You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

रूस-यूक्रेन के बीच अनाज की सप्लाई को लेकर हुआ अहम समझौता, निगरानी के लिए तुर्की में बनेगा सेंटर

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनिया के बड़े हिस्से में गहराए खाद्यान्न संकट के कुछ हद तक कम होने के आसार बन गए हैं.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल and अनंत प्रकाश

  1. सीरिया ने कहा, इसराइल ने दमिश्क के पास किया हवाई हमला, मारे गए तीन सैनिक

    सीरिया के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इसराइल ने राजधानी दमिश्क के पास हवाई हमला किया है, जिसमें तीन सैनिक मारे गए हैं और सात अन्य घायल हैं.

    बयान में कहा गया है कि सीरियाई एयर डिफेंस ने गोलान हाइट्स से लॉन्च की गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है. राजधानी दमिश्क में इन धमाकों की आवाज सुनी गई.

    हालांकि इसराइल शायद ही कभी इस तरह के हमलों पर टिप्पणी करता है. ऐसा माना जाता है कि इसराइल ने पिछले एक दशक में सीरियाई सेना, ईरान समर्थक मिलिशिया और हिजबुल्लाह लड़ाकों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए सैकड़ों हमले किए हैं.

    पिछले महीने दमिश्क हवाई अड्डे को इसराइल के संदिग्ध हमलों के बाद हफ्तों के लिए बंद कर दिया गया था.

  2. बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया.

    हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है.

    21 जुलाई के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं