IND vs SA: तीसरे टी-20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रनों से हराया

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.0 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे

लाइव कवरेज

कमलेश मठेनी and अभिनव गोयल

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, भारतीय फ़ुटबॉल टीम ने फ़लस्तीनी टीम की मदद से किया एशियन कप के लिए लगातार दूसरी बार क्वालिफ़ाई

    भारतीय फ़ुटबॉल

    इमेज स्रोत, Indian Football Federation

    भारतीय फ़ुटबॉल टीम ने लगातार दूसरी बार एएफ़सी एशियन कप के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है. भारत को ये मौक़ा उस समय मिला, जब फ़लस्तीन ने फिलीपींस को 4-0 से हरा दिया. भारत ने 2023 के एएफ़सी एशियन कप के लिए क्वालिफ़ाई करने से पहले 2019, 2011, 1984 और 1964 में भी इस प्रतियोगिता के लिए क्वालिफ़ाई किया था. लेकिन इस बार ये इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि भारत ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता के लिए क्वालिफ़ाई किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    छह क्वालिफ़ाइंग ग्रुप्स में से विजेताओं को सीधे एएफ़सी एशियन कप में जगह मिल जाती है. लेकिन इस प्रतियोगिता में अच्छे रिकॉर्ड वाले पाँच रनर्स अप को भी जगह मिलती है. भारत ने अफ़ग़ानिस्तान और कंबोडिया को हराया था. लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण हॉन्गकॉन्ग की टीम ग्रुप में शीर्ष पर है. अभी भारत और हॉन्गकॉन्ग का मैच होना है और अगर भारत ये मैच जीत लेता है, तो वो अपने ग्रुप में टॉप पर रहेगा. लेकिन इस मैच का भारत के क्वालिफ़ाई करने पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ेगा. क्योंकि फ़लस्तीन की जीत के कारण भारत की टीम पहले ही एशियन कप के लिए क्वालिफ़ाई कर गई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  2. पीएम मोदी को लगातार घेरने वाले बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अब दिया है उन्हें धन्यवाद

    वरुण गांधी

    इमेज स्रोत, AFP

    बीजेपी सांसद और कई बार अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल करने वाले वरुण गांधी ने 10 लाख नौकरियों के ऐलान को लेकर पीएम मोदी की तारीफ़ की है.

    वरुण गांधी ने कहा, ''बेरोजगार युवाओं की पीड़ा एवं मर्म समझने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री जी. नए रोजगार का सृजन करने के साथ-साथ हमें एक करोड़ से अधिक ‘स्वीकृत परंतु रिक्त’पदों को भरने हेतु सार्थक प्रयास करना होगा.

    हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का संकल्प पूरा करने के लिए और तेज गति से कदम बढ़ाने होंगे.''

    पीएम मोदी ने आज घोषणा की है, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की समीक्षा की और अगले डेढ़ साल में मिशन के तहत 10 लाखों लोगों को नियुक्त करने का आदेश दिया.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले सोमवार को वरुण गांधी ने एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का बेरोजगारी का मुद्दा उठाने के लिए आभार जताया था. उन्होंने ट्विटर पर इसकी वजह भी बताई.

    उन्होंने लिखा है, ''बेरोज़गारी आज देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है और पूरे देश के नेताओं को इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहिए. बेरोज़गार नौजवानों को न्याय मिलना चाहिए, तभी देश शक्तिशाली बनेगा.''

    वरुण गांधी ने आगे लिखा था कि वे आभारी हैं कि रोज़गार को लेकर उनके उठाए गए सवालों का ओवैसी जी ने अपने भाषण में ज़िक्र किया है. वरुण गांधी ने अपने ट्वीट के साथ ओवैसी की एक वीडियो क्लिप भी ट्वीट किया. इस क्लिप में ओवैसी कहते दिख रहे हैं- सेंट्रल मिनिस्ट्री और डिपार्टमेंट में नौ लाख 10 हज़ार नौकरियाँ हैं. उन्होंने इस वीडियो में ये भी कहा है कि कुल 60 लाख से ज़्यादा नौकरियाँ हैं और ये आँकड़े उनके नहीं पीलिभीत से बीजेपी के सांसद वरुण गांधी के हैं.

  3. मुसलमानों के विरोध प्रदर्शन पर विहिप ने कहा- जिहादी कट्टरता के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरेगा बजरंग दल

    बजरंग दल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा इकाई बजरंग दल ने घोषणा की है कि देश में बढ़ती इस्लामिक जिहादी कट्टरपंथियों की अतिवादी घटनाओं के ख़िलाफ़ संगठन के लोग सड़कों पर उतरेंगे. विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल की ओर से जारी बयान में कहा गया है- मस्जिदों से निकलने वाले जिहादी कट्टरपंथी लगातार हिंदुओं के घरों को जला रहे हैं और उन पर जानलेवा हमला कर रहे हैं. इन हिंसक घटनाओं के विरुद्ध बजरंग दल आगामी गुरुवार 16 जून को देशभर के ज़िला मुख्यालयों में धरना देगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी देगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पिछले महीने एक टीवी डिबेट के दौरान पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद कई देशों ने भी आपत्ति जताई थी और भारतीय दूतों को बुलाकर अपनी नाराज़गी दर्ज की थी. इसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया.

    प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    लेकिन पिछले शुक्रवार को नमाज़ के बाद भारत के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए. झारखंड में तो दो लोगों की मौत हो गई. विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि पिछले शुक्रवार को नमाज़ के बाद जिन मस्जिदों से उन्मादी भीड़ और दंगाई निकले थे, उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए. उन्होंने कहा- जिन्होंने भीड़ को उकसाया, उनके विरुद्ध बिना देरी के कठोर कार्रवाई हो और गिरफ़्तारी हो. मिलिंद परांडे ने ये भी मांग की कि जिनको धमकियाँ दी जा रही हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

  4. नूपुर शर्मा मामले में राजस्थान बीजेपी की काउंसलर ने पार्टी पर सवाल उठाते हुए दिया इस्तीफ़ा

    नूपुर शर्मा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान में बीजेपी की एक काउंसलर तबस्सुम मिर्ज़ा ने पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. पिछले दिनों बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान ये टिप्पणी की थी. हालाँकि पार्टी ने बाद में उन्हें निलंबित कर दिया. लेकिन इसको लेकर अब भी काफ़ी विवाद चल रहा है. पिछले शुक्रवार को देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ तबस्सुम मिर्ज़ा ने बीजेपी का सदस्य होने पर अफ़सोस व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि पार्टी अपने लोगों को नियंत्रण में रखने में नाकाम रही है, जो पैग़ंबर मोहम्मद की आलोचना कर रहे हैं. तबस्सुम मिर्ज़ा कोटा नगर निगम की काउंसलर हैं. तबस्सुम ने अपना इस्तीफ़ा पार्टी के राज्य अध्यक्ष सतीश पुनिया और कोटा ज़िला प्रमुख कृष्ण कुमार सोनी को भेजा है. अपने पत्र में तबस्सुम मिर्ज़ा ने लिखा है कि वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रही हैं और इस स्थिति में पार्टी के साथ काम करना असंभव है. तबस्सुम 10 साल पहले बीजेपी में शामिल हुई थी.

  5. राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

    रणदीप सिंह सुरजेवाला

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में आज यानी मंगलवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होंगे. उन्हें सोमवार को भी ईडी के दफ़्तर बुलाया गया था और उनसे क़रीब 11 घंटे तक पूछताछ हुई.

    ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने बीजेपी पर राहुल गांधी को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया.

    उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में पूछा, ''आख़िर भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी और कांग्रेस ही क्यों? क्या जनता के मुद्दे उठाने वाली मुखर आवाज़ को दबाने का षडयंत्र है ईडी की कार्रवाई? क्या राहुल गांधी मोदी सरकार द्वारा चंद धन्ना सेठों के हित साधने में रोड़ा बने हैं?''

    ''जब चीन ने हमारे देश की सरज़मीं पर जबरन कब्ज़ा किया और हमारे जवान शहीद हुए, तो देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘न कोई घुसा है, न कोई आया है’. तब विपक्ष की एकमात्र आवाज़ राहुल गांधी ने सरकार को इस झूठ पर घेरा और देश की माटी के लिए, शहीद जवानों के लिए आवाज़ उठाई. आज दो साल बीतने के बावज़ूद भी मोदी जी चीन को भारत की सीमा से वापस नहीं खदेड़ पाए. इसलिए राहुल गाँधी से परेशानी है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने महंगाई, ख़राब होती अर्थव्यवस्था, गिरता रुपया, किसानों की समस्याओं और देश में नफ़रत के माहौल के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई इसलिए मोदी सरकार ईडी के ज़रिए उन पर हमला कर रही है.

    सुरजेवाला ने कहा, ''भाजपाई सत्ता की एजेंसियों के डर से कितने ही लोगों ने समझौता कर, भाजपा में माफ़ीनामा देकर, भाजपा में प्रवेश कर लिया. अब वो दूध के धुले हो गए हैं. लेकिन राहुल गाँधी ही हैं जिन्होंने सरकार की आँख में आँख डालकर जनता के सवाल उठाए हैं.''

    नेशनल हेराल्ड के स्वामित्व वाली कांग्रेस प्रायोजित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं. इसमें नौ महीने पहले मनी लॉन्ड्रिंग क़ानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    नेशनल हेराल्ड अख़बार का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) करती है, जिस पर यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  6. भारत में तेल बेचने के मोर्चे पर रूस से पिछड़ा सऊदी अरब

  7. पीएम मोदी की घोषणा- अगले डेढ़ साल में भरे जाएंगे 10 लाख ख़ाली पद

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, @PIB_INDIA

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख नौकरियों की घोषणा की है.

    प्रधानमंत्री कार्यालय से ट्वीट कर बताया गया है, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की समीक्षा की और अगले डेढ़ साल में मिशन के तहत 10 लाखों लोगों को नियुक्त करने का आदेश दिया.''

    पीएम मोदी की इस घोषणा पर पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने धन्यवाद देते हुए लिखा है, ''बेरोज़गार युवाओं की पीड़ा एवं मर्म समझने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री जी. नए रोज़गार का सृजन करने के साथ साथ हमें एक करोड़ से अधिक ‘स्वीकृत परंतु ख़ाली’ पदों को भरने हेतु सार्थक प्रयास करना होगा. हर वर्ष दो करोड़ रोज़गार देने का संकल्प पूरा करने के लिए और तेज गति से क़दम बढ़ाने होंगे.''

    सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी हुई थी. मार्च में बेरोजगारी दर 7.60 प्रतिशत थी जो अप्रैल में बढ़कर 7.83 प्रतिशत हो गई थी. शहरी इलाक़ों में बेरोजगारी दर बढ़कर 9.22 प्रतिशत थी जो मार्च में 8.28 प्रतिशत थी.

    ग्रामीण इलाक़ों में बेरोजगारी दर अप्रैल में घटी थी. मार्च में ये 7.29 प्रतिशत थी जो अप्रैल में घटकर 7.18 प्रतिशत हो गई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बेरोजगारी के आंकड़े

    कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में जानकारी दी थी कि 1 मार्च 2020 तक केंद्र सरकार के विभागों में 8,72,243 यानी लगभग पौने नौ लाख पद रिक्त थे.

    एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने जानकारी दी कि 1 मार्च 2019 तक 9,10,153 रिक्त पद और 1 मार्च 2018 तक 6,83,823 रिक्त पद थे.

    संसद में लिखित जवाब में कार्मिक मंत्रालय ने कहा, "तीन बड़ी भर्ती परीक्षा एजेंसियों ने 2018-19 से 2020-21 तक 2,65,468 भर्तियां की हैं. इनमें रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) शामिल है."

    कोरोना महामारी के दौरान भी निजी क्षेत्र में कई नौकरियां गई हैं. अगस्त 2021 में महीने में मैनुफैक्चरिंग सेक्टर से लगभग 19 लाख लोगों ने नौकरियां गंवाई थीं.

    आँकड़ों की बुनियाद पर सीएमआईई का कहना है कि जुलाई में 39.97 करोड़ लोग रोज़गारशुदा थे जबकि अगस्त में इनकी संख्या कम होकर 39.78 करोड़ रह गई. इससे पता चलता है कि बीते महीने में 19 लाख लोगों की नौकरियां गई हैं.

  8. IPL के प्रसारण अधिकारों की नीलामी, वायकॉम और स्टार ने 44 करोड़ में ख़रीदे

    आईपीएल कप

    इमेज स्रोत, @IPL/TWITTER

    आईपीएल के अगले पाँच सीज़न यानी 2023 से 2027 के लिए प्रसारण अधिकारों की नीलामी कर दी गई है.

    बीसीसीआई ने आईपीएल के टीवी और डिज़िटल प्रसारण के अधिकार अलग-अलग श्रेणियों में रखे थे जो नीलामी के दूसरे दिन 44,075 करोड़ रुपए से ज़्यादा में बिके हैं.

    बताया जा रहा है कि टीवी और डिज़िटल प्रसारण के अधिकार अलग-अलग कंपनियों को दिए गए हैं.

    पहली श्रेणी भारत में टीवी प्रसारण अधिकार की थी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, 'डिज़नी स्टार' ने इसके लिए 23,575 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी.

    वहीं, दूसरी श्रेणी ओटीटी प्लेफॉर्म पर आईपीएल के प्रसारण अधिकार की थी. पीटीआई के मुताबिक़ रिलायंस की कंपनी 'वायकॉम 18' ने इसके लिए 20,500 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी.

    टीवी पर आईपीएल मैचों का प्रसारण करने वाला चैनल हर मैच के बदले बीसीसीआई को 57.5 करोड़ रुपये देगा. वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल मैचों का प्रसारण करने वाली कंपनी बीसीसीआई को हर मैच के लिए 50 करोड़ रुपये देगी.

    इस बार चार श्रेणियों में प्रसारण अधिकारों की बोली लगाई गई है. अभी तक नीलामी में दो श्रेणी में प्रसारण अधिकार दिए गए हैं और अब भी तीसरी और चौथी श्रेणी के लिए नीलामी जारी है.

    ये पहली बार है कि आईपीएल प्रसारण के टीवी और डिजिटल अधिकार अलग-अलग दिए गए हैं. पिछले पांच सालों से 'डिज़नी स्टार' के पास सभी प्लेटफॉर्म पर आईपीएल के प्रसारण के वैश्विक अधिकार थे.

  9. पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने डिफ़ॉल्ट होने की आशंका जताई

    पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल

    इमेज स्रोत, FAROOQ NAEEM/AFP via Getty Images)

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल

    पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ़्ताह इस्माइल ने सोमवार को कहा कि अगर सरकार जुलाई तक पेट्रोलियम उत्पादों से सब्सिडी नहीं हटाती है तो देश डिफ़ॉल्ट होने की स्थिति में आ जाएगा.

    वित्त मंत्री ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) पेट्रोलियम उत्पादों पर सब्सिडी हटाने पर ज़ोर दे रहा है.

    हालांकि, पाकिस्तान ने आर्थिक स्थिरता लाने और आईएमएफ़ के अरबों डॉलर के लोन प्रोग्राम को शुरू करने के लिए पेट्रोल की क़ीमतों में बढ़ोतरी की है. पिछले महीने पेट्रोल के दामों में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.

    बजट के बाद पाकिस्तान की सरकार आईएमएफ़ से मदद की उम्मीद भी जता रही थी. लेकिन,वित्त मंत्री ने पिछले हफ़्ते कहा, ''आईएमएफ़ अब भी सरकार से ख़ुश नहीं है क्योंकि सरकार ने आईएमएफ़ के सुझाए निजी आयकर उपायों को लागू नहीं किया.''

    मिफ़्ताह इस्माइल ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान में चल रही आर्थिक उथल-पुथल को दूर करने के लिए क़दम उठाने और पेट्रोल की क़ीमत बढ़ाने के बाद पाकिस्तान में कोई वित्तीय आपातकाल नहीं है. लेकिन, अब उन्होंने कहा है कि अगर सरकार पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत नहीं बढ़ाती तो आईएमएफ़ पाकिस्तान के साथ डील नहीं करेगा और ऐसा नहीं हुआ थो देश बर्बादी की तरफ़ बढ़ जाएगा.

    उन्होंने कहा, ''मैंने प्रधानमंत्री से कहा है कि हमें मुश्किल फ़ैसले लेने होंगे. प्रधानमंत्री तेल के दाम बढ़ाने से ख़ुश नहीं हैं. जब भी मैं इस संबंध में सारांश भेजता हूँ तो मंत्रियों को ये पसंद नहीं आता.''

    वित्त मंत्री ने दावा किया कि सरकार अब भी पेट्रोल पर 19 रुपए और डीज़ल पर 53 रुपए सब्सिडी दे रही है. उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने भी लोगों को सब्सिडी दी थी और वो डिफ़ॉल्ट हो गया.

    इससे पहले भी मिफ़्ताह इस्माइल देश के ख़राब आर्थिक हालात और डिफ़ॉल्ट होने के ख़तरे को लेकर चिंता जता चुके हैं.

  10. जावेद मोहम्मद पानी-बिजली बिल और हाउस टैक्स भी भरते थे, फिर घर अवैध कैसे था?

  11. राहुल गांधी से ईडी ने 11 घंटे तक की पूछताछ, आज फिर बुलाया

    प्रवर्तन निदेशालय के दफ़्तर जाते कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रवर्तन निदेशालय के दफ़्तर जाते कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ़्तर पहुँचे. उनसे लगभग 11 घंटे पूछताछ की गई. राहुल गांधी को मंगलवार को फिर से बुलाया गया है.

    राहुल गांधी सुबह 11 बजे क़रीब ईडी दफ़्तर पहुंचे थे, जहाँ उन्हें तीन घंटें की पूछताछ के बाद लंच ब्रेक दिया गया.

    इसके बाद अपनी माँ सोनिया गांधी को देखने के लिए गंगाराम अस्पताल गए. वह दूसरे राउंड की पूछताछ के लिए दोबारा 3:30 बजे शाम ईडी के दफ़्तर आए. यहाँ से राहुल गांधी आठ घंटे की पूछताछ के बाद रात क़रीब 11:25 बजे निकले.

    राहुल गांधी से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की गई.

    नेशनल हेराल्ड के स्वामित्व वाली कांग्रेस प्रायोजित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं. इसमें नौ महीने पहले मनी लॉन्ड्रिंग क़ानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. नेशनल हेराल्ड अख़बार का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) करती है, जिस पर यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व है.

    हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस का हंगामा

    लेकिन, राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी से पहले सोमवार सुबह कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इसके विरोध में सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध किया. कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया.

    कांग्रेस ने पार्टी दफ़्तर से लेकर ईडी के दफ़्तर तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की थी. इसमें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले थे. कांग्रेस ने अलग-अलग राज्यों में भी राहुल गांधी के समर्थन में मार्च निकाला.

    हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कांग्रेस को मार्च निकालने की इजाज़त नहीं दी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन से बने तनाव के कारण पुलिस ने अनुमति नहीं दी. ईडी दफ़्तर से जुड़े रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी और वहां धारा 144 लागू थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हिरासत में लिए गए नेता

    फिर भी कांग्रेस नेता जब मार्च के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला को भी हिरासत में लिया गया.

    रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को धक्का दिया, जिससे उन्हें चोट आ गई. अधीर रंजन चौधरी ने तुगलक रोड पुलिस थाने में पुलिस के ख़िलाफ़ हाथापाई की शिकायत दर्ज कराई. वहीं, केसी वेणुगोपाल को रास्ते से जबरन उठाने का वीडियो भी सामने आया है.

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी अपने भाई राहुल गांधी के साथ ईडी के दफ़्तर पहुंची थीं. बाद में वो तुगलक रोड पुलिस थाने गईं जहां कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया था.

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पुलिस थाने पहुंची

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पुलिस थाने पहुंची

    मंदिर मार्ग, सरोजिनी नगर के अलावा तुगलक रोड पर पुलिस थाने में हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं और सांसदों को तब छोड़ा गया जब राहुल गांधी ईडी के दफ़्तर से निकल गए.

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ''ये सरकार लोगों को केंद्रीय एजेंसियों की आंतक दिखा रही है. इसलिए मैंने सीबीआई निदेशक, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष को मिलने के लिए बुलाया है ताकि उन्हें एक नागरिक और मुख्यमंत्री के तौर पर बता सकूं कि उनकी विश्वसनीयता कितनी कम हो गई है.''

    भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां सिर्फ़ विपक्षी नेताओं को निशाना बनाती हैं. सत्ताधारी पार्टी से किसी की जांच नहीं की जाती. केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए किया जा रहा है.

    हालांकि, कांग्रेस पार्टी में बदलाव की मांग करने वाले जी-23 समूह के नेता इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद नहीं थे.

  12. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के इस लाइव पेज से जुड़ने के लिए आपका शुक्रिया. हम यहाँ आपको दिन भर की सभी बड़ी ख़बरें और लाइव अपडेट्स देते रहेंगे. यह लाइव पेज 24 घंटे उपलब्ध है. 13 जून के अपडेट्स के लिए आप यहां क्लिककर सकते हैं.