीआई जाँच के बीच केजरीवाल ने गुरुवार को अपने विधायकों की बैठक बुलाई.
इस बैठक से पहले भी आम आदमी पार्टी के विधायकों दिलीप पांडे और आतिशी ने ये आरोप लगाया कि उनके 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों के साथ महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुँचे.
बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं बहुत सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे मनीष सिसोदिया जैसा साथी मिला. उन्हें सीएम बनाने की पेशकश की गई. हमारे विधायकों को ख़रीदने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक हमारा एक भी विधायक टूटा नहीं है.
केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया ईमानदार और देशभक्त हैं और उनके ख़िलाफ़ झूठी एफ़आईआर दर्ज की गई है.
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वे इस बात से काफ़ी ख़ुश हैं कि एक भी विधायक ने बीजेपी के ऑफ़र को स्वीकार नहीं किया.
उन्होंने कहा- मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूँ कि आपके एक ईमानदार पार्टी के लिए वोट किया है. हम मर जाएँगे लेकिन अपने देश के लोगों को कभी धोखा नहीं देंगे.
हेमंत सोरेन को लेकर झारखंड की सियासत हुई गर्म, चुनाव आयोग की रिपोर्ट पर नज़र
इमेज स्रोत, Getty Images
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उन्हें चुनाव आयोग या राज्यपाल की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है.
झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय ने लाभ के पद को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर बयान जारी किया है.
बयान में कहा गया है- मुख्यमंत्री को कई मीडिया रिपोर्ट्स के बारे में जानकारी दी गई है कि चुनाव आयोग ने राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट भेजी है. इन रिपोर्ट्स में कथित रूप से ये कहा गया है कि चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री की सदस्यता रद्द करने की सिफ़ारिश की है.
बयान में ये कहा गया है कि मुख्यमंत्री को इस बारे में न तो राज्यपाल से और न चुनाव आयोग से कोई रिपोर्ट मिली है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
बयान में आगे कहा गया है- ऐसा लगता है कि बीजेपी के एक सांसद समेत बीजेपी के नेताओं ने चुनाव आयोग की रिपोर्ट तैयार की है.
बयान में बीजेपी पर आरोप लगाया गया है कि पार्टी ने संवैधानिक संस्थानों और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग और उस पर शर्मनाक तरीक़े से पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है और ऐसा भारतीय लोकतंत्र में पहले नहीं देखा गया.
इस बीच दिल्ली से राँची पहुँचे राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा- मैं इलाज के लिए एम्स गया था. राजभवन जाकर ही मैं कुछ कह पाऊँगा.
दूसरी ओर बीजेपी नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सदस्यता ख़त्म कर देनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
क्या है विवाद
इस साल फरवरी में बीजेपी ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लाभ का पद लेने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने जन प्रतिनिधि क़ानून 1952 की धारा 9ए के तहत हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने और उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की थी.
बीजेपी ने हेमंत सोरेन पर स्टोन चिप माइनिंग लीज़ अपने नाम पर लेने का आरोप लगाया है. सोरेन ख़ुद खनन मंत्री हैं. बीजेपी की शिकायत के बाद राज्यपाल ने इसे चुनाव आयोग के पास भेज दिया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 3
चुनाव आयोग ने पहले राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया और संबंधित दस्तावेज़ अपने पास मंगाए. इसके बाद चुनाव आयोग ने सोरेन को भी नोटिस जारी किया.
इसके बाद इस मामले की विस्तार से सुनवाई हुई. सुनवाई में बीजेपी और सोरेन के वकील भी मौजूद थे और उन्होंने अपना-अपना पक्ष रखा.
टोमेटो फ्लू : केरल से शुरू हुई बीमारी से जुड़े 8 सवालों के जवाब
इमेज स्रोत, Getty Images
भारत में इन दिनों टोमेटो फ़्लू की काफ़ी चर्चा हो रही है. अभी तक पूरे देश में 100 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं.
सबसे अधिक मामले केरल में दर्ज किए गए हैं.
पहली बार में लग सकता है कि ये टमाटर से होने वाली कोई बीमारी है लेकिन विडंबना ये है कि इस फ़्लू का मंडी से लेकर आपके फ्रिज में नज़र आने वाले टमाटर से कोई लेना देना नहीं है.
राजू श्रीवास्तव 15 दिन बाद होश में आए, सेहत में हो रहा है सुधार
इमेज स्रोत, FACEBOOK
भारत के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिनों के बाद होश आ गया है.
राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा
है. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है लेकिव डॉक्टर उनकी सेहत पर नज़र रखे हुए हैं.
राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि
उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था. वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे और वर्कआउट करने के दौरान ही उनके सीने में दर्द उठा और वो वहीं गिर पड़े.
कौन हैं राजू
कानपुर में एक कवि के घर जन्म लेने वाले राजू श्रीवास्तव को लोग उनके ज़मीन से जुड़े हास्य और उनके किरदार 'गजोधर' के लिए पहचानते हैं.
राजू श्रीवास्तव कई फ़िल्मों और धारावाहिकों में हास्य कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं. 'ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज' से सुर्खियों में आए राजू श्रीवास्तव 'कॉमेडी सर्कस' और 'लाफ़ इंडिया लाफ' में भी लोगों को हंसा चुके हैं.
साल 2014 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी. तत्कालिक भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था.
नितिन गडकरी ने कहा- राजनीतिक लाभ के लिए चलाया जा रहा है उनके ख़िलाफ़ अभियान
इमेज स्रोत, Getty Images
नितिन गडकरी ने अपने
एक बयान को लेकर मीडिया पर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उनके ख़िलाफ़
मनगढ़ंत अभियान चलाया जा रहा है.
उन्होंने ट्वीट किया
है, “आज एक बार फिर मुख्यधारा की मीडिया, सोशल मीडिया के कुछ प्लेटफ़ॉर्म्स
पर और विशेष रूप से कुछ लोगों द्वारा मेरे बयानों को अपने तरीक़े से गढ़कर, राजनीतिक लाभ पाने
के लिए मेरे ख़िलाफ़ अभियान चलाया जा रहा है.”
उन्होंने आगे लिखा है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके दिए बयानों को बिना
संदर्भ के, मनगढ़ंत तरीक़े से पेश किया जा रहा है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
उन्होंने आगे लिखा है, “हालाँकि मैं इस तरह के मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण व्यवहार से कभी भी परेशान नहीं होता हूँ, लेकिन इस तरह की हरकतें करने वाले हर एक को यह चेतावनी कि अगर इस तरह की हरकतें आगे भी जारी रहती हैं तो मैं उन्हें अपनी सरकार, पार्टी और हमारे लाखों मेहनती कार्यकर्ताओं के हित को देखते हुए क़ानून के समझ खड़ा करने में देर नहीं करूँगा. ”
नितिन गडकरी ने अपने इस ट्वीट में बीजेपी, जेपी नड्डा और पीएमओ को भी टैग किया है.
संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति से हुए बाहर
एक वक़्त पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे नितिन गडकरी को बीते दिनों पार्टी ने नई संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति दोनों से ही बाहर कर दिया. इसके बाद से ही नितिन गडकरी लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं.
हालांकि नितिन गडकरी कई दफ़े कह चुके हैं कि वो केवल 20 प्रतिशत काम राजनीति के लिए करते हैं, बाक़ी 80 फ़ीसदी काम वो समाजिक कारणों के लिए करते हैं.
हाल ही नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उनका बयान चर्चा में रहा था.
गडकरी के इस बयान को ज़्यादा व़क्त भी नहीं हुआ कि पार्टी ने उन्हें संसदीय समिति से बाहर का रास्ता दिखा दिया.