जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के हेड कोच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने यह जानकारी दी है.

लाइव कवरेज

चंदन शर्मा, प्रेरणा . and भूमिका राय

  1. भारत ने यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर हमले की ख़बर पर जताई चिंता

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, Reuters

    भारत ने यूक्रेन के ज़ेपोरीज़िया न्यूक्लियर प्लांट पर हुए हमले की ख़बरों को लेकर चिंता ज़ाहिर की है.

    संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने सुरक्षा परिषद की एक बैठक में अपने भाषण के दौरान रूस और यूक्रेन को संयम बनाए रखने के लिए कहा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सुरक्षा परिषद की बैठक में राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा, ''भारत भी यूक्रेन की स्थिति पर चिंतित है. संघर्ष की शुरुआत के बाद से भारत ने लगातार हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया है. हम संघर्ष को समाप्त करने के सभी राजनयिक प्रयासों का समर्थन करते हैं''.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    यूक्रेन ने रूस पर गुरुवार को ज़ेपोरीज़िया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला करने का आरोप लगाया है.

    वहीं रूस ने हमले के लिए यूक्रेन को ही दोषी ठहराया है.

    ज़ेपोरीज़िया न्यूक्लियर पावर प्लांट यूरोप का सबसे बड़ा पावर प्लांट है जहाँ बिजली का उत्पादन होता है.

    दोनों ही पक्षों ने कहा कि गुरुवार को इस प्लांट के कार्यालय और फायर स्टेशन पर 10 बार हमले किए गए.

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी हमले पर चिंता ज़ाहिर की है और इसे एक "गंभीर समय" बताया है.

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये "आपदा का कारण बन सकते हैं".

    ''युद्ध की शुरुआत से ही भारत लगातार संघर्ष और हिंसा को तत्काल समाप्त करने की अपील कर रहा है. हम दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए सभी राजनयिक प्रयासों का समर्थन करते हैं.''

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे.

    यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 11 अगस्त के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.